icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
276404
Pramod VishwakarmaPramod VishwakarmaFollow10 May 2025, 09:41 am

Mau: रिचा यादव ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीते 5 गोल्ड और 1 सिल्वर

Chaliswan, Uttar Pradesh:

मऊ जिले की नोनियापुर गांव की रिचा यादव ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। समाजवादी पार्टी के नेता प्रेमचंद यादव की भतीजी रिचा ने मऊ पुलिस लाइन में हुई 42वीं यूपी पुलिस अंतर्जनपदी बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में 5 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल अपने नाम किए। रिचा इस समय वाराणसी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और गाजियाबाद में ट्रेनिंग ले रही हैं। खेलों में शुरू से ही रुचि रखने वाली रिचा प्रयागराज में पढ़ी हैं और पहले भी बैंगलोर में 5 गोल्ड जीत चुकी हैं। रिचा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके इस प्रदर्शन से पूरे मऊ जिले में खुशी की लहर है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रांची दुर्गापूजा सुरक्षा चाकचौबन्द, भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी

Ranchi, Jharkhand:दुर्गापूजा को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पूजा पंडालों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है。 दुर्गापूजा के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ पूजा पंडालों और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में उमड़ती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष तैयारी की है। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम रहे और किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। दुर्गापूजा के दौरान भीड़भाड़ को देखते हुए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करेगी। प्रमुख पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की मौजूदगी रहेगी।शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। भीड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखने की कोशिश की जाएगी, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो。
0
0
Report

नीतीश संवाद: बिहार की महिलाओं की आय 7k से 77k तक बढ़ी

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के पायलट बाबा आश्रम में जदयू का जीविका दीदियों के साथ "नीतीश संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी शामिल हुए। पायलट बाबा आश्रम में जीविका दीदियों के साथ महिला के साथ नीतीश संवाद कार्यक्रम को उन्होंने संबोधित किया। बता दे की स्वयं सहायता समूह के जीविका दीदी से संबंधित कार्यक्रम का 20 साल पूरा होने पर सासाराम के पायलट बाबा आश्रम में आयोजित समारोह में जदयू के कई नेता शामिल हुए। इस दौरान मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार जब बिहार का बागडोर अपने हाथ में लिए थे, तो प्रति व्यक्ति आय मात्र सात हजार रुपये थी। आज वह बढ़कर 77 हज़ार रुपए हो गया है। ये बिहार की महिलाओं के महत्वपूर्ण भूमिका के कारण हुआ है। इसके लिए उन्होंने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के दूरगामी सोच को कारण बताया तथा कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इसी को लेकर यह संवाद आयोजित की गई। करगहर के जेडीयू विधायक वशिष्ठ सिंह ने भी कहा कि नीतीश कुमार जी ने बिहार की महिलाओं के लिए बहुत काम किया है। आज पूरे बिहार में महिलाओं का उनकी पार्टी को काफी समर्थन मिला है। बाईट -- वशिष्ठ सिंह (जेडीयू विधायक) करगहर। बाईट -- अशोक चौधरी (खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री) बिहार सरकार。
0
0
Report
Advertisement

एशियन गेम्स 2026: भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार प्रदर्शन की आशा

Samastipur, Bihar:एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट का फाइनल मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच जापान के निशिन शहर कोरोगि स्पोर्ट्स पार्क में गोल्ड मेडल के लिए खेला जाएगा। इस फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के खेल पर पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों की नज़र टिकी हुई है। एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले को समस्तीपुर में भी खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बचपन में वैभव समस्तीपुर के जिस क्रिकेट मैदान में प्रैक्टिस किया करते थे उस मैदान में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ी आज के मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित है। उनका कहना है कि जिस तरह से एशिया कप में वैभव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था उन्हें उम्मीद है कि इस मुकाबले में भी वो बेहतर प्रदर्शन कर न सिर्फ टीम को जीत दिलाएंगे बल्कि भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

धनबाद में साफ पानी की सप्लाई शुरू, 10-12 फीट गाद हटाई गई

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के लोगों को अब साफ पानी की सप्लाई मिलेगी। जामाडोभा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की पूरी तरह से सफाई शुरू की गई है। निगम प्रशासन, मेयर संजीव सिंह और भाजपा झरिया विधायक ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की अच्छी तरह से सफाई शुरू करवा दी है। जामाडोभा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान जो तस्वीर आई है वह चौंकाने के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर क्या असर कर रहा था इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सफाई करने वाले कर्मी गाद गंदगी के अंबार को हटाने में लगे हैं। 10 फिट से अधिक गाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जमा था। लंबे समय से इसकी सफाई नहीं की गई थी, जिससे लोगों को गंदा पानी मिल रहा था। साथ पानी की रफ्तार भी धीमी होने के कारण लोगों को पानी सही से नहीं मिल पा रहा था। जामाडोभा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई की तस्वीर सामने आने के बाद अन्य स्थानों के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई कितनी जरूरी है यह गाद के अंबार को देख कर लगाया जा सकता है। मेयर संजीव सिंह ने कहा कि जामाडोभा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से झरिया धनबाद केंदुआ में सप्लाई होती थी। जानकारी मिल रही थी कि पानी सप्लाई सही नहीं हो रहा है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण 10 से 12 फिट गाद जमा हो गया था। लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा था, जिससे लोग बीमार हो रहे थे। सफाई शुरू किया गया है। सफाई के बाद लोगों को साफ पानी मिलेगा। लोगों अगर पैसा दे रहे हैं तो साफ पानी मिलना उनका अधिकार है। वहीं झरिया विधायक ने कहा कि क्षेत्र से लगातार जानकारी मिल रही थी कि गंदा पानी का सप्लाई हो रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं, जिसके बाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुँची निरीक्षण किये। काफी समय से सफाई नहीं होने के कारण गाद भर गया था। जिसकी सफाई कराई जा रही है। सफाई पूरी होने के बाद लोगों को साफ शुद्ध पानी मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

नीलकंठ धाम में 1108 रुद्री शिवलिंग और महालक्ष्मी कथा उभरकर सामने

Raisen, Madhya Pradesh:एंकर AMCती दमोती रानी, पोला पर ऊचो सो परपाटन गांव जहां के राजा मगर सेन दमयंती रानी, कहे कहानी...सुनो हो महालक्ष्मी देवी रानी, हम से कहते तुम से सुनते सोलह बोल की कहानी.....आज महालक्ष्मी बृत है....रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील में नीलकंठ धाम जहां 1108 रुद्री का प्राचीन शिवलिंग है.. मान्यता है की यहाँ एक लौटा जल चढ़ाने से 1108 लोटा जल अभिषेक का पुण्य लाभ मिलता है और एक विल पत्र चढ़ाने पर 1108 विल पत्र का पुण्य लाभ मिलता है । यह 500 वर्ष से अधिक प्राचीन स्थान है जहाँ राजा मगर सेन ने अपनी पत्नियों के पूजन के लिए भोले नाथ से प्रार्थना की और यह स्वयंभू शिवलिंग स्थापित हुआ । जहाँ एक संत को स्वयं भोलेनाथ ने स्वप्न दिया कि में यहां पर हूँ और संत ने यहाँ यह दिव्य शिवलिंग पुनः स्थापित कराया । जिसे आज नीलकंठ धाम के नाम से जाना जाता है । पुराणों के अनुसार माता कुंती ने भी महालक्ष्मी व्रत में हाथी की पूजन की थी और 16 बोल की यही कहानी सुनी थी । आज भी यह गाँव परपट्टन की जगह पाटन गावँ कहलाने लगा है । पाटन ग्राम की बुजुर्ग महिला कहानी सुनाकर बताती है कि यही गावँ है और मगर सेन राजा के महल के अवशेष ऊपर पठार (पहाड़ ) पर मौजूद है और 16 बोल की कहानी का यही स्थान हैं । 1108 रुद्री का यह शिवलिंग है इसकी योनि चोकोर है और स्ययंभू शिवलिंग है । यहाँ पर नागपंचमी, बसंतपंचमी और शिवरात्रि को भक्तों का तांता लगा रहता है यहाँ सिद्ध धूनी है जिसमे अग्नि हमेशा रहती है । भक्तों ने बताया कि यही वह गुमनाम स्थान है जिसकी कहानी तो दुनिया सुनता है पर इस स्थान के बारे में स्थानीय लोग ही जानते है । यहाँ पर एक महंत है जो हमेशा ही बाबा की सेवा में रहते है जिन्हें महाकाल बाबा के नाम से लोग जानते है ।
0
0
Report

इटारसी के पास तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग चौकस

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- इटारसी के पास स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री के ग्रामीण और रिहायशी इलाकों में इन दिनों तेंदुए की दस्तक से हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल, स्कूल और पास के नागपुर कला गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं और रात में ग्रामीण हाथों में डंडे लेकर बारी-bारी से गांव की निगरानी कर रहे हैं। वन विभाग ने भी तेंदुे की गतिविधियों को देखते हुए इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। स्कूल और अस्पताल परिसर के आसपास पिंजरे लगाए गए हैं, वहीं तेंदुए की सही लोकेशन का पता लगाने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। इटारसी के पास ऑर्डनेंस फैक्ट्री से लगे ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दस्तक ने लोगों की नींद उड़ा दी है। पिछले दिनों अस्पताल, स्कूल और नागपुर कला गांव के आसपास तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का दावा है कि इलाके में तीन तेंदुए घूम रहे हैं, जिनमें एक मादा तेंदुआ और दो शावक बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इन्हें कई बार गांव के बाहर और सड़क किनारे देखा गया है। तेंदुए की दहशत का आलम ये है कि शाम होते ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है। लोग जरूरी काम निपटाकर घरों के अंदर चले जाते हैं। वहीं रात के वक्त ग्रामीण बारी-बारी से हाथों में डंडे लेकर गश्त कर रहे हैं, ताकि तेंदुआ गांव की आबादी में दाखिल न हो सके। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी तेंदुए की मौजूदगी की सूचना दी है। इसके बाद वन विभाग ने स्कूल और अस्पताल के आसपास पिंजरे लगाए हैं और इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तेंदुए पकड़े नहीं जाते, तब तक इलाके में डर का माहौल बना रहेगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top