icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भिवाड़ी नगर परिषद के कचरा विवाद में निरीक्षक पर हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल

Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी नगर परिषद में कचरा परिवहन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानून व्यवस्था का बड़ा सवाल बन गया है। आरोप है कि सरकारी नियमों का पालन कराने की कोशिश कर रहे नगर परिषद के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश मीणा के साथ नगर परिषद कार्यालय परिसर के भीतर ही मारपीट की गई। दरअसल नगर परिषद में संचालित ऑटो टिपर के चालकों ने नगरपरिषद के गेट पर ही आज कचरा खाली कर दिया था, काफी तादाद में पहुंचे ऑटो टीपर के चालकों ने परिषद के मुख्य गेट पर कचरा डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जानकारी लगते ही सफाई निरीक्षक दिनेश मीणा परिषद पहुंचे जहां ऑटो टीपर चालकों के साथ कहासुनी हो गई, कहासुनी के बीच ही भीड़ में मौजूद कई लोगों ने एकाएक दिनेश मीणा पर थप्पड़ लगाने शुरू कर दिए। वही दिनेश मीणा ने अपने सीनियर अधिकारियों और संबंधित थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
0
0
Report

ऑपरेशन कवच 14.0: दिल्ली में 4,035 जगहों पर छापेमारी, ड्रग्स पर बड़ा प्रहार

Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन कवच 14.0 : नशीले पदार्थों और संगठित अपराध पर दिल्ली पुलिस का बड़ा प्रहार दिल्लीभर में 48 घंटे का बहुत बड़ा अभियान 15 जिलों में 4,035 स्थानों पर एक साथ छापेमारी。 212 NDPS मामलों में 255 नशा तस्कर गिरफ्तार。 237 किग्रा गांजा, 5.1 किग्रा OG गांजा, 1.09 किग्रा हेरोइन, कोकीन, MDMA व मेथामफेटामाइन बरामद。 ₹23.27 लाख की ड्रग मनी जब्त。 315 आर्म्स एक्ट मामलों में 329 आरोपी गिरफ्तार。 405 शराब तस्कर गिरफ्तार, 53,448 अवैध शराब के क्वार्टर बरामद。 600 जुआरी गिरफ्तार, ₹7.16 लाख नकद बरामद。 49 उद्घोषित अपराधी व 55 वाहन चोर गिरफ्तार。 अपराध रोकथाम हेतु 1,900 व्यक्तियों पर निवारक कार्रवाई。 दिल्ली पुलिस नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के विरुद्ध अपनी शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है。 सख्त कार्रवाई • सुरक्षित दिल्ली • नशामुक्त भारत
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

शादी में भोजपुरी गाना बंद कराने पर युवक की पिटाई और हत्या

Samastipur, Bihar:शादी कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गीत बजाने से मना किया तो युवक को पीट-पीट कर व गला घोंट कर हत्या का आरोप ।जांच में जुटी पुलिस। समस्तीपुर में शादी समारोह कार्यक्रम में बज रहे भोजपुरी की अश्लिल गाना बंद करना युवक को महंगा,गाना बंद कराने से गुस्साआए शादी समारोह में शामिल कुछ लोगों ने युवक की पीट-पीटकर कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पूरी घटनाक्रम समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के वार्ड 9 मोहल्ला की है जहां ब्रह्म काली पूजन के दौरान भोजपुरी गीत बजाने से मना करने पर एक युवक की पीट पीट कर व गला घोंट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के गोपाल पंडित के 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में की गई है। सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल भेजा । इस घटना से पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है जबकि गांव में दो गुटों के बीच तनाव का माहौल व्याप्त है。 घटना के संबंध में मृतक का चचेरा भाई उमेश पंडित ने बतलाया कि उनका भाई विजय राजस्थान के एक निजी कंपनी में काम करता था। करीब एक महीना पहले वह 3 साल पर गांव लौटा था। रात गांव के ही सागर राय के पुत्र सन्नी कुमार की शादी थी। जिस कारण देर शाम सन्नी के परिवार के लोग डीजे साउंड के साथ ब्रह्म काली पूजन के लिए काली मंदिर के पास पहुंचे थे। काली मंदिर के पास ही विजय का घर है। मृतक के भाई ने बताया कि इस दौरान भोजपुरी गीत बजाकर सभी लोग डांस आदी कर रहे थे। भोजपुरी गीत काफी फुहर था। जिस कारण विजय ने लोगों से कहा कि भोजपुरी के बदले पूजा का धार्मिक गीत बजाओ। इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि सागर राय के साथ ही सन्नी कुमार, पवन कुमार आदि लोगों ने विजय की पिटाई शुरू कर दी । विजय जब जान बचाकर भागा तो लोग उसका पीछा कर उसके घर में घुस गए। और घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। गला भी घोंट डाला गया। हल्लाह होने पर बड़ी संख्या में गांव के लोगों की भीड़ जुटी तो बीच बचाव किया । विजय को तत्काल उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिवार के लोगों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर रात करीब दो बजे पहुंची। इसके बाद शव का पंचनामा बनाया गया और सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बतलाया कि मारपीट के दौरान युवक की मौत हुई है। परिवार वालों ने गला घोंटने का भी आरोप लगाया है । शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है , ताकि स्पष्ट हो सके की मौत किस कारण से हुई है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलते ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

झोपड़ी में आग: गरीब परिवार पर हमला, पुलिस जांच शुरू

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कोखराज जिले में एक गरीब परिवार की रोजी-रोटी पर अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आरोप है कि देर रात अज्ञात लोगों ने हाईवे किनारे बनी एक झोपड़ी में आग लगा दी। आग में झोपड़ी में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास हाईवे किनारे का है। पीड़ित महेश कुमार के मुताबिक, देर रात अज्ञात लोगों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा घरेलू सामान, कपड़े तथा अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। महेश कुमार का कहना है कि वह चाय बेचकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। झोपड़ी में रखा सामान जल जाने से उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद उसने कोखराज थाना पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। आग किन परिस्थितियों में लगी और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता पुलिस लगा रही है।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर के हलुदबानी तालाब में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हलुदबानी पारा टोला स्थित अभिनाश तालाब में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ तालाब के पास जुट गई। सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हलुदबानी के छुटकी टोला की कुछ महिलाएं रोजाना की तरह सुबह तालाब में स्नान करने पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी नजर तालाब में तैर रहे एक शव पर पड़ी। शव दिखाई देते ही महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह दो से तीन दिन पुराना है। शव से दुर्गंध भी आने लगी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि काफी समय से वह पानी में पड़ा हुआ था। हालांकि मृतक की उम्र और पहचान के संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल किसी भी स्थानीय व्यक्ति ने शव की पहचान नहीं की है। परसुडीह थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद हलुदबानी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report

संभल से स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ने बीजेपी पर हिंदुत्व नकली का आरोप लगाया

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल पहुंचे जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ...श्री राम मंदिर में दान चोरी मामले में बीजेपी सरकार पर साधा निशाना ... आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही पर सवाल उठाए । दान राशि गिनने वालो पर FIR की कार्यवाही कर ट्रस्ट के खास लोगों को बचा रही है सरकार । ट्रस्ट में यदि शंकराचार्य , साधु संत होते तो आज यह नौबत नहीं आती ... लेकिन नीयत में खोट था . इसलिए ट्रस्ट में अपने खास लोगों को रखा गया .. बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे पर सवाल उठाए .. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा .. BJP का हिंदुत्त्व नकली है . क्योंकि बीजेपी सरकार लगातार हिंदू धर्म के विपरीत काम कर रही है .. संभल में विलुप्त तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए योगी सरकार की सराहना की .. वहीं काशी में हिंदू मंदिरों को ध्वस्त किए जाने को सरकार का गलत कदम बताया । 3 बाइट .. स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ...
0
0
Report
Advertisement

25 साल बाद योगी पुलिस ने मासूम हत्या आरोपी मेहताब बेचैन को मार डाला

Shamli, Uttar Pradesh:मेहताब बेचैन ने 10 साल की उम्र में पहली बार मासूम बच्चे की हत्या कर जुर्म की दुनिया में कदम रखा था. करीब 25 साल पहले मोहल्ला शेखबद्दा निवासी रहीसुद्दीन पहलवान के 12 वर्षीय बेटे आरिफ की जगनपुर रोड स्थित भगत की कोठी के पास एक ट्यूबवेल पर हत्या की गई थी. पुलिस ने आज लुट के बाद पीछा करते हुए एनकाउंटर में मेहताब बेचैन को मारा है. पीड़ितों के अनुसार बच्चा आरिफ स्कूल से घर आया था और मेहताब बेचैन सहित अन्य दो बच्चों द्वारा उसे घर से बुलाकर ले गए. आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या गले में फांसी लगाकर कर दी थी. रातभर तलाश के बाद पता चला कि बेटे की हत्या हो चुकी है. गले पर घाव के निशान थे और मुंह में मिट्टी भरी थी. उस समय मेहताब बेचैन की उम्र करीब 10 साल थी. हत्या के आरोप में मेहताब बेचैन सहित 3 नाबालिग आरोपी जेल गए थे; मुकदमा जुनाइल कोर्ट में चला रहा है. 25 साल बाद न्याय मिलने पर पीड़ित ने योगी की पुलिस और शामली पुलिस को धन्यवाद कहा. ऐसे जालिमों का मरना बेहतर है जो दूसरों के बच्चों की हत्या करते हैं.
0
0
Report

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर गिट्टी भरे ट्रेलर का पलटना, भारी जाम

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर हड़मानगढ़ दुगर के निकट गिट्टी से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। आगोलाई पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रेलर को ठीक करके सड़क के किनारे पर खड़ा करवाया और यातायात को सूचारू किया। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर जोधपुर से जैसलमेर की तरफ जा रहा था। चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर कुछ दूरी तक सड़क पर लहराता हुआ चला और फिर बीच सड़क पर पलट गया। आसपास के लोग दौड़कर आए और ट्रेलर से ड्राइवर और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर पलटने और गिट्टी सड़क पर बिखर गई, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही आगोलाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए एक लेन से आवाजाही शुरू करवाई। क्रेन और अन्य संसाधनों की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया और बिखरी गिट्टी साफ कर यातायात सुचारू किया गया।
0
0
Report

पंजाब चुनाव: जेडीयू 45 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, नीतीश मॉडल प्रचार

Patna, Bihar:पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने बड़ी चुनावी तैयारी का ऐलान किया है। पार्टी राज्य की 117 में से 45 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पंजाब जेडीयू अध्यक्ष मालवेंद्र सिंह बेनीपाल ने कहा कि पार्टी फिलहाल अकेले चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है और चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास मॉडल पर केंद्रित रहेगा। बाइट - बिजेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री बिहार इस फैसले पर Bihar के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का विकास मॉडल पूरे देश में अपनाया जा रहा है और इसी भरोसे के साथ जेडीयू पंजाब में 45 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाइट - पवन जायसवाल, भाजपा पूर्व विधायक भाजपा के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने और गठबंधन का फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व परिस्थितियों के अनुसार करता है। जहां जैसी जरूरत होती है, उसी के मुताबिक चुनावी रणनीति तय की जाती है। बाइट - रणविजय साहू, प्रधान महासचिव सह विधायक, राजद राजद के प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू ने आरोप लगाया कि भाजपा क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जेडीयू का पंजाब में चुनाव लड़ने का फैसला भी उसी राजनीतिक परिस्थिति का हिस्सा है और आने वाले समय में पार्टी के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो सकते हैं। बाइट - समीर सिंह, कांग्रेस MLC वहीं कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का प्रभाव बिहार तक सीमित है। उन्होंने कहा कि बिहार में उनके काम को स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन बिहार से बाहर और पड़ोसी राज्यों में जेडीयू का जनाधार नहीं है। उनके मुताबिक, लोकतंत्र में कोई भी पंजीकृत पार्टी चुनाव लड़ सकती है, लेकिन पंजाब में जेडीयू के प्रभावी प्रदर्शन की संभावना उन्हें नहीं दिखती।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top