मऊ में चमत्कारी पोखरा, चर्म रोगों के उपचार के लिए प्रसिद्ध
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के देवलास स्थित पोखरा अपनी पौराणिक मान्यताओं और चमत्कारी गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इस पोखरे से जुड़ी मान्यता है कि इसके पानी में नहाने से चर्म रोग जैसे पुराने और जटिल रोग समाप्त हो जाते हैं। सूर्य मंदिर के पुजारी अमित मिश्रा के अनुसार, जिन लोगों को चर्म रोग की समस्या है, वे रविवार के दिन सुबह खाली पेट मंदिर की मिट्टी को शरीर पर लगाकर पोखरे के पानी में स्नान करें। यह प्रक्रिया सात रविवार तक लगातार करने से रोग ठीक हो जाता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
