देव दिवाली पर रामघाट और रघुवीर घाट पर बच्चों की रंगोली ने मोहा मन
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहाना स्थित पवित्र रामघाट और रघुवीर घाट पर देव दिवाली के अवसर पर बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान शिव, दीपक, गंगा नदी और अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक प्रतीकों को खूबसूरत रंगों से उकेरकर सभी का दिल जीत लिया। श्रद्धालुओं ने बच्चों की प्रतिभा की भरपूर सराहना की और उनकी रचनाओं को भावविभोर होकर देखा। इस आयोजन ने देव दिवाली के पर्व को और भी खास बना दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
