Back
रॉयल्टी को लेकर ईंट भट्ठे पर एसडीएम ने गठित टीम संग मारा छापा, हड़कंप
Jamin Manauli, Uttar Pradesh
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र में संचालित ईंट भट्ठों पर बुधवार को एसडीएम राजेश अग्रवाल की गठित टीम में सम्मिलित खनन निरीक्षक पूना राम, मधुबन थाना प्रभारी राजीव सिंह के साथ रॉयल्टी बकाए को लेकर चार भट्ठों पर
छापेमारी की। एसडीएम की इस कार्यवाई से ईंट भट्ठा संचालको में हड़कम्प मच गया। किसी ने अगले कुछ दिनों में जमा कर देने का आश्वासन दिया तो किसी ने सरकारी कोष में जमा कर दिया। लेकिन लालनपुर के ईंट भट्ठे से एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त की गई । इस कार्यवाई में पुलिस बल के साथ इंस्पेक्टर राजीव सिंह भी उपस्थित रहे। एसडीएम से मिली जानकारी के अनुसार कुल 25 भट्ठे ऐसे है जिनको नवंबर में रॉयल्टी खुद जमा करनी थी। खनन विभाग के बार-बार कहने के बावजूद यह लोग जबरदस्ती ईट भट्ठे का संचालन कर रहे थे। ईंट भट्ठा संचालको द्वारा सरकार की रॉयल्टी नहीं जमा किया गया है जबकि भट्ठा संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।रॉयल्टी के रूप में किसी भट्ठे पर एक लाख तो कहीं दो लाख या इससे ऊपर का बकाया है।इसी कड़ी में बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर एसडीएम राजेश अग्रवाल ने सूरजपुर लक्ष्मी ईंट भट्ठा के खिलाफ सीजर की कार्रवाई तो वहीं करौंदी में बीर बहादुर, लालनपुर में अरविंद सिंह और पांती में मुकेश सिंह के भट्ठे पर छापा मारा। और कार्रवाई की।सभी ने एक से दो दिन के अंदर जमा करने की बात कही। जबकि लालनपुर भट्ठे पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वहां से एक ट्राली ईंट को कब्जे में लेते हुए कुर्क किया गया। एसडीएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि जिन भट्ठों का रॉयल्टी बकाया है वो लोग जल्दी से जल्दी जमा कर दें नहीं तो कार्यवाई होगी। बताया कि कई लोगों ने कुछ दिनों का टाइम लिया है तो कुछ लोग जमा कर दिए है। जमा न करने तक यह कार्यवाई जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 21, 2026 17:47:370
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 21, 2026 17:47:200
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 21, 2026 17:47:090
Report
ASAkash Sharma
FollowJan 21, 2026 17:46:390
Report
PGPARAS GOYAL
FollowJan 21, 2026 17:45:360
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowJan 21, 2026 17:45:180
Report
0
Report
0
Report
BMBiswajit Mitra
FollowJan 21, 2026 17:33:31Ranaghat, West Bengal:নবান্ন অভিযানে যাওয়ার পথে 12 নম্বর জাতীয় সড়কে আশা কর্মীদের গাড়ি মহানালা এলাকায় আটকালো পুলিশ।
0
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowJan 21, 2026 17:32:270
Report
NJNeeraj Jain
FollowJan 21, 2026 17:32:120
Report
AMAbhishek Mathur
FollowJan 21, 2026 17:32:010
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 21, 2026 17:31:450
Report