Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002

रांची-ईडी मामले की जांच अब सीबीआई को: नैतिकता पर सवाल उठे

KJKamran Jalili
Mar 11, 2026 09:52:02
Ranchi, Jharkhand
रांची पुलिस और ईडी के बीच चल रहे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।झारखंड हाई कोर्ट केस फैसला पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि पहले तो एलएनटी के नाम पर एक फर्जी कंपनी बनाकर 20 करोड रुपए की अवैध निकासी की गई और जब प्रवर्तन निदेशालय ने इस फर्जीवाड़े की अहम कड़ी कैशियर संतोष कुमार को पकड़ा तो रांची पुलिस और सरकार के प्रभावशाली लोगों ने एक आपराधिक साजिश के तहत संतोष कुमार को मोहरा बनाकर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर फर्जी केस करने की कोशिश की।भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने आरोप लगाया कि ईडी के अधिकारियों को धमकाया गया जिसके बाद अदालत में यह फैसला सुनाया की कार्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय पुलिस बल को दी जाए।और इस पूरे आपराधिक षडयंत्र की जांच अब सीबीआई करेगी यानी इस पूरे षडयंत्र का जल्द खुलासा होगाबीजेपी का कहना है कि अगर सरकार के अंदर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो रांची पुलिस के संबंधित पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव सस्पेंड करें जो इस षडयंत्र में शामिल थे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABDUL SATTAR
Mar 11, 2026 11:16:08
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के करारी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्लांट के बाहर से एलपीजी के 524 गैस सिलिंडर से भरे ट्रक के चोरी होने के मामले का पुलिस ने आज को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 लाख रुपए से अधिक की नकदी बरामद की है। सिलिंडर से भरा ट्रक 6 मार्च को गायब हुआ था और खाली ट्रक दूसरी जगह से बरामद हुआ था। पुलिस की कई टीमें सिलिंडर की तलाश में जुटी थीं। सीपरी बाजार थाने में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया पुलिस मुठभेड़ के दौरान 4 लोगों अरेस्ट कर जब उनसे पूछताछ की तो 3 लोगों के नाम और सामने आए, उनकी निशानदेही पर 389 भरे व 135 खाली गैस सिलेंडर के अलावा 11 लाख 10 हजार रुपये नकद और 83,820 रुपये गैस बिक्री के साथ एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ। दरअसल नीरज कुमार अग्रवाल का ट्रक भारत पेट्रोलियम से अटैच है। इस ट्रक को गैस सिलेंडर लेकर कानपुर देहात जाना था। होली होने के कारण ड्राइवर सिलिंडर से भरा ट्रक 2 मार्च को प्लांट के बाहर खड़ी करके घर चला गया। 6 मार्च को कुछ चोरों ने ट्रक चोरी कर ली और सारे सिलिंडर गायब कर ट्रक को पारीछा के पास खड़ी करके भाग गए। ट्रक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू दी थी। झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस को 524 गैस सिलिंडर ट्रक के साथ चोरी होने की सूचना मिली थी। बाद में खाली ट्रक दूसरी जगह से मिल गया था। इस मामले में आज जावेद, आमिर, रितिक, सुमित, शुभांकर, अभिषेक और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। जावेद और रितिक ने योजना बनाई थी कि सिलिंडर चोरी कर ब्लैक में बेचकर पैसे कमाएंगे। इन लोगों ने समथर की शिव एजेंसी के साथ टाई अप किया था और सारे सिलिंडर वहीं भेज दिया था। वहां से सभी 524 सिलिंडर बरामद हो गए हैं, जिनमें 389 भरे और 135 खाली सिलिंडर हैं।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 11, 2026 11:15:30
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के घोसुण्डा कस्बे में बुधवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मातृशक्तियों और महिला मंडल घोसुण्डा ग्रुप की महिलाओं ने शीतला माता मंदिर बस स्टैंड और महादेव मंदिर के पास स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर माता को दही-चावल, ओल्या, लापसी और ढोकला जैसे ठंडे प्रसाद का भोग अर्पित किया। पूजा के दौरान भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियां गूंजती रहीं। महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और समाज में शीतलता बनी रहने की मंगलकामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 11:08:34
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Mar 11, 2026 11:07:21
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण घरेलू एलपीजी सिलेंडर के वितरण से जुड़े नियमों में बदलाव के बाद जिले में इन दिनों रसोई गैस किल्लत गहरा गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को घंटों गैस एजेंसी के बाहर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। इसके बावजूद कई लोगों को गैस नहीं मिल पा रहा है और मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग जाती है। लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन सीमित आपूर्ति के कारण सभी को सिलेंडर नहीं मिल पाता। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है। इन दिनों ईरान से युद्ध के कारण एलपीजी गैस का संकट गहराने लगा है। आम लोग गैस की किल्लत की संभावना को देखते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर स्टॉक करने में जुटे है हालांकि जिला प्रशासन लगातार इस पर सख्ती बरत रहा है ।
0
comment0
Report
WMWaqar Manzoor
Mar 11, 2026 11:07:02
0
comment0
Report
JPJai Pal
Mar 11, 2026 11:06:51
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी में बीमार शिक्षक की मौत से मचा हड़कंप, BLO ड्यूटी और बीमारी के बोझ ने ली जान। चौबेपुर के कौवापुर निवासी शिक्षक शेख मोहम्मद असगर अली का निधन, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम। पीलिया से पीड़ित थे शिक्षक असगर अली, विभाग से मांगी थी छुट्टी पर नहीं मिली राहत। शिक्षण के साथ BLO का था अतिरिक्त कार्यभार, भारी तनाव और थकान के बीच बिगड़ी थी तबीयत। परिजनों का गंभीर आरोप समय पर छुट्टी मिलती तो बच जाती जान लगातार काम का बनाया गया दबाव। SIR विभाग में तैनात था कर्मचारी परिजनों का आरोप गंभीर बीमारी के बावजूद ड्यूटी का बनाया गया दबाव। बिना इलाज तोड़ा दम परिजनों ने लगाया आरोप छुट्टी मिल जाती तो बच सकती थी जान। प्रशासनिक लापरवाही पर गांव वालों ने उठाया सवाल पूछा क्या कर्मचारी की जान से बड़ी है चुनावी ड्यूटी। स्थानीय शिक्षकों में शोक की लहर ग्रामीणों और साथी शिक्षकों ने प्रशासनिक संवेदनहीनता पर उठाए सवाल
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top