275101
मऊ आरपीएफ ने रेलवे सामान चोरी के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार
Mau, Uttar Pradesh:आरपीएफ मऊ ने रेलवे के सामान की चोरी के मामले में दो शातिर चोरों और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। बेल्थरा रोड स्थित कबाड़ी की दुकान से लगभग 6000 रुपये का चोरी हुआ सामान बरामद किया गया, जिसमें चार जांगल प्लेट और दो फिश प्लेट शामिल हैं। आरपीएफ थाना अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Mehbooba Mufti की रातभर विरोध- प्रदर्शन: अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग दोहराई
Srinagar, Uttarakhand:Ahead of August 5, PDP President Mehbooba Mufti held a night protest, saying, “We cannot forget this night.” She termed August 5 unacceptable, reiterated the demand for the restoration of Article 370, and said the events of that day cannot be forgotten.0
0
Report
आईजीआरएस रैंकिंग में उन्नाव का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में चौथा स्थान
Unnao, Uttar Pradesh:डीएम घनश्याम मीना की सख्ती और रोज़ाना ऑनलाइन समीक्षा का दिखा असर, शिकायत निस्तारण में बढ़ी संतुष्टि उन्नाव, 3 अगस्त। जनपद उन्नाव ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी घनश्याम मीना के प्रभावी नेतृत्व, पारदर्शी कार्यशैली और जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर का परिणाम मानी जा रही है। जिलाधिकारी प्रतिदिन अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक कर आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की प्रगति की निगरानी करते हैं। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाती है। इसी सख्त मॉनिटरिंग का असर अब प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में साफ दिखाई दिया है। प्रशासन के अनुसार, पहले शिकायतों के निस्तारण पर असंतुष्टि का स्तर अधिक था, लेकिन नियमित समीक्षा और जवाबदेही तय किए जाने के बाद शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का स्तर 75 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है। इतना ही नहीं, शिकायत का निस्तारण होने के बाद संबंधित शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आईजीआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसामान्य की शिकायतों का प्रभावी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में लगातार सुधार बनाए रखने पर भी जोर दिया।0
0
Report
इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिवस
Kanpur, Uttar Pradesh:कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से शास्त्रीनगर स्थित जवाहर पैलेस में आने वाली 6 अगस्त को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,, जहां थैलेसीमिया और कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर होगा,, स्थानीय पार्षद अमनदीप गंभीर ने बताया कि कैंप में आईएमए से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है,, जहां बड़ी संख्या में रक्तदान का लक्ष्य भी तय हुआ है,, उन्होंने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी जी जैसे व्यक्तित्व के जन्मदिन के अवसर पर अंध विद्यालय में भी पीड़ित बच्चों को पोस्टिक आहार बांट कर व केक काट कर इमरान प्रतापगढ़ी जी का जन्मदिवस मनाया जाएगा ,, जहां कांग्रेस पार्टी से भी सभी पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा ,, भव्य रूप से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए जलपान आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी,, लाजपत नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी द्वारा यह जानकारी साझा की गई जिसमें पार्षद अमनदीप गंभीर के साथ अजीत सिंह आदि शामिल रहे । बाइट- अमनदीप गंभीर, पूर्व प्रभारी, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ0
0
Report
Advertisement
मोहर्रम पर बहेड़ी में दिखी आस्था और सौहार्द की मिसाल, 12 फीट के ताजियों संग देर रात तक गुलजार रहा मे
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। मोहर्रम के अवसर पर बहेड़ी में मातमी अकीदत, अनुशासन और गंगा-जमुनी तहजीब का सुंदर संगम देखने को मिला। शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए इस वर्ष नगर में 12 फीट ऊंचाई के ताजिए ही निकाले गए। विभिन्न मोहल्लों से पारंपरिक मातमी जुलूस निकले, जिनमें "या हुसैन" की सदाओं के बीच अकीदतमंदों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ हिस्सा लिया। नैनीताल रोड पर लगे मेले ने लोगों को खासा आकर्षित किया। शाम ढलते ही मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों ने झूलों और खिलौनों का आनंद लिया, जबकि महिलाओं ने घरेलू सामान और अन्य दुकानों पर खरीदारी की। खान-पान की दुकानों पर भी देर रात तक अच्छी खासी रौनक बनी रही। मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे पूरे आयोजन के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण बना रहा। देर रात तक नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग ताजिए और मेले का नजारा देखने पहुंचे। पूरे आयोजन ने बहेड़ी की सामाजिक एकता, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की एक बार फिर मिसाल पेश की।0
0
Report
पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार, 12 चोरी की बाइक बर
Deorania, Uttar Pradesh:देवरनियां। थाना देवरनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 चोरी की मोटरसाइकिलें, मास्टर की सहित 12 चाबियों का गुच्छा, तीन मोबाइल फोन और 6 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध बाइक पर सवार तीन युवकों को रोककर पूछताछ की गई। जांच में बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नौ सदस्यीय गिरोह का खुलासा किया और बताया कि वे विभिन्न जिलों से बाइक चोरी कर उन्हें वसुपुरा ढाल के पास एक खंडहर में छिपाते थे। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर वहां से 11 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं तथा मौके से गिरोह के छह अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरोह मास्टर की से बाइक चोरी करता था, फिर चेसिस नंबर मिटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें असली बताकर बेच देता था। बरामद कई मोटरसाइकिलें बरेली, रामपुर और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित मिली हैं, जबकि अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता में थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी सहित देवरनियां पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
भीलवाड़ा: सदर थाना अधिकारी लोकपाल सिंह गोली लगने से अस्पताल में भर्ती
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में थाना अधिकारी को लगी गोली भीलवाड़ा के सदर थाना अधिकारी लोकपाल सिंह को लगी गोली सरकारी क्वार्टर पर सिर में लगी है गोली गंभीर हालत में थानाधिकारी लोकपाल सिंह को लाया गया जिला अस्पताल सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य , सीओ सिटी सज्जन सिंह और सीओ सदर नेमीचंद चौधरी पहुंचे जिला अस्पताल फिलहाल जिला अस्पताल में सदर थाना अधिकारी लोकपाल सिंह का इलाज जारी भीलवाड़ा। शहर के समीप सदर थाना प्रभारी (पुलिस इंस्पेक्टर) लोकपाल सिंह मंगलवार शाम को अपने सरकारी आवास में गंभीर हालत में खून से लथपथ मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बेहोशी की हालत में उन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर लोकपाल को गोली लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इंस्पेक्टर की यह हालत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गंगाघाट पुलिस के हत्थे चढ़ा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव, 4 अगस्त। गंगाघाट पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पोनी तिराहे से दबोचकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को थाना गंगाघाट में मु0अ0सं0 419/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को गंगाघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक गौतम (19 वर्ष) पुत्र शिवलाल, निवासी ढकिया, थाना महोली, जनपद सीतापुर को पोनी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया। इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुश्ताक, कांस्टेबल अम्बरीश कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल यशवंत सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
दार्जीलिंग पहाड़ियों के MIC अर्जुन सिंह ने मकैइबारी चाय फैक्ट्री का दौरा किया
Darjeeling, West Bengal:MIC Arjun Singh And Bishal Lama Along With MLA Sonum Lama Visit Makaibari Tea Factory Two Days of Darjeeling Hills Visit of MIC Arjun Singh while returning back he visit Makaibari Tea Factory in his way. He along with MIC Bishal Lama and Kurseong MLA Sonum Lama saw the Tea Procession inside the Factory. Where the Team of Factory had explain them how the Tea Process been happen in Factory. Both the MIC had taste the different Makaibari Tea. Makaibari is one of the oldest tea garden of Hills and the band is world famous.0
0
Report
बीसलपुर तहसील के कानूनगो 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Pilibhit, Uttar Pradesh:बीसलपुर में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बीसलपुर तहसील के कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। टीम ने नगर के ईदगाह चौराहे से कानूनगो हरिज्ञान सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी रिंकू गंगवार ने शिकायत की थी कि कानूनगो जमीन की तूदाबंदी और रिपोर्ट लगाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली की टीम ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई की। अब टीम कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बृजभूषण के बयान पर राजनीति गरम: रामायण के संदर्भ में सियासी बयान बाजी
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान कहा कथित पहलवानों के कंधे पर रखकर बंदूक भगवान ने चला दिया,इन वेचारों को झूठे बदनाम कर दिया इनका कोई दोष नहीं था,यह लोग अपजस के भागी हो गए। गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन नोएडा स्थित अपने घर पर किया गया تھا। जहां आज मंगलवार देर शाम 7:00 बजे बृज भूषण शरण सिंह और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र शामिल हुए जहां सभी परिवार के लोगों ने बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने संबोधित करते हुए पहलवानों पर और कांग्रेस पर द्रोणाचार्य, एकलव्य और कैकेयी,मंथरा भगवान राम की कहानी सुना करके निशाना साधा है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कहा कि इस स्वागत और अभिनंदन समारोह जैसे लगता है "कोई जंग जीत करके आए हो." द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा मांग लिया कुछ लोग कहते हैं अंगूठा मांग लिया कुछ लोग कहते हैं संकल्प ले लिया। तो महाभारत और कौरवों का जो युद्ध हुआ महाभारत हुआ तो उसमें द्रोणाचार्य का कोई रोल नहीं था। तो एक अपजस द्रोणाचार्य जी ने अपने ऊपर ले लिया और अंगूठे का प्रयोग नहीं करेंगे ऐसा वचन लेकर एकलव्य को महान एकलव्य बना दिया। तो ऐसे यह आरोप जो मेरे ऊपर लगा था यह अपने आप नहीं लगा है जैसे कैकेयी के कंधे पर रख करके बंदूक किसी ने चला दिया था क्योंकि राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम बना था। "वैसे यह जो कथित पहलवान है वैसे उनके कंधे पर बंदूक रखकर के भगवान ने चला दिया और इन बेचारों को झूठे बदनाम कर दिया। यह लोग अपजस के भागी हो गए पहले मुझे कुछ लोग जानते थे उत्तर प्रदेश में कुछ लोग जानते थे लेकिन प्रदेश के बाहर और देश के बाहर इन देवी जी लोगों की कृपा है कि इनकी वजह से मैं आज वर्ल्ड फेमस आदमी हो गया। इसका विरोध करते हुए बृजभूषण की बेटी ने कहा कि इतना गंदा मत कहिए तो बृजभूषण ने कहा कि मैं आपको नहीं कह रहा हूं। तो कहते हैं "सुनहु भरत भावी प्रबल, बिलखि कहेहुँ मुनिनाथ। हानि, लाभ, जीवन, मरण, यश, अपयश विधि हाँथ।" कुछ भी होता है तो उसके पीछे कुछ ना कुछ कारण होता है बिना कारण के कोई चीज नहीं होता है। एक कारण तो मेरे समझ में आ गया एक कारण यह था कि हमको ज्यादा लोग जान तो अब तो ज्यादा लोग जान गए हैं। दूसरा कारण आने वाले समय में भगवान बताएंगे की क्या हो सकता है कुछ चीज अपने बस में नहीं है।" आगे बृजभूषण ने कहा कि भगवान राम के राजतिलक की तैयारी हो रही थी जब वह जनकपुर से लौटे 10-12 साल बीत गए थे युवराज बनाने की तैयारी के चल रही थी। इसी दौरान अचानक मंथरा की मन में कुछ विचार उत्पन्न हुआ इसके बाद वह कैकेयी के पास गई। कैकेयी को मंथरा ने सिखाया और पढ़ाया इसके बाद कैकेयी जी कोप भवन में चली गई तो देवासुर संग्राम में जैसे आता है कि दो वचन राजा दशरथ ने दिए थे। वह वचन क्या थे देव और असुर में संग्राम था उसे युद्ध में कैकेयी भी मौजूद थी आज महिलाओं को जो बराबरी का दर्जा दिया जाए। यह बात आज चल रही है और त्रेता युग में महिलाओं को बराबर का दर्जा दिया जा चुका था। युद्ध के मैदान में कैकेयी थी यह इस बात का प्रमाण है तो राजा दशरथ घायल हो गए कैकेयी माता उनको बचा लाई अब राम को राजा बना है। तुरंत एक संयोजन बना और कैकेयी माता ने मांग लिया। राजा दशरथ से वह दोनों वचन की एक तो भरत को राजा बनाइये और इतने में उनका संतोष नहीं हुआ और दूसरा वरदान उन्होंने मांगा की पहला वस्त्र पहन करके पहन समान नागरिक की तरह वन में जाए। दूसरा वचन अगर कैकेयी ने ना मांगा होता तो राजा राम मर्यादा पुरुषोत्तम राम ना होते इसीलिए उन्होंने यह वचन मांगा था एक तरीके से कैकेयी में अपने ऊपर लांछन ले लिया था। जिंदगी भर कैकेयी और मंथरा का जब जिंदगी भर नाम आता है तो लोग सम्मान से नहीं लेते हैं मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन सच्चाई यह कि कैकेयी ने दोनों वचन इसलिए मांगा की ऊपर वाला और वह अपजस कैकेयी के ऊपर लगना था। क्योंकि ऊपर वाले राम को अयोध्या का राजा बना करके नहीं रखना चाहते थे उनको पुरुषोत्तम मर्यादा भगवान राम बनाना चाहते थे। इसी लिए कैकेयी के कंधे पर रखकर फायर कर दिया और कैकेयी जिंदगी भर के लिए। पहले दिन जिस दिन मेरे ऊपर चार्ज फ्रेम किया गया था उसे दिन से अब तक मैंने अपने आप को अपराधी नहीं माना। अपराध का भाव मेरे अंदर आया ही नहीं और ये कानून संरक्षण के लिए बनाया गया था ऐसा नहीं है कि संरक्षण नहीं हो रहा है लेकिन इसका दुरुपयोग ज्यादा हो रहा है। वही पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि बहुत प्रतिभा ब्रिज भूषण और उनके परिवार के अंदर विद्यमान है मैं यही चाहता हूं कि बृजभूषण और उनके परिवार के लोग खूब आगे बढ़े। अपने व्यवहार अपने कर्तव्य और अपने आचरण के आधार पर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। मैं समझता हूं बृजभूषण शरण सिंह भविष्य में इसी तरीके से आगे बढ़े अपना नेतृत्व लोगों को प्रदान करते हुए लोगों को प्रेरित करने का प्रयास करते रहें मैं बार-बार इस फैसले को लेकर के इनको बधाई देता हूँ।0
0
Report
दुष्कर्म व पॉक्सो मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, बीघापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव, 4 अगस्त। बीघापुर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को थाना बीघापुर में मु0अ0सं0 194/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 65(1), 74, 351(3) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को बीघापुर थाना पुलिस ने प्रभात कुमार उर्फ गोलू (21 वर्ष) पुत्र कौशल किशोर, निवासी ग्राम दादामऊ, थाना बीघापुर, जनपद उन्नाव को मुन्नाखेड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल नर बहादुर की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक प्रक्रिया जारी0
0
Report
ओबरा में स्कूटी-बाइक भिड़ंत से एक घायल, यातायात प्रभावित, जांच जारी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बनी। यहाँ स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ओबरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को स्कूटी और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल घायल की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ब्रह्म देव कुमावत के निधन पर शोक जताने पहुंचे
Ajmer, Rajasthan:एंकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व गहलोत सरकार में संसदीय सचिव रहे स्वर्गीय ब्रह्म देव कुमावत के निधन पर शोक जताने आज देर शाम पूर्व सीएम अशोक गहलोत बाँधना पहुंचे.. अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ आए पूर्व सीएम गहलोत ने स्वर्गीय कुमावत के परिजनों से मुलात का ढाढ़स बंधाया...इस दौरान उन्होंने शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की..इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़, नसीराबाद के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक डाक्टर श्रीगोपाल बाहेती, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, वाजीद चीता आदि अनेक स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे.. इससे पूर्व बादनवाड़ा के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस युवा नेता वाजीद चीता, जिला सचिव तरुण कच्छावा ने पूर्व सीएम गहलोत का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया.. इस मौके पर RTDC के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने एक अवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस में फूट नहीं अब एक जूट होकर निकाय और पंचायत चुनाव जीतेंगे0
0
Report
चेहल्लुम पर निकला मातमी जुलूस, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव, 4 अगस्त। करबला के शहीद हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की याद में मंगलवार को चेहल्लुम के अवसर पर उन्नाव सदर में पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया। गमगीन माहौल में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की। शहर के ज़ेर खिड़की क्षेत्र से शुरू हुआ मातमी जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए चौधराना स्थित शिया जामा मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अंजुमनों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। "या हुसैन" की सदाओं के बीच अकीदतमंदों ने मातम कर करबला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस में ज़ुल्जना, ताबूत और आलम आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, श्रद्धा और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। अकीदतमंदों ने अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस संपन्न कराया। चेहल्लुम के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। जुलूस मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि वरिष्ठ अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से मातमी जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।0
0
Report
उन्नाव में खाली प्लॉट में मिला युवक का शवः आसपास के लोगों से पूछताछ, मौत के कारणों की जांच में जुटी
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र के हुसैनगंज स्थित एक खाली प्लॉट में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दे कि पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि हुसैनगंज में शराब की दुकान के पास स्थित एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पीआरवी और कोतवाली सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान मृतक की पहचान मुकीम (35) पुत्र नसीम, निवासी हरी मस्जिद, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि मुकीम लंबे समय से शराब पीने का आदी था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। यदि जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आते हैं, तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
