275101
मऊ और आजमगढ़ के सांसद सड़क दुर्घटना पीड़ितों से मिले
Mau, Uttar Pradesh:मऊ और आजमगढ़ के सांसद हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना में घायल मां-बेटी के घर पहुंचे। घायल बेटी का इलाज बीएचयू में चल रहा है। सपा सांसदों ने परिवार को न्याय का आश्वासन दिया। मऊ जिलाधिकारी से सांसद राजीव राय ने पीड़ित परिवार के लिए न्याय की अपील की। सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। समाजवादी पार्टी ने पीड़ितों के मेडिकल उपचार में मदद का प्रस्ताव रखा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैमूर में भव्य तिरंगा यात्रा, आजादी और संप्रभुता का उल्लास
Khajuria Khurd, Bihar:प्रभारी मंत्री संजय टाइगर बोले- आजादी को अक्षुण्ण रखना हमारा संकल्प; कलेक्ट्रेट से एकता चौक तक उमड़ा जनसैलाब। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कैमूर जिले में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह और उमंग देखने को मिला। जिले के प्रभारी मंत्री संजय टाइगर के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कलेक्ट्रेट (समाहरणालय) से शुरू होकर एकता चौक पहुंची और फिर वहां से वापस कलेक्ट्रेट आकर संपन्न हुई। यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामकर बढ़-चढ़कर भाग लिया। मोहनिया विधायक संगीता कुमारी, भभुआ विधायक भरत बिंद, कैमूर डीएम नितिन कुमार सिंह, एसपी शिखर चौधरी, जिले के सभी पदाधिकारी एवं विभिन्न पार्टियों के नेता एवं सैकड़ो की संख्या में स्काउट के बच्चे एवं जनता थे। इस अवसर पर जी मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमारी स्वतंत्रता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय ध्वज की प्रतिष्ठा और सम्मान को बनाए रखना हम सभी देशवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा ध्वज हमेशा विश्व में ऊंचा लहराता रहे और भारत की प्रतिष्ठा कायम रहे, यही प्रत्येक नागरिक की कामना और कर्तव्य होना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कि आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि यह आजादी हमें एक लंबे संघर्ष, जद्दोजहद और लाखों वीर शहीदों के बलिदान के बाद मिली है। हमें इस आजादी को सदैव अक्षुण्ण बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लेना होगा। जिले भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर आम जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चारों तरफ देशभक्ति के नारे गूंज रहे हैं और पूरा माहौल तिरंगामय बना हुआ है। बाइट - संजय टाइगर, प्रभारी मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
अनिल विज की अध्यक्षता में अंबाला छावनी में तिरंगा यात्रा, कांग्रेस पर कातिल कांग्रेस आरोप
Ambala, Haryana:अंबाला छावनी में आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पूरा अंबाला छावनी तरंगमय हो गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बोले कि देश भक्ति की ये हुंकार सुन कर बड़े बड़े देश के दुश्मन डर कर भाग जाएंगे वही उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी प्रहार करते हुए कांग्रेस को कातिल कांग्रेस बताते हुए कहा कि ये सब कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से है जो ये नहीं बताया गया कि देश का विभाजन हुआ था। आजादी के 80वे स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे देश भर में मनाया जा रहा है इस कड़ी में अंबाला छावनी में भी आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई शहर के विभिन्न हिस्सों से निकल गई इस यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पूरा अंबाला छावनी भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस दौरान जगह जगह पर इस यात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा के साथ किया गया ज्यादा जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजादी की 80वीं वर्षगांठ देश मना रहा प्रधानमंत्री के निर्देश पर हर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, आज यात्रा में बहुत से लोगों ने हिस्सा लिया, उन्होंने बताया कि तिरंगा हमारी शान है जिसे लेकर आज अंबाला की जनता सड़कों पर झूमी है और इससे ये भी लगता ही कि हमारे तिरंगे से लोगों को कितना प्यार है। विज बोले कि आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी है जो पूरे देश में मनाया जा रहा है 15 अगस्त को हिंदुस्तान आजाद हुआ था और 15 अगस्त को ही हिंदुस्तान का विभाजन भी हुआ था लगभग 10 लाख लोग शहीद हुए थे यह कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों की वजह से हुआ विज ने कांग्रेस को कातिल कांग्रेस बताते हुए कहा कि लड़ाई के दौरान कहीं पर भी यह नहीं बताया गया कि देश का विभाजन हुआ था कहीं पर यह नहीं बताया गया कि देश का विभाजन कैसे हुआ था।0
0
Report
कुरुक्षेत्र के रावगढ़ में मारपीट: 4 आरोपी गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के गांव रावगढ़ निवासी सुखविंदर पर 28 जुलाई को रास्ते में हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सुखविंदर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश युवकों ने पीछे से बाइक से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और झाड़ियों में ले जाकर मारपीट की। हमले में उनकी टांगों में गंभीर चोटें आईं। आदर्श थाना SHO सुरेंद्र सिंधु ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 12 अगस्त को साहिल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दो नाबालिगों और उसके भाई गगन का नाम सामने आया। पुलिस ने साहिल, गगन को गिरफ्तार कर लिया है और दो नाबालिग को अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, हमले के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। पूछताछ में ज्योतिसर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की एक और अन्य घटना की जानकारी भी सामने आई है।0
0
Report
Advertisement
मैहर दर्शन से लौटते श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 31 घायल
Panna, Madhya Pradesh:भीषण सड़क हादसा। मैहर दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी। दुर्घटना में बच्चो महिलाओं सहित 31 घायल। पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ीखेरा-कालिंजर घाटी मार्ग पर मैहर में मां शारदा के दर्शन कर उत्तर प्रदेश की ओर अपने घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया है कि सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक से बचने के प्रयास में यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के समय ट्रॉली में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और बृजपुर थाना पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पिकअप व अन्य वाहनों से तत्काल जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया। अस्पताल में आपात स्थिति को देखते हुए चार डॉक्टरों की विशेष टीम त्वरित इलाज में जुटी हुई है। पीड़ित उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ग्राम पधारा के निवासी हैं। घायलों में मुख्य तौर पर संतोषी, अर्पित सिंह (14), सोनू सिंह (25), लालती सिंह (27), अयांश सिंह (7), अभिमान सिंह (22 - गंभीर), जगदीश शर्मा (40), महावीर (45) और गरिमा (10) शामिल हैं। घटना की खबर मिलते ही गांव पधारा में हड़कंप मच गया। फिलहाल अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है。0
0
Report
महापौर ने रुक्मिणीबाई अस्पताल में अचानक विजिट कर व्यवस्थापन पर सवाल उठाए
Kalyan, Maharashtra:रुक्मिणीबाई रुग्णालयात महापौरांची सरप्राईज व्हिजीट रुग्णांना त्रास दिला जात असेल तर डॉक्टरांनी, कर्मचाऱ्यांनी घरी बसा महापौर संतापल्या यावेळी महापौर हर्षाली थविल चौधरी यांनी सरप्राईज व्हिजिट केली. यावेळी रुग्णालय प्रशासनाची चांगलीच भंबेरी उडाली. रुग्णांना त्रास दिला जात असेल तर डॉक्टरांनी, कर्मचाऱ्यांनी घरी बसा काही फरक पडत नाही अशा प्रकारे महापौरांनी आपला संताप व्यक्त केला. यावेळी रुग्णालयाचा स्टाफ कुठे आहे, या संदर्भात महापौरांनी विचारणा केली. त्यावेळी स्टाफ उपस्थित नाही अशा प्रकारचे उत्तर देण्यात आले. त्यानंतर महापौरांनी चक्क कर्मचारी डॉक्टरांचा हजेरी रजिस्टर तपासून पहिला.या रुग्णालयाचा भोंगळ कारभार वारंवार चव्हाट्यावर आला आहे.त्यामुळे महापौरांनी आज रुग्णालयाला अचानक भेट दिली.0
0
Report
भोजशाला मामले में बार-बार सुनवाई तिथि बढ़ी, मुस्लिम समाज का बड़ा बयान
Dhar, Madhya Pradesh:भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख बार-बार आगे बढ़ने को लेकर मुस्लिम समाज की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष और मुस्लिम समाज धार के सदर अब्दुल समद ने कहा कि मामले में अभी तक सामने वाले पक्ष, एएसआई विभाग, हिंदू पक्ष और अन्य सरकारी पक्षकारों की ओर से जवाब एफिडेविट के साथ दाखिल नहीं किया गया है, जिसकी वजह से सुनवाई आगे बढ़ रही है।" अब्दुल समद ने 15 मई 2026 को इंदौर हाईकोर्ट द्वारा भोजशाला को लेकर दिए गए हिन्दू मंदिर के आदेश पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट को मिसगाइड करते हुए आदेश पास कराया गया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट के सामने अपनी पूरी बात रख दी है और अब उनकी मांग है कि उन्हें उस मुख्य स्थान पर नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाए, जहां उनके मुताबिक मुस्लिम समाज लंबे समय से नमाज अदा करता आया है। अब्दुल समद, अध्यक्ष, मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी एवं सदर मुस्लिम समाज, धार फिलहाल भोजशाला प्रकरण में अगली सुनवाई का इंतजार है। मुस्लिम पक्ष की ओर से जहां अपने पुराने नमाज स्थल पर वापस जाने की मांग दोहराई जा रही है, वहीं मामले में न्यायालय के अगले रुख पर सभी की नजरें टिकी हैं। अब देखना होगा कि आगामी सुनवाई में पक्षकारों की ओर से क्या जवाब और दस्तावेज कोर्ट के सामने रखे जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के संवैधानिक अधिकारों के समर्थन में मिन्स बिल 2026 पर पुनर्विचार मांग
Noida, Uttar Pradesh:माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री narendramodi जी को पत्र लिखकर Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Bill, 2026 पर पुनर्विचार हेतु आग्रह किया। प्रस्तावित प्रावधान झारखंड जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों के संवैधानिक अधिकारों, राजस्व, विकास और संघीय ढांचे पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं। झारखंड के संवैधानिक एवं वित्तीय अधिकारों और राज्य की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए मैं विनम्र अनुरोध करता हूं कि केंद्र सरकार इन प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की कृपा करें।0
0
Report
रायपुर के बंसल होटल में युवक ने युवती पर चाकू से हमला किया
Begun, Rajasthan:रायपुर अपडेट राजधानी रायपुर से बड़ी खबर बंसल होटल में युवक ने युवती पर चाकू से किया वार. वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने अपने ही गले पर चाकू से किया हमला. गंभीर हालत में युवक-युवती को अस्पताल में कराया गया भर्ती. होटल के कमरे में दोनों के ठहरने के दौरान हुई वारदात. युवती की चीख सुनकर होटल स्टाफ पहुंचा मौके पर. खिड़की तोड़कर कमरे में दाखिल हुए होटल कर्मचारी. मौके पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद. युवक की पहचान कृष्ण कुमार भारद्वाज, वाराणसी निवासी के रूप में. युवती रिमन मंडावी, मोहला-मानपुर निवासी. गंज थाना क्षेत्र के झूलेलाल चौक स्थित बंसल होटल का मामला0
0
Report
देवरी के व्यापारी पर सालों से शारीरिक शोषण का आरोप, पुलिस में मामला दर्ज
Sagar, Madhya Pradesh:व्यापारी पर महिला का आरोप सालों से कर रहा शोषण पति से तलाक का करवाया केस अब नहीं कर रहा शादी, पुलिस ने मामला किया दर्ज। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक व्यापारी पर महिला ने सालों से अपने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है और पुलिस में मामला दर्ज कराया है। महिला पहले से शादी शुदा है और उसका आरोप है कि देवरी के एक व्यापारी नीरज श्रीवास्तव साल 2015 से लगातार उसका शोषण कर रहा है, महिला के पति से तलाक और भरण पोषण का केस कोर्ट में लगवाकर उसे अलग किराये के मकान में रखे है और 11 सालों से शादी का झांसा दे रहा है। हाल ही में महिला को मालूम चला कि नीरज शादीशुदा है तो उसके होश उड़ गए और जब इस मामले में उसने नीरज से बात करना चाही तो व्यापारी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। जिसके बाद महिला ने देवरी पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज एक जांच में लिया है।0
0
Report
Advertisement
सीकर के 50 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण, 114 आवास पट्टे वितरित; 16 अगस्त को पुलिया का उद्घाटन संभव
Sikar, Rajasthan:सीकर में 46 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण, मंत्री खर्रा ने बांटे 114 आवासीय पट्टे, 16 अगस्त को नवनिर्मित नवलगढ़ रोड पुलिया के लोकार्पण की भी जताई संभावना यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ओबीसी आंकड़ों पर विपक्ष के उठाए सवाल पर किया पलटवार, शहरी निकाय एवं पंचायत राज चुनाव में जीत का जताया भरोसा, बोले भाजपा सरकार के पिछले 31 महीनों में जनसमस्याओं और विकास के काम को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रदेश में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को सीकर नगर परिषद क्षेत्र में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। नगर परिषद की ओर से आयोजित समारोह में मंत्री खर्रा ने वर्ष 2026-27 में स्वीकृत 4231.78 लाख रुपए की लागत से सीसी, बीटी और इंटरलॉक सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं 378.14 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मंत्री ने आमजन को 114 आवासीय पट्टे वितरित किए। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तीन लाभार्थियों और प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए गए। समारोह के बाद यूडीएच मंत्री ने नगर परिषद परिसर से सफाईकर्मियों की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि सीकर शहर में 50 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है। कुछ अन्य योजनाओं पर भी जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि घुमंतु और अर्ध-घुमंतु परिवारों के सर्वे के बाद आवासीय योजना का लेआउट पास हो चुका है और जल्द ही लॉटरी निकालकर पट्टे वितरित किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि नानी बांध की समस्या के समाधान के लिए बजट स्वीकृत कर काम शुरू कर दिया गया है। आगामी बरसात से पहले समस्या का काफी हद तक समाधान करने का प्रयास है। बांध में जमा पानी को शुद्ध कर किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने तथा आसपास के जोहड़ों में पानी भरकर भूजल रिचार्ज की व्यवस्था करने की योजना भी प्रस्तावित है। सीकर शहर के नवलगढ़ रोड पर नवनिर्मित ओवरब्रिज को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री खर्रा ने कहा कि कुछ काम बाकी है और संभवत: 16 अगस्त को इसकी सौगात सीकरवासियों को मिल सकती है। ओबीसी आंकड़े पर विपक्ष के बयान पर किया पलटवार वहीं ओबीसी आंकड़ों को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि पिछड़ा वर्ग के हितों को लेकर उनकी नीयत सही थी तो सत्ता में रहते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग या राजनीतिक गठन करवाकर आंकड़े जुटाने का काम किया जा सकता था। चुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा उन्होंने निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 31 महीनों में जनसमस्याओं और विकास को लेकर काम किया है। उन्होंने पानी, बिजली, कानून व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार के काम गिनाए। उन्होंने विश्वास जताया कि निकाय और पंचायत राज चुनाव में जनता भाजपा के पक्ष में जनादेश देगी। पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि सीकर के विकास के लिए करीब 100 करोड़ रुपए के आसपास के कार्यों की सौगात मिली है। शहर में जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए भी बजट स्वीकृत कर काम शुरू करवाया गया है। उन्होंने दावा किया कि विकास कार्यों से सीकर शहर का कायाकल्प होगा। निकाय चुनावों में गुटबाजी के सवाल पर सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि भाजपा में निकाय चुनाव को लेकर किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सीकर में भाजपा का बोर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। समारोह में पूर्व विधायक रतन जलधारी, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, निवर्तमान प्रतिपक्ष नेता अशोक चौधरी, भाजपा नेता पवन मोदी, जितेंद्र कारंगा, नेमीचंद कुमावत सहित भाजपा नेता और नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। 1.बाइट - झाबर सिंह खर्रा यूडीएच मंत्री, राजस्थान सरकार। 2.बाइट - स्वामी सुमेधानंद सरस्वती पूर्व सांसद, सीकर。0
0
Report
हनुमानगढ़ के टिब्बी में नशा मुक्ति शिविर: विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) टिब्बी में ‘लक्ष्मण रेखा’ अभियान के तहत नशा मुक्ति शिविर, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी कस्बे के अग्रवाल पैलेस में शुक्रवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चौकी के ‘लक्ष्मण रेखा अभियान’ के तहत प्रेरणादायी नशा मुक्ति शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय प्रभारी बीके अनिता एवं चौकी प्रभारी सुमेर सिंह कड़वासरा मौजूद रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में डीएवी स्कूल एवं श्री सिद्धि विनायक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर ही स्वस्थ और मजबूत समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस दौरान कला दर्पण मंच के कलाकारों ने नशे के खिलाफ लघु नाटिका का मंचन कर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।0
0
Report
अलवर के राजकीय स्कूल में बदहाली, 7 शिक्षक भर्ती के बाद भी भवन-सुविधाओं का अभाव
Alwar, Rajasthan:स्कूल के बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में धरने पर बैठे स्टूडेंट, 7 शिक्षक नियुक्त; दो शिफ्ट के प्रस्ताव पर नहीं बनी सहमति अलवर। जिले के थानागाजी क्षेत्र के जोधावास गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। स्कूल की समस्याओं से परेशान स्टूडेंट धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल स्कूल पहुंचा और छात्रों व ग्रामीणों से बातचीत की। छात्र के विरोध के बाद शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में स्कूल में 7 नए शिक्षकों की नियुक्ति की। इसके बाद विद्यालय में शिक्षकों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हालांकि स्कूल भवन की कमी को लेकर शिक्षा विभाग ने विद्यालय को दो शिफ्ट में संचालित करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन छात्र और ग्रामीण इस पर सहमत नहीं हुए। इसके बाद विभागीय टीम को वापस लौटना पड़ा। जर्जर भवन से बढ़ी परेशानी दरअसल, कुछ दिन पहले विद्यालय के बरामदे का पटाव अचानक भरभरा कर गिर गया था। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई छात्र या शिक्षक मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर में एकत्र हो गए और प्रशासन को इसकी सूचना दी। छात्रों का कहना है कि विद्यालय में भवन की स्थिति बेहद खराब है। स्कूल में महज दो कमरे हैं और बारिश के दौरान दोनों कमरों की छत से पानी टपकता है। ऐसे में बारिश के समय विद्यार्थियों को पेड़ों के नीचे या अन्य सुरक्षित स्थानों पर बैठना पड़ता है। सुविधाओं का भी अभाव ग्रामीणों और छात्रों के अनुसार विद्यालय में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है। स्कूल में खेल मैदान नहीं है। पेयजल और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है। छात्राओं को शौचालय के लिए खुले में जाने की मजबूरी है। वहीं विद्यालय के क्रमोन्नत होने के बावजूद शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। इस साल कंडम घोषित हुआ स्कूल जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि विद्यालय को इस वर्ष कंडम घोषित किया गया था। स्कूल भवन की खराब स्थिति को लेकर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। साथ ही नए भवन के लिए स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विद्यालय के लिए नया भवन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। इधर, शिक्षा विभाग की ओर से 7 शिक्षकों की नियुक्ति के बाद भी भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों और ग्रामीणों की नाराजगी दूर नहीं हुई है। दो शिफ्ट में स्कूल संचालन के प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनने के बाद छात्रों ने शुक्रवार सुबह फिर से धरना देने का ऐलान किया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी फिलहाल छात्रों और ग्रामीणों से लगातार बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
पालिका परिषद अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद बिसवां की ओर से अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में पालिका कर्मियों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का मुख्य आकर्षण करीब 200 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जिसे नागरिक हाथों में थामकर रैली के आगे-आगे चल रहे थे। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई निकली, जहां जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। यात्रा को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में पालिका कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।0
0
Report
लखनऊ: बिजलीकर्मियों की बिजली घर में घुसने पर महिलाओं के साथ बदसलूकी, हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बिजली विभाग की खुली गुंडई बिना नोक किये घर मे घुसे बिजली कर्मचारी घर के कोई पुरुष मौजूद न होने की बात कही महिलाओं ने जिसपर बिजली कर्मियों ने महिलाओं के साथ कि बदसलूकी और गाली गलौज गड़ी कनौरा क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्रवाई पर हंगामा प्रेमवती नगर गड़ी कनौरा में बिजली चोरी के नाम पर घर में घुसने का महिलाओं ने लगाया आरोप पीड़ित महिलाओं का आरोप घर में घुसे बिजली विभाग के दर्जनों कर्मचारी महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का गंभीर आरोप परिवार के सदस्यों से भी अभद्रता का आरोप बिजली कर्मियों पर पूरे परिवार के साथ मारपीट का आरोप घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत पीड़ित महिलाओं ने आलमबाग कोतवाली में मामले की शिकायत की बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कथित घटना सीसीटीवी में हुई कैद आपबीती बताते हुए रोने लगी मुस्लिम महिला बाइट - पीड़ित महिला और पुरुष0
0
Report
सोनभद्र में स्कूली बस तालाब में पलटी, कुछ बच्चों को हल्की चोटें
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में बच्चों से भरे स्कूली वाहन के अनियंत्रित होकर तालाब में पलटने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि वाहन में ड्राइवर समेत आधा दर्जन बच्चे सवार थे। हादसे में कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तस्वीरें सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के मैरहवा गांव की हैं, जहां बच्चों को लेकर जा रहा स्कूली वाहन अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। बताया गया कि वाहन में ड्राइवर समेत आधा दर्जन बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्कूली वाहन लिटिल एंजेल प्राइवेट विद्यालय के बच्चों का बताया जा रहा है। हादसे की वजह वाहन की तेज रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल बभनी थाना पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
