Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mau276403

Mau -135 दिन बाद मिले शव का पोस्टमार्टम खोलेगा रहस्य

Apr 14, 2025 13:21:08
Baniyapar, Uttar Pradesh

मऊ के घोसी नगर क्षेत्र में कब्र से निकाले गए महिला के शव का पोस्टमार्टम कर सोमवार को उसे दोबारा सीता कुंड तकिया कब्रिस्तान में दफनाया गया. 19 वर्षीय युक्ति ने अपने जीजा अयूब पर दुष्कर्म और बड़ी बहन रजिया खातून की हत्या का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के हत्या की धारा हटा दी। अदालत के आदेश पर रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब मौत के 135 दिन बाद आई यह कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर निर्भर है, जो सच्चाई सामने लाएगी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HSHEMANT SANCHETI
Feb 04, 2026 14:24:44
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांगाली–मंडोली–आसनार–ओरछा जंगल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखी गई संदिग्ध सामग्री की सूचना मिलने पर नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी की 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र से नक्सलियों के उपयोग में आने वाली विभिन्न प्रकार की सामग्री बरामद की गई। इनमें प्रेशर कुकर, रस्सी, बिजली वायर, चार्जर, बैटरियां, पेंसिल सेल, पाइप, इंजन ऑयल सहित IED निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ शामिल हैं। बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सभी सामग्री को सुरक्षित रूप से थाना ओरछा लाकर प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नारायणपुर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इस कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित साजिश को समय रहते नाकाम किया गया है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को मजबूती मिली है।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 04, 2026 14:24:13
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के उद्घाटन समारोह की तैयारी, जिसमे MSME और छोटे stone उद्यमियों को केंद्र में रखा गया है। उद्योग मंत्री, मुख्य सचिव और ACS समेत अधिकारी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान सीडॉस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिए जाएंगे ताकि स्टोन इंडस्ट्री में दशकों से योगदान करने वालों को सम्मान मिले. इंडिया स्टोनमार्ट 2026 5-8 फरवरी तक जयपुर के JECC में आयोजित होगा; 25,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में 539 स्टॉल्स के माध्यम से स्टोन, मशीनरी और वैल्यू-एडेड उत्पाद दिखाए जाएंगे. चीन, तुर्की, ईरान, थाइलैंड, इटली आदि से प्रदर्शक शामिल होंगे और 20 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय विज़िटर्स, खरीदार, आर्किटेक्ट्स और डेवलपर्स भाग लेंगे. इंडिया स्टोनमार्ट एक व्यापक इकोसिस्टम है जिसमें खनन से लेकर प्रोसेसिंग, डिजाइन, वैल्यू एडिशन, मशीनरी, टेक्नोलॉजी, एक्सपोर्ट और इन्फ्रास्ट्रक्चर तक सभी गतिविधियाँ एक ही मंच पर दिखाई देंगी. राजस्थान को इस उद्योग का केंद्र माना गया है और ग्रामीण शिल्पकारों के प्रदर्शनों का भी आयोजन होगा. जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 6-7 फरवरी को होगा और डिज़ाइन, नवाचार और नीति संवाद सत्र organiser किये जाएंगे. इंडियन स्टोनमार्ट 2026 के उद्घाटन में प्रमुख कलाकार अरुण योगीराज द्वारा रामलला की मूर्ति निर्माण कला का प्रदर्शन शामिल होगा, जो भारतीय मूर्तिकला परंपरा को वैश्विक पहचान देता है. कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण गैर- कृषि विकास अभिकरण द्वारा शिल्पग्राम का आयोजन किया गया है ताकि ग्रामीण शिल्प और कारीगरों को राष्ट्रीय मंच मिले. यह आयोजन स्टोन इंडस्ट्री को एक भविष्य-उन्मुख उद्योग के रूप में प्रस्तुत करेगा.
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 04, 2026 14:23:54
Ujjain, Madhya Pradesh:महाशिवरात्रि 2026: महाकाल में उमड़ने वाली भीड़ के लिए प्रशासन तैयार, सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर अहम बैठक लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए दर्शन, सुरक्षा, पार्किंग, चिकित्सा व मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत कार्ययोजना तैयार उज्जैन | महाशिवरात्रि महापर्व 2026 के दौरान भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन एवं महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसी क्रम में महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित मीटिंग हॉल में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित ki गई है। बैठक में सामान्य दर्शन, शीघ्र दर्शन, भस्मार्ती दर्शन, पार्किंग, जूता स्टैंड, लड्डू प्रसाद, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। प्रशासन द्वारा सामान्य श्रद्धालुओं के लिए भील समाज धर्मशाला के समीप से प्रवेश व्यवस्था तय की गई है। श्रद्धालु चारधाम पार्किंग, शक्तिपथ, त्रिवेणी संग्रहालय, नंदी द्वार होते हुए महाकाल महालोक, मानसरोवर भवन और गणेश मंडपम् से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। दर्शन उपरांत आपातकालीन निर्गम द्वार से बड़ा गणेश मंदिर एवं हरसिद्धि चौराहा होते हुए बाहर निकलेंगे。 ₹250 शीघ्र दर्शन टिकटधारी एवं पासधारी श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग मार्ग एवं पृथक बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं भस्मार्ती दर्शन के लिए पंजीयनधारी श्रद्धालुओं का प्रवेश मानसरोवर भवन एवं द्वार नंबर-01 से निर्धारित किया गया है。 सामान्य श्रद्धालुओं के लिए कर्कराज एवं मेघदूत पार्किंग तथा शीघ्र दर्शन टिकटधारी श्रद्धालुओं के लिए कार्तिक मेला ग्राउंड, राणौजी की छत्री, शगुन गार्डन एवं महाकाल मंडपम् में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जूता स्टैंड की सुविधा भील समाज धर्मशाला, झालरिया मठ एवं हरसिद्धि पाल पर उपलब्ध रहेगी। शीघ्र दर्शन टिकट काउंटर कर्कराज एवं हरसिद्धि पाल पार्किंग पर बनाए जाएंगे, जबकि लड्डू प्रसाद काउंटर नृसिंहघाट रोड एवं हरसिद्धि रोड पर स्थापित किए जाएंगे। पीएचई विभाग द्वारा संपूर्ण दर्शन पथ पर प्रत्येक 200 मीटर पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं कर्कराज पार्किंग, भील समाज धर्मशाला, चारधाम पार्किंग एवं हरसिद्धि पाल पार्किंग पर शौचालय की व्यवस्था की जाएगी。 श्रद्धालुओं की सुविधा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए संपूर्ण दर्शन मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बैरिकेटिंग की जाएगी। पूरे मंदिर परिसर और दर्शन पथ पर सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जाएगी。 महाशिवरात्रि पर्व के दौरान निर्बाध एवं निरंतर विद्युत आपूर्ति के लिए मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। चिकित्सा विभाग द्वारा मंदिर परिसर सहित 13 से अधिक स्थानों पर अस्थायी चिकित्सा केंद्र, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। रामघाट, नृसिंह घाट, भूखी माता घाट एवं पैदल पुल पर होमगार्ड तैराक, नाव एवं लाइफ जैकेट के साथ तैनात रहेंगे。 श्रद्धालुओं की सहायता के लिए खोया-paya केंद्र का संचालन भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों के माध्यम से किया जाएगा। दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रवेश द्वारों पर व्हीलचेयर सुविधा उपलब्ध रहेगी। नगर निगम उज्जैन द्वारा साफ-सफाई, चलित शौचालय, पेयजल टैंकर, स्ट्रीट लाइट सुधार, अस्थायी फायर स्टेशन एवं अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मंदिर परिसर एवं दर्शन मार्ग पर प्रचलित निर्माण कार्यों को महापर्व के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिए गए हैं。 बैठक में कलेक्टर एवं मंदिर समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, डीआईजी नवनीत भासिन, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक सहित जिला प्रशासन, पुलिस एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 04, 2026 14:23:31
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बड़ामलहरा तहसील का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान हडकंप की स्थिति बन गई ,कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की विभिन्न नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि फाइलों की जांच की। साथ ही गड़बड़ी मिलने एवं नियमानुसार कई कमियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा न्यायालीन प्रकरण नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा आदि प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें। कलेक्टर ने मौके पर कुछ फाइलों को जांच हेतु जब्त कराया। कलेक्टर ने निगेटिव डिस्पोजल की फाइलों के अवलोकन में पाया कि कुछ फाइलों में दिनांक अंकित नहीं है। इसके अलावा पब्लिक डोमेन से आने वाले आवेदनों को निरस्त करने पर नाराजगी जताई और ऑनलाइन आवेदन कराने और नियमानुसार प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 04, 2026 14:23:16
Jodhpur, Rajasthan:एंकर बालेसर नगरपालिका क्षेत्र के दुर्गावता शहीद भंवरसिंह नगर में एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहाँ स्थित उत्तम सिंह के घर और पशु बाड़े में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हृदयविदारक घटना में बाड़े में बंधे 9 बकरियां एक बछड़ा और एक गाय जिंदा जल गईं, जिससे पशुपालक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी बताया जा रहा है कि ट्यूबवेल पर हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने पास ही स्थित रहवासी ढाणी और पशु बाड़े को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि झोपड़ों में रखा खाद्यान्न सामग्री, बिस्तर और घर का पूरा कीमती सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है। प्रशासन और मेडिकल टीम मौके पर घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार हुक्म सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी परस राम चौहान के निर्देशन में 1962 मोबाइल वेटनरी यूनिट की टीम (डॉ. यशुभारती, कंपाउंडर समा राम और ड्राइवर तनवीर सिंह) ने मौके पर पहुंचकर झुलसे हुए पशुओं का उपचार शुरू किया। कामधेनु सेना ने किया रेस्क्यू मदद के लिए आगे आते हुए कामधेनु सेना के प्रदेश प्रभारी बगताराम गोदारा ने तत्काल रेस्क्यू वाहन मौके पर भेजा। गंभीर रूप से झुलसे हुए गोवंश को उचित उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया है। ग्रामीणों ने भी एकजुट होकर रेत और पानी की सहायता से आग पर काबू पाया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Feb 04, 2026 14:22:44
Chhattisgarh:एसीबी बिलासपुर की जांजगीर जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई, तहसीलदार और पटवारी को किया गया गिरफ्तार। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में एसीबी बिलासपुर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त तहसीलदार पामगढ़ करुणा आहेर और चोरभट्टी/उच्चभट्ठी पटवारी आयुष कुमार ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत धान उपार्जन केंद्र चोरभट्टी के प्रभारी धीरेन्द्र कुमार कौशिक से मांगी गई थी। शिकायत के अनुसार, अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा निरीक्षण के दौरान धान खरीदी कार्य में खामियां बताकर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट न भेजने के एवज में 30 से 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। साथ ही पटवारी आयुष ध्रुव ने भी अपने हिस्से के लिए रकम की मांग की। मामले की शिकायत एसीबी बिलासपुर में की गई, जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को जैसे ही पटवारी आयुष कुमार ध्रुव ने 35 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, मौके पर तैनात एसीबी टीम ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। रिश्वत की पूरी रकम पटवारी के कब्जे से बरामद कर ली गई है। डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजीतेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 04, 2026 14:22:13
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के रणधीर वर्मा गोल्फ ग्राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का 54वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. यह पहला अवसर था जब पार्टी के संस्थापक और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की अनुपस्थिति में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंच की मुख्य कुर्सी पर स्वर्गीय शिबू सोरेन की तस्वीर रखी गई, जिसके बगल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठे. वही कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वज फहराने के साथ हुई. मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. इसके बाद उन्होंने स्वर्गीय शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके साथ मंच पर पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, पेयजल मंत्री योगेंद्र महतो, टुंडी विधायक मथुरा महतो, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पाण्डेय और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं. सभा को संबोधित करते हुए टुंडी विधायक मथुरा महतो ने केंद्र सरकार से स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस मांग को सड़क से सदन तक उठाया जाएगा और भारत रत्न से कम मंजूर नहीं है. उन्होंने पद्म भूषण दिए जाने पर केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि विधानसभा में सभी दलों ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का समर्थन किया था. पर्यटन मंत्री सुदेव कुमार सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि जेएमएम को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना पार्टी का लक्ष्य है. उन्होंने झारखंड राज्य के गठन के लिए हुए लंबे संघर्ष को याद करते हुए कहा कि “कैसे लेंगे झारखंड—लड़ के लेंगे झारखंड” का नारा केवल नारा नहीं, बल्कि आंदोलन की पहचान था. उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद यह कहा गया कि यहां के लोग राज्य नहीं चला पाएंगे और झारखंड को मजदूर राज्य बनाकर रखा गया. 25 साल पहले बंदूक के बल पर झारखंड के आदिवासी मजदूरों को बाहर भेजा गया सिलीगुड़ी के चाय बागानों में उनसे जबरन काम कराया गया इस अन्याय के खिलाफ जेएमएम हमेशा संघर्ष करती रही है.
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Feb 04, 2026 14:21:55
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- लचरागढ़–बानो मुख्य पथ पर देवनदी के समीप दो बाइकों की आमने–सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरिया निवासी सिलास सुरीन के रूप में किया गया है। वहीं घायल सभी जारकेल खडिया टोली के हैं। इसरायल डुंगडुंग 33 वर्ष, सुष्मिता डुंगडुंग 22 वर्ष व अंशु डुंगडुंग पाँच वर्ष शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही बानो थाना, लचरागढ़ टीओपी के पुलिस जवान और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए बानो अस्पताल भिजवाया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इसरायल डुगडुंग अपने परिवार वालों के साथ बाइक घर से लचरागढ़ जा रहा था। वही सिलास सुरीन बाइक लचरागढ़ से बानो की जा रही था। इसी क्रम में देवनदी के समीप दोनों बाइक में आमने सामने टकर हो गयी। तीनों घायल का बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार की देखरेख में इलाज चल रहा है
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 04, 2026 14:21:38
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में धर्म सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे नगर थाना की पुलिस जांच पड़ताल किया और कहा कि बिना एनओसी के भारी संख्या में लोगों को प्रार्थना सभा के लिए बुलाया गया था. अब पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. दरअसल मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा मदरसा चौक पर एक संकीर्ण मकान में प्रार्थना सभा के नाम पर करीब 300 से ऊपर महिला एवं पुरुष को जमा किए गए थे, जहां पर हिंदू महिला एवं पुरुष को धर्म परिवर्तन करने की बात सामने आया तो हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे संकीर्ण मकान में भीड़ देखकर वह भी दंग रह गई फिर उसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल किया. जिसमें पाया गया कि प्रार्थना सभा के नाम पर एक संकीर्ण मकान में कितने लोगों को जमा कर धर्म की पाठ पढ़ाई जा रही थी. पुलिस ने वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ की जिसमें पता चला उसे प्रार्थना सभा में दूसरे जिले के अलावा दूसरे राज्य के लोग भी शामिल थे और इसके साथ ही मुजफ्फरपुर जिले के आसपास के लोग भी शामिल थे. लेकिन सवाल उठता है कि उसे संकीर्ण मकान में बिना प्रशासनिक परमिशन लिए हुए इतने लोगों को इकट्ठा कर कैसे या आयोजन चल रहा था. वही हिंदूवादी संगठन के नेता वैभव मिश्रा ने बताया कि यहां पर काफी वर्षों से प्रार्थना सभा के नाम पर आसपास के अलावा दूसरे जिलों के लोगों को भरम जाल में रखकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. जिससे सूचना उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा मिली इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दे फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है. जांच में पहुंचें नगर थाना के एसआई अवध किशोर राम ने बताया यहां पर धर्म परिवर्तन की जाने की सूचना पर वह पहुंचे हैं, जहां पर 200 से 300 लोग जमा थे और लोगों से पूछताछ की गई तो प्रार्थना सभा में आने की बात बताई है, लेकिन बिना परमीशन के इतनी भीड़ कैसे इकट्ठा हुई है इसका जवाब संचालक की ओर से नहीं दी गई है, फिलहाल पूरे मामले का जांच पड़ताल किया जा रहा है और जो लोग भी इसमें दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Feb 04, 2026 14:20:39
Latehar, Jharkhand:लातेहार नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह ब्रेकेटिंग लगाया गया था। इस दौरान एसएस टीम ने सदर थाना क्षेत्र के करकट के वाहन जांच के दौरान 40.02 लाख रुपये बरामद किया है। वही DC उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए जगह-जगह वाहन जांच लगाया गया था। इस दौरान पैसे बरामद किया गया हालाँकि जाँच की जा रही है पैसा कहाँ से आया है और कहा ले जाया जा रहा है। बताया जाता है लातेहार जिले में नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज है और लातेहार DC उत्कर्ष गुप्ता और SP कुमार गौरव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर कटिबद्ध है।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Feb 04, 2026 14:20:23
Latehar, Jharkhand:लातेहार नगर पंचायत चुनाव को देखते हुई चुनाव आयोग के निर्देश के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में जगह - जगह ब्रेकेटिंग लगाया गया था । इस दौरान एस एस टीम ने सदर थाना क्षेत्र के करकट के वाहन जांच के दौरान 31 लाख रुपये बरामद किया है । वही डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव को देखते हुई जगह - जगह वाहन जांच लगाया गया था । इस दौरान पैसे बरामद किया गया हालाकि जाँच की जा रही है पैसा कहाँ से आया है और कहा ले जाया जा रहा है । बताया जाता है लातेहार जिले में नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज है और लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर कटिबद्ध है ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top