276403
मऊः कबीराबाद में रेलवे की घेराबंदी से ग्रामीण परेशान
Baniyapar, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना कबीराबाद मोहल्ले के दक्षिणी हिस्से में रेलवे विभाग द्वारा की जा रही घेराबंदी से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इससे कई शैक्षणिक संस्थानों, बुद्ध विहार, रेलवे और बस स्टेशन तक पहुंचने का रास्ता बंद हो जाएगा। बुद्ध विहार से जुड़े श्रद्धालु और स्थानीय नागरिकों ने रेलवे अधिकारियों से जनहित में रास्ता छोड़ने की मांग की है। बुधवार को सैकड़ों लोगों ने जनप्रतिनिधियों संग एकत्र होकर इस मुद्दे पर रेलवे विभाग से समाधान की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महापालिका ने 23 नगरसेवकों के अयोग्यता नोटिस जारी; भाजपा–एमआयएम के नेता शामिल
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर मध्ये अतिक्रमणे, बेकायदा बांधकामे, तिसरे अपत्य यासह इतर कारणे देत २३ नगरसेवकांचे पद रद्दबातल ठरवण्यासंबंधी महापालिकेकडे तक्रारी करण्यात आलेल्या आहेत. त्यानुसार आता मनपा प्रशासनाने सत्ताधारी भाजपच्या ७ आणि विरोधी पक्ष एमआयएमच्या नगरसेवकांना १६ अपात्रतेच्या नोटिसा बजावल्या आहेत. यात विरोधी पक्षनेत्याचाही समावेश आहे. महाराष्ट्र महापालिका अधिनियम १९४९ नुसार बेकायदा बांधकाम करणे, सरकारी जागेवर अतिक्रमण करणे, दोनपेक्षा जास्त अपत्ये असणाऱ्या नगरसेवकाचे पद रद्द करण्याची तरतूद आहे. या नियमानुसार महापालिका निवडणुकीत आपल्या प्रभागातून विजयी झालेल्या नगरसेवकांविरोधात पराभुत उमेदवारांनी तक्रारी दाखल केलेल्या आहेत. त्यानुसार नगर सचिव विभाग, जन्म-मृत्यू विभाग, अतिक्रमण विभागाकडून चौकशी करून या नोटीस बजावण्यात आल्या आहेत...0
0
Report
महराजगंज मिश्रवलिया में नर तेंदुए की मौत, वन विभाग जांच में जुटा
Maharajganj, Uttar Pradesh:आज सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव की कुछ महिलाएं सिवान के तरफ जा रही थी। इसी दौरान राजवंशी के गन्ने के खेत के बगल चकरोड मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का शव दिखाई दिया। शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोर सुनकर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बगल में पूरी रात तेंदुओं की दहाड़े सुनाई दी। तेंदुए ने पूरी रात आपस में संघर्ष किए हैं। जिसमें एक नर तेंदुए के शावक की मौत हो गई है। तेंदुआ अपने शवकों की सुरक्षा के लिए गांव के करीब गन्ने के खेत में छिपी हुई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखकर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव भी मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि पिछले महीने भी निचलौल रेंज क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत के मामले सामने आए थे। लगातार वन्यजीवों की मौत की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।0
0
Report
बिहार चुनाव में भाजपा मंत्री का दावा: पीला गमछी वाला कुछ नहीं कर पाएगा
Naya Chak, Bihar:बांकीपुर में चुनाव समाप्त हुआ अब परिणाम का इंतजार है लेकिन इससे पहले सभी पार्टियां जीत के दावे कर रही है इसके साथ ही बिहार में राजनीति भी गरमाई हुई है। चुनाव में जीत को लेकर भाजपा के मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने भी दावा किया है इसके साथ ही साथ प्रशांत किशोर और राजद पर जमकर निशाना साधा है। इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि पीला गमछी वाला कुछ नहीं कर पाएगा वह तो कहता था कि हम देश में प्रधानमंत्री और राज्य में मुख्यमंत्री बनाते हैं लेकिन पूरे बिहार में जब चुनाव लड़वाया तो एक भी उसका विधायक नहीं बन सका इस बार खुद चुनाव लड़ने आया है सब समझ आ चुका है जनता पीला गमछी को साइड कर चुकी है। भाजपा की जबरदस्त जीत होगी। पीके सनातन विरोधी है।यह प्रशांत किशोर की टीम राजद की B टीम है राजद मियाँ की पार्टी है उसको सपोर्ट करता था। पिला गमछी वाला का जमानत जब्त हो जाएगा जो बचा हुआ है वह भी इस बार फजीहत हो जाएगा0
0
Report
Advertisement
नवादा में उत्पाद विभाग की छापेमारी के दौरान युवक की मौत
Nawada, Bihar:नवादा के इचुआ गांव युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उत्पाद बिहार की छापेमारी के दौरान मारपीट का लगाया आरोप, नवादा पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ गांव में उत्पाद विभाग की छापेमारी के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उत्पाद विभाग के कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार रात्रि 08:00 बजे सूचना मिली कि इचुआ गांव में मुद्रिका मांझी नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। परिजनों का आरोप है कि उत्पाद विभाग की टीम शराब की सूचना पर छापेमारी करने आई थी। इसी दौरान मुद्रिका मांझी के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उत्पाद विभाग ने कहा है कि छापेमारी के दौरान किसी के साथ मारपीट नहीं की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। वीडियोग्राफी कराकर परिजनों के समक्ष मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट भी तैयार की गई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।0
0
Report
शाहजहाँपुर में चाकू से हत्या: आरोपी का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर, एक सिपाही घायल
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने आज सुबह हाफ एनकाउंटर कर दिया। पुलिस टीम आरोपी को लेकर जंगल में चाकू बरामद कराने गई थी। एनकाउंटर के दौरान चाकू लगने से पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ है। फिलहाल घायल आरोपी और सिपाही को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दरअसल थाना कांट क्षेत्र में दिलावरपुर गांव के पास समीर नाम के मुस्लिम युवक ने अपनी बहन से प्रेम प्रसंग के चलते गौतम मौर्य नाम के युवक की चाकू से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। भीड़ में मौके से भाग रहे आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। आज सुबह तड़के जब पुलिस आरोपी को लेकर जंगल में चाकू बरामद करने गई तो आरोपी ने चाकू उठाते ही पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें चाकू लगने से पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी का हाफ एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी समीर और पुलिस कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।0
0
Report
झालावाड़ में सोशल मीडिया पर धमकी देकर डिमांड करने वाले आरोपी अयान खान गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर युवती का पीछा कर अश्लील संदेश भेजने, धमकियां देकर एक लाख रुपये की डिमांड करने और फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाकर बदनाम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अयान खान को भोपाल से दबोचने में सफलता हासिल की। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं और युवतियों को परेशान करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अयान खान, जो मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बाड़ी बरेली का निवासी है, सोशल मीडिया पर लगातार उसका पीछा कर रहा था। आरोपी सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी दे रहा और एक लाख रुपए की मांग कर रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाकर उसकी तस्वीरें पोस्ट कीं और अश्लील कमेंट कर सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की कोशिश भी की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा के सुपरविजन में थाना कोतवाली प्रभारी मुकेश मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। साइबर टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ में रजत जीतकर सीजन बेस्ट परफॉर्मेंस का दिखाया दम
Chandigarh, Chandigarh:भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह उनका सीजन बेस्ट प्रदर्शन जरूर है लेकिन वह आगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे आगे और कई गेम्स आनेहैं। वह धीरे-धीरे दोबारा से ले पकड़ रहे हैं।0
0
Report
Shopian के Pehlipora में क्लाउडबर्स्ट के बाद SDRF ने बचाव एवं निकासी अभियान चलाया
Aram Pora, Ganderbal, SDRF Shopian responded promptly to a cloudburst incident at Pehlipora Shopian. The team carried out rescue and evacuation operations, safely evacuating local residents from the affected area. Due to the heavy flow of water & mud caused by the cloudburst, five residential houses & one school building were affected. No loss of life has been reported so far.0
0
Report
आज दिल्ली लक्ष्मी योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू, 17 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
New Delhi, Delhi:आज से दिल्ली में दिल्ली लक्ष्मी योजना के रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ आज से दिल्ली लक्ष्मी योजना के पोर्टल की शुरुआत की जाएगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गीता कॉलोनी डीएम ऑफिस पहुंचेंगी और पात्र महिलाओं के रजिस्ट्रेशन के कार्य में जुड़ेंगी महिलाओं को ₹2500 प्रति महीने की राशि दी जाएगी जिसमें 1,500 रिकरिंग डिपॉजिट (RD) या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में 3 साल के लिए जमा होंगे और 1,000 सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) यानी डिजिटल रुपया वॉलेट में भेजे जाएंगे। सरकार के इस योजना से लगभग 17 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद और रक्षाबंधन पर पहली किस्त डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से की जाएगी0
0
Report
Advertisement
नरेंद्र बेरवाल राष्ट्रमंडल खेलों फाइनल में पहुंचकर स्वर्ण पदक की उम्मीद जगा रहे हैं
Chandigarh, Chandigarh:नरेंद्र बेरवाल राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में, स्वर्ण पदक से एक कदम दूर ग्लासगो (स्कॉटलैंड), 31 जुलाई। भारतीय सेना के सूबेदार नरेंद्र बेरवाल ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90+ किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने त्रिनिदाद एवं टोबैगो के नाइजेल पॉल को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराकर स्वर्ण पदक की दावेदारी मजबूत कर दी। सूबेदार नरेंद्र बेरवाल ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन तकनीक, दमदार पंच और शानदार आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरुआत से अंत तक मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा और सभी पांचों जजों का फैसला अपने पक्ष में कर फाइनल का टिकट हासिल किया। इस जीत के साथ नरेंद्र बेरवाल का रजत पदक सुनिश्चित हो गया है और अब वह राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगे। उनकी इस उपलब्धि से भारतीय सेना, हरियाणा और पूरे देश में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वह फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे। खेल प्रेरक हरियाणा एवं अधिवक्ता राजनारायण पंघाल ने सूबेदार नरेंद्र बेरवाल को फाइनल में पहुंचने पर बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना के खिलाड़ी हमेशा देश का गौरव बढ़ाते रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र बेरवाल फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर भारत का तिरंगा सबसे ऊंचा लहराएंगे。0
0
Report
फर्रुखाबाद: 13 वर्षीय मोहित मां की डांट से गंगा में कूद गया, परिवार में शोक
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है... महज 13 साल का एक मासूम, मां की डांट से इतना आहत हो गया कि उसने गंगा में छलांग लगा दी। 24 घंटे तक चली तलाश के बाद उसका शव मिलने से पूरे परिवार में मातम छा गया। आखिर एक पल की नाराज़गी ने कैसे पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं... देखिए ये रिपोर्ट। फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ठठा की मढ़ैया निवासी रामऔतार का 13 वर्षीय बेटा मोहित गुरुवार सुबह स्कूल न जाने पर मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया। देर शाम जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गंगा किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिलने पर अनहोनी की आशंका गहरा गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने देर रात तक गंगा में तलाश अभियान चलाया। शुक्रवार को भी खोजबीन जारी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आखिरकार शुक्रवार शाम करीब Four किलोमीटर दूर गंगा किनारे मोहित का शव बरामद हुआ। मोहित कक्षा पांच का छात्र था और पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे का शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि बच्चों की भावनाओं को समझना और उनसे संवाद बनाए रखना कितना जरूरी है। कई बार गुस्से या नाराज़गी में उठाया गया एक कदम पूरे परिवार की जिंदगी बदल देता है। 13 साल का मोहित अब कभी स्कूल नहीं जाएगा, न ही अपने परिवार के बीच लौट पाएगा। पीछे छोड़ गया है सिर्फ आंसू, पछतावा और अनगिनत सवाल। जरूरत इस बात की है कि बच्चों के मन की बात सुनी जाए और छोटी-छोटी बातों को इतना बड़ा रूप लेने से रोका जाए।0
0
Report
साक्षी चौधरी ढांडा ने राष्ट्रमंडल 2026 महिला 51kg में फाइनल प्रवेश किया
Chandigarh, Chandigarh:ग्लासगो (स्कॉटलैंड), 31 जुलाई। हरियाणा की प्रतिभाशाली मुक्केबाज़ साक्षी चौधरी ढांडा ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 51 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में कनाडा की अंबर-जेन वॉल को एकतरफा 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ साक्षी ने भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है और अब उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है। साक्षी ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने अपनी गति, सटीक पंचों और बेहतरीन तकनीक के दम पर कनाडाई मुक्केबाज़ को पूरे मुकाबले में दबाव में रखा। पांचों जजों ने सर्वसम्मति से मुकाबला भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। खेल प्रेरक हरियाणा अधिवक्ता राजनारायण पंघाल, जो ग्लासगो से राष्ट्रमंडल खेलों की कवरेज कर रहे हैं, ने बताया कि भारतीय महिला मुक्केबाज़ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। साक्षी चौधरी ढांडा का फाइनल में पहुंचना भारतीय मुक्केबाज़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है और अब पूरे देश को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है। फाइनल मुकाबले में साक्षी चौधरी ढांडा स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगी। देशवासियों की निगाहें अब उनके स्वर्णिम प्रदर्शन पर टिकी हैं。0
0
Report
Advertisement
हरमाड़ा Jaipur में ऑपरेशन चौकस: पैदल मार्च से अपराधियों को कड़ा संदेश
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर ऑपरेशन चौकस के तहत हरमाड़ा पुलिस ने निकाला पैदल marcher नशा, अवैध शराब, जुआ और अवैध हथियारों पर शिकंजे की तैयारी DCP वेस्ट प्रशांत किरण के निर्देशन में पुलिस ने निकाला पैदल मार्च SHO नरेंद्र कुमार भड़ाना और पुलिस जाब्ते के साथ निकले फील्ड में हरमाडा से रिद्धि-सिद्धि नगर तक की पैदल गश्त बढ़ारना रोड, मनसा माता नगर, नींदड़ मोड़, भारत नगर और लोहा मंडी में गश्त एंकर-जयपुर के हरमाड़ा थाना पुलिस में ऑपरेशन चौकस के तहत पुलिस ने पैदल marcher निकालकर अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के निर्देशन तथा चौमूं एसीपी अंजू यादव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार भड़ाना सहित पुलिस जाब्ता शामिल रहा। पैदल marcher हरमाड़ा कस्बे से शुरू होकर रिद्धि-सिद्धि नगर तक पहुंचा। इस दौरान बढ़ारना रोड, मनसा माता नगर, नींदड़ मोड़, भारत नगर और लोहा मंडी सहित संवेदनशील क्षेत्रों में गहन गश्त की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशा, अवैध शराब, जुआ, अवैध हथियारों और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।0
0
Report
भागलपुर में गंगा कटाव तेज, तटबंध बचाव के लिए युद्धस्तर उपाय जारी
Naya Chak, Bihar:एंकर- भागलपुर में गंगा का कटाव लगातार चिंता बढ़ा रहा है। ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास से थोड़ी दूरी पर पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र के क्षेत्र में राघोपुर–काजीकोरैया तटबंध को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले जहाँ 26 जुलाई की रात तटबंध के करीब 150 से 200 मीटर हिस्से में कटाव की बात सामने आई थी, वहीं अब उसी स्थान से करीब 500 मीटर पहले डाउनस्ट्रीम में लगभग 30 मीटर में कटाव हुआ यहाँ जल संसाधन विभाग के अनुसार वर्ष 2023-24 में इस हिस्से में लगाए गए जियो बैग भी तेज कटाव के कारण गंगा में समा गए हैं। इसके बाद विभाग ने तत्काल कटावरोधी कार्य तेज कर दिया है। मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान के नेतृत्व में युद्धस्तर पर कटावरोधी कार्य जारी है। मजदूर और मशीनें लगातार तटबंध को सुरक्षित करने में जुटी हैं ताकि कटाव को आगे बढ़ने से रोका जा सके। प्रशासन और जल संसाधन विभाग मौके पर कैंप कर हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं। वहीं पूर्व में हुए कटाव को भी रिस्टोर कर लिया गया है ताकि तटबंध को सुरक्षित किया जा सके। अब सभी की निगाह इस बात पर है कि चल रहा कटावरोधी कार्य कितना प्रभावी साबित होता है और तटबंध को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सकता है या नहीं。0
0
Report
पटना की सड़कों पर कचरा बढ़ा, सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी
Noida, Uttar Pradesh:पटना की सड़कों पर बढ़ता कचरा अब लोगों की परेशानी भी बढ़ा रहा है। सफाईकर्मियों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी है, जिसका असर अब शहर के कई इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। पिछले दो दिनों से कई जगहों पर न तो नियमित सफाई हुई है और न ही डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियां पहुंची हैं। ई-रिक्शा और बड़े कचरा वाहन भी नहीं चल पाए। ऐसे में शहर के कई हिस्सों में गंदगी बढ़ती जा रही है। हालांकि, नगर निगम का कहना है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप न हो, इसके लिए लगातार कोशिश की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में कई जगहों से कचरा उठाया गया। निगम ने आउटसोर्स और स्थायी सफाईकर्मियों को भी काम पर लगाया, लेकिन आरोप है कि हड़ताल कर रहे कुछ लोगों ने उन्हें काम करने से रोका, जिसकी वजह से कई कर्मचारी ड्यूटी पर आने से भी हिचकिचा रहे हैं। इसी को देखते हुए नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी सफाई निरीक्षकों को हर वार्ड में 15 से 20 लोगों की अतिरिक्त टीम बनाकर सफाई कराने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जो भी सरकारी काम में बाधा डालेगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। रात में भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और पुलिस की निगरानी में कचरा उठाने का काम जारी रहेगा। वहीं नगर आयुक्त ने सफाईकर्मियों से काम पर लौटने की अपील भी की है। उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी मांगें पहले ही पूरी की जा चुकी हैं और बाकी मांगों को संबंधित विभाग के पास भेज दिया गया है। इसलिए लोगों की सुविधा को देखते हुए सफाई व्यवस्था जल्द सामान्य करना जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
