icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बगहा में एनीमिया के खिलाफ बड़ा अभियान: महिला स्वास्थ्य के लिए शुरू हुआ मुफ़्त जाँच

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:अच्छी ख़बर पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से है जहां महिलाओं में एनीमिया से बचाव को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया। डीएम तरनजोत सिंह के नेतृत्व में CS और DS ने अनुमंडल अस्पताल बगहा में दर्जनों महिलाओं में खून की कमी को लेकर आवश्यक जांच करवाई। दरअसल एनीमिया से बचाव और महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में एनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। एक ओर जहाँ राजधानी पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने रिमोट के माध्यम से अभियान की शुरुआत की। वहीं पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी ने नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बगहा में भव्य शुरुआत की। इस दौरान अस्पताल में अधिकारियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। बताया जा रहा है कि डीएम और CS की मौजूदगी में चिकित्सकों ने एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की पूरी जानकारी दी। महिलाओं को संतुलित तथा पौष्टिक भोजन के साथ आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि एनीमिया से बचाव को लेकर यह विशेष अभियान 25 अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत 5 से 9 वर्ष के बच्चों, 10 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों, प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं, गर्भवती और धात्री महिलाओं समेत पुरुषों की भी जांच की जाएगी। अभियान में जांच, परामर्श, उपचार और जरूरत पड़ने पर रेफरल की सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा मुफ़्त में उपलब्ध कराई जाएगी۔
0
0
Report

मिलाद-उन-नबी के लिए जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल से सुरक्षा तैयारी तेज़ की

Giridih, Jharkhand:एभीबी : आगामी मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइनों परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का निरीक्षण उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और उप विकास आयुक्त स्मृताकुमारी ने किया। इस दौरान सुरक्षा बलों की तत्परता, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील परिस्थितियों में संयमित कार्रवाई का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि पर्व के दौरान जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता और सजगता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सतर्क रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं और अफवाहों पर ध्यान न देकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें。
0
0
Report

DA मांग पर सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब में 80 लाख ग्रांट का ऐलान

Sri Muktsar Sahib, Punjab:A/L मुलाज़्मां di DA di mang nu lai ke sarkar di poori koshish hai unā nu unā de bannde hak dite jaange. Cabinet mantrī Baljit Kaor ne galbaat kī. Chonāṁ naṛe virdhīdāṁ dā bahār niklanā svabhāvak hai par lokāṁ de aslaḷ kam mān sarkār ne kiete. Modi apne chehateāṁ nu lābh pahunchāuṇ dī khātir lokāṁ de mahīngāī dā vādhū bojh pā rahā hai. Bhajpā vāṭ bēṭ bānk dī rājanītī nu dekh ke kaidanīāṁ nu pārṛol dindi hai. V/O Punjab sarkār voalōn surū kītī lok milanī tahīt kaibaniṭ mantrī Dākṭar Baljit Kaor ne halke de pind Dānēvālā viḳḵe pind vāsīāṁ dīāṁ mushkalaāṁ sunīāṁ atē maukē hall kītīāṁ te pind de vikas layī 80 lakh dī grant den dā elān kī t̤ā. Is mauke me media nāl gal-baat karDe sawaalāṁ de jawaab dinde kīthā gya ki mulāzman vāloṁ apṇe DA di mang nu lai ke jā rahe sangarś te unā ne kahā asī mulāzman de nāal ins hāṁ vaddā yogdān rihā. Sarkār dī pūrī koshish hai unāṇu unā de bannde hak dite jānge. BJP te Congress āgūāṁ di Punjab fērī te unā ne kahā ke choṇāṁ naṛe varoḍāṁ dā bahār niklanā svabhāv hai par lokāṁ de asla kam mān sarkār ne kiete. Hanī vadḍhī mahīngāī bāre kahā ke Modi apṇe chehateāṁ nu lābh pahunchāuṇ dī khātir lokāṁ de mahīngāī dā vādhū bojh pā rihā. Bandī siṅghāṁ dī rihāī nā hōṇ te par sarse wāle Bābe nu vār-vār parol ditē jāṇ te kaibaniṭ mantrī ne kahā ke Bhājpā vaṭ bānk dī rājanīṭī nu dekh ke kaīdīāṁ nu pairol dīndī hai. Byte Cabinet mantrī Dākṭar Baljit Kaor
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर-हिमाचल सीमा पर भूस्खलन: जेसीबी ऑपरेटर की मौत, एक गंभीर घायल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर-हमीरपुर सीमा पर स्थित लदरौर में खोदाई कर रही जेसीबी मशीन पर अचानक गिरा पहाड़, एक की मौके पर दर्दनाक मौत तो एक गंभीर रूप से घायल, एम्स अस्पताल बिलासपुर चल रहा घायल का उपचार। बिलासपुर जिला के थाना भराड़ी में सूचना प्राप्त हुई कि लदरौर में निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन होने से दो व्यक्ति मलबे में दब गए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर दोनों व्यक्तियों को मलबे से निकालकर उपचार हेतु सीएचसी भराड़ी भेजा गया। वहीं उपचार के दौरान 26 वर्षीय पंकज भारद्वाज, निवासी जझर जुकैं, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी, जो जेसीबी ऑपरेटर था, को गंभीर चोटों के कारण एम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं 19 वर्षीय कुशल बानियाल, निवासी मलोह, तहसील बंगाणा, जिला ऊना को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया है। वहीं घटनास्थल का निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं एसडीपीओ घुमारवीं द्वारा किया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा भराड़ी पुलिस द्वारा मामला दर्जकर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

फागी में नगरपालिका चुनाव: टिकट के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की भीड़ तेज

Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) जयपुर के फागी में नगरपालिका बनने के बाद पहली हो रहा निकाय चुनाव। दावेदारों ने जताई दावेदारी, टिकट की टकटकी में लगा जमावड़ा। पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर और पीसीसी से नियुक्त ऑब्जर्वर ने कांग्रेस के दावेदारों की ली बैठक। नेताओं में बड़ी बेचैनी, टिकट की दौड़ में ताकत दिखा रहे दावेदार। फागी कांग्रेस कार्यालय में दावेदारों की लगी भीड़, वार्ड का फीडबैक लेकर लिया जा रहा आवेदन। फागी में 20 वार्ड में आए 50 से ज्यादा आवेदन, नाराजगी दावेदारों की मनुहार करने की दौर। डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा के ऐतिहासिक जीत के बयान पर पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने साधा निशाना, नागर कहा - दूदू - फागी में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में बारावफात और रक्षा-बन्धन के लिए पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च जारी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में आगामी बारावफात और रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस ने प्रमुख मार्गों और बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। गोल प्याऊ से शुरू हुआ मार्च पावटा चौक, सदर बाजार और सुभाष चौक होते हुए वापस गोल प्याऊ पहुंचा। फ्लैग मार्च में पुलिस लाइन, कोतवाली थाना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और एमबीसी का जाप्ता शामिल रहा। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है। असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर भी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने लोगों से सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की है।
0
0
Report

चंद्रपुर के राजुरा गोलीकांड में अंत्ययात्रा समर्थकों ने सड़क रोकी, पत्थरबाज़ी से तनाव

Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर जिल्ह्यातील राजुरा शहरातील गोळीबार प्रकरणातील मृतकाची निघाली अंत्ययात्रा, यात्रेत मयत पापा जाधव यांच्या समर्थकांनी ऐन चौकात केला रस्ता रोको, पोलीस ठाण्यावर केली दगडफेक, दगडफेकीत उपविभागीय पोलीस अधिकाऱ्यांच्या वाहनाचे नुकसान चंद्रपूर जिल्ह्यातील राजुरा शहरातील गोळीबार प्रकरणातील मृतकाची शहरात अंत्ययात्रा निघाली. अंत्ययात्रेत मयत पापा जाधव यांच्या समर्थकांनी ऐन चौकात रस्ता रोको करत आरोपींना आपल्या ताब्यात देण्याची मागणी केली. पोलिसांशी संघर्षानंतर जमावाने पोलीस ठाण्यावर दगडफेक केली. यात महिलांचा सहभाग जास्त होता. दगडफेकीत उपविभागीय पोलीस अधिकाऱ्यांच्या वाहनाचे नुकसान झाले. परिस्थिती चिघळत असल्याचे पाहून पोलिसांनी अधिक कुमक बोलावून जमावावर सौम्य लाठीमार केला. जमाव शांत झाल्यावर अंत्यसंस्कार पार पाडले. दरम्यान पोलीसांनी या हत्येप्रकरणी मुख्य दोन हल्लेखोरांसह आणखी तिघांना ताब्यात घेतले आहे. गुन्ह्यात वापरलेली वाहनेही जप्त केली असून यामागे युवकांच्या दोन गटातील जुन्या वैमनस्यातुन झाली असल्याचा पोलिसांचा कयास आहे.
0
0
Report
Advertisement

बारामती की नाबालिग ने माता-राग से तंग आकर पांच मंजिला इमारत से की आत्महत्या

Rui, Maharashtra:बारामती की नाबालिग लड़की की आत्महत्या की घटना; पुलिस ने पुष्टि की है कि उसने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की. अपर पोलीस अधीक्षक गणेश बिरादार ने मामले की जानकारी दी है. घटनास्थल बारामती शहर में घटी, जहां दो दिन पहले राष्ट्रवादी काँग्रेस के विधायक रोहित पवार के निजी सहायक की बेटी की मौत संदिग्ध बताई गई थी. निर्मला बताई गई उम्र की इस लड़की ने बतौर वजह अपनी माँ के कारण घर से बाहर कदम रखा और उसी दिन दूसरी पांच मंजिल इमारत से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह भी कहा कि जिस इमारत के पांचवीं मंजिल से घटना हुई उसका दरवाजा बाहर से बंद था और लड़की की चप्पल वहीं मिली, जो आत्महत्या के निष्कर्ष का संकेत है. इस संबंध में अधिकारी गणेश बिरादार ने विवरण दिए हैं.
0
0
Report

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर उन्नाव में रूट डायवर्जन, कई रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री

Rajan KashyapRajan KashyapFollow5m ago
Unnao, Uttar Pradesh:ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर उन्नाव में रूट डायवर्जन, कई रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री उन्नाव। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस को लेकर उन्नाव पुलिस ने 26 अगस्त को शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था सुबह 10 बजे से जुलूस की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। गांधी नगर तिराहा, हरदोई ओवरब्रिज, पुलिस ऑफिस तिराहा, हुसैन नगर चौराहा समेत कई मार्गों से आने वाले ई-रिक्शा, ऑटो और कमर्शियल चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं सफीपुर-बांगरमऊ की ओर से आने वाले कमर्शियल व भारी वाहनों को चकलवंशी-मियागंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। गदनखेड़ा और मगरवारा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। पुलिस ने लोगों से रूट डायवर्जन का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

मैक्स टैक्सी पलटी: तीन छात्राएं घायल, अस्पताल रेफर

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर नारायणबगड़ क्षेत्र के अंतर्गत मींगगधेरा-डांगतोली मोटर मार्ग पर एक मैक्स टैक्सी अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गई। घटना में वाहन में सवार तीन छात्राएं घायल हो गईं; घायल छात्राओं को नारायणबगड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने घायल छात्राओं को निजी वाहन से पीएचसी नारायणबगड़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। डॉ रिया घिल्डियाल ने बताया कि घायल छात्राओं को जख्मी हालत में अस्पताल लाया गया; घायलों में ममता को काफी चोटें आईं हैं और अन्य दो छात्राओं को भी गम्भीर चोटें पहुंची हैं; सभी छात्राओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दुर्घटना स्थल का जायजा लिया।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में 3 हजार रुपये बिजली बिल से गरीब का गुस्सा, जंतर-मंतर जाने चेतावनी

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) तीन हजार के बिजली बिल पर फूटा गरीब का गुस्सा, आरक्षण व्यवस्था पर भी उठाए सवाल,बीपीएल भूमिहीन राजेन्द्र जंतर-मंतर जाऊँगा और व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ूँगा एंकर विजुअल हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी तहसील के गांव सालीवाला निवासी बीपीएल भूमिहीन राजेन्द्र मंगलवार को लगातार दूसरी बार अपनी समस्या लेकर जिला प्रशासन के पास पहुंचे। हाथ में तीन हजार रुपये का बिजली बिल और मन में लंबे समय से चली आ रही उपेक्षा का दर्द लिए राजेन्द्र ने प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा रखी। उनका कहना था कि परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह हर माह तीन-तीन हजार रुपये का बिजली बिल चुका सके। पिछले माह भी उन्होंने करीब तीन हजार रुपये का बिल भरा था और इस बार फिर लगभग इतनी ही राशि का बिल आ गया। उनका दावा है कि इतनी खपत उनके परिवार की है ही नहीं। राजेन्द्र ने बताया कि वह बीपीएल परिवार से हैं और भूमिहीन हैं। घर-परिवार चलाने के लिए उन्हें दूसरों के घरों में काम करना पड़ता है। इसी मेहनत से किसी तरह बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में तीन हजार रुपये का बिजली बिल उनके लिए छोटी रकम नहीं, बल्कि परिवार के पूरे बजट को हिला देने वाला खर्च है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह पहले भी जिला कलक्टर को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को वह दोबारा जिला प्रशासन के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। बाइट:- राजेन्द्र,पीड़ित
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top