275101
रेहड़ी पटरी के दुकानदारों को अपनी दुकान के आगे लगाने होंगे नेम प्लेट
Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार, रेहड़ी-पटरी के दुकानदारों को अपनी दुकानों के आगे नेम प्लेट लगानी होगी। इस कार्य को नगर पालिका की टीम द्वारा लागू किया जा रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में यह नियम अनिवार्य किया गया है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने इस संबंध में बयान जारी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुवारा स्कूल छत गिरने के मामले में कलेक्टर ने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा ब्रेकिंग गुवारा स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने के मामले में प्रशासन की कार्रवाई। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जांच के बाद रूफ ग्रेडिंग की घटिया गुणवत्ता और बिना उचित टीएस (TS) के मरम्मत कराए जाने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने मामले में दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, तत्कालीन सब-इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से स्कूली बच्चे घायल हुए थे, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई थी।0
0
Report
हरियाणा बीजेपी की संगठनात्मक बैठक अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में पंचकमल कार्यालय पंचकुला में
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा बीजेपी की आज होगी संगठनात्मक बैठक सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला का होगा आयोजन हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में होगी बैठक सुबह 10:00 बीजेपी प्रदेश कार्यालय पंचकमल में होगी बैठक0
0
Report
खबर सामग्री उपलब्ध नहीं—कृपया पूर्ण पाठ दें
Bhopal, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में पदक विजेताओं के लिए 13.97 करोड़ के नकद पुरस्कार की घोषणा
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों का आज सम्मान समारोह आयोजित होगा समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शामिल होकर खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे सीएम के साथ हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहेंगे सम्मान समारोह सुबह 11 बजे पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित होगा राज्य के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार मिलेंगे कॉमनवेल्थ में भारत के 13 स्वर्ण में से 7 स्वर्ण हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते, कुल हरियाणा के 11 पदक आए थे सात स्वर्ण विजेताओं को डेढ़-डेढ करोड़, दो रजत को 75-75 लाख, दो कांस्य को 50-50 लाख मिलेंगे राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले 13 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप साढ़े सात-साढ़े seven लाख रुपये देगी सरकार सिर्फ पदक विजेता ही नहीं, भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मान मिलेगा स्वर्ण पदक विजेता सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल, साक्षी चौधरी, प्रीति पंवार, प्रिया घनघस, जैस्मिन लंबोरिया, शर्मिला को मिलेगा सम्मान रजत विजेता नीरज चोपड़ा (पानीपत) व नरेंद्र बेरवाल (हिसार), कांस्य सीमा व यशवीर (भिवानी) को भी किया जाएगा सम्मानित समारोह में करीब 2 हजार युवा खिलाड़ी मौजूद रहेंगे, प्रदेश के युवाओं को मिलेगी प्रेरणा हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत पदक विजेताओं और प्रतिभागियों दोनों को दिया जाएगा सम्मान0
0
Report
सीएम सैनी आज कई कार्यक्रमों में शामिल, इंद्रजीत सिंह से मुलाकात और खिलाड़ियों के सम्मान
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कई कार्यक्रमो और बैठकों में शामिल होंगे सीएम सुबह संत कबीर कुटीर आवास पर पहुंचे लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनेंगे सीएम के साथ सुबह करीब 10:00 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की मुलाकात होगी राव इंद्रजीत सिंह मुख्यमंत्री से उनके संत कबीर कुटीर आवास पर मिलेंगे इसके बाद सुबह 11 बजे सीएम पंचकूला इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता और हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के सन्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे सीएम शाम 5 बजे हरियाणा विधानसभा मे होने वाली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में होंगे शामिल सीएम देर शाम हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे0
0
Report
हरियाणा विधानसभा मॉनसून सत्र पर विपक्ष की रणनीति; हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस बैठक
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर विपक्ष अपनी रणनीति बनाएगा. कांग्रेस विधायक दल की आज होगी अहम बैठक. नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में होगी बैठक. कांग्रेस विधायक दल की बैठक शाम को करीब 5:30 बजे हुड्डा के आवास पर होगी. मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए तमाम मुद्दों पर विपक्ष अपनी रणनीति तय करेगा.0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में बेटी की छठी के नाम पर पैसे मांगने पर सनकी पति ने गोली मारकर हत्या
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला बेटी की छठी के दौरान शराब पीने और आर्केस्ट्रा कराने के लिए पत्नी से पैसे मांगने पर पत्नी ने इनकार कर दिया तो आरोपी ने पहले घर के बाहर फायरिंग की और फिर घर के अंदर पत्नी को गोली मार दी। गोली आंख के पास लगी और महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पूरा मामला समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के हलई गांव का है। मृतका की पहचान हलई गांव निवासी सूरज साहनी की पत्नी अंजली कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंजली कुमारी की शादी करीब पांच वर्ष पहले सूरज साहनी से हुई थी। उसके दो बेटे हैं और छह दिन पहले ही एक बेटी का जन्म हुआ था। बेटी के जन्म के बाद घर में छठी पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। घर के बाहर भोज हो रहा था इसी दौरान अंजली का पति सूरज साहनी शराब के नशे में घर पहुंचा। उसके पास पिस्टल थी। उसने पत्नी से शराब पीने और आर्केस्ट्रा कराने के लिए पैसे मांगे। पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी घर के दरवाजे पर गया और एक राउंड फायरिंग कर दी जिससे उसका एक चचेरा भाई बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद आरोपी दोबारा घर के आंगन में पहुंचा और फिर पत्नी से पैसे की मांग की तो पत्नी के इनकार करने पर आरोपी गोली अंजली की आंख के पास लगी, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि भगिनी के जन्म की खुशी में छठी पूजन के बाद भोज चल रहा था। जीजा शराब के नशे में था और उसके पास पिस्टल थी। उसने शराब और आर्केस्ट्रा के लिए पैसे मांगे, लेकिन बहन ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने फायरिंग की और विरोध करने पर घर के अंदर आकर बहन को गोली मार दी। जितेंद्र के मुताबिक आरोपी पहले भी अंजली के साथ मारपीट करता था। करीब एक महीने पहले छोटी बहन की शादी में भी उसने मायके में मारपीट की थी। घटना की सूचना मिलते ही हलई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़ी जानकारी जुटाई है और फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।0
0
Report
इंदिरापुरम में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: घायल चेन स्नैचर गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक शातिर चेन स्नेचर के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस टीम सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक तेज गति से दौड़ाकर भागने लगा। इसी दौरान बाइक फिसल गई। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख बदमाश ने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मनोज बनवारी निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इंदिरापुरम के शिप्रा चौकी क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को वह अकेले ही दोबारा चेन स्नैचिंग करने के इरादे से क्षेत्र में आया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक, एक देसी तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके साथी के बारे में जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
जेपीएनआईसी को निजी हाथों में: 30 साल की लीज और 6 करोड़ वार्षिक
Lucknow, Uttar Pradesh:राज्य सरकार ने गोमतीनगर स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को निजी क्षेत्र को सौंपने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जेपीएनआईसी को वृंदावन बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड एंड राकवुड होटल्स एंड रिजॉर्ट्स प्रा. लि. को 30 साल की लीज पर देने का निर्णय लिया गया। इसके एवज में कंपनी लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को सालाना छह करोड़ रुपये देगी। इस राशि में हर साल पांच प्रतिशत की वृद्धि होगी। सरकारी आयोजनों के लिए जेपीएनआईसी साल में 50 दिन मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा कंपनी से लीज के एवज में 10.11 करोड़ रुपये अपफ्रंट प्रीमियम और 25 करोड़ रुपये परफॉर्मेंस गारंटी ली जाएगी। इस पर ब्याज समेत संकलित धनराशि से जेपीएनआईसी परियोजना के लिए शासन की ओर से अब तक दिए गए 821.74 करोड़ रुपये एलडीए द्वारा वापस लौटाए जाएंगे। कंपनी के साथ संचालन और रखरखाव को लेकर चुनी गई निविदादाता के साथ 35 वर्ष का अनुबंध प्रस्तावित था। आपसी सहमति के आधार पर इसे पहली बार 30 साल और दूसरी बार 25 साल के लिए बढ़ाया जा सकेगा। इससे पहले त्रिस्तरीय जेपीएनआईसी सोसाइटी को भंग कर इसे एलडीए को हस्तांतरित करने का फैसला किया गया था। सरकार का उद्देश्य जेपीएनआईसी को निजी भागीदारी के जरिए संचालित कर बेहतर तरीके से उपयोग में लाना है। निजी कंपनी इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी, जबकि सरकारी आयोजनों के लिए साल में 50 दिन परिसर उपलब्ध रहेगा। बिल्डिंग के अंदर एक बड़ा ऑडिटोरियम जिम फंक्शन के लिए हाल हेलीपैड समेत तमाम सुविधाएं मौजूद है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा विधानसभा BAC बैठक आज शाम 5 बजे, मानसून सत्र की तैयारी तेज
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले होगी हरियाणा विधानसभा की बिजनेस एडवाजरी कमेटी की बैठक हरियाणा बीएसी की बैठक आज शाम 5 बजे होगी विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की अध्यक्षता में होगी बीएसी (BAC) की बैठक मुख्यमंत्री नायब सैनी बीएसी की बैठक में रहेंगे मौजूद सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य रहेंगे और मॉनसून सत्र की अवधि और बिजनेस पर होगी चर्चा बीएसी की बैठक में मानसून सत्र की अवधि पर लगेगी अंतिम मुहर 27 अगस्त से शूरू हो रहा है हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र मॉनसून सत्र के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक सेशन 27 अगस्त से शुरू होकर 1 सितंबर तक चलेगा जिसमें 3 दिन का अवकाश शामिल हैं0
0
Report
हरियाणा बीजेपी विधायक दल आज शाम बैठक में मॉनसून सत्र की रणनीति तय करेगा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले सत्तापक्ष करेगा रणनीति तैयार *हरियाणा बीजेपी विधायक दल की बैठक आज शाम को होगी बैठक* मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक सीएम के आवास संत कबीर कुटीर पर शाम को 6 बजे शुरू होगी विधायक दल की बैठक बैठक में बीजेपी और निर्दलीय विधायक रहेंगे मौजूद विधानसभा सत्र को लेकर सरकार अपनी रणनीति बनाएगी0
0
Report
प्याज के दाम बढ़े, दिल्ली की जनता महंगी सब्ज़ी से परेशान
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में प्याज के दामों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है जो प्याज की कीमत पिछले एक महीने पहले 35 से ₹40 किलो था अब वह प्याज बाजार में 60 से 65 रुपए किलो हो गया है. बढती प्याज की कीमत ने दिल्ली के लोगों को परेशान कर दिया है क्योंकि कोई भी सब्जी बिना प्याज का नहीं बनता ऐसी में हर घर को प्याज की जरूरत होती है और हर दिन होती है ऐसे में प्याज की कीमत में इजाफा हो जाना लोगों के किचन का बजट बिगड़ रहा है. इसी करी में Zee Media की टीम ओखला के तेखंड मंडी सब्जी मंडी पहुंची तो देखा की हरि सब्ज़ियां तो अभी सस्ती है मगर प्याज के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रहा है और ऊंची कीमतों में लोग प्याज की खरीदारी करते सब्जी मंडी में दिखाई दिए. वही सब्जी मंडी में प्याज के विक्रेता आरिफ बता रहे हैं कि अभी प्याज ₹60 किलो हो गया है जो पहले 35 से ₹40 बिक रहा था लगातार अब प्याज के दाम में बढ़ोतरी हो रही है मंडी में प्याज की सप्लाई कम हो गई है जिसके वजह से प्याज के दाम में बढ़ोतरी हो रही है अभी और भी ज्यादा प्याज के दाम बढ़ने वाले हैं. वहीं प्याज खरीदने पहुंचे ग्राहक शत्रुघ्न बताते हैं कि वह प्याज आज ₹60 किलो खरीदे हैं कुछ दिन पहले ही प्याज की कीमत ₹40 थी लेकिन बढ़कर ₹60 हो गया है और दुकानदार बता रहे हैं कि और भी दाम बढ़ने वाला है प्याज का बाकी और हरी सब्जियां भी अब धीरे-धीरे महंगी हो गई है. वही सब्जी विक्रेता रामनाथ बताते हैं कि देखिए लगातार प्याज के दाम में बढ़ोतरी होने लगा है जो लोग किलो में खरीद कर ले जाते थे प्याज अब वह आधा किलो खरीदने लगे हैं इसका असर हमारे व्यापार पर भी पड़ता है लेकिन क्या करें महंगाई बढ़ रही है तो जो प्याज खाने वाले लोग हैं वह तो खाएंगे कीमत तो बढ़ता रहेगा जो पहले ज्यादा खाते थे वह थोड़ा खाएंगे रहना तो सभी को भारत में ही है. वही सब्जी खरीदने पहुंचे सुरेंद्र बताते हैं कि देखिए इस सरकार में चीनी भी महंगी होती जा रही है जो चीनी ₹40 किलो तक बिक रहा था वह चीनी आज 65 से ₹70 किलो बिक रहा है तो वही सब्जी बाजार में प्याज के दाम में भी बढ़ोतरी हो रहा है ₹60 किलो प्याज पहुंच चुका है दुकानदार बता रहे हैं कि और भी ज्यादा दाम बढ़ेगा इस सरकार में सब कुछ का दाम तेजी से बढ़ रहा है लेकिन लोगों का इनकम नहीं बढ़ रहा अब तो सरकार बदलेगी तभी जाकर के महंगाई कम हो पाएगा.0
0
Report
Advertisement
बरडीहा ड्रग स्टोर के इंजेक्शन से 17 वर्षीय किशोर की मौत, पुलिस जांच जारी
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड गढ़वा जिले मे एक इंजेक्शन बना मौत का कारण, तबियत ख़राब होने पर नस मे दिया इंजेक्शन तो हो गई युवक की मौत, मामला पंहुचा थाना, जाँच मे जुटी पुलिस। जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र में इलाज के दौरान 17 वर्षीय किशोर की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि बुखार की शिकायत पर किशोर को एक दवा दुकान सह तथाकथित चिकित्सक के पास ले जाया गया था, जहां नस में इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने इलाज के तरीके और संबंधित व्यक्ति की चिकित्सकीय योग्यता पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतक की पहचान विशुनपुरा गांव निवासी गणेश पाल के 17 वर्षीय पुत्र अनोज कुमार पाल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अनोज सोमवार को अपने नाना के घर जीका गांव आया था। इसी दौरान उसे बुखार हुआ, जिसके बाद उसका मामा दिनेश पाल उसे बरडीहा बाजार स्थित प्रज्ञा ड्रग स्टोर ले गया। मृतक के मामा दिनेश पाल का आरोप है कि वहां दवा दुकान संचालक के पुत्र शशि प्रसाद ने अनोज को नस में इंजेक्शन लगाया। मामा के मुताबिक, उसने नस में इंजेक्शन लगाने से मना भी किया था, लेकिन उसकी बात नहीं मानी गई। इंजेक्शन लगते ही अनोज बेहोश हो गया और उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद आनन-फानन में अनोज को बरडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मझिआंव रेफर कर दिया। मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने जांच के बाद अनोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि संबंधित दवा दुकान पर पहले भी इलाज के दौर में एक युवती की मौत का मामला सामने आया था। हालांकि, पुराने मामले और वर्तमान घटना के बीच किसी संबंध की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने दवा दुकान के लाइसेंस, इलाज करने वाले व्यक्ति की वैधानिक योग्यता और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
पटना में अभया ब्रिगेड शुरू, छात्राओं की सुरक्षा के लिए नई पहल
Patna, Bihar:पटना में स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा और संरक्षण को और मजबूत करने के लिए आज से पुलिस दीदी यानी अभया ब्रिगेड की शुरुआत की जा रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में इसे एक नई पहल माना जा रहा है। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अभया ब्रिगेड के लिए 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग-ऑफ करेंगे। इन वाहनों के माध्यम से पुलिस दीदी की टीम स्कूल-कॉलेजों के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात रहेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। किसी छात्रा को किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस दीदी मौके पर पहुंचकर उसकी मदद करेंगी और समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगी।0
0
Report
रांची के डीपीएस में बच्चों ने दक्षताओं से सबको चौंकाया, वार्षिक समारोह बना यादगार
Ranchi, Jharkhand:रांची के डीपीएस में कक्षा प्रेप से कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे स्कूली बच्चों द्वारा वार्षिक समारोह 'समन्वय' का भव्य प्रदर्शन किया गया। इस समारोह में लगभग 300 विद्यार्थियों द्वारा उनके कला के उत्कर्ष को प्रदर्शित किया गया। इन नन्हीं कलाकारों को आने वाले कल का सृजनकर्ता बताया गया और कहा गया कि इस तरह के आयोजन से जीवन में आगे बढ़ने और आने वाले चैलेंजेज का सामना करने की प्रेरणा भी बच्चो को मिलती है। बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा भी निखरती है। बच्चों की प्रतिभा को देख कर सभी आत्म विभोर होते रहे।0
0
Report
Advertisement
