icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कालीशिला में हार्ट अटैक; हेलीकॉप्टर से श्रद्धालु की जान बची

Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग के दुर्गम कालीशिला क्षेत्र में दर्शन के लिए पहुंचे गुजरात के एक श्रद्धालु को अचानक हृदयाघात आने पर प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सभी एजेंसियों के समन्वय से श्रद्धालु को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर देहरादून भेजा गया। शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना मिली कि कालीशिला में दर्शन के दौरान गुजरात निवासी 44 वर्षीय पर्वत भाई अचानक हृदयाघात के कारण अचेत हो गए हैं। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने डीडीआरएफ, पुलिस और 108 एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना किया। डीडीआरएफ ऊखीमठ की टीम दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान लगातार बदलते मौसम और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग बड़ी चुनौती बनी रही। यूकाडा, जिला आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से सुरक्षित लैंडिंग स्थल तैयार किया गया। इसके बाद शाम 4 बजकर 10 मिनट पर फाटा से हेलीकॉप्टर कालीशिला पहुंचा और श्रद्धालु को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर शस्त्रधारा, देहरादून उपचार के लिए भेज दिया गया। पूरे अभियान के दौरान डीडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाया।
0
0
Report

गल्ला मंडी बाजार में मारपीट: वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली की गल्ला मंडी में बीच बाजार जमकर चले लाठी डंडे। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट। मारपीट से बाजार में मची अफरा-तफरी, लोग भागते नजर आए। घटना का वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर वायरल। दुकानदारों और ग्राहकों में फैली दहशत। सूचना मिलते ही बैढ़न कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू। कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार के मुताबिक, पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज की जांच कर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस विवाद की असली वजह का भी पता लगा रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी, बैरिकेड गिराकर युवाओं की मस्ती से हलचल

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच शनिवार देर रात कुछ ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिन्होंने बिहार में नीट परीक्षा के विरोध के दौरान हुए आंदोलन की तस्वीरों की याद दिला दी। प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को लुढ़काकर खेलते और उनके साथ मस्ती करते नजर आए। आसपास मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते दिखाई दिए。 वहीं दूसरी ओर, प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों के सामने नारेबाजी और हूटिंग करते भी दिखाई दिए। कई बार प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को देखकर शोर मचाया और नारे लगाए, हालांकि पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान संयम बनाए रखा और किसी भी तरह की उग्र प्रतिक्रिया नहीं दी। जंतर मंतर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके。 फिलहाल प्रदर्शन स्थल पर माहौल तनावपूर्ण होने के बावजूद नियंत्रण में है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं।
0
0
Report
Advertisement

अररिया में 11 करोड़ के पुल अधूरा, चचरी पुल से ग्रामीणों को भारी मुश्किलें

Forbesganj, Bihar:एंकर - आजादी के 78 साल बाद भी ग्रामीण कार्य विभाग लोगो और गाड़ियों को नदी पार करने के लिए डायवर्सन बनाने की जगह बांस और चचरी का पुल बना के दे रही है जिससे हजारों लोगों को रोजाना आवागमन करना पर रहा है। मामला अररिया जिला का है जहाँ फारबिसगंज ग्रामीण कार्य विभाग डिवीजन द्वारा रामपुर से बेलसंडी जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग पर कमला नदी के ऊपर करीब 11 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है।कार्यस्थल पर लगे बोर्ड पर स्पष्ट है कि इस पुल का निर्माण कार्य जून 2026 के अंत तक पूरा होना था लेकिन विभागीय लापरवाही की वजह से काम अधूरा ही है और नदी का जलस्तर बढ़ जाने के बाद भी ग्रामीण कार्य विभाग ने वैकल्पिक तौर पर डायवर्सन बनवाने की जगह बांस के सहारे चचरी पुल बनवा दिया है जिसपर बहुत मुश्किल से बाईक और पैदल चलने वाले लोग पार कर पाते हैं जबकि चार चक्का गाड़ियों को 8 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है। दिन के समय तो लोग जैसे तैसे इस चचरी के पुल से पार कर लेते हैं लेकिन रात के वक्त इस पर सफर करना काफी मुश्किल होता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही और मनमानी के कारण नदी में डायवर्सन नहीं बनवाया गया है जिसके कारण आसपास के गांव में अगर कोई मरीज ज्यादा बीमार हो जाता है तो भी उन्हें अस्पताल जाने के लिए कई किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है।
0
0
Report

बांकेपुर उपचुनाव: मंत्री के पोस्टर प्रचार से भाजपा की जोरदार उम्मीद

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बांकेपुर उपचुनाव को लेकर बिहार सरकार के मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र बोरिंग रोड इलाके में घूम घूम कर जनसंपर्क किया। भाजपा उमीदवार नीरज कुमार सिन्हा को वोट देने की अपील की। मूसलाधार बारिश होने के बाद भी मंत्री अपने कार्यकर्ताओं के साथ गली-गली घूम कर पोस्टर लगाते नजर आए। सड़कों के किनारे पोस्टर चिपकाते दिखे जब उनसे पूछा गया जनता का क्या रिस्पांस है तो उन्होंने तेजस्वी यादव को निशाना साधते हुए कहा। बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा था और इस सत्र से केसरी यादव गायब हैं बांकेपुर में भी चुनाव में प्रचार प्रसार नहीं करने आए इससे साफ जाहिर होता है उनको अपने कार्यकर्ता और नेताओं से कोई लेना-देना नहीं है उनके दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज हम लोग के दल भाजपा में शामिल हुए हैं। बाकेपुर में कोई टक्कर नहीं है बांकेपुर में बीजेपी जीतने जा रही है।
0
0
Report

सोनम वांगचुक: भूख हड़ताल के नुकसान, डैमेज और राजनीतिक सवालों से जंग

Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम, हरियाणा | अपनी भूख हड़ताल तोड़ने पर एक बयान जारी करते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा, "छात्रों के लिए 26 दिन तक भूखा रहने के बाद, 11 किलो वज़न कम हो गया, मसल्स चले गए और मेरे ऑर्गन्स और ब्रेन ऐसे डैमेज हो गए हैं? जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता, और यह सब लद्दाख की कड़ाके की ठंड से आने के बाद दिल्ली की चिलच(ch)ाली धूप में ये सब करने के बाद, क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा कि मेरा अनशन कितना पवित्र था। मैंने किसके हाथों अनशन तोड़ा, क्या डील हुई?...मैं किसी को दोष नहीं दूंगा क्योंकि आप में से ज़्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि मैं किन हालात से गुज़रा हूँ, मेरा परिवार पिछले एक-दो हफ़्ते में किन हालात से गुज़रा है... इसलिए किसी की भी बात सुनने से पहले, उनका बैकग्राउंड ज़रूर देखें। क्या उन्हें कोई नाराज़गी है? क्या वे किसी ऐसी पॉलिटिकल पार्टी से हैं? जिसे दूसरी पॉलिटिकल पार्टी से नाराज़गी है, या वे कोई न्यूट्रल इंसान हैं? अगर वे न्यूट्रल हैं, तो उनकी बात ज़रूर सुनें। मैं उनके जवाब देने की कोशिश करूंगा...
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में देर रात एसएसपी ने 42 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी खबर... एसएसपी डॉ. कौस्तुभ कश्यप ने देर रात बड़ा प्रशासनिक एक्शन लेते हुए पूरे विभाग में हलचल मचा दी है। दो चौकी प्रभारियों समेत सात उपनिरीक्षकों और 35 आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आखिर किन वजहों से हुई इतनी बड़ी कार्रवाई... गोरखपुर पुलिस विभाग में देर रात तबादला एक्सप्रेस चली, जिसने पूरे महकमे में खलबली मचा दी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ कश्यप ने अनुशासन और कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एक साथ 42 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई के तहत टीपी नगर चौकी प्रभारी और विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी सहित कुल सात उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा जिले के विभिन्न थानों में तैनात 35 आरक्षियों को भी तत्काल प्रभाव से लाइन भेज दिया गया। एसएसपी की इस सख्त कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन, जवाबदेही और बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। देर रात जारी हुए इस आदेश के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है और पुलिसकर्मियों के बीच इस कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल, एसएसपी की इस बड़ी कार्रवाई के बाद साफ संकेत है कि लापरवाही और अनुशासनहीनता पर अब सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

हरदोई के जीतपुरवा में पुरानी दुश्मनी के चलते युवक की हत्या; एक आरोपी हिरासत में

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में लड़की भगाने की रंजिश में युवक की बांके से सिर पर हमला कर निर्मम हत्या,एक आरोपी हिरासत में,दूसरे की तलाश जारी हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के जीतपुरवा गांव में शुक्रवार देर शाम चार साल पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। गांव के बाहर बाजार में सोहित पुत्र कोमिल की पहले गांव के ही अमर सिंह और जितेंद्र से कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों ने बांके से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। سरेبाजार हुई इस वारदात से अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ सोहित को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई मृतक के पिता कोमिल ने बताया कि करीब चार साल पहले सोहित का चचेरा भाई आरोपी पक्ष के परिवार की एक लड़की को भगा ले गया था। घटना के पांच दिन बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था और लड़की को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बावजूद दोनों परिवारों के बीच रंजिश खत्म नहीं हुई। परिजनों का आरोप है कि उसी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए शुक्रवार देर शाम सोहित को निशाना बनाया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि बाजार में विवाद के बाद युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी अमर सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

इटावा में चलती बाइक में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में चलती बाइक में आग के कारणों के चलते भयानक आग लग गई जिसके चलते बाइक धू धार कर जली, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के चलते आग पर काबू पाया है पुलिस जांच में जुटी है। इटावा शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, इसके बाद मौजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर पूरी तरह से काबू पाया जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती आग की तेज लपटों ने बाइक को जलाकर राख कर दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया गया कि बाइक सवार एक रेस्टोरेंट पर कार्य करता है और वह उसी कार्य से कही जा रहा था तभी अचानक बाइक में आग लग गई और समय रहते बाइक सवार ने बाइक से कूदकर जान बचाई है।
0
0
Report

गोरई में जलमग्न सड़कें: अंतिम यात्रा पानी में, प्रशासन से निकासी की गुहार

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग कस्बा गोरई में अर्थी को सर पर रखकर लोग पानी में होकर गुजरे गोरई कस्बे में प्रशासन की घोर लापरवाही का एक भयावह चेहरा सामने आया है। गोरई के गोण्डा रोड पर महीनों से जमा गंदे पानी से होकर ग्रामीणों को खानचंद शर्मा की अर्थी ले जानी पड़ी। बारिश और नालियों के पानी से मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न है, जिससे हर तरफ दुर्गंध और बीमारियां फैल रही हैं। गोरई-गोण्डा मुख्य मार्ग होने के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों की जान हर वक्त खतरे में रहती है। स्थानीय निवासी राजेश ठेनुआ ने दर्द जताते हुए कहा कि अंतिम यात्रा को भी रोड़ पर भरे हुए पानी में होकर लेजाना पानी में होकर गुजरना हमारी सबसे बड़ी मजबूरी बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि दर्जनों शिकायतों के बावजूद स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द ठीक कराने की गुहार लगाई है。 तहसील इगलास क्षेत्र के कस्बा गोरई का मामला
0
0
Report

गोंडा: चेन स्नेचिंग के आरोपी राजा उर्फ गुलाम हुसैन मुठभेड़ में गिरफ्तार

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा पुलिस द्वारा लगातार एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत शनिवार देर रात देहात कोतवाली पुलिस और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देकर के फरार चल रहे चेन स्नेचर आरोपी राजा उर्फ गुलाम हुसैन से देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विशनागा लिंक रोड पर पुलिस मुठभेڑ हो गई है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी राजा उर्फ गुलाम हुसैन के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे तत्काल इलाज के लिए देहात कोतवाली पुलिस द्वारा गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर राजा उर्फ गुलाम हुसैन का इलाज चल रहा है आरोपी राजा उर्फ गुलाम हुसैन द्वारा देहात कोतवाली और उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में बाइक पर बैठकर जा रही महिलाओं से राह चलते गले से चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा था। लगातार देहात कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी राजा उर्फ गुलाम हुसैन की तलाश की जा रही थी जहां शनिवार देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विशनागा लिंक रोड के पास जब बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल से जा रहे आरोपी राजा उर्फ गुलाम हुसैन को जब पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। तो आरोपी द्वारा अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई जवाबी कार्रवाई करते हुए देहात कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी राजा उर्फ गुलाम हुसैन के दाहिने पैर में गोली मार करके गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5900 रुपए,बिना नंबर प्लेट की एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक 12 बोर अवैध तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी राजा उर्फ गुलाम हुसैन को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा करके हिरासत में लेकर देहात कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि लगातार इसके द्वारा देहात कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए मेरे द्वारा निर्देश दिए गए थे देर रात पुलिस टीम ने जब विशनागा लिंक रोड के पास पकड़ने का प्रयास किया। तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। 5900 रूपए, एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, 12 बोर देशी अवैध तमंचा और जिंदा खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top