icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
276404
Pramod VishwakarmaPramod VishwakarmaFollow10 May 2025, 10:46 am

Mau - इटौरा गांव में नाबालिग की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Chaliswan, Uttar Pradesh:

रानीपुर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की रात अमरजीत चौहान के घर में लड़की का शव फंदे से लटका मिला।मृतका के पिता ने अमरजीत चौहान और दिव्यांशु चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपियों ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर ले गए और हत्या कर दी। पीड़ित के चाचा ने जब आरोपियों का पीछा किया, तो वे छत से कूदकर फरार हो गए। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओजी टीम और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

साहिबगंज: तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बलुआ दियारा लूट योजना का पर्दाफाश

Sahibganj, Jharkhand:बीती रात मुफ्फसिल थाना पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. सभी अपराधी हथियार के बल पर बलुआ दियारा में पिकअप वाहन से लूट की योजना बना रहा था. जिसकी सूचना समय रहते पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को मिली. जिनके निर्देश पर मुफ्फसिल थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर छापामर्शी गई. जिसमे एक बड़ी देशी बन्दुक के साथ तीन अपराधी मौका से गिरफ्तार हुआ है. जिनकी पहचान मो जुनैद पुत्र मो निसार महादेवगंज, मो फजल पुत्र मो खुर्शीद रेजानगर और मो अरबाज पुत्र शेख जलु कोदरजन्ना सभी थाना मुफ्फसिल साहिबगंज का रहने वाला हैँ. जिनके पास से पुलिस को एक 25 इंच लम्बा देशी कट्टा, और एक मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद किया. सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया. पुलिस की त्वरित कार्यवाही से एक बड़ी वारदात को ताला जा सका.
0
0
Report
Advertisement

मेरठ एंटी करप्शन ने बाबू लोकेश को 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राज्य कर विभाग के कार्यालय में गुरुवार को मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बाबू को कथित तौर पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान लोकेश के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यालय में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम को लोकेश के खिलाफ रिश्वत मांगने से संबंधित शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने मामले की जांच की और शिकायत की पुष्टि के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। निर्धारित योजना के तहत टीम ने शिकायतकर्ता को रुपये लेकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही लोकेश ने पांच हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की। इसके बाद एंटी करप्शन टीम लोकेश को लेकर कविनगर थाने पहुंची। यहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही राज्य कर विभाग के कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
0
0
Report

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या: दो आरोपी गिरफ्तार

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव के झाड़ियों में नाबालिग लड़की का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 15 सितंबर को सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद कांड में संलिप्त दो आरोपियों कमलेश भारती और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों कुंदा थाना क्षेत्र के बानासाम टोला पाठकडीह के रहने वाले हैं। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर ली है। आरोपियों ने बताया कि 14 सितंबर को तीज के त्योहार के दिन गांव में डीजे बज रहा था। नाबालिग लड़की डीजे देखने आई थी। इसी दौरान दोनों आरोपी उसे बहला-फुसलाकर झाड़ी की ओर ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर पीड़िता का लाल रंग का टॉप, हेयर पिन, घटना के दिन पहना गया कपड़ा बरामद किया है। इसके अलावा आरोपी कमलेश भारती के पास से लावा कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है。
0
0
Report

कर्णप्रयाग के मेडिकल स्टोर संचालक ने CPR से एक व्यक्ति की जान बचाई

Karnaprayag, Uttarakhand:जिंदगी और मौत के बीच जब कुछ ही पलों का फासला होता है, तब एक सही कदम किसी की सांसों को थमने से बचा सकता है। कर्णप्रयाग में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहाँ एक मेडिकल स्टोर संचालक की त्वरित सोच ने एक व्यक्ति की जान बचा ली। यह घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इस मेडिकल संचालक की तारीफ कर रहा है। कर्णप्रयाग के एक मेडिकल स्टोर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति वहां दवा लेने के लिए पहुंचा। इस दौरान चियर पर बैठे ब्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आ गया और कुछ ही पलों में वह व्यक्ति बेहोश होकर अपनी कुर्सी से नीचे फर्श पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों के लिए यह स्थिति बेहद चौंकाने वाली और डरावनी थी। ऐसे नाजुक और तनावपूर्ण समय में जरा सी भी देरी मरीज की जान पर भारी पड़ सकती थी। लेकिन मेडिकल स्टोर के संचालक ने घबराने के बजाय तुरंत अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और बिना एक पल गंवाए, उन्होंने नीचे गिरे हुए व्यक्ति की हालत को परखा और उन्होंने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। कुछ ही पलों के अथक प्रयास के बाद, उस व्यक्ति की सांसें सामान्य होने लगीं और उसकी जान बच गई। यह पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे अचानक व्यक्ति कुर्सी से नीचे गिरता है और बिना किसी देरी के मेडिकल स्टोर संचालक ने आगे बढ़कर उसे जीवनदान देने का साहसिक कार्य करते हैं। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर मेडिकल स्टोर संचालक की जमकर सराहना हो रही है। हर कोई इसे सिर्फ एक मेडिकल सहायता नहीं, बल्कि इंसानियत और जीवटता की एक बड़ी मिसाल मान रहा है।
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर में सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी का उद्घाटन, कृष्णा पासवान ने चेक-टूलकिट वितरित किए

Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में सेवा संकलप अभियान पर प्रदर्शनी का कृष्णा पासवन ने किया उद्घाटन विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट व चेक का किया गया वितरण राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने लाभार्थियों को चेक व टूलकिट वितरण कर किया संवाद साथ ही प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों से पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलन की अपील राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने 2027 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार की जीत का दावा किया है फतेहपुर के प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में ट्रेन से गिरकर कॉलेज छात्रा गंभीर घायल, GRP जांच शुरू

Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल में ट्रेन से गिरने का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक कॉलेज छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल छात्रा बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के पलासपानी गांव की रहने वाली है। छात्रा के पास से बैतूल से उज्जैन तक का ट्रेन टिकट मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचित किया गया है। वहीं जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ट्रेन से किन परिस्थितियों में गिरी,वह उज्जैन क्यों जा रही थी और घटना किस स्थान पर हुई, फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच के बाद सामने आएंगे।
0
0
Report

श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में सोने के आभूषणों से सजावट, भक्तों की भारी भीड़

Pandharpur, Maharashtra:श्री गौरी आगमन निमित्ताने श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिरात श्री श्री विठ्ठल व रुक्मिणी मातेस व महालक्ष्मी मातेस आकर्षक व पारंपरिक सुवर्ण अलंकार परिधान करण्यात आले. पारंपरिक अलंकारांनी सजलेले श्री विठ्ठल व रुक्मिणी मातेचे महालक्ष्मी मातेचे विलोभनीय रूप पाहण्यासाठी तसेच दर्शन घेण्यासाठी भाविकांची मोठी गर्दी होत आहे. श्री विठ्ठलास श्री विठ्ठलाकडे सोन्याचा मुकुट, कौस्तुभ मनी, दंडपेठया जोड, हिऱ्याचे कंगनजोड, इमिटेशन नाम, मोत्याचा तुरा, मोत्याची कंटी एक पदरी, मोठ्याची कंठी दोन पदरी, इमिटेशन नेकलेस मारवाडी पेठयांचा मोत्यांचा हार, शिरपेच मोठा, मत्स्य जोड, मोहारांची माळ, पुतळ्यांची माळ, अष्टपैलू मण्याची कंठी तीन पदरी, तोडे जोड, तुळशीची माळ एक पदरी, बोरमाळ तीन पदरी आदी पारंपरिक अलंकार परिधान करण्यात आले. तसेच रुक्मिणी मातेस सोन्याचे मुकुट, वाक्या जोड, तोडे जोड, तानवड जोड, चिंचपेटी तांबडी, जवमणी पथक, जावेच्या माळा ,लक्ष्मी हार, मोरांची माळ, पुतळ्यांची माळ, हायकोल, सरी, कंबरपट्टा आदी पारंपरिक सुवर्ण अलंकार परिधान करण्यात आले. तसेच लक्ष्मी मातेस सोन्याचे गंठण, तांदळया हार सात पदरी, मोत्याची कंठी एक पदरी, मोत्याची कंठी दोन पदरी, लक्ष्मी लॉकेट पदकासह, जवेची माळ इत्यादी सुवर्ण अलंकार परिधान करण्यात आलेले आहेत.
0
0
Report
Advertisement

48 घंटे में अर्टिगा कार चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर:छतरपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने महज 48 घंटे में अर्टिगा कार चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की कार बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक के पास से अवैध हथियार भी मिला है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां दो दिन पहले अर्टिगा कार चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायत मिलते ही थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए भूरे खान, पुष्पेंद्र जोशी और शमशेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गई अर्टिगा कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुष्पेंद्र जोशी के कब्जे से एक अवैध कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

पॉक्सो मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। थाना बहेड़ी पुलिस ने नाबालिग किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम बाँसबोझ स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, 08 अगस्त 2026 को एक महिला की सूचना पर उसकी पुत्रियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की थी। इसी मामले में वांछित त्रिवेन्द्र सिंह पुत्र दरयाब सिंह, निवासी ग्राम बाँसबोझ, थाना बहेड़ी, उम्र 32 वर्ष को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल विशेष कुमार तथा कांस्टेबल अर्जुन कुमार शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top