275101
मऊ में गर्मी से राहत, पहली बरसात ने दी सुकून
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में कई दिनों से बारिश की आस में बैठे लोगों को आखिरकार राहत मिली। मानसून के आते ही पहली बार बरसात हुई जिससे कड़क गर्मी से निजात मिली। लोग सड़कों पर पैदल चलते हुए बरसात का आनंद लेते और भीगते नजर आए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
कन्नौज में BJP MLA के रिश्तेदार की गोली हत्या, कांग्रेस नेता पर आरोप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:कन्नौज में BJP MLA के पारिवारिक भतीजे और वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई...आरोपी कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है...इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी कांग्रेस नेता की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है...0
0
Report
विदिशा के वृद्धाश्रम में दीपावली रोशन, कलेक्टर ने बुजुर्गों के साथ मनाई खुशियाँ
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर,विदिशा। कह दो अंधेरों से कहीं और घर बना लें, मेरे मुल्क में रोशनी का सैलाब आया है. दीपावली के अवसर पर विदिशा के श्री हरि वृद्धाश्रम में खुशियों की रोशनी बिखरी. कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने वृद्धजनों के बीच पहुंचकर दीपावली मनाई. उन्होंने बुजुर्गों को मिठाइयां बांटी और उनके साथ फुलझड़ियां, अनार व चकरी जलाकर खुशियां साझा कीं. कलेक्टर ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर हैं, उनके सम्मान और देखभाल की जिम्मेदारी सभी की है. इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान नजर आई. कार्यक्रम में एसडीएम मनीष जैन सहित वृद्धाश्रम का स्टाफ मौजूद रहा. बाइट - वेद प्रकाश शर्मा, संचालक, श्री हरि वृद्ध आश्रम, विदिशा। बाइट - पुष्पा, निवासी, श्री हरि वृद्ध आश्रम, विदिशा।0
0
Report
Advertisement
कटनी के बरही में दीपावली की रात भीषण आग, छह की मौत, राहत राशि मंजूर
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के बरही क्षेत्र में दीपावली की रात एक भीषण अग्निकांड में पूरे परिवार के छह लोग जिंदा जलकर मौत हो गए. एक साथ पूरे परिवार की अर्थियां क्षेत्र में मातम फैला सा गया. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी. बरही के प्रतिष्ठित व्यापारी पूरण अग्रवाल की क्राकरी की दुकान में देर रात आग लग गई. पूरा परिवार दीपावली की रात आग में समा गया. पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग की लपटों ने परिवार के लोगों को जकड़ लिया. जिला कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि दिवाली के दिए से आग लगी जो विकराल रूप ले ली. SDRF टीम ने मौके पर रेस्क्यू किया और शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए गए. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने की बात कही. वहीं स्थानीय विधायक संजय पाठक ने मौके का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री से चर्चा कर संभव सहायता की बात कही. छह लोगों की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया; अर्थियां मुक्तिधाम तक पहुंचीं और सभी ने अंतिम विदाई दी. रिश्तेदार Puaryush अग्रवाल ने बताया कि रात 1:00 बजे उन्हें जानकारी मिली थी कि घर में आग लग गई है और आग बुझाने के प्रयास में अधिकांश वस्तुएं जल गईं, जिससे छह की मौत हो गईं.0
0
Report
युवक की मौत: कुसुंबा हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर घटनास्थल पर ही मौत
Sheikhpura, Bihar:किऊल - गया रेलखंड के शेखपुरा जिले के आरियरी थाना क्षेत्र के कुसुंभा हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गया। मृतक युवक की पहचान जम्मू कश्मीर राज्य के डोंडा जिला के किल्होट्रॉन थाना क्षेत्र के अलाइनिगंगोट गांव कस्वा निवासी श्रवण कुमार के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि सुबह आस पास के लोगो ने ट्रैक किनारे युवक शव देखा जिसके बाद स्थानीय थाना को सूचना दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के शव लाया है। आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने युवक परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दिया है। पुलिस आगे की करवाई में जुट गया है।0
0
Report
चतरा के मायूरहंड में शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा के मयूरहंड में शॉर्ट सर्किट से बंद हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग, 5 से 6 लाख का सामान जलकर राख। चतरा जिले के मयूरहंड थाना और ब्लॉक के समीप स्थित मां दुर्गा हार्डवेयर दुकान में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दीपावली को लेकर दुकान में भारी मात्रा में पेंट, तारपीन तेल, बाल्टी और गार्डन पाइप समेत अन्य कीमती सामान स्टॉक किए गए थे, जो इस अग्निकांड में जलकर पूरी तरह राख हो गए। दुकानदार रामसेवक साव उर्फ सूसून साव ने बताया कि घर से सटी बंद दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि मौके पर पहुँचे स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बालू और पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, शुरुआती दौर में पुलिस के नहीं पहुँचने पर ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला। बाद में मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने पीड़ित दुकानदार को नुकसान का सही आकलन कर लिखित आवेदन देने को कहा है, ताकि रिपोर्ट अंचल अधिकारी मनीष कुमार को सौंपी जा सके और प्रशासनिक प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
सीवान में किराए के मकान में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल जांच
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किराए के मकान में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा-दरौली मुख्य सड़क के पास का है। मृतक की पहचान हाजीपुर जिले के महुआ थाना क्षेत्र निवासी रिशु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रिशु मैरवा में किराए के मकान में रहकर बिजली मीटर इंस्टॉल करने का काम करता था। युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मैरवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना को हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच करने में जुटी हुई है.0
0
Report
मऊरानीपुर: 17 नवंबर से शुरू होंगे महारानी लक्ष्मीबाई जन्म जयंती के भव्य आयोजन, 22 को भव्य समापन...
Mauranipur, Uttar Pradesh:वीरांगनाओं की धरती झांसी के मऊरानीपुर में महारानी लक्ष्मीबाई की जन्म जयंती को भव्यता और उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार जन्म जयंती समारोह की शुरुआत 17 नवंबर से होगी, जबकि 22 नवंबर को वीरांगना झलकारी बाई तिराहे पर भव्य कार्यक्रम के साथ इसका समापन किया जाएगा। आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर नगर पालिका परिषद के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुधीर जैन ने की, जबकि व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दीपू मोदी ने संचालन किया। बैठक में आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर में स्थापित वीरांगनाओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी कार्यक्रमों के माध्यम से शामिल करने तथा उन्हें निकालने का प्रयास किए जाने पर विचार किया गया, ताकि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वीरांगनाओं के शौर्य और बलिदान का संदेश पहुंचाया जा सके। वक्ताओं ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का शौर्य, साहस और देशभक्ति झांसी की पहचान है। वहीं वीरांगना झलकारी बाई का अदम्य साहस, त्याग और बलिदान भी इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से वीरांगनाओं के संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की गाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। आयोजकों के अनुसार 17 नवंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रमों के तहत कई आयोजन किए जाएंगे, जिनका समापन 22 नवंबर को वीरांगना झलकारी बाई तिराहे पर होगा। बैठक में व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अखिलेश सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया.... इस मौके पर राजेश विलाटिया, रहीश फरीदी, सौरभ सिंह गौर, महेंद्र पाठक, अरविंद अड़जरिया, ब्रजबिहारी राज,हरदयाल कुशवाहा,राजेंद्र राहुल, हर्ष श्रीवास, दीप्ति अग्रवाल, उपासना अग्रवाल, दीनदयाल साहू, आर. अहिरवार,रामगुलाम सोनी, शिवनारायण सिंह परिहार, वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, रामकिशोर, आरके टेलर, राधा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रूबी परिवार, पंकज सिंह एवं हृदेश सिंह ककवारा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
खड़गे के दीपावली को ईद कहे जाने पर हिन्दू समाज में भारी रोष
Noida, Uttar Pradesh:विनोद बंसल राष्ट्रीय प्रवक्ता विहिप- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दीपावली को ईद कहे जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक, निंदनीय और समूर्ण हिंदू समाज के अपमान का एक और पार्टी षड्यंत्र है। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस के लिए हिंदू त्योहार गर्व नहीं, शर्म हैं! दीपावली भी इन्हें ईद नज़र आती है। हिंदू परंपराओं का मज़ाक उड़ाने और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का अपमान करने में इनको न जाने कैसा सुख मिलता है! क्या ये तुष्टीकरण की नीति इतनी घृणित हो गई है कि देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान तो दूर, वे उसके इस प्रकार के घोर अपमान पर उतारू हो जाएंगे? संपूर्ण कांग्रेस देश को स्पष्ट करे कि क्या वह वाकई अपने सनातन घाती इंडी मित्रों की तरह अब हिन्दू त्योहारों और सनातन संस्कृति को समाप्त करने पर मैदाने जंग में उतर आई है? यह सिर्फ़ एक बयान नहीं, करोड़ों हिंदुओं की आस्था और विश्वास का प्रश्न है, जिसका जवाब जरूरी है..0
0
Report
Advertisement
बाबूलाल मरांडी ने बुलेट प्रूफ गाड़ी लौटाकर सुरक्षा जवाबदेही पर CM को खत लिखा
Ranchi, Jharkhand:नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी बुलेट प्रूफ वाहन राज्यgovernment को लौटाते हुए सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा साथ ही पत्राचार से जवाब भी मांगा है। पत्र में लिखा 13 साल पुराना बुलेट प्रूफ वाहन बार बार रास्ते में खराब हो जा रहा है, पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जवाबदेही तय करने के संबंध में पूछा है। नेता प्रतिपक्ष ने लिखा है बीच रास्ते में बंद होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे चुका हूं। वहीं इस पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सोनल शांति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा बाबूलाल ने अगर अपनी सुरक्षा को लेकर पत्र लिखा है तो सरकार संज्ञान लेगी लेकिन इसमें लगता है भारत सरकार का भी हाथ है, इथेनॉल मिलाए जाने के मामले को लेकर उन्हें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को भी पत्र लिखना चाहिए। तय मात्रा से ज्यादा इथेनॉल मिलाने का प्रभाव गाड़ियों पर पड़ेगा झामुमो ने कहा टेक्निकल दिक्कतों को लेकर विशेष शाखा देख रही होगी पर असल में उनकी राजनीतिक गाड़ी मेकेनिकल और टेनिकल बिगड़ गया है। पहले वो अपनी राजनीतक गाड़ी को ठीक करें। उनका वाहन तो ठीक हो जाएगा। 15 साल तक की गाड़ियां तो चल रही हैं।0
0
Report
दीपावली पर देवासी समाज की अनूठी परंपरा: पशुधन दौड़ और खाखरा-रेवड़ रस्म
Pali, Rajasthan:दीपावली पर देवासी समाज री अनूठी परंपरा, बर्तन बजाकर दौड़ावै है पशुधन दीपावली रा दुसरै दिन ‘खाखरा खिलावण’ अर ‘रेवड़ भड़कावण’ री रस्म, गांवां में उमंग अर उत्साह रो माहौल। दीपावली रा त्योहार पाछै मारवाड़-गोड़वाड़ रै गांवां में देवासी समाज री एक अनूठी अर पुरख्यां सूं चली आवै री परंपरा आज भी जीवंत है। गोवर्धन पूजा रै दूसरा दिन सवेरे-सवेरे महिला अर पुरुष थाळियां, बर्तन अर लकड़ी रा डंडा बजाकर पशुधन नै दौड़ावै है। ‘खाखरा खिलावण’ अर ‘रेवड़ भड़कावण’ री इण परंपरा रै दौरान गांव री गळियां अर मैदानां में उत्सव जिको माहौल देखण नै मिलै है। गोवर्धन पूजा सूं एक दिन पहल्या देवासी समाज रा पशुपालक परिवार आपरे पशुँधन नै सतरंगी रंगां सूं सजावै है। इण काम में परिवार रा सगळा सदस्यां बढ़-चढ़कर भाग लेवै है। वहीं सवेरो होतै ही पशुधन नै बाड़े सूं बाहर काढ़्यो जावै है। मोहल्ले में पहल्या ही बच्चा, युवतियां, महिलाएं, पुरुष अर बुजुर्ग हाथां में थाळियां, बर्तन अर लकड़ी रा डंडा लेर खड़ा रहै है। ज्यूं ही पशुधन रो रेवड़ बाड़े सूं बाहर निकळै है, त्यूं ही चारूं तरफ बर्तनां री गूंज सुणाई देण लाग जावै है। तेज आवाजां रै बीच पशु गळियां अर मैदानां में दौड़ण लाग जावै है। बच्चा भी पशुधन रै पाछै-पाछै दौड़ता नजर आवै है। इण पारंपरिक रस्म नै देखण खातर ग्रामीणां री भीड़ जुटै है अर पूरे गांव में दीपावली री खुशियां रै साथ लोक संस्कृति री छटा बिखर जावै है। पशुधन री खुशहाली अर बुरी नजर सूं बचावण री मान्यता नै लेकर समाज रा बुजुर्ग पशुपालक बतावै है कि ई परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी सूं चली आवै है। मान्यता है कि पशुधन नै बर्तन बजाकर दौड़ावण सूं वो सालभर निरोगी रहै है अर बुरी नजर सूं भी बच्यो रहै है। पशुधन नै रंग-बिरंगा सजावण अर सामूहिक रूप सूं ई रस्म निभावण देवासी समाज री सांस्कृतिक पहचान रो एक अहम हिस्सा है। आधुनिकता रै दौर में भी मारवाड़-गोड़वाड़ रै ग्रामीण इलाकां में ई परंपरा आज भी कायम है। दीपावली रै अवसर पर निभाई जाण वाली ई अनूठी रस्म पशुपालक समाज री आस्था, पशुधन रै प्रति प्रेम अर राजस्थान री समृद्ध लोक संस्कृति नै दर्शावै है।0
0
Report
कटनी के बाकल गांव की 11 माह की बच्ची के माथे से राड निकली सफल ऑपरेशन
Jabalpur, Madhya Pradesh:कटनी जिले के बाकल गांव में रहने वाली 11 माह की बच्ची चानक ही सोफे से नीचे गिर गई, जिसके चलते जमीन पर रखा खिलौने में लगी लोहे की राड उसके माथे में जा घुसी। पास ही बच्ची की मां काम कर रही थी, उन्होंने देखा कि माथे से लगातार खून बह रहा है। इलाज के लिए उसे फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ हालत नाजुक होने के चलते मेडिकल रेफर किया गया। आनन-फानन में परिजन मासूम को सुपर स्पेशलिटी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों की टीम ने डेढ़ घंटे तक लगातार चले आपरेशन के बीच ना सिर्फ माथे से लोहे की राड निकाली, बल्कि जान भी बचा ली। बच्ची अब पूरी तरह से सकुशल है। शनिवार की शाम 11 माह की आरवी सोफे के ऊपर बैठकर खेल रही थी, पास ही खिलौने रखे हुए थे। आचानक ही आरवी नीचे गिर गई,जिससे कि प्लास्टिक के खिलौने मे लगी 1 सेंटीमीटर राड दो इंच तक अंदल चली गई। बच्ची के सिर से खून भी तेजी से निकल रहा था। रात करीब 11 बजे कटनी से बच्ची को मेडिकल कालेज लाया गया। जानकारी डीन डां नवनीत सक्सेना और न्यूरोसर्जन डा जितिन बजाज तक पहुंची तो बच्ची की जान बचाने के लिए तुरंत आपरेशन करने की तैयारी की। ऑपरेशन थियेटर की टेबल पर जांच की तो पता चला कि राड बच्ची के सिर की हड्डी को तोड़ते हुए ब्रेन तक पहुंच गई है, जिससे कि खून का थक्का जम गया है। जिससे कि आंखों की रोशनी जाने के साथ-साथ इन्फेक्शन एवं मृत्यु तक का खतरा बन गया था। ऑपरेशन करना जरूरी था, लिहाजा, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की संचालक डॉक्टर अपर्णा तामस्कर, अधीक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता, न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ विजय परिहार, डॉ शैलेंद्र रात्रे, डॉ मुकेश शर्मा, डॉ आशुतोष कारपेंटर एवं विभागध्यक्ष एनेस्थीसिया डा अपर्णा तामस्कर एवं डा वरुण अरोड़ा ने मिलकर करीब डेढ़ घंटे तक चले आपरेशन को सफलतापूर्वक करते हुए बच्ची की जान बचा ली।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर धामी ने 26 वर्ष की उपलब्धियाँ गिनाईं
Karnaprayag, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन परिसर, भराड़ीसैंण (गैरसैंण), जनपद चमोली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राज्य निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने 26 वर्षों की विकास यात्रा में अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। चारधाम सड़क परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तथा केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं से प्रदेश की कनेक्टिविटी और तीर्थाटन को नई गति मिलेगी। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत 51 सीमांत गांवों में लगभग 200 योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए हल्द्वानी में कैंसर संस्थान और किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर की स्थापना की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत 63 लाख से अधिक कार्ड बनाए गए हैं। लगभग 1,300 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं प्रारम्भ की गई हैं तथा 226 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून से भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत तथा सहकारी प्रबंध समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। प्रदेश की तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। सैन्य धाम का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। अग्निवीरों के लिए निर्धारित वर्दीधारी पदों तथा राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था वर्ष 2022 के लगभग 2.55 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 3.82 लाख करोड़ रुपये हो गई है। राज्य का बजट 1.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2023-24 में उत्तराखण्ड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। समान नागरिक संहिता, सख्त भू-कानून और नकल विरोधी कानून जैसे निर्णय जनहित में लिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों तथा सुप्रसिद्ध लोकगायक स्वर्गीय श्री गोपाल बाबू गोस्वामी के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक श्री त्रिवेंद्र सिंह राणा ने किया। परेड में ITBP, पुलिस, महिला होमगार्ड, महिला पुलिस एवं NCC सहित विभिन्न दलों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्यानिकी, स्वरोजगार एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में श्री जवाहर सिंह, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती वंदना देवी, श्री मोहन सिंह एवं श्री आनंद सिंह को अनुदान प्रदान किया गया। मिशन कीवी के अंतर्गत श्री आनंद सिंह एवं श्री गंभीर सिंह को 2.10-2.10 लाख तथा श्री दयाल सिंह को 4.20 लाख रुपये के चेक दिए गए। श्री जगदीश सिंह को मशरूम हट निर्माण के लिए 2 लाख रुपये प्रदान किए गए। उद्योग विभाग की योजनाओं के अंतर्गत श्री योगेंद्र सिंह को एक लाख, श्री त्रिलोक सिंह को 1,48,611 रुपये, श्री राजेश्वर सिंह को 2,07,500 रुपये तथा श्री हिमांशु सिंह को 1.50 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई। स्वयं सहायता समूहों को फार्म मशीनरी बैंक के लिए 4-4 लाख रुपये की सहायता दी गई। कृषकों को पावर वीडर अनुदान तथा किसान भूषण एवं किसान श्री पुरस्कार प्रदान किए गए। महालक्ष्मी किट, लखपति दीदी एवं अटल आवास योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं कु. आरुषि नेगी, कु. महक रावत एवं श्री हर्षवर्धन बिष्ट को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित उत्तराखण्ड का संकल्प प्रत्येक प्रदेशवासी का सामूहिक संकल्प है। सरकार जनकल्याण, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा लोकसंस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है0
0
Report
हापुड़ के कनौर में दिवाली पर खूनी संघर्ष, लाठी-ईंट-पत्थर से गांव जंग का मैदान
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में दिवाली पर खूनी संग्राम: दीपों के पर्व पर बरसीं लाठियां और ईंट-पत्थर… बच्चों और महिलाओं को भी नहीं बख्शा दीपावली… रोशनी, उल्लास, धर्म और आपसी भाईचारे का वह त्योहार है, जहां नफरत भुलाकर लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं. लेकिन ज़रा सोचिए, क्या हो गया है हमारे समाज को? जहां दीपों की जगमगाहट होनी चाहिए थी, वहां लाठियों और पत्थरों की गूंज सुनाई दी. जहां खुशियों के पटाखे फूटने चाहिए थे, वहां इंसानों के सिर फोड़े जा रहे थे. इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह खौफनाक तस्वीर सामने आई है उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से. यहाँ बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनौर में दिवाली की रात रंजिश और बर्बरता का ऐसा नंगा नाच हुआ, जिसने हर किसी की रूह कंपा दी है. 12 साल के मासूम बच्चे से लेकर बेटियों तक को नहीं बख्शा गया. दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों ने पूरे गांव को जंग का अखाड़ा बना दिया. जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनौर में दिवाली की रात जब पूरा गांव त्योहार की तैयारियों में जुटा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक टकराव हो गया. देखते ही देखते गलियां जंग का मैदान बन गईं. छतों और रास्तों से ईंट-पत्थर बरसने लगे, लाठी-डंडे हवा में लहराने लगे और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि गांव निवासी अरुण का 12 वर्षीय पुत्र अनन्त रात करीब 9 बजे घेर में अपने दादा सतवीर सिंह को खाना देने जा रहा था. आरोप है कि रास्ते में मूलचंद के मकान के सामने गांव के ही दबंग किस्म के युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर बच्चे को घेर लिया और उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया. बच्चे की चीख सुनकर जब उसकी 17 वर्षीय बहन नन्दनी और 19 वर्षीय बहन गुड़िया उसे बचाने दौड़ीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बर्बरतापूर्वक मारपीट और छेड़छाड़ की. इसके बाद दोनों पक्षों में संघर्ष इतना भीषण हो गया कि कई ग्रामीणों और बच्चों समेत अनेक लोग लहूलुहान हो गए. इस पूरे खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर भीड़ एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और पत्थर बरसा रही है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सभी घायलों को गढ़मुक्तेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, इस मामले में अब बहादुरगढ़ पुलिस ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के उपद्रवियों पर शिकंजा कस दिया है. गश्त पर तैनात रिक्रूट सिपाही भूपेंद्र चाहर की तहरीर पर थाना बहादुरगढ़ में दोनों पक्षों के 17 नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2) (बलवा), 191(3) (घातक हथियारों से लैस होकर दंगा करना), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना) और 351(3) (जान से मारने की धमकी देना) के तहत एफआईआर दर्ज की है. घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश शुरू कर दी गई है. त्यौहार के दिन जब हर घर में माँ लक्ष्मी का पूजन कर सुख और समृद्धि की कामना की जा रही थी, तब कनौर गांव में कानून और इंसानियत की धज्जियाँ उड़ाई जा रही थीं. हालांकि पुलिस ने साफ कर दिया है कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर समाज में इतना आक्रोश और नफरत क्यों भर गई है कि त्यौहार की रात भी मासूमों और महिलाओं पर हाथ उठाने में किसी के हाथ नहीं काँपे?0
0
Report
बुलेट ट्रेन 2027 तक मुंबई-आहमदाबाद कॉरिडोर पर दौड़ेगी; सार्थक सपना सच होगा
Bengaluru, Karnataka:रजनीश पटना लोकेशन बैंड बंगलुरू बुलेट ट्रेन: हवा को चीरती पटरियों पर दौड़ेगी। आत्म निर्भर भारत की इच्छा शक्ति असंभव को संभव बनाती जा रही है। बुलेट ट्रेन का इंतजार पूरा भारत कर रहा है। एक ओर मुंबई से अहमदाबाद हाई स्पीड कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है तो दूसरी ओर Bengaluru के बीईएमएल में हाई स्पीड ट्रेन का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। दो वर्ल्ड क्लास ट्रेन बनाए जा रहे हैं जिसमें बेहतरीन तकनीक का इस्तेमाल करके इसे 2027 फरवरी महीने तक पूरा कर लेना है। बंगलुरू के बीईएमएल में डेढ़ सौ से ज्यादा दक्ष तकनीकी विशेषज्ञ की टीम इस सपने को पूरा करने में दिन रात लगी है। 508 किलोमीटर के मुंबई अहमदाबाद कॉरिडोर में पहले चरण में सूरत से बिलिमोरा तक 15 अगस्त 2027 को बुलेट ट्रेन दौड़ाने का लक्ष्य रखा गया है।0
0
Report
Advertisement
