275101
Mau - समाज सेवी ने जन्मदिन पर अस्पताल में बाटे कम्बल
Mau, Uttar Pradesh:समाज सेवी ने जन्मदिन पर अस्पताल में बाटे कम्बल गरीब विधवा महिलाओं के मोतियाबिंद के फ्री ऑप्रेशन कि व्यवस्था की . टीवी के मरीजों को बाटा पुष्टाहार. जन्म दिन पर बड़े - बड़े रेस्टोरेंट जाने से अच्छा करनी चाहिए गरीबों की सेवा ,करना लगभग 200 लोगो का नेत्र परीक्षण करने के बाद किया जाएगा मोतियाबिंद का आपरेशन ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जेपी नड्डा ने पेपर लीक मुद्दे की सरकार सख्ती से जांच करेगी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: JP NADDA (UNION MINISTER) PRESS CONFERENCE दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय संसद में एक प्रेजेंटेशन दिया और उसमें लगभग 150 पेपर लीक के मामलों का ज़िक्र किया। यह जांच का विषय है और एक ज़िम्मेदार सरकार होने के नाते, सरकार निश्चित रूप से इसकी जांच करेगी और सच को जनता और देश के सामने लाएगी." राहुल गांधी ने एक प्रेजेंटेशन दिया और उसमें लगभग 150 पेपर लीक के मामलों पर चर्चा की। यह जांच का विषय है और एक ज़िम्मेदार सरकार होने के नाते, सरकार निश्चित रूप से इसकी जांच करेगी और सच को जनता और देश के सामने लाएगी।0
0
Report
DRDO AEW&C Mk II के लिए CABS-AIESL ADSTL के साथ कॉन्ट्रैक्ट, आत्मनिर्भर भारत मजबूती
Noida, Uttar Pradesh:22 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और DRDO के चेयरमैन राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में CABS के डायरेक्टर ने AIESL के CEO और ADSTL के हेड-एयरबोर्न प्लेटफॉर्म के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए। CABS, DRDO (ADSTL के DcPP के तौर पर सहयोग से) एयरबस डिफेन्स एंड स्पेस (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) द्वारा डिलीवर किए गए मॉडिफाइड AEW&C MK II प्लेटफॉर्म पर मिशन सिस्टम को इंटीग्रेट करने के लिए ज़िम्मेदार है। CABS और ADSTL, भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर AEW&C MK II एयरक्राफ्ट की फ़्लाइट टेस्टिंग भी करेंगे ताकि एयरवर्दीनेस एजेंसियों - सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्दीनेस एंड सर्टिफिकेशन और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ एयरोनॉटिकल क्वालिटी एश्योरेंस - से सर्टिफिकेशन मिल सके। DRDO का AEW&C Mk II सिस्टम (जिसमें CABS नोडल लैबोरेटरी है) बेहतर एंड्योरेंस, एडवांס्ड एयरबोर्न सर्विलांस, सुरक्षित कम्युनिकेशन, बेहतर सिचुएशनल अवेयरनेस और बेहतर कमांड एंड कंट्रोल क्षमताएं देगा। इससे एयर डिफेंस क्षमताओं को काफी बढ़ावा मिलेगा और लंबी दूरी तक खतरों को खत्म करने में मदद मिलेगी। इंडस्ट्रीज़ की भागीदारी देश में इनोवेशन, रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने और आत्मनिर्भरता हासिल करने के सरकार के कमिटमेंट को फिर से पुख्ता करती है: रक्षा मंत्रालय। 'आत्मनिर्भर भारत' को बड़ा बढ़ावा देते हुए, सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (CABS), DRDO ने AI इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL), नई दिल्ली के साथ छह A321 एयरक्राफ्ट को कमर्शियल से ग्रीन कॉन्फ़िगरेशन में बदलने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए हैं, जिससे आगे चलकर एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) MKII प्रोग्राम का डेवलपमेंट और प्रोडक्शन होगा। AEW&C MKII प्रोग्राम के लिए डिज़ाइन किए गए मिशन सिस्टम के लिए डेवलपमेंट कम प्रोडक्शन पार्टनर (DcPP) के तौर पर अडानी डिफेन्स सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज (ADSTL), अहमदाबाद के साथ जुड़ने के लिए एक अलग कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए गए: रक्षा मंत्रालय。0
0
Report
टीकमगढ़: AI से मंत्री के नाम के फर्जी पत्र बनाकर तबादला रोके का मामला
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल कर कथित तौर पर टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री के नाम से फर्जी पत्र तैयार करने का मामला सामने आया है, आरोप है की एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने अपना तबादला रुकवाने के लिए यह पत्र बनाया है, जब इस पत्र की जांच की गई तो यह पत्र फर्जी पाया गया जिसके बाद कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच के लिए कलेक्टर ने टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के गोर स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां पदस्थ MPW (मल्टी पर्पस वर्कर) के के.एल. बंशकार का 7 जुलाई 2026 को स्वास्थ्य केंद्र दरगुवां में तबादला हुआ था, आरोप है की तबादला निरस्त कराने के लिए उन्होंने प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के नाम से AI की मदद से एक कथित फर्जी पत्र तैयार किया, यह पत्र CMHO डॉ. ओ.पी. अनुरागी को सौंपा गया, जिसमें ट्रांसफर आदेश निरस्त करते हुए MPW कर्मचारियों को यथावत उसी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ किए जाने के निर्देश दिए गए थे, CMHO ने पत्र को नोटशीट के साथ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के पास भेज दिया, कलेक्टर ने जब इस पत्र का परीक्षण किया तो उसमें मंत्री के नाम की वर्तनी में गलती दिखाई दी, इसी आधार पर उन्हें पत्र की प्रामाणिकता पर संदेह हुआ और तत्काल जांच के निर्देश दिए, जांच में पत्र के कथित रूप से फर्जी होने की बात सामने आने के बाद आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच के लिए कलेक्टर ने टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है, वही कलेक्टर का कहना है की मामला प्रभारी मंत्री के नाम से जुड़ा होने के कारण इसकी विस्तृत जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है, पुलिस अब यह जांच करेगी की इस कथित फर्जीवाड़े में निलंबित कर्मचारी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं。 विवेक श्रोत्रिय (कलेक्टर टीकमगढ़)0
0
Report
Advertisement
नरकटियागंज अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का शुभारम्भ, किडनी मरीजों को राहत
Bettiah, Bihar:Anchor ________ बेतिया से अच्छी खबर है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल को बड़ी सौगात दी है मुख्यमंत्री ने आज बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में कई योजनाओं का शुभारम्भ किए है जिसमें नरकटियागंज को बड़ी सौगात मिली है नरकटियागंज में किडनी मरीजों के लिए अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का शुभारम्भ हुआ है बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने फीता काट उद्घाटन किया नरकटियागंज के अनुमंडलीय अस्पताल में तीन बेड का डायलिसिस सेंटर का सौगात मिलने से किडनी मरीजों ने राहत की सांस ली है क्षेत्र के मरीजों को बेतिया या अब दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा निःशुल्क इलाज किया जाएगा नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल पर लाखों की आबादी निर्भर है सिकटा गौनाहा मैनाटाड़ लौरिया की बड़ी आबादी निर्भर है अस्पताल में डायलिसिस सुविधा बहाल होने से किडनी मरीजों के परिजनों ने राहत की सांस ली है डायलिसिस के लिए मरीजों को दूसरे शहरों में जाना पड़ता था खर्च बहुत आता था आज डायलिसिस सुविधा बहाल होने पर आधा दर्जन मरीजों का इसका लाभ मिला है नूरजहाँ खातून योगेंद्र मालाह सहित कई का इलाज हुआ है। बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने बताया कि आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यभर में स्वास्थ्य क्षेत्र में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किए है नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल को तीन बेड का डायलिसिस यूनिट का आज शुभारम्भ हुआ है अब किडनी मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया तीन बेड का डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया मरीजों से बात की चिकित्सकों को मरीजों का अच्छे से इलाज करने का दिशा निर्देश दिया0
0
Report
राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा नेता बोले—सुरक्षा को लेकर बड़ा जोखिम
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, "जिस प्रकार से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कल प्रधानमंत्री आवास पर धरना दिए, रास्ते को जाम किया वो बहुत गैर जिम्मेदाराना कदम था। क्योंकि प्रधानमंत्री आवास का जो क्षेत्र है वो बहुत संवेदनशील क्षेत्र है। कहीं ना कहीं उसकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। राजनीति में इतना नीचे स्तर ले जाना ठीक नहीं है। आज उसी को लेकर पूरे देश में भाजपा के सभी कार्यकर्ता और नेता देश के सभी कांग्रेस कार्यलय पर प्रदर्शन कर रहे हैं।"0
0
Report
पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर स्कोर्पियो में भीषण आग, दो यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा एंकर - पेंड्रा-रतनपुर मुख्य मार्ग पर अमरपुर गांव के पास मुख्यमार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब रायपुर से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जा रही एक चलती स्कोर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन में सवार दो लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही लपटों ने पूरी स्कोर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्कोर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो गई।।। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कोर्पियो पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर सामान्य गति से चल रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन के इंजन वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा। चालक ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा वाहन आग का गोला बन गया। इस दौरान वाहन से लगातार एक के बाद एक तेज धमाके होते रहे, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।।।। सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद पेंड्रा की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कोर्पियो पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझने के बाद मौके पर केवल वाहन का ढांचा ही बचा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के दौरान कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया। इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि स्कोर्पियो में सवार दोनों लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने भी उनकी मदद करते हुए तत्काल बचाव कार्य में सहयोग किया।फिलहाल पेंड्रा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुच गई है।0
0
Report
Advertisement
स्टंटबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 पावर बाइक जब्त
Awarda, Rajasthan:झाड़ोल, फलासिया, ओगणा और बाघपुरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एमवी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई तथा वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में वृत्त झाड़ोल के थाना झाड़ोल, फलासिया, ओगणा एवं बाघपुरा पुलिस ने स्टंटबाजी कर आम राहगीरों की जान जोखिम में डालने वालों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 50 पावर बाइक जब्त कर मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि स्टंटबाजी और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस संयुक्त अभियान में थानाधिकारी करणाराम (झाड़ोल), उप निरीक्षक वेलाराम (फलासिया), थानाधिकारी रामरख मीणा (ओगणा) तथा उप निरीक्षक गोपाल सिंह मीणा (बाघपुरा) अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी न करें, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।0
0
Report
CS अनुराग जैन नीति आयोग के नए सीईओ; मध्य प्रदेश में CS कौन बनेगा
Bhopal, Madhya Pradesh:CS अनुराग जैन नीति आयोग के बने सीईओ, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश। अब बड़ा सवाल मध्य प्रदेश में कौन होगा नया CS इन अधिकारियों के चल रहे है नाम डॉ राजेश राजोरा Acs Mp मनोज गोविल केंद्र मैं सैक्टरी है मनु श्रीवास्तव Acs Mp पंकज अग्रवाल केंद्र सैक्टरी है0
0
Report
गिव अप अभियान से 1.56 लाख नए पात्र खाद्य सुरक्षा से जुड़े
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'गिव अप अभियान' पहल का बड़ा असर。 प्रदेश में 1 करोड़ 56 हजार 511 नए पात्र लोगों को मिली खाद्य सुरक्षा。 93.48 लाख सक्षम लोगों ने स्वेच्छा से छोड़ा खाद्य सुरक्षा का लाभ。 गिव अप अभियान गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बना वरदान。 खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार。 1 नवंबर 2024 को शुरू हुआ था 'गिव अप अभियान'。 26 जनवरी 2025 से दोबारा खोला गया खाद्य सुरक्षा पोर्टल。 पोर्टल खुलने के बाद 87.60 लाख लोगों को मिला NFSA का लाभ。 वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक करीब 1 करोड़ नए पात्र लाभार्थी जुड़े。 NFSA की निर्धारित सीमा पूरी होने से नए पात्र वंचित हो रहे थे。 अभियान से खाली हुई जगह पर जरूरतमंद परिवारों को मिला लाभ。 नए लाभार्थियों को मिलेगा 5 किलो मुफ्त गेहूं का लाभ。 लाभार्थियों को गैस सब्सिडी, आयुष्मान आरोग्य और दुर्घटना बीमा योजनाओं का भी लाभ。0
0
Report
Advertisement
हल्की बारिश से डूंगरपुर भीतरी शहर की बिजली व्यवस्था चरमराई, धरना प्रदर्शन
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के डूंगरपुर भीतरी शहर में हुई बारिश ने डिस्कॉम की बिजली व्यवस्था और रखरखाव की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। हल्की बारिश शुरू होते ही पुराने शहर के कई इलाकों में बिजली बार-बार गुल होने लगी और देर शाम तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। इससे आक्रोशित शहरवासियों ने रतनपुर मार्ग स्थित डिस्कॉम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार भाटीवाड़ा और पातेला स्थित नर्सरी फीडर से जुड़े भोईवाड़ा, पातेला, दर्जीवाड़ा, सलटवाड़ा, मोची बाजार तथा कोतवाली क्षेत्र में बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश कुछ ही मिनटों में थम गई, लेकिन कई इलाकों में घंटों तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रही। शहरवासियों का आरोप है कि बिजली गुल होने के बाद डिस्कॉम अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे नाराज लोग देर शाम रतनपुर मार्ग स्थित डिस्कॉम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठ गए। भोईवाड़ा निवासी दिनेशचंद्र भोई और पातेला निवासी आबिद अली ने बताया कि बारिश शुरू होते ही उनके क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। घंटों इंतजार के बावजूद बिजली बहाल नहीं हुई। शिकायत लेकर डिस्कॉम कार्यालय पहुंचने पर भी अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई。0
0
Report
अलवर में जगन्नाथ रथयात्रा ने शहर को जय जगन्नाथ से गूंजाया
Alwar, Rajasthan:अलवर में निकली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, “जय जगन्नाथ” से गूंजा शहर अलवर के सुभाष चौक स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से बुधवार शाम भगवान जगन्नाथ की भव्य, ऐतिहासिक और पारंपरिक रथयात्रा शाही वैभव के साथ निकाली गई। भगवान 196 वर्ष पुराने इंद्र विमान पर विराजमान होकर रूपबास के लिए रवाना हुए। शुभारंभ पर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। करीब 6 किलोमीटर लंबी यह यात्रा गुरुवार तड़के रूपबास पहुंचेगी। रथयात्रा शुरू होते ही पूरा शहर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। शहर सहित आसपास के गांवों और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती के साथ स्वागत किया गया। इस वर्ष रथयात्रा को विशेष रूप से आकर्षक बनाया गया। भगवान को दुबई से आए विशेष वस्त्र पहनाए गए और इंद्र विमान को जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर सजाया गया। इंद्र विमान की दूसरी मंजिल पर विराजमान भगवान की प्रतिमा श्रद्धालुओं का मुख्य आकर्षण रही। मंदिर के महंत पंडित पुष्पेंद्र शर्मा ने इसे आस्था और संस्कृति का महापर्व बताया। रथयात्रा में हरियाणा का बम रसिया नृत्य, शंख वादक दल, घड़ियाल पार्टी, ऊंट-घोड़े, पुलिस बैंड, ताशा, शहनाई और धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे मार्ग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। रथ के चारों ओर सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन ने लगातार निगरानी रखी। रूपबास में पांच दिवसीय पारंपरिक मेले का भी आयोजन होगा, जिसमें देशभर से आए दुकानदार, झूले, खानपान और विभिन्न वस्तुएं श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। यह मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करता है।0
0
Report
दिया कुमारी का कांग्रेस पर प्रोटोकॉल-मर्यादा उल्लंघन का आरोप
Dausa, Rajasthan:SLUG-2207ZRJ_DAU_DY.CM_R जिला दौसा डिप्टी सीएम दिया कुमारी का बड़ा बयान काहा बच्चों के भविष्य की चिंता सरकार को है सरकार उस पर काम भी कर रही है सरकार बातचीत के लिए तैयार है सदन में भी ओर सदन के बाहर भी लेकिन कांग्रेस इसे राजनीतिक रूप देना चाहती पीएम को एक प्रोटोकॉल होता ओर मर्यादा भी लेकिन कांग्रेस ने जिस तरह पीएम के रेजिडेंट्स के बाहर जो किया वो ठीक नहीं प्रोटेस्ट करने का अधिकार सबका बच्चों को भी था लेकिन राहुल गांधी ने राजनीतिक रूप देकर कल जो तमाशा किया वो बिल्कुल भी आवश्यक नहीं था राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी गंगापुर से जयपुर जाते समय लालसोट और दौसा में रुकी जहां भाजपाइयों ने दिया कुमारी का गर्मजोशी से स्वागत किया इस दौरान दिया कुमारी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा दिल्ली में जंतर मंतर पर जो आंदोलन हुआ उसको लेकर कहा बच्चों के भविष्य की चिंता सरकार को है और सरकार उस पर काम भी कर रही है सरकार बातचीत के लिए सदन और सदन से बाहर तैयार है लेकिन कांग्रेस इसे राजनीतिक रूप देना चाहती है पीएम का एक प्रोटोकॉल होता है और मर्यादा होती है लेकिन कांग्रेस ने जिस तरह पीएम के रेजिडेंट्स के बाहर जो किया वह ठीक नहीं था प्रोटेस्ट करने का अधिकार सबको है बच्चों को भी था लेकिन राहुल गांधी ने राजनीतिक रूप देते हुए कल जो तमाशा किया उसकी बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं थी वही दिया कुमारी ने कहा विकास एक प्रक्रिया है और भाजपा सरकार चुनाव हो या नहीं हो विकास का काम हमेशा करती है . बाइट दिया कुमारी डिप्टी सीएम राजस्थान0
0
Report
Advertisement
नीट पेपर लीक के विरोध पर देशभर में छात्र आंदोलन: इस्तीफे की मांग तेज
Karnaprayag, Uttarakhand:पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज के खिलाफ पूरे देश मे छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर कर्णप्रयाग में छात्रों ने मशाल जलूस निकाल कर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मांग की। छात्रों के इस आंदोलन को विपक्षी पार्टियो ने भी अपना समर्थन किया। नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज का मामला अब पूरे देश मे तूल पकड़ने लगा है। जिसको लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चमोली जिले में भी छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मशाल जलूस निकाल कर जमकर प्रदर्शन किया। कर्णप्रयाग में छात्रों के द्वारा किये गए आंदोलन में विभिन्न विभागों में सरकारी नोकरी की तैयारी कर रहे युवाओ ने कहा कि केंद्र सरकार पेपर लीक नही रोक पा रही है लेकिन छात्रों पर लाठी जरूर चला रही है। छात्रों ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे कॉंग्रेस के लोगो ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ जो बर्बरता हुई उसका हम पुरजोर विरोध करते है। केंद्र सरकार आज तानाशाही हो गयी है। जो कि विपक्ष की नही सुनना चाहते है।0
0
Report
गरियाबंद ट्रक- बोलेरो भिड़ंत: रेंजर अश्वनी मुरचूलिया की मौत
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत। देवभोग रेंजर की दर्दनाक मौत—देवभोग रेंजर अश्वनी मुरचूलिया की मौत। नेशनल हाईवे 130 सी बुड़गेलटप्पा के पास की घटना। वन विभाग देवभोग में शोक की लहर। देवभोग वन परिक्षेत्र में पदस्थ थे रेंजर अश्वनी मुरचूलिया।0
0
Report
जेपी नड्डा दिल्ली निवास छोड़ते दिखे; विजुअल्स जारी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI union MINISTER JP NADDA LEAVES FROM HIS RESIDENCE/ VISUALS0
0
Report
Advertisement
