मऊ के सहादतपुरा में नाला सफाई पर हुआ विवाद
Mau, Uttar Pradesh:मानसून के आगमन पर नगर पालिका द्वारा सहादतपुरा में नालों की सफाई शुरू की गई। सूचना के अनुसार स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई नाममात्र की हो रही है। वहीं दुकानदारों ने खड़ंजे पर कब्जा किया है और पटिया नहीं हटाई जा रही। वहीं स्थानीय व्यापारी प्रकाश गुप्ता ने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और केबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा के गृह जनपद होने के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
