276404
Mau - भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और ब्रेजा की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल
Chaliswan, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रस्तीपुर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो और ब्रेजा गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। बारात से लौटते समय हुई इस भीषण टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीसराय के अस्पताल में सफाई कर्मी का शव फंदे से लटका, हत्या की आशंका
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुनर्वास केंद्र के कमरे नंबर 212 में एक महिला सफाई कर्मी का शव फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान दामोदरपुर निवासी कुसुम कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि प्रमिला कुमारी जीविका के माध्यम से सदर अस्पताल में सफाई का काम करती थी. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ शिवम कुमार और कबैया थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर, मृतका के परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है और पूरे मामले की जांच की मांग की है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एसडीपीओ ने बताया कि घटना की सभी बिंदुओं पर तेजी से जांच की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.0
0
Report
अजित पवार की याद में सुनेत्रा पवार भावुक, i love you का जवाब
Pimpri-Chinchwad, Maharashtra:दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार यांच्या आठवणीने सुनेत्रा पवार भाषणा दरम्यान भावूक. महिलांमधून वाहिनी i love you ची हाक. तर सुनेत्रा पवार यांच्या कडून ही i love you too चे प्रतिउत्तर.0
0
Report
नागपंचमी से पहले नागलवाड़ी के भिलट देव शिखरधाम में भक्तों का भारी जमावड़ा
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-नागपंचमी के पर्व को लेकर नागलवाड़ी के प्रसिद्ध भिलट देव शिखर धाम में आस्था का सैलाब महापर्व से पहले ही हजारों श्रद्धालु बाबा भिलट देव के दर्शन के लिए पहुंचे। दो दिनों में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं भिलट देव के दर्शन, जबकि सोमवार को 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था पुख्ता कर दी है। नागलवाड़ी के भילट देव शिखरधाम पर नागपंचमी से पहले ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और बाबा भिलट देव के दर्शन किए। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए निमाड़ रेंज के डीआईजी सिमाला प्रसाद ने एसपी पद्म विलोचन शुक्ल, एडिशनल एसपी धीरज बब्बर और सेंधवा SDOP अजय वाघमारे के साथ आज शिखर धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और बिजली विभाग समेत कई विभागों के बीच समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं की गईं। यह बताया गया कि नागपंचमी के दिन करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे पहाड़ी मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए मेले ग्राउंड, सेगांव रोड, केली रोड, ओझर रोड और पिपरखेड़ा मार्ग पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस जवानों के साथ मंदिर समिति के 2 हजार से ज्यादा वालेंटियर्स तैनात रहेंगे। नागपंचमी की पूर्व संध्या पर बाबा भिलट देव का विशेष अभिषेक किया जाएगा; रात 10 बजे से 101 लीटर दूध से अभिषेक शुरू होगा, जो रात 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद चोला श्रृंगार और ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे महाआरती होगी, फिर बाबा को 108 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के पट मंगलवार रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं में सहयोग और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की है। शिखरधाम पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित गुजरात के भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।0
0
Report
Advertisement
Kurukshetra रेलवे स्टेशन: Zee मीडिया के रियलिटी चेक में पानी और सफाई ठीक
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर zee media की टीम ने किया रियलिटी चेक पानी की बात करें या शौचालय की बात करे यहां पर व्यवस्था ठीक मिली है सफाई की बात करें वह भी यहां पर साफ मिली है पुलिस की सुरक्षा भी ठीक मिली है लेकिन कहीं ना कहीं देखा जाए तो जो पीने का पानी यहां पर उपलब्ध है तो उस की गुणवत्ता अच्छी है या नहीं है इसको तो लेब में टेस्ट करने के बाद ही पता चलेगा लेकिन फिलहाल पानी की व्यवस्था ठीक नजर आ रही है समाजसेवी भी यहां पर पानी पिलाते यात्रियों को नजर आते हैं जब रेलवे सुपरहिट से जानकारी लेनी चाहिए तो रविवार के कारण कोई जानकारी मिली नहीं लेकिन जब zee media ने रियलिटी चेक की तो सब ठीक पाया फिलहाल पानी की गुणवत्ता लेब में चेक करने पर ही क्लियर हो पाएगा कि पानी की गुणवत्ता कितनी अच्छी है0
0
Report
एक नई पहल: मलिन बस्तियों के बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर खास आयोजन
Noida, Uttar Pradesh:मलिन बस्तियों के बच्चों के लिए ‘एक नई पहल’, स्वतंत्रता दिवस पर हुआ खास आयोजन नोएडा। शिक्षा से वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में काम कर रही संस्था ‘एक नई पहल’ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी गेट नंबर-1 के सामने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सीआईएसएफ दिल्ली मुख्यालय के एआईजी जेपी आजाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी पत्नी कविता आजाद ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया。 इस दौरान संस्था से जुड़े बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें वे बच्चे भी शामिल रहे, जिनका संस्था के प्रयासों से प्रगति इंटर कॉलेज में दाखिला कराया गया है। एआईजी जेपी आजाद ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा, मेहनत और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया。 संस्था की फाउंडर अभिलाषा अग्रवाल और शीतल भारद्वाज ने बताया कि ‘एक नई पहल’ की शुरुआत 17 नवंबर 2024 को महज 15 बच्चों के साथ की गई थी। संस्था का उद्देश्य मलिन बस्तियों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था के प्रयासों से अब तक 12 बच्चों का नियमित स्कूलों में दाखिला कराया जा चुका है, जबकि वर्तमान में सैकड़ों बच्चे मुफ्त शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। संस्था बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें समाज और दुनिया को करीब से समझने तथा अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर भी दे रही है। संस्था से जुड़े बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर तुर्की दूतावास जाने का अवसर मिला। इसके अलावा बच्चों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की। संस्था का मानना है कि ऐसे अनुभव बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं और उन्हें बड़े सपने देखने की प्रेरणा देते हैं। फाउंडर अभिलाषा अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक अपने परिवार और घर को समर्पित जीवन जिया, लेकिन जरूरतमंद लोगों और बच्चों के लिए कुछ करने की इच्छा हमेशा मन में रही। बच्चों से मिले प्यार और अपनापन ने उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अब पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है, बल्कि उन तमाम बच्चों के सपनों को पूरा करने की कोशिश करनी है, जिन्हें बेहतर अवसरों की जरूरत है। वहीं संस्था की फाउंडर शीतल भारद्वाज पहले पत्रकार रह चुकी हैं। बचपन से ही उनका सपना जरूरतमंद और वंचित बच्चों के लिए काम करने का था। बच्चों के प्रति उनका लगाव और संवेदनशीलता संस्था से जुड़े बच्चों के बीच भी साफ नजर आती है। उनके लिए ‘एक नई पहल’ महज एक एनजीओ नहीं, बल्कि बचपन से देखे गए उस सपने का हिस्सा है, जिसमें हर बच्चे को प्यार, शिक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य मिल सके। संस्था का कहना है कि आर्थिक परेशानियां किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बनें, यही ‘एक नई पहल’ का सबसे बड़ा उद्देश्य है। 15 बच्चों से शुरू हुआ यह सफर आज सैकड़ों बच्चों तक पहुंच चुका है और संस्था भविष्य में इसे और व्यापक स्तर पर ले जाने की दिशा में काम कर रही है। कार्यक्रम में अखिलेश अग्रवाल, अमित गर्ग, नेहा गर्ग, एकता सहित इनर व्हील क्लब से जुड़े अतिथि मौजूद रहे। संस्था की टीम में अंजू, दीपाली, इति, शिल्पा और अजय कुमार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ‘एक नई पहल’ का संदेश साफ है—हर बच्चे को शिक्षा मिले, हर बच्चे को अवसर मिले और कोई भी बच्चा सिर्फ आर्थिक मजबूरी के कारण अपने सपनों से दूर न हो।0
0
Report
सीकर के खंडेला में BSF जवान राकेश मीणा को अंतिम विदाई
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर खण्डेला उपखंड के पिपलोदा का बास निवासी देश की सेवा में तैनात BSF जवान राकेश कुमार मीणा को आज उनके पैतृक गांव पीपलोदा का बास में नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटी उनकी पार्थिव देह गांव पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। राकेश कुमार मीणा वर्ष 2011 में BSF में कांस्टेबल के पद पर भर्ती थे और उनकी पहली ड्यूटी बैंगलोर में लगी थी। बताया गया कि 29 अप्रैल को राजकार्य के दौरान सीकर आते समय उनका सड़क हादसा हो गया था। हादसे के बाद उनका इलाज फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां 15 अगस्त को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पार्थिव देह गांव पहुंचने के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय और ‘शहीद राकेश मीणा अमर रहें’ के जयघोष के साथ अंतिम यात्रा श्मशान भूमि तक पहुंची। इस दौरान BSF के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी जवान को अंतिम सलामी दी। वहीं करीब 16 वर्षीय बड़े बेटे अंशु मीणा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। राकेश के छोटे बेटे अभिमन्यु की उम्र करीब 12 वर्ष है। अंतिम संस्कार में खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया और पूर्व प्रधान डॉ. गिरिराज सिंह सहित BSF के जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मेरठ में घरेलू कलह से डॉक्टर ने की आत्महत्या; जांच जारी
मेरठ: घरेलू कलह से परेशान महिला चिकित्सक ने लगाई फांसी, शव फंदे पर लटका मिला मेरठ, 16 अगस्त 2026 — पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रॉयल पार्क एक्सटेंशन में शनिवार सुबह 28 वर्षीय महिला चिकित्सक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर घरेलू कलह को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। सुबह घर से निकली थीं, 10 बजे मिला शव मृतका की पहचान डॉ. खुशहाली पुत्री जगदेव सिंह के रूप में हुई है। उनकी शादी इसी साल 14 जनवरी को डॉ. मयंक से हुई थी। डॉ. खुशहाली का बलाड़ा चौराहे के पास "श्रीजी आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर" भी संचालित था। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6:23 बजे डॉ. खुशहाली घर से निकली थीं। उनके घर से निकलने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे उनका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पिता बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर जानकारी के अनुसार डॉ. खुशहाली के पिता जगदेव सिंह बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में नोएडा में तैनात हैं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। पुलिस कर रही जांच सूचना मिलते ही पल्लवपुरम पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारम्भिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
बारिश ने बछरावां CHC में जलभराव करके मरीजों की मुश्किलें बढ़ाईं
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली- बारिश में तालाब बनी बछरावां सीएचसी सीएचसी परिसर से लेकर वार्डों तक भरा बारिश का पानी, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें वार्डों में भर्ती नवजात बच्चों और महिलाओं को संक्रमण का खतरा गंदगी और जलभराव के बीच मरीजों का इलाज जारी, स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल सीएचसी बछरावां में वार्ड में जल भराव का वीडियो वायरल।0
0
Report
दिमागी नक्सली: बीजेपी ने लोकतंत्र पर किया बड़ा हमला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: BJP MP और UP के पूर्व DGP बृज लाल कहते हैं, "नक्सलवाद उन नक्सलियों की वजह से था जिनका देश के करीब 20 परसेंट हिस्सों पर असर था और वे एक रेड कॉरिडोर बनाना चाहते थे, जिसे हमारे होम मिनिस्टर अमित शाह ने, प्रधानमंत्री की लीडरशिप में, 31 मार्च, 2026 तक खत्म करने की बात कही थी, और यह हो भी गया है। लेकिन इससे ज़्यादा खतरनाक 'दिमागी नक्सली' हैं, जिन्हें हम अर्बन नक्सली भी कहते हैं। वे नक्सलियों की तरह जंगलों में नहीं रहते, वे हथियार नहीं रखते, लेकिन उनका दिमाग राइफल की गोली से भी ज़्यादा खतरनाक तरीके से काम करता है। वे अलग-अलग रूपों में सामने आते हैं... वे किताबें लिखते हैं, सेमिनार करते हैं, कॉन्फ्रेंस करते हैं, और उनके ज़रिए वे हमारे देश के डेमोक्रेटिक इंस्टीट्यूशन, सिक्योरिटी फोर्स, सरकार और ज्यूडिशियरी के खिलाफ लोगों और युवाओं के दिमाग में ज़हर भरने की कोशिश करते हैं, और अविश्वास की भावना पैदा करते हैं..."0
0
Report
Advertisement
पटना में इंस्टाग्राम पर पिस्टल पोस्ट करने वाले चार युवकों की गिरफ्तारी, हिमांशु फरार
Patna, Bihar:पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो और वीडियो डालना चार युवकों के लिए परेशानी बन गया। इंस्टाग्राम ID SUXHANT XNH से पिस्टल के साथ फोटो और वीडियो स्टोरी वायरल होने के बाद SIT ने छापेमारी कर सुशांत कुमार (19) को बिरयानी महल के पास गिरफ्तार किया। उसकी पहचान के आधार पर SP बॉयज हॉस्टल के बगल के एक कमरे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद संजीत कुमार, सोनू कुमार और राज किशोर को दूसरी पिस्टल के साथ हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, जिस पिस्टल के साथ रील वायरल हुई थी, उसे लेकर हिमांशु नाम का युवक फरार है। पूछताछ में सुशांत ने बताया कि हिमांशु के पास तीन पिस्टल थीं और उसी के हथियार के साथ फोटो खींचकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई थी। पुलिस हिमांशु की तलाश में छापेमारी कर रही है। तलाशी के दौरान एक पिस्टल, एक मैग्जीन, दो कारतूस, पांच मोबाइल और 15,500 रुपये नकद बरामद हुए। अन्य हथियारों की भी जानकारी मिली है, जिनकी बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। सभी युवक पढ़ाई की तैयारी के नाम पर वहां रह रहे थे।0
0
Report
पूर्व प्रधान शिक्षक के हस्ताक्षर से फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी, वर्तमान प्रधानाचार्य गिरफ्तार
Kolkata, West Bengal:প্রাক্তন প্রধান শিক্ষকের সই ও স্কুলের লেটারহেড জাল করে নথি তৈরি করে প্রতারণার অভিযোগে গ্রেপ্তার হলেন এক স্কুলের বর্তমান প্রধানশিক্ষক। ঘটনাটি ঘটেছে উত্তর ২৪ পরগনার গোপালনগর থানার রাম শংকরপুর উচ্চ বিদ্যালয়ে ৷ পুলিশ জানিয়েছে ধৃত শিক্ষকের নাম সুব্রত কুমার দাস৷ শনিবার রাতে তাকে গাইঘাটার আমবৌলার বাড়ি থেকে গ্রেফতার করা হয় ৷ ধৃত শিক্ষককে এদিন বনগাঁ মহকুমা আদালতে পাঠালে বিচারক 5 দিনের পুলিশে হেফাজতের নির্দেশ দিয়েছেন ৷ জানা গিয়েছে ২০১৯ সালে প্রাক্তন প্রধান শিক্ষক ও স্কুলের কার্যকরী কমিটির সভাপতি দীপক মজুমদারের সই এবং স্কুলের জাল লেটারহেড ও সিল ব্যবহার করে ওই নথি বানিয়ে জালিয়াতি করেছে বলে অভিযোগ৷ বর্তমান প্রধানশিক্ষক জাল নথি তৈরি করে প্রাক্তন প্রধানশিক্ষককে বদনাম এবং সরকারি কর্তৃপক্ষকে বিভ্রান্ত করার চেষ্টা করেন। প্রাক্তন প্রধান শিক্ষক দীপক মজুমদার গত ১৪ তারিখে একটি অভিযোগ দায়ের করেন। সেই অভিযোগের ভিত্তিতেই সুব্রত বাবুকে গ্রেপ্তার করা হয়। বনগাঁ মহকুমা আদালতের সরকারি আইনজীবী সুজয় সাহা বলেন এদিন মামলায় উঠে আসে এর আগের প্রধান শিক্ষক এই বিষয় নিয়ে বর্তমান প্রধান শিক্ষক কলকাতা হাইকোর্টে একটি রিট পিটিশন দাখিল করেছিলেন। সেই মামলার পরিপ্রেক্ষিতে নথি যাচাই করতে গিয়ে উঠে আসে চাঞ্চল্যকর ঘটনা। এরপরে নথি জলের অভিযোগ হয় ।0
0
Report
CID ने मेदिनीपुर के पूर्व विधायक सुजय হাজरा के घर पर छापा मारा
Mollar Chak, West Bengal:মেদিনীপুর শহরের ২২নম্বর ওয়ার্ড মির্জাবাজার গোয়ালাপাড়া এলায়ায় সুজয় হাজরার বাড়িতে রবিবার দুপুর বেলায় ভবানী ভবন থেকে সিআইডির প্রতিনিধি দল সুজয় হাজরা কে নিয়ে বাড়ির মধ্যে ঢোকে। উল্লেখ্য এর আগে শালবনী জমি সংক্রান্ত মামলা এবং ডেবরায় চাকরি দুর্নীতি মামলা নিয়ে সুমিত রায়কে একসাথে মুখোমুখি বসে যারা করেছিল সিআইডি। সেখান থেকে বেশ কিছু তথ্য উঠে এসেছে বলে খবর। এর পরেই সুজয় হাজরা কে নিয়ে তার বাড়িতে এসে তল্লাশি চালায় সিআইডি। উল্লেখ্য এর আগে সুজয় হাজরার বাড়ি থেকে উদ্ধার হয়েছিল বিএলআরও অফিসের বেশ কিছু রাবার স্ট্যাম্প এবং কাগজপত্র। এবারে তল্লাশি অভিযানে কি পাওয়া গেল সেই বিষয়ে অবশ্য মুখ খোলেনি সিআইডি আধিকারিকরা। বেশ কিছুক্ষণ সুজয়ের বাড়িতে তল্লাশি চালানোর পর সুজয় কে নিয়ে সোজা চলে যায় মেদিনীপুর কোতোয়ালি থানায়। সেখানেই তাকে রেখে সিআইডি আধিকারিকদের দল তদন্তের স্বার্থে শালবনি থানায় যায় বলে জানা গেছে। Slug- 1608ZG_WMID_CID_SEARCH_R0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड CM धामी ने अल्मोड़ा MPs-MLAs के साथ बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:Nainital: Uttarakhand ke CM Pushkar Singh Dhami ne Almora loksabha kshetra ke MPs aur MLAs ke sath meeting ki.0
0
Report
WhatsApp के शादी कार्ड से साइबर ठगी: 8 लाख रुपये उड़ गए
Begusarai, Bihar:एंकर अगर आप WhatsApp मोबाइल पर चला रहे हैं तो सावधान हो जाइए।WhatsApp पर आया एक शादी का कार्ड एक महिला के लिए मुसीबत बन गया। बेगूसराय में साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर एक महिला के मोबाइल में APK फाइल के जरिए सेंध लगाई और उसके बैंक खाते से करीब 8 लाख रुपये उड़ा लिए। हैरानी की बात यह है कि ठगों ने न कोई फोन किया, न OTP मांगा और न ही महिला को ठगी की भनक लगी। करीब 40 मिनट के अंदर 10 अलग-अलग UPI ट्रांजैक्शन के जरिए 7 लाख 91 हजार 693 रुपये निकाल दिए गए।मामला बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव का है, जहां रहने वाली सविता बरनवाल के साथ साइबर ठगी की यह घटना सामने आई है। पीड़िता का ICICI बैंक की बेगूसराय शाखा में खाता है।पीड़िता के मुताबिक, 4 अगस्त को उनके WhatsApp पर शादी के निमंत्रण के नाम पर एक APK फाइल भेजी गई थी। उन्होंने इसे शादी का डिजिटल कार्ड समझकर डाउनलोड कर लिया। फाइल खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुली। उन्हें लगा कि फाइल खराब है और उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।लेकिन इसके करीब पांच दिन बाद 9 अगस्त की रात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते पर डिजिटल हमला कर दिया। रात 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट के बीच महज 40 मिनट में लगातार 10 UPI ट्रांजैक्शन किए गए और खाते से 7 लाख 91 हजार 693 रुपये निकाल लिए गए।सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर OTP बताए बिना खाते से पैसे कैसे निकल गए।साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, साइबर अपराधी अब लोगों को APK फाइल के जरिए निशाना बना रहे हैं। शादी का कार्ड, बिजली बिल, बैंक KYC या किसी दूसरे बहाने से भेजी गई संदिग्ध APK फाइल मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल कर सकती है। इसके बाद अगर यूजर अनजाने में SMS, स्क्रीन या Accessibility जैसी संवेदनशील परमिशन दे देता है, तो अपराधी मोबाइल की गतिविधियों और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकते हैं।यही वजह है कि WhatsApp पर आई किसी भी अनजान .apk फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करना चाहिए। ऐप हमेशा आधिकारिक App Store या Google Play Store से ही डाउनलोड करें और फोन में Install Unknown Apps का विकल्प बंद रखें।साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत अपने बैंक को सूचना दें और 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें। संदिग्ध ऐप मौजूद होने की स्थिति में इंटरनेट कनेक्शन बंद कर विशेषज्ञों या साइबर पुलिस की मदद लें। फोन को तुरंत Factory Reset करने से पहले जरूरी सबूत और जांच की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पुलिस या साइबर विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।0
0
Report
कांग्रेस धनबाद कैंपेन: छात्रों के आंदोलन के पक्ष में तेज नारों के साथ समर्थन
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में धनबाद लोकसभा कैंपेनिंग कमेटी की प्रभारी बनाई गईं अंबा प्रसाद रविवार को धनबाद सर्किट हाउस पहुंचीं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। अंबा प्रसाद ने कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं और कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विचारधारा और लाइन पर पार्टी लगातार छात्रों के मुद्दों को उठाती रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की सभी जायज मांगों को मानना पड़ेगा। कांग्रेस छात्रों की मांगों को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार को अंततः छात्रों की मांगों के सामने झुकना पड़ेगा। अंबा प्रसाद ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के आंदोलन और उनके अधिकारों के लिए आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।0
0
Report
Advertisement
