icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
276403
Pramod VishwakarmaPramod VishwakarmaFollow28 Jan 2025, 02:58 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धरियावद में CMHO का निरीक्षण: स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के निर्देश

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नागेंद्र सिंह सिसोदिया ने खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र मरीजों तक पहुंचाने और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान बीसीएमओ डॉ. राजेश बिजानिया से स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों की कमी और संसाधनों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। सीएमएचओ ने पुराने अस्पताल भवन में संचालित अस्थायी डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। साथ ही चिकित्सा कार्मिकों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र बागड़िया, डॉ. दिग्विजय सिंह, बीपीएम प्रेम सिंह सहित चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे.
0
0
Report

सीपी जोशी: UNGA में भारत के लिए व्यापक संयुक्त राष्ट्र सुधार की मांग

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्ण सत्र में भारत का वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए महासभा की केंद्रीय भूमिका बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित और जवाबदेह बनाने के लिए व्यापक सुधार आवश्यक हैं। सीपी जोशी ने एजेंडे के बेहतर प्रबंधन, समितियों के बीच समन्वय और संस्थागत जवाबदेही मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने UN80 पहल और संकल्प 79/327 से प्राप्त प्रगति का स्वागत किया। साथ ही, आज की वैश्विक वास्तविकताओं के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार की आवश्यकता रेखांकित की। उन्होंने स्थायी और निर्वाचित, दोनों श्रेणियों में सदस्यता विस्तार पर जोर देते हुए संयुक्त राष्ट्र को अधिक प्रतिनिधिक बनाने की पैरवी की。
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में एक्टिवा हादसा: श्रद्धेय तीन युवक पानी में गिरे, विशाल की मौत

Aligarh, Uttar Pradesh:गोंडा में एक्टिवा हादसा: पानी में गिरे तीन युवक, विशाल की मौत अधिवक्ता ने CPR देकर बचाई घायल की जान अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम मंडला की पुलिया के पास एक्टिवा सवार तीन युवक हादसे का शिकार होकर पानी में गिर गए हादसे में 21 वर्षीय विशाल पुत्र जयप्रकाश की मौत हो गई, जबकि मोनू और कपिल गंभीर घायल हो गए तीनों को 108 एंबुलेंस से जिला मलखान सिंह अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया तहसील कोल के अधिवक्ता निरंजन सिंह ने बताया कि उन्होंने तीनों युवकों को पानी से निकलवाया एक घायल की सांसें नहीं चल रही थीं उन्होंने CPR देकर उसकी सांसें बहाल करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
0
0
Report

हरिद्वार में पितृ विसर्जनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Haridwar, Uttarakhand:पितृ विसर्जनी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी पर गंगा में आस्था की डूबकी लगाई और अपने पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध और पूजा-अर्चना की। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पितृ पक्ष के अंतिम दिन श्रद्धालु अपने पूर्वजों को विदाई देने के लिए हरिद्वार पहुंचे। जिन लोगों को अपने पितरों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं होती, वे भी इस दिन श्राद्ध और तर्पण करते हैं। हर की पैड़ी के साथ श्री नारायणी शिला मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। सुबह से ही हर की पैड़ी और आसपास के मंदिरों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, ताकि श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन करने और पूजा-अर्चना करने में परेशानी न हो।
0
0
Report
Advertisement

सांवलिया सेठ के भंडार का पहला गिनती: 9 करोड़ 35 लाख 65 हजार 100 रुपये दान सामने

Begun, Rajasthan:मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलिया जी मंदिर में शुक्रवार को सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया। राजभोग आरती के बाद शुरू हुई नकदी की गिनती के पहले राउंड में ही 9 करोड़ 35 लाख 65 हजार 100 रुपए की दानराशि सामने आई। हालांकि, यह भंडार की कुल राशि नहीं है। अभी नकदी की गिनती के अगले राउंड बाकी हैं। दूसरे राउंड की काउंटिंग 12 अक्टूबर को होगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों की तौल, भेंट कक्ष में जमा राशि और ऑनलाइन दान की गणना भी बाकी है। इन सभी का हिसाब पूरा होने के बाद कुल दानराशि घोषित की जाएगी। भंडार खोलने और गिनती की प्रक्रिया के दौरान मंदिर मंडल के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

रठांजना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 300 ग्राम MD के साथ आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत राठांजना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम अवैध MD के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 9 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने MD के परिवहन में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर को थानाधिकारी विजेंद्र सिंह पुलिस जाप्ते के साथ गश्त पर थे। इस दौरान गादोला से वरमंडल जाने वाले कच्चे रास्ते पर सामने से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस की जीप को देखकर चालक ने मोटरसाइकिल वापस घुमाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते के दोनों ओर पानी की निकासी के लिए खाइयां होने के कारण वह सफल नहीं हो सका। पुलिस टीम ने चालक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान खालीद पुत्र अनवर खां अजमेरी निवासी बागलिया, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ के रूप में बताई। मोटरसाइकिल वापस घुमाने के प्रयास का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को संदेह हुआ। मामले में राठांजना थाने पर NDPS Act की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

धरियावद में प्रशासन ने 44 संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़, पुलिस उप निरीक्षक अंशुल मीणा और उपखंड अधिकारी संदीप बेरड़ ने 44 संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जवाहनगर, भोजपुर, खूंता, मूंगाणा, लोड़ी मांडवी, परसोला और झाड़ोली सहित विभिन्न क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने चुनाव संबंधी तैयारियों की जानकारी लेते हुए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। धरियावद में तीसरे चरण में पंचायतीराज चुनाव आयोजित होंगे। ऐसे में प्रशासन और पुलिस विभाग मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरत रहे हैं।
0
0
Report

पंचायत चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण, पंचायत समिति स्तर पर कार्यक्रम

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : पंचायत चुनाव से पहले संभावित प्रत्याशियों को मिलेगा प्रशिक्षण, पंचायत समिति स्तर पर कार्यक्रम एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज 10 अक्टूबर को प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने बताया कि कार्यक्रम में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसमें नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, पात्रता एवं अपात्रता के प्रावधान, आवश्यक दस्तावेज और नामांकन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही किन परिस्थितियों में नामांकन पत्र निरस्त हो सकता है, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य संभावित प्रत्याशियों को चुनाव संबंधी नियमों और आवश्यक औपचारिकताओं से अवगत कराना है, ताकि वे बिना किसी त्रुटि के नामांकन प्रस्तुत कर सकें।
0
0
Report

बाराबंकी में चलती कार आग का गोला, चालक की मौत

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में चलती कार बनी आग का गोला, जिंदा जलकर चालक की मौत, बाहर निकलने का भी नहीं मिला मौका बाराबंकी जिले के सफदरगंज क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। प्यारेपुर सैदपुर नहर के पास सड़क पर दौड़ रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। आग ने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कार चला रहा युवक अंदर ही फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को संभलने और गाड़ी से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सफदरगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। कार के अंदर चालक की मौत हो जाने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सफदरगंज कोतवाली प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के समय कार में केवल एक ही व्यक्ति सवार था। मृतक की पहचान निहुरीपुरवा, प्यारेपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र श्री राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चलती कार में अचानक आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हादसा कैसे हुआ और कार में आग लगने के पीछे क्या कारण रहा, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
0
0
Report
Advertisement

माधोपट्टी की मुस्कान सोलंकी ने PCS में सफलता पाकर IAS बनने का सपना दिखाया

Jaunpur, Uttar Pradesh:माधोपट्टी की बेटी मुस्कान सोलंकी ने हरियाणा PCS में सफलता हासिल की है। जौनपुर के गौरवशाली गांव माधोपट्टी की एक और बेटी ने प्रशासनिक सेवाओं में अपनी पहचान बनाई है। गांव की रहने वाली मुस्कान सोलंकी ने हरियाणा पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। गुरुवार शाम परिणाम घोषित होने के बाद उनके चयन की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने मुस्कान को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माधोपट्टी गांव को प्रशासनिक अधिकारियों की उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। गांव के कई लोगों ने विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में स्थान पाया है। यहाँ के कई लोग प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। मुस्कान के पिता नवीन सोलंकी पंजाब पुलिस में अधिकारी रह चुके हैं। मुस्कान की शिक्षा पंजाब में हुई और शुरुआत से ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और लगातार मेहनत की। उनकी तैयारी और लगन का परिणाम अब हरियाणा पीसीएस परीक्षा में चयन के रूप में सामने आया है। PCS की सफलता के बाद अब IAS पर नजर है। उन्होंने कहा कि उनका सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनने का है और इसके लिए वह निरंतर आगे बढ़ेंगी। उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बीच बड़े लक्ष्य पाते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करते हैं। मुस्कान की उपलब्धि माधोपट्टी गांव की पहचान को नई चर्चा देगी। इस बेटी ने साबित किया कि स्पष्ट लक्ष्य, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से सफलता मिलती है। अब मुस्कान सोलंकी IAS बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए आगे की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगी।
0
0
Report

देवरिया में पैसे मांगने पर बेटे ने पिता की हत्या कर दी

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद से एक बेहद हैरान व परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक हैवान कलयुगी बेटे ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी है। शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर पिता के इनकार करने पर बेटे ने पिता की लाठी डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल यह मामला सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव का है। जहां इसी गांव के रहने वाले रामअवतार राय से उनके बेटे सुनील उर्फ सत्तू राय ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जिस पर पिता ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर बेटा अपने पिता से नाराज हो गया और उनसे कहा सुनी करने लगा। तभी उसी दौरान बेटे ने गुस्से में आकर डंडे से उनके सिर पर मार दिया। डंडा सिर पर लगते ही वह जमीन पर गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज हेतु महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है। वही इस मामले को लेकर रंजना सचान सीओ बरहज ने बताया कि सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव से यह सूचना प्राप्त हुई कि सुनील उर्फ सत्तू पुत्र रामअवतार राय द्वारा अपने पिता रामअवतार राय पुत्र स्वर्गीय हरिद्वार राय को शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर और ना देने पर लकड़ी के मुगड़े द्वारा सिर पर मार दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिनको तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया है। जहां डॉक्टरों के परीक्षण से मृत घोषित होने पर शव को मोर्चरी हाउस पर रखवा दिया गया है एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top