275101
मऊ का प्रतिष्ठित हॉट एंड कूल रेस्टोरेंट हो सकता है सील
Mau, Uttar Pradesh:मऊ का प्रतिष्ठित हॉट एंड कूल रेस्टोरेंट सील किया जा सकता है। सिटी मजिस्ट्रेट ने रेस्टोरेंट के संचालक को नोटिस दिया है, जिसमें बताया गया है कि रेस्टोरेंट का निर्माण नक्शे के विपरीत हुआ है। संचालक को तीन दिन के अंदर जवाब देने का समय दिया गया है, अन्यथा सील करने की कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने भवन को खाली करने के निर्देश भी दिए हैं। इस कार्रवाई से रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया है। हॉट एंड कूल रेस्टोरेंट ब्रह्मस्थान स्थित मोहल्ले में है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों का सम्मान पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने किया
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों का सम्मान हमीरपुर यूपी के हमीरपुर जिला में गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में खास समारोह हुआ। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया और उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। पुलिस लाइन हमीरपुर में आयोजित समारोह में एसपी मृगांक शेखर पाठक ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा का संदेश दिया गया। समारोह में निरीक्षक गोपनीय आशीष कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। वहीं उपनिरीक्षक नगेन्द्र सिंह समेत छह पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। एसपी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्तव्य के प्रति निष्ठा और बेहतर जनसेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। समारोह में पुलिसकर्मियों ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।0
0
Report
दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु ने लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर विजय घाट पर श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: President Droupadi Murmu Pays Tribute To Lal Bahadur Shastri On His Birth Anniversary At Vijay Ghat0
0
Report
पूर्वी चंपारण बाढ़ राहत: मंत्री श्रवण कुमार ने राहत सुविधाओं का निरीक्षण
Noida, Uttar Pradesh:पूर्वी चंपारण- बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री-सह-पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्रवण कुमार शुक्रवार को अहले सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र संग्रामपुर अंचल के डुमरिया पंचायत के बिश्रामपुर वार्ड नंबर 15 में पहुंचे। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। माननीय मंत्री ने लोगों से सरकार द्वारा उपल्ब्ध कराई जा रही व्यवस्था खासकर नाश्ता-भोजन, रहने, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराने को कहा। प्रभारी मंत्री ने यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिश्रामपुर भी गए। वहां बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था देखी ।इस स्कूल में लगाए गए मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान इलाज कराने पहुंची महिलाओं से उन्होंने बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से भी कैंप में उपलब्ध दवाओं तथा इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मंत्री ने छात्रों के बीच किट का वितरण किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था पर प्रभारी मंत्री श्री श्रवण कुमार ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए यहां बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिला प्रशासन धन्यवाद का पात्र है, जिसने पूरी तत्परता के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय यहां की जनता, जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने मिलकर मानवता की मिसाल कायम की है। माननीय मंत्री ने कहा कि आपदा की स्थिति में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का समय नहीं होता। ऐसे समय में सभी को एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि अरेराज क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम लोगों ने मिलकर जिस तरह बाढ़ की चुनौती का सामना किया है, वह सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्था और कर्मचारियों सत्यापन पर महंत दिनेश दास
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Mahant Dinesh Das (Trustee, Shri Ram Janmabhoomi Mandir) On Ram Janmabhoomi Mandir arrangements / verification of Ram Mandir employees by police महंत दिनेश दास (ٹ्रस्टी, श्री राम जन्मभूमि मंदिर) राम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्था/राम मंदिर के कर्मचारियों का पुलिस द्वारा सत्यापन0
0
Report
कालाडेरा में सड़क हादसे में मजदूर की मौत, अज्ञात वाहन चालक तलाश में पुलिस
Jaipur, Rajasthan:देर रात को कालाडेरा कॉलेज मोड़ पर सड़क हादसा। साइकिल पर सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। मजदूर की मौके पर हुई मौत, साइकिल हुई क्षतिग्रस्त। मृतक की बृजमोहन सिंह के रूप में हुई पहचान। पुलिस ने शव रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में। मूलतः लखनऊ का रहने वाला था मृतक। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।0
0
Report
मोरबी सिरामिक उद्योग में लागत बढ़ने से टाइलों के दाम बढ़े
Morbi, Gujarat:ब्रेकिंग મોરબી સિરામિક ઉદ્યોગમાં ઉત્પાદન ખર્ચ વધતા ટાઇલ્સના ભાવમાં વધારો ગેસ, કોલસા અને વીજળીના ભાવ વધતા સિરામિક ઉદ્યોગ પર વધ્યો ખર્ચનો બોજ વિટ્રીફાઈડ ટાઈલ્સમાં પ્રતિ સ્ક્વેર ફૂટે રૂપિયા 3.50નો ભાવ વધારેનો જાહેર વોલ ટાઈલ્સમાં બોક્સ દીઠ રૂપિયા 20નો વધારો સતત વધતા ઈંધણના ભાવ અને એક્સપોર્ટમાં ઘટાડાથી સિરામિક ઉદ્યોગ મુશ્કેલીમાં0
0
Report
Advertisement
बड़वानी-हाईवे पर दो ट्रकों के कारण जाम, यातायात मुश्किल
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-बिजासन घाट के महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में इंदौर जाने वाली लेन में दो ट्रक पास-पास खराब होने से लगा जाम। सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुई जाम की स्थिति देखते ही देखते करीब तीन किलोमीटर तक पहुंच गई। जाम के कारण वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए, जबकि कई वाहन चालक गलत साइड से निकलने का प्रयास करते नजर आए। मुंबई जाने वाली लेन में ढलान होने के कारण सामने से आने वाले वाहनों और गलत साइड से निकल रहे वाहनों के बीच हादसे का खतरा भी बढ़ गया था। मौके के वीडियो में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार और गलत साइड से निकलते वाहन साफ दिखाई दे रहे हैं। जाम के बीच वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
मैनपुरी में कुत्तों पर गोलीबारी: अवैध असलहे से आरोपी ने मारी गोली, मौत
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी में पशु क्रूरता का गंभीर मामला आया सामने दो कुत्तों को गोली मारने का वीडियो वायरल अवैध असलहा से युवक ने कुत्तों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट तड़प तड़पकर कुत्ते की मौके पर ही मौत आरोपी युवक का नाम सुबोध पुत्र लालाराम पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी भोगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का मामला0
0
Report
जालौन में कलेक्ट्रेट के सामने टी स्टॉल से ₹96,000 की लूट, चोर फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कलेक्ट्रेट के सामने चाचा टी स्टाल में चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, काउंटर तोड़कर सामान और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, टी स्टाल से करीब 90 हजार का सामान और 6 हजार कैश किया पार, चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हुए चोर, नाले में पड़े मिले ताला तोड़ने के उपकरण, कलेक्ट्रेट के सामने चोरी की वारदात से पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल, जालौन के उरई कोतवाली के जेल चौकी क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में राष्ट्रपिता गांधी की पावन जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी की पावन जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम0
0
Report
सिद्धार्थ नाथ सिंह: शास्त्री जयंती पर कांग्रेस पर हमला, सरलता का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश | भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, "मैं आज मेरे नाना, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर इतना ही कह सकता हूं कि देश भर को उनसे सादगी और सरलता का संदेश, राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण को लेकर उनसे सीख मिलती है। उनके विचारों को लेकर मैं स्वयं, परिवार के लोग या पूरा देश प्रेरित रहा है। कष्ट होता है कि कांग्रेस की सरकारों द्वारा उनको लेकर जो सम्मान देना था, वो कभी नहीं दिया गया। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के अंदर 'नेहरू व गांधी' परिवार के अलावा कुछ होता नहीं है."0
0
Report
बेतिया के नौतन में बाढ़ से सड़क टूट, दर्जनों गांव प्रभावित
Bettiah, Bihar:से खबर है जहां नौतन के भारती तेलुआ टोला में सड़क संपर्क भंग हो गया है दर्जनों गांव का आवागमन ठप हो गया है भारती तेलुआ टोला में पक्की सड़क बाढ़ की पानी से क्षतिग्रस्त हो गया है करीब सात फीट चौड़ा सड़क टूट गया है तेज धारा में पानी का प्रवाह हो रहा है स्थानीय लोगो को आरोप है कि बीडीओ को कल वीडियो कॉलिंग से सड़क को दिखाया गया लेकिन कोई अधिकारी नहीं आए एक घंटा में अधिकारी आने को बोले थे लेकिन नहीं आए दर्जनों गांव का लाइफ लाइन सड़क ध्वस्त हो गया है लेकिन अधिकारियों की बेरुखी के वजह से अभी तक सड़क मरम्मत नहीं हो पाया है0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने स्वच्छता अभियान से जनता को जागरूक किया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय. केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लखीसराय में हैं. दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया. सदर अस्पताल परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान उन्होंने खुद हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इस मौके पर जिला प्रशासन की पूरी टीम और संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे. स्वच्छता अभियान के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सदर अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को एक-दूसरे से जुड़ा बताते हुए लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की. पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ, स्वास्थ्य और सुंदर भारत का निर्माण संभव है. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया.0
0
Report
महराजगंज भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर किए राहत सामग्री वितरित
Mahuwa, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए थे।इसी क्रम में सिसवा के भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ नाव से बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों को राहत पैकेट वितरित किए।विधायक के मुताबिक बाढ़ इस बार बेहद गंभीर रही और कई गांवों में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रभावित क्षेत्रों में चार हजार से अधिक राहत पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। बाइट : प्रेम सागर पटेल, भाजपा विधायक0
0
Report
महराजगंज प्रशासन और स्थानीय भाजपा विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर किए राहत सामग्री वितरित
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज में नेपाल से निकलने वाली नारायणी नदी की बाढ़ ने इस बार 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नेपाल से छोड़े गए भारी पानी के चलते निचलौल तहसील के सोहगीबरवा , भोतहा, शिकारपुर समेत दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। करीब 15 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई। हालांकि अब नारायणी नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है और गांवों से बाढ़ का पानी भी निकलने लगा है लेकिन लोगों की मुश्किलें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और स्थानीय भाजपा विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की। वी/ओ- आपको बता दे कि बीते दिनों नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद नारायणी नदी उफान पर आ गई थी और 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वाल्मीकि बैराज से करीब साढ़े पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र के सोहगीबरवा समेत दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। बाढ़ के कारण करीब 15 हजार लोग प्रभावित हुए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने समय रहते लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया और कम्युनिटी किचन के जरिए प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया । अब नदी का जलस्तर कम होने के बाद गांवों से पानी धीरे-धीरे निकल रहा है लेकिन कई इलाकों में अभी भी दुश्वारियां बरकरार हैं। वी/ओ-बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और सिसवा के भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल नाव के जरिए प्रभावित गांवों में पहुंचे।अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की और प्रभावित परिवारों का हाल जाना।जिलाधिकारी ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि पिछले सात दिनों से प्रभावित इलाकों में कम्युनिटी किचन के जरिए लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।एसडीआरएफ, पीएसी, स्थानीय पुलिस, एसडीएम, स्वास्थ्य, सिंचाई और पशुपालन विभाग समेत कई टीमें लगातार मौके पर तैनात हैं डीएम ने बताया कि गांवो मैं बाढ़ का पानी काफी हद तक निकल चुका है हालांकि रहा नाल में अभी भी पानी मौजूद है जलस्तर लगातार कम होने के साथ जल्द ही यातायात व्यवस्था समान होने की उम्मीद है वही बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों और अन्य नुकसानों का सर्वे भी कराया जा रहा है ताकि पत्र पीड़ितों को निम्न अनुसार सरकारी राहत उपलब्ध कराई जा सके । बाइट-डीएम गौरव सिंह सोगरवाल वी0
0
Report
Advertisement
