276404
Mau: रानीपुर ब्लॉक में चक्रवाती तूफान से भारी तबाही, व्यापारियों और किसानों को हुआ नुकसान
Chaliswan, Uttar Pradesh:रानीपुर ब्लॉक में बीती रात चक्रवाती तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। सुल्तानपुर-मिर्जाहाजीपुर मार्ग पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, व्यापारी नुकसान में रहे। ग्राम गोपालपुर में मुर्गी फार्म तबाह हुआ और नवपुरा में दुकान व गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई। मडुसरा बुजुर्ग में भी तूफान का असर रहा। प्रभावितों का कहना है कि उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत नष्ट हो गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दीवार तोड़कर कोठी से चांदी चोरी; 4 लाख के आभूषण बरामद, दो शातिर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पाटी पुलिस की कार्रवाई दीवार तोड़कर कोठी से चांदी उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 4 लाख के जेवरात किए बरामद। पाटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम नेवा में बिसन के घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये की चांदी चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पूरी चांदी बरामद कर ली है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी जा रही है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 जून की रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया था। चोरों ने घर की दीवार तोड़ी और भीतर दाखिल हुए इसके बाद कमरे में रखी एक भारी लोहे की कोठी का ताला तोड़कर उसमें रखे चांदी की तागली, एक जोड़ी अटके, एक हाथ का कड़ा जिनका लगभग 1 किलो 500 ग्राम वजन था चांदी के आभूषण समेटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुवे पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास बारीकी से जांच की साथ ही अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया और पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था जिनसे कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने दीवार तोड़कर कोठी से चांदी चोरी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इन आरोपियों का हाथ इलाके में हुई अन्य चोरियों में भी तो नहीं। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), एवं 305(ए) में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है विवेचना जारी है0
0
Report
देहरादून तक पहुँचे निहंग जत्थे: बॉर्डर पर रोक से बढ़ी तनातनी
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर कर्णप्रयाग और नागरासू में चल रहे विवाद को लेकर, निहंग संगठनों (जत्थेबंदियों) का एक जत्था आज मोहाली स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदान से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की ओर जा रहा था। हालांकि, उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर रोक लिया。 अभी कल ही, निहंग पक्ष के जत्थेदारों ने आला अधिकारियों से मुलाकात के बाद संतोष जताया था। इसके बावजूद, निहंगों का एक गुट आज उत्तराखंड में मार्च करने की अपनी जिद पर अड़ा हुआ है।0
0
Report
जहानाबाद में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना: दो युवकों की मौत, दो घायल
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है, जहाँ एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। उस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस समय हुआ जब एक ही बाइक पर सवार चारों युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए। घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के दादुर बीघा गांव के समीप की है। बताया जाता है कि अल्लाहगंज के रहने वाले चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव अल्लाहगंज से सोनवां जा रहे थे। रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में सुवय मांझी और शंकर मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश कुमार और मनोज कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत मखदुमपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एएनएम मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और बाइक पर ओवरलोडिंग के खतरों को उजागर कर दिया है。0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में 20 सूत्री जिला योजना समीक्षा बैठक: महत्वपूर्ण निर्देश जारी
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में डीएम शैलेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण पीपीटी के माध्यम से किया। उन्होंने शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, आवास एवं अन्य विभागों की योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। बैठक में शिक्षा विभाग अंतर्गत निशुल्क पाठ्यपुस्तक, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मध्यान्ह भोजन, साइकिल योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही हर घर नल-जल योजना, सात निश्चय योजना एवं पाइप जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई। सांसद ने पेयजल की महत्ता पर जोर देते हुए नल-जल योजना एवं चापाकल मरम्मती कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं की नियमित निगरानी हेतु व्हाट्सएप समूह बनाकर कार्य प्रगति साझा करने की सलाह दी। मनरेगा अंतर्गत लक्ष्य को 30 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिले में जॉब कार्ड की उपलब्धि लगभग 92% तथा कृषि यंत्रीकरण में 86% प्रगति की जानकारी दी गई। बैठक में भूमि उपलब्धता, पंचायत सरकार भवन निर्माण, दाखिल-खारिज एवं म्यूटेशन की लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने का निर्देश दिया । बैठक में एमएलसी अजय कुमार, विधायक सूर्यगढ़ा रामानंद मंडल, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार मौजूद रहे。0
0
Report
कटिहार के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की कड़ाई, एक्सपायर सिलेंडर नोटिस
Katihar, Bihar:लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद कटिहार में सुरक्षा जांच में तेजी कई कोचिंग संस्थानों में मिली भारी लापरवाही एक्सपायर फायर सिलेंडर और संकरे रास्ते के बीच पढ़ रहे सैकड़ों छात्र दिया निर्देश, पांच दिन में सुधार नहीं तो होगी कार्रवाई लखनऊ के भीषण कोचिंग अग्निकांड के बाद कटिहार जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है । छात्रों की सुरक्षा को लेकर शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में विशेष जांच अभियान चलाया गया । अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों ने कई प्रमुख कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्ग और अग्निशमन उपकरणों की स्थिति की जांच की । निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में गंभीर खामियां सामने आईं । कहीं फायर सिलेंडर मौजूद थे, लेकिन उनकी वैधता समाप्त हो चुकी थी, तो कई जगह पर्याप्त अग्निशमन उपकरण ही नहीं मिले । सबसे चिंताजनक स्थिति बहुमंजिला इमारतों में संचालित उन कोचिंग संस्थानों की रही । जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं । लेकिन सुरक्षा मानकों का समुचित पालन नहीं हो रहा है । जांच के दौरान केमेस्ट्री प्वाइंट कोचिंग संस्थान में भी लापरवाही उजागर हुई । संस्थान के निदेशक ने स्वयं स्वीकार किया कि वहां लगा फायर सिलेंडर एक्सपायर हो चुका है और उसे जल्द बदलने की बात कही । हालांकि सवाल यह है कि सैकड़ों छात्रों को शिक्षा देने वाले संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इतनी बड़ी अनदेखी कैसे की गई । इतना ही नहीं कोचिंग तक पहुंचने के लिए मात्र ढाई फीट चौड़ा रास्ता है और संस्थान प्रथम तल पर संचालित होता है । ऐसे में आग या अन्य आपात स्थिति में छात्रों की सुरक्षित निकासी बड़ी चुनौती बन सकती है । जिला अग्निशमन पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि जिन संस्थानों में अग्निशमन यंत्र नहीं हैं या खाली अथवा एक्सपायर सिलेंडर पाए गए हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा । सभी संस्थानों को पांच दिनों के भीतर सुरक्षा मानकों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है । निर्धारित समय में व्यवस्था नहीं सुधारने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सील भी किया जा सकता है ।0
0
Report
मधुबनी पुलिस ने मुहर्रम शांति के लिए फ्लैग मार्च कर संदेश दे दिया
Madhubani, Bihar:एंकर. मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मधुबनी पुलिस प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है। पुलिस प्रशासन अपने इलाके में फ्लैग मार्च किये। जिला मुख्यालय में डीएम एसपी सहित दर्जनों जवानों ने फ्लैग मार्च कर लोगों को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने का संदेश दिया। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा बगैर लाइसेंसीन के ताजिया निकालने की इजाजत नहीं है, मुहर्रम जुलुश में डीजे साउंड प्रतिबंधित है पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, करीब डेढ़ सौ डीजे साउंड बॉक्स जब्त किया जा चुका है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुहर्रम त्योहार अपने परवान पर चढ़ गया है कल त्योहार मनाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से मुंगेर के छह लोग घायल, दो की मौत; परिवार मदद की माँग
Munger, Bihar:प्रशांत कुमार मुंगेर कोलकाता में हुई दर्दनाक घटना को लेकर मृतक के परिवार और घायल के परिवारों ने कहा सरकार सभी को सही सलामत पहुचाये घर। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी परिवार से कोई मिलने नहीं पहुंचा जिला प्रसाशन के अधिकारी। पीड़ित परिवारों ने राज्य सरकार को कोषा कहा यंही रोजगार मिलता नहीं जाता पूरा परिवार प्रदेश कमाने मुंगेर : बुधवार को कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम के छत गिरने से मुंगेर जिला के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,इस घटना के इलाज के दौरान दो लोगो की मौत हो गयी जबकि एक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वही बताया जाता है धरहरा प्रखंड के हेमजापुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 मिर्जाचक लगमा एक ही परिवार के छह लोग निर्माणाधीन गोदाम के छत गिरने से दब गए जिसमे एक 18 वर्षीय घी कुमार की मौत हो गयी जबकि 19 वर्षीय श्री चन का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है वही इस प्रखंड के मानगढ़ गांव निवासी जवाहर राम का पुत्र नवीन कुमार की मौत हो गयी। वही नवीन कुमार की मौत से पूरा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जाता है मृतक का पिता कुछ दिन पुर्ब गांव आया था बेटे की मौत की खबर सुनकर बुधवार को कोलकाता चला गया है। बताया जाता है मिर्जाचक लगमा निवासी राजेंद्र राम अपने पांच पुत्र रोहित कुमार (28,वर्षीय) सोहित कुमार( 26 वर्षीय ) मनु कुमार (24 वर्षीय ) मानिक चंद (20 वर्षीय) घी कुमार (18 वर्षीय ) इसके साथ अपने भाई पप्पू राम के 19 वर्षीय पुत्र श्री चन के साथ कोलकाता में रहता था और "दिवाकर भंडारी इंडस्ट्रियल फ्लोरिंग स्पेशलिस्ट " ( प्राइम फ्लोर इंफ़्रा) में कार्य करता था वही बुधवार को कार्य करने के दौरान कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम के छत गिरने से राजेंद्र राम ,सोहित कुमार, मनु कुमार,मानिक चंद ,घी कुमार भतीजा श्री चन दब गया, वही इस घटना के बाद मलबे से स्थानीय पुलिस द्वारा सभी को बाहर निकाल लिया गया और स्थानीय अस्तपताल में भरती करा दिया गया जबकि श्री चन का अभी तक पता नहीं चल पाया है ,वही इलाज के दौरान घी कुमार की मौत हो चुकी है और शव शुक्रवार को गांव मिर्जाचक लगमा लाया जा रहा है। वही इस घटना से पूरा परिवार में कोहराम मचा हुआ है सभी का रो -रो के बुरा हाल है ,ग्रामीणों द्वारा परिवार ढाढंस बढ़ाया जा रहा है।वही घर में पुरुष नहीं रहने के कारण महिला डरी और सहमी हुई और आँखों से सिर्फ आंसू ही आंसू बहा रही है। वही राजेंद्र राम की पत्नी मीरा देवी ने रोते -रोते हुए बताया की घटना के समय जब अपने सोहित से फोन से बात की तो उसने बताया की सभी भाई दब गए है अब मर जायेंगे ,मीरा देवी बताती है बेटे से बात होने के बाद किसी से अब तक बात नहीं हो रही है। उन्होंने कहा की घटना के बाद परिवार के कुछ लोग कोलकाता गए है लेकिन वहां क्या -क्या हो रहा है स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया की पति के साथ पांचो बेटा कोलकाता में रहकर मजदूरी का कार्य करता है. मीरा देवी ने सरकार से गुहार लगायी की सभी को सही सलामत सरकार पहुँचाये। बाइट मीरा देवी, राजेंद्र राम की पत्नी वही श्री चन की माँ बेबी देवी ने बताया की घर में एक दूसरे बात करने के दौरान पता चला की मेरा भी पुत्र निर्माणाधीन गोदाम के छत गिरने से दब गया है ,लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया की श्री चन का पिता पप्पू राम कोलकाता गए है लेकिन अभी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। बेबी देवी ने बताया की श्री चन नवमी की पढ़ाई छोड़कर घर की आर्थिक तंगी को देखकर एक साल से कोलकाता में रहकर मजदूरी का काम करता है। वही श्री चन की दादी ने बताया की हमारे परिवार के छह लोग मलबे में दब गए थेजिसमे एक पुत्र और पांच पोता शामिल है। उन्होंने कहा की किसी से कोई बात नहीं हो रही है सिर्फ जानकारी हुई की सभी लोग अस्त पताल में बेहोश पड़े हुए और इलाज चल रहा है। बाइट : बेबी देवी, श्री चन की माँ बाइट : जया देवी दादी वही सोहित की पत्नी अनीता कुमारी, मनु कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी और मानिक चंद की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने कहा की घटना से पहले 11 बजे हमलोगो को पति से बात हुई लेकिन घटना के बाद पति से बात नहीं हो रही है वही परिवार वाले अस्तपताल में है लेकिन उसे मिलने नहीं दिया जा रहा है ना ही किसी को सही रूप से बताया जा रहा है। उन्होंने कहा की घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई जिला प्रशासन के अधिकारी हमलोगो से मिलने तक नहीं पहुंचे है ना ही किसी तरह से जानकारी दी जा रही है।सभी ने बताया की दो जून को सभी लोग कोलकाता गए थे। महिलाओं ने कहा ठेकेदार और कंपनी पर सरकार कार्यवाही करे और परिवार को सही सलामत घर भेजे। महिलाओं ने कहा बिहार सरकार कुछ नहीं कर रही है इतनी बड़ी घटना होने के बाबजूद एक भी अधिकारी लोग मिलने तक नहीं पहुंचे। बाइट ; अनिता कुमारी घायल युबक की पत्नी बाइट : प्रियंका कुमारी घायल युबक की पत्नी बाइट : लक्ष्मी कुमारी घायल युबक की पत्नी वही इस घटना से पूरा ग्रामीण गम में डूबा हुआ है। कई महिलाओं ने कहा की सरकार अगर यहां रोजगार देती तो गरीब मजदूर परिवार में इस तरह प्रदेश में जाकर नहीं मरता इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पीड़ित परिवार को कोई भी मिलने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा हमलोगो की मांग है की पीड़ित परिवार को उसके परिवार को सलामत घर पहुचाये और परिवार को मुआबजा दे। वार्ड सदस्य श्रवण यादव ने बताया घटना के बाद गांव सदमे है। उन्होने बताया की पीड़ित परिवार पूरा गरीब है अगर रोज नहीं कमाये तो घर चलाना मुश्किल हो जायेगा। उन्होंने कहा हमलोगो की मांग है की सरकार इन पीड़ित परिवार पर ध्यान दें बाइट : श्रवण यादव वार्ड सदस्य मिर्जाचक लगमा बाइट :सिंकू देवी ग्रामीण महिला वही एक दिन पूर्व घटना स्थल से लौटे मजदूर कन्हैया राम ने बताया की ढलाई का काम चल रहा था घटना से पहले ट्रैन पकड़कर हम गांव चले आये। उन्होंने कहा गलत तरिके से वंहा पर ढलाई का काम किया जा रहा था जिसके कारण इस तरह की घटना हुई और कई मजदूर दब गए ; बाइट : कन्हैया राम ग्रामीण0
0
Report
भरत तिवारी की स्मृति में मढ़ौरा में कैंडल मार्च, न्याय की मांग
Chapra, Bihar:मढ़ौरा में भरत तिवारी की स्मृति में निकाला गया कैंडल मार्च, न्याय की उठी मांग, भोजपुर के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की स्मृति में मढ़ौरा में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि भरत तिवारी विस्थापितों और वंचित लोगों की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे थे। उनके साथ हुई घटना दुखद है और मामले में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी ने जिन मुद्दों और सपनों के लिए संघर्ष किया, उन्हें पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मार्च में शामिल लोगों ने समाज से एकजुट होकर उनके अधूरे सपनों को साकार करने तथा विस्थापित परिवारों के हक और अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान न्याय और जवाबदेही की मांग को लेकर लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद की।0
0
Report
धनबाद में नकली नमक कारोबार का भंडाफोड़, भारी मात्रा में रैपर और पैकिंग मशीनें ضبط
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरु नानक कॉलेज के समीप भूदा मुख्य मार्ग पर पुलिस ने नकली नमक बनाने और पैकिंग करने वाले एक बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने शुभम अग्रवाल की दुकान एवं गोदाम से भारी मात्रा में नकली नमक, पैकिंग सामग्री और विभिन्न कंपनियों के रैपर बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस को टाटा नमक और पतंजलि नमक के नाम से तैयार किए जा रहे पैकेट मिले। आरोप है कि इन नामी ब्रांडों के रैपर में साधारण नमक की पैकिंग कर उसे बाजार में असली उत्पाद बताकर बेचा जा रहा था। मौके से बड़ी मात्रा में पैके हुए नमक के पैकेट, खाली रैपर और पैकिंग मशीनें भी बरामद की गईं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शुभम अग्रवाल और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली नमक की आपूर्ति धनबाद समेत आसपास के बाजारों में की जा रही थी।बताया जा रहा है कि संबंधित कंपनियों की शिकायत और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है0
0
Report
Advertisement
बोकारो में संविधान हत्या दिवस: आपातकाल के लोकतंत्र विरोधी घटनाओं पर चर्चा
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में BJP ने मनाया 'संविधान हत्या दिवस', बाबूलाल मरांडी बोले- कांग्रेस राज में हुई थी लोकतंत्र की हत्या। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड प्रदेश के निर्देश पर आज चास स्थित दीपांजलि सभागार में 25 जून 1975 के आपातकाल को याद करते हुए 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में संगोष्ठी आयोजित की। पोस्टर वार के जरिए आपातकाल की घटनाओं को दर्शाया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पांडे, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण समेत कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाबूलाल मरांडी ने फीता काटकर पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। पोस्टरों में कांग्रेस शासनकाल के आपातकाल और संविधान संशोधन का जिक्र था। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र की हत्या थी। लोगों को जेल में भरा गया। आज की पीढ़ी को वो अत्याचार बताने के लिए ये दिन मना रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी शासन में संवैधानिक संस्थाओं को खतरे में बताना गलत है। अगर संस्थान खतरे में होते तो राहुल गांधी आजाद नहीं घूम पाते। बोकारो में बीजेपी ने 25 जून 1975 के आपातकाल को याद करते हुए 'संविधान हत्या दिवस' मनाया। चास के दीपांजलि सभागार में हुई संगोष्ठी में पोस्टर वार के जरिए आपातकाल की घटनाएं दिखाई गईं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया और कहा कि आज विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। झारखंड प्रदेश के निर्देश पर बोकारो के चास स्थित दीपांजलि सभागार में बुधवार को बीजेपी ने 'संविधान हत्या दिवस' मनाया। 25 जून 1975 को लगे आपातकाल को याद करते हुए पोस्टर वार का आयोजन हुआ। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद रविंद्र पांडे और पूर्व विधायक विरंची नारायण ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। पोस्टरों में कांग्रेस शासनकाल के आपातकाल, लोगों की गिरफ्तारी और संविधान संशोधन की घटनाएं दिखाई गईं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आपातकाल लोकतंत्र की हत्या थी। आज विपक्ष बीजेपी पर संवैधानिक संस्थानों को खतरे में डालने का गलत आरोप लगा रहा है। बाइट: -- बाबाुलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री.0
0
Report
पटना के खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में आग, अफरा-तफरी मची
Noida, Uttar Pradesh:पटना के मुसल्लहपुरहाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में आग लग गई। किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस स्थित कोचिंग में आग लगने से अफरा-तफरी मची है। कोचिंग स्टाफ ने अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने की कोशिश की। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चला है। मौके पर स्थिति नियंत्रण में लाने का प्रयास जारी है; छात्र-छात्राओं में दहशत है।0
0
Report
Alka Lamba reaches Chhattisgarh; women reservation and Parliament siege prep—Congress roadmap
Raipur, Chhattisgarh:दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा. लाम्बा महिला कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक में और प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुईं. इसे लेकर लाम्बा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- महिलाओं की वर्तमान स्थिति, अधिकार, सुरक्षा और न्याय के मुद्दों पर व्यापक चर्चा. छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ हुए अन्याय और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाएंगे. युवाओं को अधिकार और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस तैयार कर रही है विस्तृत रोडमैप महिला आरक्षण के मुद्दे पर अलका लांबा ने कहा- महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग सरकार से करेंगे. 'आज करो, अभी करो' के नारे के साथ संसद घेराव की तैयारी है. जुलाई में 'चलो संसद, मेरा हक' आंदोलन शुरू करेगी महिला कांग्रेस. महिला विधायकों से चर्चा कर राष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाने की रणनीति बनाई जाएगी. छत्तीसगढ़ से भी महिला आरक्षण के समर्थन में रणनीति बनाने की कोशिश होगी NCERT के सिलेबस में आपातकाल को शामिल करने को लेकर कहा- शिक्षा का राजनीतिकरण कर रही भाजपा. इतिहास बदलने की कोशिश हो रही जो देश के भविष्य के लिए नुकसानदायक है. भाजपा को पहले इतिहास पढ़ने की जरूरत कांग्रेस भाजपा की नकल कर रही है, बीजेपी के आरोप पर अलका लांबा ने कहा- हमारे अंदर महात्मा गांधी का डीएनए हैं उनका खून है, हम गोडसे को कॉपी नहीं कर सकते. कांग्रेस गांधी के विचारों और संविधान की रक्षा की विचारधारा पर चलती है. संविधान, महिला अधिकार, सुरक्षा और महंगाई के मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा. भाजपा बौखलाहट में ऐसा बयान दे रही है बाईट- अल्का लाम्बा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला कांग्रेस.....0
0
Report
Advertisement
फिरोज़ाबाद में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग, चालक सुरक्षित बच गया, वीडियो वायरल
Firozabad, Uttar Pradesh:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग यूपी के फ़िरोज़ाबाद में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब रोड पर जा रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगी और धू धू कर स्कूटी जल गई. आनन फानन में आसपास के ग्रामीणो ने मिट्टी डाल कर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन बाद में लोगों ने पानी डाल कर बुझाया. हालांकि इस पुरानी घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने वायरल कर दिया. गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया. मामला थाना नसीरपुर क्षेत्र के करनपुर गाँव के पास का बताया जा रहा है।0
0
Report
आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से बाइक सवार बेटे की मौत, पिता सुरक्षित
Damoh, Madhya Pradesh:एसडीएम की गाड़ी के आगे चल रहे थे बाइक सवार, अचानक आई आंधी गिरा पेड़, बेटे की मौत पिता सुरक्षित.. एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में आंधी तूफान का कहर देखने को मिला है जब तेज आंधी ने सड़क पर कई पेड़ों को गिरा दिया और इनमें से एक पेड़ बाइक सवार पिता पुत्र पर गिरा जिसमे बेटे ने दम तोड़ दिया जबकि पिता पूरी तरह सुरक्षित है। दरअसल तेंदूखेड़ा के एसडीएम सी जी गोस्वामी बिलतरा गांव में लगे एक कैंप से हिस्सा लेकर देर शाम वापस लौट रहे थे उनके आगे आगे एक बाइक पर सवार दो लोग सामान्य रूप से चल रहे थे, तभी अचानक दरौली गांव के पास मौसम बदला और तेज हवा और आंधी आने लगी, इस आंधी में सारी गाड़ियां धीमी हुई और सड़क किनारे लगे कुछ पेड़ गिरते दिखाई दिए, इन्हीं में से एक जामुन का पेड़ उस बाइक के उपर गिरा जो एसडीएम की गाड़ी के आगे चल रही थी। फौरन एसडीएम ने अपनी गाड़ी रुकवाई और रास्ते से निकल रहे लोग भी रुके, बाइक और बाइक सवारों पर गिरे पेड़ को हटाया और पीछे आ रही डायल112 में दोनों को बिठाया गया , और अभी तेंदूखेड़ा रवाना हुए साथ में एसडीएम गोस्वामी और प्रशासनिक कर्मचारी भी घायल को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां बाइक सवार बेटे ने दम तोड़ दिया जबकि उसके पिता पूरी तरह सुरक्षित है।0
0
Report
जयपुर के हसनपुरा नाले में युवक की मौत, पुलिस जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- हसनपुरा नाले में युवक का शव मिलने से हड़कंप। कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से शाम 6:15 बजे मिली थी सूचना। हसनपुरा नाले में जाल में फंसी मिली युवक की बॉडी की सूचना। सिविल डिफेंस रेस्क्यू टीम ने 30 मिनट की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव को पुलिस के सुपुर्द किया गया। युवक की पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
