icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गंगा के उफान से नालंदा के टाल इलाके में बाढ़, किसानों को मुआवजे की मांग

Pariaunna, Bihar:नालंदा की स्थानीय नदियां भले ही शांत हो गई हों, लेकिन गंगा के भारी उफान ने जिले की पूर्वी सीमा पर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरमेरा प्रखंड के टाल इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। पेंदी, दलहजीत, पुरानी इसुआ और सदहा समेत कई गांवों के खेत जलमग्न हो गए हैं। करीब 300 बीघे में लगी धान और मक्के की फसल पूरी तरह डूब चुकी है। सैकड़ो ग्रामीणों के ऊपर बाढ़ और जलकैदी बनने का खतरा मंडरा रहा है। पानी बढ़ने से पेंदी गांव के कई घर चारों तरफ से घिरकर टापू में तब्दील हो गए हैं। टाल किनारे बने मकानों पर भी कटाव का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ा तो आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। किसानों ने फसल क्षति का आकलन कर मुआवजे की मांग की है। वहीं नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पेंदी, सदहा और खोजकीपुर गांव का निरीक्षण कर अधिकारियों को तटबंध की मजबूती और बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। ग्रामीणों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इसका स्थाई समाधान के लिए उनके तरफ से हर पहल की जाएगी क्योंकि हर साल बाढ़ जैसी त्रासदी का दंश ग्रामीणों को झेलना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान सीओ अनिमका सिंह, बाढ़ नियंत्रण एसडीओ कमलेश सिंह और जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों के इलाके में नहीं पहुंचने को लेकर नाराजगी भी जताई है। स्थानीय लोगों में स्थानीय विधायक के प्रति नाराजगी भी दिखी。
0
0
Report

नोएडा में पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता ने आत्महत्या, तनाव भारी

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने की आत्महत्या, फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश मेहता ने नोएडा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह करीब 75 वर्ष के थे। घटना थाना फेस-2 क्षेत्र की सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसायटी की है。 नोएडा पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार, 6 सितंबर को डायल-112 के माध्यम से थाना फेस-2 पुलिस को सूचना मिली कि केंद्रीय विहार-2 में रहने वाले राकेश मेहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची。 पुलिस के मुताबिक, फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया。 पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी है, जिसमें मानसिक तनाव और विभिन्न शारीरिक बीमारियों का जिक्र होने की बात सामने आई है। घटना के समय उनकी पत्नी सुमंती मेहता अपने बेटे से मिलने देहरादून गई हुई थीं। पति के लगातार फोन नहीं उठाने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई。 नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने बताया, मृतक के शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है。 राकेश मेहता वर्ष 2007 से नवंबर 2010 तक दिल्ली के मुख्य सचिव रहे थे। वर्ष 2010 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी उन्होंने दिल्ली प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं。 पुलिस आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

ओमप्रकाश राजभर ने सपा-अखिलेश पर निशाना, ड्रेस कोड और दलित वोटों पर आरोप

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर साधा निशाना। झांसी और हापुड़ की घटना और सपा छात्र सभा को लेकर साधा निशाना। सपा के लोग लगातार घटनाएं कर रहे है अखिलेश यादव उन्हें रोक नही पा रहे है। अखिलेश सिर्फ अपनी सेना का रंग बदलने में लगे है। सपा छात्र सभा के ड्रेस कोड को लेकर ओपी राजभर ने चोरी का लगाया आरोप। सुभासपा और बसपा से चोरी किया छात्र सभा के ड्रेस का रंग। बसपा के झंडे के नीला रंग लेकर दलित वोट हथियाना चाहते है, लेकिन दलित भूला नही है कि प्रमोशन में आरक्षण किसने खत्म किया। दलित महापुरुषों के नाम पर बने जिले और योजनाओं का नाम सपा ने बदल दिया। गेस्ट हाउस कांड में सपा ने कितनी गुंडई की इसे अखिलेश यादव को याद रखना चाहिए। सहारनपुर मस्जिद ढहाने पर कहा यह न्यायालय के आदेश पर गिराया गया है। आज जो सपा और कांग्रेस के लोग जाकर फातिहा पढ़ रहे उन्हें तब जाना चाहिए था जब नोटिस मिली थी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बेतिया: रिश्वतखोर SI शमशाद अहमद का वायरल वीडियो, SSP ने निलंबन की कार्रवाई की

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है जी मीडिया ने कल और आज प्रमुखता से रिश्वत लेते एसआई शमशाद अहमद का वायरल वीडियो की खबर दिखाई है खबर का बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने संज्ञान लिया वीडियो की जांच कराने पर बलथर थाना के एसआई से शमशाद अहमद का आचरण संदिग्ध पाया गया है एसएसपी कुमार गौतम ने एसआई शमशाद को निलंबित कर दिया है विभागीय कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है जी मीडिया ने रिश्वत खोर एसआई शमशाद अहमद का घुस लेने की खबर प्रमुखता से दिखाई है जिसका बड़ा असर हुआ है रिश्वत खोर एसआई को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है बलथर थाना कांड संख्या 92/26 में पीड़ित से 15 हजार घूस लेते एसआई का करतूत सीसीटीवी में कैद हो गया था जिसका वीडियो वायरल हुआ था इस खबर को सिर्फ और सिर्फ जी मीडिया ने दिखाया था जिसका बड़ा असर हुआ है बेतिया पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है
0
0
Report

टोंक के वार्ड-17 में निर्दलीय अशरफ गूंज का चुनावी विजन: महिलाओं-युवाओं पर जोर

Jaipur, Rajasthan:टोंक। नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी अशरफ गूंज ने खास बातचीत में अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिला मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके निस्तारण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। वहीं, क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या पर रोक लगाने को लेकर भी जागरूकता और आवश्यक कदम उठाने की बात कही। युवा वर्ग को लेकर अशरफ गूंज ने कहा कि युवाओं को शिक्षा से जोड़ने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि शिक्षित और रोजगार से जुड़ा युवा ही वार्ड और समाज के विकास की मजबूत नींव बन सकता है। निर्दलीय प्रत्याशी ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति और युवाओं के भविष्य को अपने चुनावी विजन का प्रमुख हिस्सा बताया। उन्होंने वार्डवासियों से विकास के मुद्दों पर समर्थन देने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

मसूदा के मसूदा के पास बस-ट्रैक्टर भिड़ंत, 20-22 घायल, अस्पताल भर्ती

Noida, Uttar Pradesh:मसूदा,ब्यावर ब्यावर के मसूदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मसूदा के पास बस और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बस और ट्रैक्टर दोनों पलट गए। हादसे में महिलाओं सहित करीब 20 से 22 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बस और ट्रैक्टर में सवार लोग देवमाली की ओर आ-जा रहे थे, इसी दौरान मसूदा के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

कोटपूतली-बहड़ में 3 बजे तक 70.07% मतदान; नारायणपुर सबसे आगे

Jaipur, Rajasthan:ब्रेकिंग: कोटपूतली-बहरोड़: निकाय चुनाव 2026, दोपहर 3 बजे तक कुल 70.07% मतदान दर्ज, जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले के 5 नगर निकायों में आम चुनाव के दौरान दोपहर 3.00 बजे तक कुल 70.07% (1,41,182 वोट) मतदान हो चुका है, नारायणपुर नगरपालिका में मतदाताओं ने सबसे अधिक उत्साह दिखाते हुए 77.36% वोटिंग दर्ज की है, निकायवार दोपहर 3:00 बजे तक की स्थिति, नारायणपुर (नगरपालिका) 77.36% (14,817 वोट) बानसूर नगरपालिका 74.51% (16,098 वोट) विराटनगर नगरपालिका 73.96% (13,052 वोट) पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका 69.26% (32,423 वोट) कोटपूतली नगरपालिका परिषद 67.31% (64,792 वोट) जिले के कुल 199 वार्डों में 2,01,483 कुल मतदाताओं में से दोपहर 3 बजे तक 1,41,182 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, सुबह 7:15 बजे सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था मतदान, समय के साथ मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखी गई (सुबह 10 बजे: 26.91%, दोपहर 1 बजे: 55.10%, दोपहर 3 बजे: 70.07%)
0
0
Report

रुद्रप्रयाग में कूड़ा नियंत्रण के कठोर निर्देश, कैरी मी बैक पहल तेज

Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग, 9 सितंबर रुद्रप्रयाग में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को ट्रेंचिंग ग्राउंड, एमआरएफ सेंटर और कूड़ा उठान व्यवस्था के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। वहीं केदारनाथ धाम से कूड़ा नीचे लाने के लिए संचालित ‘कैरी मी बैक’ पहल में घोड़ा-खच्चर संचालकों से सहयोग की अपील की गई है। स्थिति सभागार में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सिर्फ कूड़ा उठाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका वैज्ञानिक और व्यवस्थित निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड, एमआरएफ सेंटर और कूड़ा उठान केंद्रों के नियमित निरीक्षण के साथ रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खुले में कूड़ा फेंकने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और जुर्माने की कार्रवाई में तेजी लाने को भी कहा गया। वहीं केदारनाथ धाम और यात्रा मार्ग की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि धाम में जमा होने वाले कूड़े को वापस नीचे लाना जरूरी है। इसी क्रम में ‘कैरी मी बैक’ पहल को प्रभावी बनाने के लिए घोड़ा-खच्चर संचालकों और उनकी एसोसिएशनों से सहयोग की अपील की गई। प्रशासन की योजना है कि वापसी के दौरान घोड़ा-खच्चरों के जरिए छोटे बैगों में कूड़ा नीचे लाया जाए। अभियान में बेहतर सहयोग करने वाले संचालक को प्रशासन सम्मानित भी करेगा। इसके अलावा सोनप्रयाग में एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए जल्द भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top