275101
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया रोड एक्सीडेंट पीड़ितों को दी सांत्वना
Mau, Uttar Pradesh:मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रोड एक्सीडेंट पीड़ितों के घर जाकर सांत्वना दी। सूचना के अनुसार उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है। साथ ही रोड जाम पर मुकदमे के बारे में उन्होंने बताया कि यह पुलिस की मजबूरी है। वहीं बेदीराम मामले पर उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच चल रही है और फर्जी खबरें चलाने वाले चैनलों को सावधान रहना चाहिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
47.5 करोड़ की सड़क निर्माण में अनियमितता: रात के अंधेरे में फेसवाल बनाकर ठेकेदार पर जांच शुरू
Tonk, Rajasthan:जिला: टोडारायसिंह, टोंक में मालपुरा-टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य की निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि स्वीकृत 47 करोड़ 50 लाख लागत की सडक निर्माण योजना के अंतर्गत फेस वाले क्षेत्र का निर्माण केवल रात के अंधेरे में किया जा रहा था। सहायक अभियंता रोशन मीणा ने ठेकेदार के जेसीबी चालक से निरीक्षण कराने को कहा, पर उसने इनकार कर दिया और बदतमीजी भी की। तब पुलिस को बुलाकर जेसीबी चालक को थाने के हवाले किया गया। दूसरी जेसीबी मशीन से खुदाई कराई गई तो विभागीय मापदंड के अनुसार निर्माण कार्य नहीं मिला, इस कारण निर्माण को तोड़ने के निर्देश दिए गए। सहायक अभियंता ने बताया कि ठेकेदार को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी, फिर भी रात के अंधेरे में ही अनियमितता जारी रही। इसके कारण करोड़ों रुपए के इस निर्माण से जुड़े ठेकेदार फर्म “चोरी और सीना जोरी” की कथित गतिविधियाँ सामने आ रही हैं।0
0
Report
डूंगरपुर में CM भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक शुरू, अधिकारी साथ
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर CM भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक शुरू जिले के धम्बोला कस्बे में कर रहे मॉर्निंग वॉक CM के साथ जिला प्रसाशन के अधिकारी भी मौजूद CM मॉर्निंग वॉक में लोगों से हो रहे रूबरू CM कस्बे की जनता से कर रहे चर्चा0
0
Report
पुलिस के सामने पड़ोसी से मारपीट और धमकी, वीडियो वायरल।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर, मोहल्ला कायस्थान वार्ड नं-02 में पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित आशीष गुप्ता ने कोतवाली पूरनपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।आशीष गुप्ता ने बताया कि उनके सामने ही मोहल्ले के संजीव कुमार उर्फ संजय जायसवाल, उनके बेटे अनमोल, कार्तिक और विमल जायसवाल रहते हैं। आरोप है कि ये लोग बिना किसी बात के रंजिश मानते हैं और प्रार्थी व उसके परिवार को देखकर आए दिन गाली-गलौज करते हैं सुबह करीब 8 बजे उक्त लोगों ने झगड़ा करने की नीयत से आशीष के दरवाजे पर पानी डाल दिया। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित का कहना है कि उनका परिवार सीधा-साधा है और वह झगड़ा नहीं चाहता, लेकिन आरोपी दबंग किस्म के हैं और लगातार परेशान कर रहे हैं। आशीष गुप्ता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है,मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में बैचलर ने रेजिडेंट की पिटाई, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:रेजिडेंट के साथ की मारपीट ग्रेटर नोएडा -- खुले में सिगरेट पीने से टोकने पर बैचलर्स ने रेजीडेंट को जमकर पीटा, युवकों द्वारा रेजिडेंट को लात घुसे और डंडे से पीटने का आरोप ,सोसाइटी में बैचलर्स का उत्पात, रेंट पर रह रहे बैचलर्स पर सोसाइटी का माहौल खराब करने का आरोप ,पिटाई से घायल हुआ रेजिडेंट, पीटने का वीडियो भी हुआ वायरल, ईटा 2 मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी का मामला ,पुलिस से रेजिडेंट्स ने की शिकायत पुलिस ने NCR लिख की कार्रवाई सूरजपुर थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
इटावा नेशनल हाईवे पर बस-डंपर टक्कर; दो यात्रियों की मौत, दो गंभीर
Noida, Uttar Pradesh:इटावा से बड़ी खबर इटावा में नेशनल हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा, हादसे में बस सवार 2 यात्रियों की दर्दनाक मौत हुई, 2 की हालत गंभीर हुई; दिल्ली से कानपुर जा रही दो बसे और डंपर की टक्कर हुई है. पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है. फ्रेंड्स कालोनी इलाके के नेशनल हाइवे की घटना0
0
Report
महराजगंज में तेल संकट: किसानों और ट्रैक्टर चालकों की भारी परेशानी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में तेल की भारी किल्लत के कारण पेट्रोल पंपों पर एक-एक किलोमीटर तक लंबी कतारें लग रही हैं। रात को ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर गुजार रहे लोग, दिन में धूप के बीच भी डीजल मिलने के संकेत कम हैं। समय पर ईंधन न मिलने से खेती-बाड़ी कठिन हो रही है। नौतनवा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर डीजल की कमी से किसान तीन दिनों से लाइन में खड़े हैं, जिससे खेतों में सब्जी की फसल सूखने का खतरा बढ़ गया है। ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के संचालन में बाधा है, ट्रक ड्राइवर भी ईंधन संकट से प्रभावित हैं। अगर समय पर आपूर्ति नहीं होती है तो किसान बड़ी मुसीबत का सामना करेंगे।0
0
Report
Advertisement
हापुड -दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान करवाता है ईश्वर का साक्षात् दर्शन- डॉ. सर्वेश्वर।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अर्जुन नगर के सामने वाला ग्राउंड, स्वर्ग आश्रम रोड, हापुड़ में 17-23 मई 2026 तक आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस, अर्थात् 21 मई, 2026 को कथाव्यास डॉ. सर्वेश्वर जी ने केवट प्रसंग को बहुत ही भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि श्री राम केवट से गंगा पार कराने के लिए नौका की माँग करते हैं। लेकिन केवट यह कहते हुए साफ मना कर देता है कि जब तक प्रभु उससे चरण-प्रक्षालन नहीं करवाएँगे, वह उनको नौका में नहीं बिठाएगा। केवट बार-बार प्रभु से भावपूर्ण निहोरे करता है और अंततः प्रभु केवट के प्रेमभाव पे रीझ कर उसे चरण-प्रक्षालन की अनुमति प्रदान कर देते हैं। स्वामी जी ने बताया कि यह घटना निष्कामता का प्रतीक है। जब एक भक्त के भीतर निष्काम भक्ति जन्म लेती है तब उसे ईश्वर से नहीं माँगना पड़ता अपितु भगवान स्वयं उसके द्वार पर माँगने के लिए आ जाते हैं। केवट प्रभु को भावभीनी विदाई देता है और प्रभु वन की ओर प्रस्थान कर जाते हैं। आगे वन में शूर्पनखा द्वारा प्रेरित हुआ रावण एक साधु का छद्म वेश धारण कर आता है और माता जानकी का अपहरण कर उन्हें लंका ले जाता है। कथा का मर्म समझाते हुए स्वामी जी ने बताया कि माता सीता ने केवल रावण के वेश पर विश्वास किया और बदले में उनकी श्रद्धा का अपहरण हो गया। ये प्रसंग सीख देता है की केवल बाहरी वेश ही गुरु की पहचान नहीं होता। ऐसा साधु वेश तो कालनेमि ने भी धारण किया था हनुमान जी को भ्रमित करने के लिए। जैसे एक चिकित्सक के वस्त्र पहनने मात्र से कोई ऑपरेशन करने की कला का ज्ञाता नहीं हो जाता, ऐसे ही केवल बाहरी वेश धारण करने से कोई संत नहीं बन जाता। आज समाज में ऐसे कितने ही प्रतिष्ठित तथाकथित धर्मगुरु हैं, जो लोगों को बड़े-बड़े अध्यात्मिक उपदेश तो देते हैं लेकिन न तो उन्होंने स्वयं ईश्वर दर्शन किया है और न ही अपनी शरण में आए जिज्ञासुओं को ईश्वर-दर्शन करवाने का सामर्थ्य रखते हैं। उलटा लोगों को अपने शब्दजाल में फँसा कर और भी भ्रमित कर देते हैं। ऐसे में, आज ज़रूरत है पूर्ण गुरु की पहचान को प्राप्त करने की। पूर्ण गुरु वहीं होते हैं जो दीक्षा देते समय मस्तक पर हाथ रख तत्क्षण ही ईश्वर का दर्शन घट में करवा देते हैं। वो कोई मन्त्र, माला, नाम आदि नहीं देते अपितु ईश्वर के प्रकाश रूप को भीतर ही दिखा देते हैं। अत: हम भी खोज करें ऐसे सद्गुरु की; अगर कहीं न मिलें तो दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी ईश्वर का दर्शन करवाने का सामर्थ्य रखते हैं। संस्थान प्रभु-दर्शन के सच्चे अभिलाषियों का हार्दिक स्वागत करता है। इस अवसर पर कथा पंडाल में होली का उत्सव भी बहुत धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के प्रतिनिधित्व में स्वामी आदित्यानंद जी (अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यालय, दिल्ली), साध्वी श्वेता भारती जी एवं साध्वी हेमा भारती जी आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शहर के अनेकानेक सम्मानित अतिथि जैसे - श्रीमान विजय पाल आढ़ती जी (विधायक, हापुड़), श्रीमती कविता माधरे जी (जिला अध्यक्ष, हापुड़), श्रीमान दीपक अग्रवाल जी एवं श्रीमती नीरू अग्रवाल जी, श्रीमान सुधांशु महेश्वरी जी एवं श्रीमती प्रीति महेश्वरी जी, श्रीमान अरुण अग्रवाल जी एवं श्रीमती रचना अग्रवाल जी, श्रीमान अनिल गोयल जी, श्रीमान संजीव जैन जी, श्रीमान शरद अग्रवाल जी, श्रीमान ललीत कंसल जी, श्रीमान संजय बंसल जी, श्रीमान सन्नी जैन जी एवं श्रीमती श्वेता जैन जी, आदि उपस्थित0
0
Report
नोएडा में चार वाहन चोर गिरफ्तार, 15 बाइक बरामद
Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh): Sector-58 पुलिस arrests four inter-state vehicle thieves, 15 vehicles recovered. Noida Zone में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. SHO सेक्टर 50 IIT और उनकी टीम ने चार कुख्यात वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्ज़े से 15 मोटरसाइकिलें और दो नए चाकू बरामद किए गए हैं. संभल जिले के रहने वाले ये चारों लोग NCR क्षेत्र में सक्रिय रूप से वाहन चोरी का काम कर रहे थे. ये खोड़ा में रहते थे और दिन में छोले भटूरे बेचते थे, साथ ही रेकी भी करते थे. वे वाहन चुराते थे, उन्हें सुनसान इलाकों में छिपा देते थे, और जब उन्हें खरीदार मिल जाते थे, तो उन्हें बेच देते थे. बरामद मोटरसाइकिलों में से 10 के खिलाफ विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज हैं. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार उन्हें हिरासत के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है.0
0
Report
जिला स्तरीय मासिक जनसुनवाई में 383 परिवाद दर्ज, समाधान के निर्देश
Tonk, Rajasthan:टोंक जिला स्तरीय मासिक जनसुनवाई में 383 परिवाद दर्ज हुए जिला कलेक्टर ने परिवादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के दिए निर्देश जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में गुरुवार को लगभग साढ़े सात घंटे जिला स्तरीय मासिक जन सुनवाई चली। इसमें जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने 383 परिवाद दर्ज कराकर व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को बताया। जिला कलेक्टर ने आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध रुप से समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पीड़ित को राहत व संतुष्टि भी मिलें। इस दौरान देवली उनियारा विधायक श्री राजेन्द्र गुर्जर भी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिन प्रकरणों का नियमानुसार समाधान किया जाना संभव नही है उसमें परिवादी को संबंधित अधिकारी द्वारा लिखित में जवाब दिया जाएं। जनसुनवाई में परिवादी बार-बार नहीं आए, इसके लिए परिवादी से दूरभाष पर बात कर समझाइश की जाएं। उन्होंने कहा कि सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जनसुनवाई में आए प्रकरणों का स्वंय रजिस्टर में संधारण करें। इससे प्रकरणों को टेªक किया जा सकेगा। अधिकारी प्रकरणों को अनावश्यक लंबित नहीं रखें। परिवादी को स्पष्ट एवं स्थाई समाधान देकर राहत प्रदान करें। जिला कलेक्टर के समक्ष ब्लॉक उनियारा के ग्राम रघुनाथपुरा के ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई की श्मशान भूमि के रास्ते पर अतिक्रमण हटाया जाएं। जिला कलेक्टर ने एसडीओ देवली, उनियारा बीडीओ ओर नगरफोर्ट तहसीलदार को आपसी समन्वय बनाकर अतिक्रमण बनाने के निर्देश दिए। निवाई ब्लॉक के ग्राम जामडोली में आम रास्ते पर बार-बार अतिक्रमण करने की शिकायत पर निवाई तहसीलदार नरेश गुर्जर ने बताया कि उनके द्वारा दो बार अतिक्रमण हटाया जा चुका है। जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी निवाई अजीत राठौड़ को अतिक्रमियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। ग्राम वनस्थली से आए ग्रामीणों ने वनस्थली विद्यापीठ के पीछे स्थित बस्ती में बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई। जिला कलेक्टर को ग्रामीणों ने बताया कि विगत बारिश में वहां बाढ़ जैसे हालात हो गए थे। जिला कलेक्टर ने एसडीओ निवाई को मौका देखकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई में बहीर टोंक निवासी कालूराम सैनी ने पेयजल समस्या, ग्राम छान निवासी शंकरलाल, कुहाड़ा के मनराज, देवली के भंवर गोविन्द सिंह ने पटटा बनवाने, हथौना के रामकरण, पवालिया के विमला साहू एवं फतेहगंज के कृष्ण कुमार ने नामान्तरण खुलवाने, ब्लॉक उनियारा के पालड़ा निवासी हनुमान, पीपलू डोडवाड़ी के श्रीराम ने सीमा ज्ञान कराने, गोलडूंगरी टोंक की संतोष देवी, लाम्बाकलां के प्रभुलाल गुर्जर, बिचपुड़ी के हरिनारायण ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। देवली ब्लॉक के गुराई से आए कमलेश नागर ने पत्थरगढ़ी कराने, ग्राम चेनपुरा की उषा देवी ने खाद्य सुरक्षा का लाभ दिलाने, ग्राम सदापुरा के छीतर लाल ने फसल मुआवजा दिलाने, टोंक शहर के अस्तल रोड निवासी राम निवास ने विद्युत लाइन शिफ्ट करने, ग्राम बिलोता के रामदयाल ने द्विव्यांग पेंशन दिलाने, और सईदाबाद के हेमराज ने द्विव्यांग प्रमाण पत्र दिलवाने की गुहार लगाई। इस दौरान नगर परिषद की ओर से बड़ी संख्या में पहंुचे फरीयादियों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए कूलर, पंखे ओर शीतल पेयजल के इंतजाम किए गए। जन सुनवाई में एडीएम रामरतन सौकरिया, एडीएम मालपुरा विनोद कुमार मीना, एडीएम बीसलपुर भूपेन्द्र यादव, एसीईओ ललित कुमार, एसडीओ टोंक हुक्मीचंद रोहलानिया, पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।0
0
Report
Advertisement
मुरबाड में गैस एजेंसी के खिलाफ भजन आंदोलन, घरगुती गैस की किल्लत पर आक्रोश
Thane, Maharashtra:मुरबाड यहाँ घरगुती गॅस सिलेंडर वेळेवर मिळत नसल्याने मुरबाड येथील लोकांनी येथील अंजनी गॅस एजन्सी विरुद्ध भजन आंदोलन सुरू केलं आहे. मुरबाड येथील अंजनी गॅस एजन्सी कडून मोठ्या प्रमाणात काळाबाजार होत असल्याचा आरोप ग्रामस्थ व ग्राहक करत आहेत. तसेच भजन आंदोलनात सहभागी झालेल्या आंदोलकांचा देखील हाच आरोप आहे. त्यामुळे त्यांनी संताप व्यक्त न करता हरिनामाचा सृजन मार्ग अवलंबला आणि गॅस एजन्सी समोर भजन आंदोलन करून येथील प्रशासन जागे करत घरगुती गॅस पुरवठा सुरळीत करण्याची मागणी केलीयं.0
0
Report
भिवंडी नाला सफाई के दौरान मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Thane, Maharashtra:भिवंडी नाला सफाई के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई. भिवंडी निजामपूर शहर महापालिका की प्रभाग समिति 2 के अंतर्गत वार्ड 14, पिराणी पाडा में नाले की सफाई का काम चल रहा था तभी एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक का नाम सुभाष नवशाह दिघे है और वह भिवंडी के मीट पाडा क्षेत्र का निवासी था. सहकर्मियों के बताए अनुसार दोपहर के भोजन के बाद सभी मजदूर नाले की सफाई के लिए फिर गए, लेकिन एक मजदूर दिखाई नहीं दिया. खोज करने पर वह नाले के भीतर मृत पाए गए. अन्य मजदूरों ने उन्हें कपड़े में लपेटकर तुरंत आयजीएम अस्पताल दाखिल किया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि नाले सफाई के दौरान मजदूरों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी. मिली जानकारी के अनुसार मजदूर रोज़गार पर रखे जाते थे और प्रतिदिन 700 रुपये मिलते थे. इस मामले में नाले सफाई का ठेका संभालने वाली चंडिका कन्स्ट्रक्शन की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहा है. मजदूरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाययोजना नहीं किए जाने का आरोप है. इस गंभीर घटना पर महानगरपालिका प्रशासन और संबंधित विभाग कौनसी कार्रवाई करेगा, यह अब प्रश्न बन गया है. स्थानीय नागरिक निष्पक्ष चौकसी और दोषियों के कड़े कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.0
0
Report
हीट वेव के चलते DM ने स्कूलों की समय-सारणी बदली: 7–11:30 बजे कक्षाएं
Noida, Uttar Pradesh:हल्द्वानी: हीट वेव को देखते हुए DM ने लिया बड़ा फैसला सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी स्कूलों में कक्षाएं हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग ब्लॉक के सभी स्कूलों के लिए जारी हुआ आदेश बाकी जनपद के पहाड़ी क्षेत्र में पूर्व का समय रहेगा निर्धारित0
0
Report
Advertisement
लोनी पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, 18 चोरी गए वाहन बरामद
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी के थाना अंकुर विहार पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दिल्ली व गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए 18 वाहन बरामद हुए हैं। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाना अंकुर विहार पुलिस ने चेकिंग के दौरान अमजद और बिलाल को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने 18 वाहन बरामद किए, जिनमें 12 मोटरसाइकिलें, 5 स्कूटी तथा 1 विक्की शामिल हैं। बरामद वाहनों में से 5 वाहन थाना अंकुर विहार क्षेत्र से चोरी किए गए थे। शेष वाहनों के संबंध में दिल्ली व गाजियाबाद के विभिन्न थानों में चोरी के अभियोग पंजीकृत हैं।0
0
Report
तीन नकाबपोश बदमाशों ने टी स्टाल संचालक की पिटाई CCTV में कैद
Noida, Uttar Pradesh:दबंगों ने जमकर की मारपीट ग्रेटर नोएडा में टी स्टाल संचालक के साथ जमकर मारपीट मुंह पर कपड़ा बांधकर आये दबंगों ने गिरा गिरा कर पीटा, कैमरे में कैद हुई घटना ग्रेटर नोएडा में दबंग की जबरदस्त दबंगई देखने को मिली, जहां तीन नकाबपोश दबंगों ने टी स्टाल संचालक को जमकर पीटा, पीटते पीटते उसे जमीन पर गिरा दिया और कुर्सी से भी हमला किया और उसके बाद यह दबंग मौके से फरार हो गए, मारपीट में युवक घायल हो गया। दरअसल यह पूरा मामला बीटा टू थाना क्षेत्र के सेक्टर अल्फा टू का है, जहाँ पर तुषार चाय की स्टाल चलता है, जिस पर वह बीड़ी सिगरेट व अन्य सामान भी रखता है, रात्रि में रोजाना की तरह वह दुकान पर बैठा हुआ था और लोगों को सामान बेच रहा था। इस दौरान तीन युवक उसके पास आते हैं, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और आते ही वह तुषार से बिना बात करे उसके बाल पकड़कर उसके साथ में मारपीट करना शुरू कर देते हैं। पहले उसे लगातार उनके द्वारा थप्पड़ मारे जाते हैं फिर घूंसे और लात से मारपीट करते हुए कुर्सी से नीचे गिरा दिया जाता है और फिर उसके बाद उसके सर पर कुर्सी से भी वार कर देते हैं, करीब 1 मिनट तक वह दबंग तुषार के साथ में मारपीट करते रहते हैं। दबंग की दबंगई और ज्यादा देखने को तब मिली तब वह मारपीट करने के बाद बिना किसी खौफ और डर के बड़े ही शान से मौके से फरार हो जाते हैं, मारपीट की यह पूरी घटना उस स्टॉल के पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है, जिसमें उन दबंग की दबंगई साफ तौर पर दिख रही है कि किस तरह से वह उस युवक को गिरा गिरा कर पीट रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पीड़ित के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इस तरह की दबंगई और हुड़दंग बाजी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पशु तस्करों के साथ मुठभेड़, दो गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में देर रात पशु तस्करों और पुलिस टीम के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगने की वजह से वह घायल हो गया ,जिसे इलाके के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है । वहीं दूसरे को भी जंगल से ही गिरफ्तार किया गया है , पुलिस टीम ने दोनों वांक्षित पशु तस्करों को नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डुवन से गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों के नाम 26 वर्षीय अरबाज निवासी जाखलौन और 24 वर्षीय हासिम निवासी जाखलौन बताये जा रहे हैं । वहीं पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना के बाद जब पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डुवन से गिरफ्तारी की कोशिश की तो आरोपी अरवाज द्वारा पुलिस पर तमंचे से फायर किया गया । जिसे जबाबी फायरिंग में घायल कर गिरफ्तार लिया साथ आरोपी हासिम को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई गई ।0
0
Report
Advertisement
