275101
Mau: चना बेसन के लक्ठा का बढ़ता कारोबार, घर पर बनाकर कमा सकते हैं मुनाफा
Mau, Uttar Pradesh:अगर आप चना बेसन के लक्ठा के शौकीन हैं तो इसे घर पर बनाकर न केवल स्वाद ले सकते हैं, बल्कि बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं। मऊ जनपद के मनोज लक्ठा इतना मशहूर है कि इसे खरीदने लोग दूर-दूर से आते हैं। लक्ठा बनाने की प्रक्रिया में चना बेसन को पानी में मिलाकर गूंथा जाता है, फिर इसे गर्म तेल में पकाया जाता है। पकने के बाद इसे गुड़ के शिरा में डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है और सुखाने के बाद सफेद तिल छिड़क दिया जाता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई: चकाई में एमडीएम चावल की कालाबाजारी, पूर्व MLC ने रोककर कार्रवाई का किया दबाव
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र में मध्याह्न भोजन के सरकारी चावल की कालाबाजारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को क्षेत्र भ्रमण से लौट रहे पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने रामचंद्रडीह-चकाई मुख्य मार्ग पर एमडीएम का चावल ले जा रहे डोर-स्टेप डिलीवरी वाहन को खुले में चावल बेचते रंगेहाथ पकड़ लिया और चकाई थानाPolice के हवाले कर दिया। घटना के बाद पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद ने स्थानीय निरीक्षण भवन में प्रेस वार्ता कर व्यवस्था और संवेदक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि वे एक निजी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान देखा कि संवेदक का वाहन रास्ते में अवैध तरीके से चावल की बोरियां उतार रहा था। उनकी गाड़ी देखते ही चालक वाहन आगे बढ़ाने लगा। जिसके बाद पीछा कर उसे रोका गया। वाहन में 23 बोरी चावल लोड पाया गया। संजय प्रसाद ने कहा कि उन्होंने तत्काल एमओ से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनके बाहर होने पर चकाई थानाध्यक्ष को सूचना दी गई, जिन्होंने पुलिस बल भेजकर वाहन को जब्त कर लिया। पूर्व एमएलसी ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चकाई जिला मुख्यालय से काफी दूर है। जिसके कारण अधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग नहीं हो पाती और aquí भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने मांग की कि स्कूलों के बच्चों के निवाले पर डाका डालने वाले भ्रष्ट संवेदक का अनुबंध तत्काल रद्द कर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ सह बीईओ मनीष आनंद चकाई थाना पहुंचे और मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुट गए। बीईओ ने जब्त वाहन, चालक के बयानों और चावल के चालान से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही संवेदक भरत यादव ने भी माना कि प्लास्टिक बोर में कुछ मजदूर के द्वारा चावल बेचा जा रहा था। ऐसे में देखना होगा कि अब संवेदक भारत यादव पर क्या कुछ कार्रवाई शिक्षा विभाग करती है।0
0
Report
रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह की कड़ी ने संगीत-लोक कला से समां बंधा दिया
Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह की दसवीं और अंतिम कड़ी में रामलीला मैदान संगीत और लोककला से सराबोर रहा। आयुष नामदेव और सियाधेश म्यूजिक बैंड ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।इसके बाद जान कुमार सानू ने लोकप्रिय गीतों से समां बांधा। वहीं पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति ने ‘दिल दिया है जान भी देंगे’ और ‘बोले चूड़ियां, बोले कंगना’ जैसे गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नारायणपुर के नितारा कला केंद्र के कलाकारों ने ‘चंदा चकोर’ नाटक के जरिए बस्तर के लोकजीवन, प्रेम और संघर्ष को मंच पर जीवंत किया। पुनर्वासित कलाकारों की सहभागिता प्रस्तुति का खास आकर्षण रही ,नाटक की खास बात यह रही कि इसमें पुनर्वासित कलाकारों ने भी अभिनय किया। हिंसा और भटकाव का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे इन कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समापन समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कलाकारों का सम्मान किया और रायगढ़ में 2 करोड़ रुपये की लागत से कंटेंट क्रिएटर्स के लिए स्टूडियो बनाने समेत कई विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने रायगढ़ में कला एवं संगीत महाविद्यालय की स्थापना और 10 नए ऑक्सीजन गार्डन विकसित करने की बात भी कही।वित्त मंत्री ने महाराजा चक्रधर सिंह के कला और संगीत में योगदान को याद करते हुए कहा कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देशभर में नई पहचान दे रहा है।सांसद राधेश्याम राठिया और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी समारोह की सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित किया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खराब मौसम के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके। बाइट 01 ओपी चौधरी वित्त मंत्री छत्तीसगढ़। बाइट 02 जान कुमार शानू गायक।0
0
Report
विदिशा में श्याम डेयरी इंडस्ट्री पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा; 750 किलो घी-वेज फैट जब्त
Bhopal, Madhya Pradesh:विदिशा में श्याम डेयरी इंडस्ट्री पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा 750 किलो घी-वेज फैट जब्त अमानक और मिलावट की आशंका में करीब ₹4.50 लाख की खाद्य सामग्री सील बिना लाइसेंस मल्टीपरपज वेज फैट के निर्माण का आरोप अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण और खुली खाद्य रंग की बोतलें मिलीं घी और वेज फैट के 6 नमूने जांच के लिए लिए गए अग्रिम आदेश तक खाद्य निर्माण पर रोक0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर: नई मंडी के पास दो पक्षों की भिड़ंत, सड़क पर मारपीट
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: जहांगीराबाद नई मंडी के पास दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। नई मंडी प्रांगण में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर पहुंच गया और दोनों पक्ष आमने-सामने भिड़ गए। सड़क पर काफी देर तक हंगामा होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस विवाद की वजह और पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
केकेएम किसान जत्थेबंदी Chandigarh के किसान भवन में 10 बजे बैठक, पंजाब मंत्री से मुलाकात
Chandigarh, Chandigarh:ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀ ਕੇਕੇਐਮ ਦੀ ਅੱਜ ਕਿਸਾਨ ਭਵਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ 10 ਵਜੇ ਹੋਵੇਗੀ ਅਹਿਮ ਬੈਠਕ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਦੁਪਹਿਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੀਟਿੰਗ0
0
Report
समस्तीपुर अस्पताल में सांप डसने के बाद एंटी वेनम से युवक की जान बची
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर सदर अस्पताल में सांप के डसने के बाद भर्ती एक युवक का इलाज डॉक्टर एंटी स्नेक वेनम से कर रहे थे, वहीं उसके पास बैठी एक महिला भगत मंत्र पढ़कर झाड़-फूंक करती नजर आई। डॉक्टर जहां युवक की जान बचाने में जुटे थे, वहीं परिजन आधुनिक इलाज के साथ झाड़-फूंक का भी सहारा ले रहे थे। अस्पताल में इलाज और अंधविश्वास अब चर्चा का विषय बन गया है । पूरा मामला खानपुर थाना क्षेत्र के इलमसनगर के पास का है। यहां रहने वाले धनीलाल राम के 25 वर्षीय बेटे संजय कुमार राम को जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन बिना देर किए उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू किया। चिकित्सकों की टीम ने उसे एंटी स्नेक वेनम की 20 सुई दी। इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार होने लगा और उसकी जान बचाई जा सकी ।संजय के अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों ने इलाज के साथ झाड़-फूंक का सहारा भी लिया। इसके लिए नत्थुद्वार की रहने वाली महिला भगत दुखनी देवी को अस्पताल बुलाया गया। महिला भगत युवक के पास खड़ी होकर उसके पेट पर हाथ रखकर काफी देर तक मंत्र पढ़ती रही। महिला भगत बताती है कि संजय मेरा रिश्तेदार है। मुझे जानकारी मिली कि उसे सांप ने डस लिया है, इसलिए मैं अस्पताल पहुंची। झाड़-फूंक से पता लगाया जाता है कि व्यक्ति को असली सांप ने डसा है या भूत सांप का मामला है। इस मामले में युवक को सच में सांप ने ही डसा था। परिजन का बताना है कि सांप के डसने के बाद संजय की हालत बिगड़ रही थी। हम लोग तुरंत उसे सदर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और एंटी वेनम दिया। साथ में परिवार की मान्यता के अनुसार भगत को भी बुलाया गया था। वहीं सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में चिकित्सक ने बताया कि सांप के डसने की स्थिति में मरीज को बिना समय गंवाए तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए। झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में देरी होने पर मरीज की जान जा सकती है।चिकित्सक के अनुसार, जहरीली सांप के काटने के बाद समय पर एंटी स्नेक वेनम मिलना बेहद जरूरी है। संजय को भी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया और एंटी वेनम की 20 सुई दीं। समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी हालत में सुधार हुआ।0
0
Report
Advertisement
रामदाणा-झंगोरा की बंपर फसल से किसानों की आय में उछाल के आसार
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड | फ़सल कटाई का मौसम ज़ोरों पर है और स्थानीय किसान पारंपरिक मोटे अनाजों - जैसे रामदाना, कोदा और झंगोरा - की भरपूर फ़सल काट रहे हैं। यह अच्छी फ़सल इलाके के किसान परिवारों को आर्थिक रूप से मज़बूत सहारा देगी। संचालित राज्य एडमिशन के अंतर्गत जनपद में Ramdana, Koda And Jhangora मुख्यतः इन तीन फसलों पर फोकस किया जा रहा है इनके उत्पादन को बढ़ाने हेतु और जिसके अंतर्गत हमने वर्तमान सत्र में साढ़े चार हेक्टेयर कवर किया है और वर्तमान स्थिति जो पैदावर की स्थिति है अभी तक सभी क्षेत्रों में अच्छी पाई गई है और उम्मीद करते हैं कि जो आगामी मास से हमारा मंडवा विक्रय का पैक्स के माध्यम से जो कार्यक्रम चलाया जाएगा उसमें हम लोग वृद्धि करेंगे गत वर्ष की तुलना में हम लोग अपना अचीवमेंट बढ़ाएंगे। साथ ही रामनाना जो है जो हमारा केदारनाथ धाम है देश विदेश के पर्यटक यहां पर आते हैं तो वहां पर 300 ग्रुप जो इसका रामनाना का प्रसाद बनाकर बेचते हैं उनकी आय में भी वृद्धि होगी। और मैं बताना चाहूंगा कि इस वर्ष जो न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार द्वारा घोषित किया गया है गत वर्ष की तुलना में ₹3 वृद्धि करके इसको ₹52 प्रति किलो के हिसाब से जो है किसानों से लिया जाएगा।0
0
Report
ढाबे पर शराब पकड़ने के बाद ढाबा संचालक ने थानेदार की बदसलूकी कैमरे में कैद
Damoh, Madhya Pradesh:ढाबे पर अवैध शराब पकड़ने हुए थानेदार से ढाबा संचालक की बदसलूकी कैमरे में कैद... पथरिया में अब पुलिस भी महफूज नहीं है बल्कि दबंगों का आलम ये है कि वो बेखौफ होकर पुलिस अधिकारियों को खरी खोटी सुना रहे हैं। पथरिया के एक चर्चित ढाबे पर शराब बेचे जाने की सूचना पुलिस को मिली तो पथरिया थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर संजू सैयाम अपनी टीम को लेकर उस ढाबे पर पहुंचे और पुलिस को जो सूचना मिली थी वो सही पाई गई। लेकिन इस कार्यवाही में पुलिस की वास्तविक स्थिति भी सामने आ गई। इस घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं। जिसमें बेखौफ ढाबा संचालक इस सब इंस्पेक्टर को खरी खोटी सुना रहा है, सरेआम कह रहा है कि साहब अक्सर यहां से मुफ्त में शराब ले जाते है और जब मना करो तो पकड़ने आ जाते है, थानेदार अपनी सफाई देते नजर आ रहे है और ढाबा संचालक बार बार यही बात दोहरा रहा कि पैसे और शराब दो तो सब सही है और न दो तो शराब पकड़ने आ जाते हैं। हालांकि पुलिस ने यहां से शराब जब्त की और आरोपी ढाबा संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया। मामला ताजा नहीं बाकी 23 अगस्त का था जब ये सब हुआ जिसका वीडियो कई दिनों बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए और चर्चा का विषय बन गए। एक पुलिस अधिकारी पर लग रहे आरोपों को लेकर आम लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस वालों को लेकर कई तरह की टिप्पणी की। इन वीडियोज का पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद संज्ञान लिया और पथरिया एसडीओपी से जानकारी मांगी तो जानकर अफसरों का दिमाग भी घूम गया। 23 अगस्त की इस घटना के बाद पुलिस ने शराब जब्त होने का मामला तो दर्ज किया लेकिन पुलिस के साथ हुई बदसलूकी का कोई भी मामला नहीं बनाया। एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के साथ हुईं बदसलूकी को लेकर कोई मामला पुलिस के रोजनामचे में दर्ज नहीं हुआ। जब अफसरों ने फटकार लगाई तो कई दिन बाद एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। एडिशनल एसपी के निर्देश के बाद आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस घटना ने सबको सोचने मजबूर कर दिया है कि जब पुलिस वालों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही है तो फिर आम आदमी कैसे सुरक्षित रह पाएंगे?0
0
Report
मुजफ्फरनगर में भाई-बहन पर जानलेवा हमला, दबंगों ने सड़क पर बुरी तरह पीटा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में भाई-बहन पर जानलेवा हमला, दबंगों ने भाई बहन को बुरी तरह सड़कों पर पीटा, दबंगो पर घर में घुसकर बहन से अभद्रता का आरोप, विरोध करने पर बहन के भाई सोनू के साथ मारपीट, दबंगो की पिटाई से बहन रीना व भाई सोनू घायल, सड़क पर भाई बहन की पिटाई का वीडियो वायरल, तितावी थाने के सैदपुर खुर्द गांव का मामला। बाइट =रीना (पीड़िता )0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा वेस्ट हिट एंड रन: थार चालक गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:ये बुधवार को पुलिस की कारवाई हुई है हिट एंड रन के मामले में थार का चालक गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार से हुए हिट एंड रन मामले में फरार चल रहे आरोपी चालक को बिसरख थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आशीष पॉल के रूप में हुई है। सोमवार को बिसरख थाना क्षेत्र के इटैड़ा में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी थी। हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील नीरज कुमार सिन्हा (40) की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं。 पुलिस के मुताबिक, हादसा थार चालक के ओवरटेक करने के दौरान हुआ था। टक्कर के बाद आरोपी चालक थार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने आज यानि बुधवार को आरोपी आशीष पॉल को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में घायल नीरज कुमार सिन्हा की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका नोएडा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, महिला के शरीर में करीब 18 फ्रैक्चर हुए हैं।वह एक प्ले स्कूल में टीचर है।इनकी शादी इसी साल 9 मार्च को हुई थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मामले में हिट एंड रन की कड़ी धारा जोड़ने की मांग को लेकर बिसरख थाने पर मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया था। परिजनों की मांग के बाद पुलिस ने FIR में BNS की धारा 106(2) भी जोड़ दी थी。 अब पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर لیا है। मृतक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, परिवार ने आज नीरज कुमार सिन्हा का अंतिम संस्कार किया है।0
0
Report
दमोह में बिजली बिल वसूली के दौरान कर्मचारियों पर हमला, एफआईआर दर्ज
Damoh, Madhya Pradesh:बिजली बिल वसूली करने गए कर्मचारियों पर हमला, दर्ज हुई एफआईआर.. दमोह में फिर एक बार बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। दरअसल जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अधरोटा गांव में बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली बिल की वसूली करने गए थे और गांव में बकायादारों से बिल वसूल रहे थे कि अचानक कुछ लोग टीम पर बरस पड़े और उनके साथ जमकर मारपीट की। इस घटना की सूचना इन कर्मचारियों ने अपने आला अधिकारियों को दी और अधिकारियों के निर्देश के बाद इस पीड़ित कर्मचारियाों ने नोहटा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कर्मचारियों के मुताबिक आएं दिन उनके साथ बदसलूकी होती है लेकिन अब बात मारपीट तक आ गई और वो देहती क्षेत्रों में जाने से बच रहे है। इन्होंने इस कांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्दी गिरफ्तारी नहीं हुई तो वो लोग सड़को पर आने मजबूर हो जाएँगे।0
0
Report
दमोह के अस्पताल में डाक्टरों पर हमला, गिरफ्तारी और काम बंद की चेतावनी
Damoh, Madhya Pradesh:ड्यूटी के दौरान डॉक्टर से मार्केट्स चिकित्सकों ने कहा आरोपियों को करें गिरफ्तार नहीं हो कर देंगे काम बंद.. एंकर/ दमोह जिले के अस्पतालों में डॉक्टर भी सुरक्षित नहीं है, लोगों की जिंदगी बचाने वाले डॉक्टर्स के साथ बदसलूकी और मारपीट जैसी घटनाएं सामने आ रही है। जिले के हटा सिविल अस्पताल में एक ड्यूटी डॉक्टर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। चिकित्सक डॉ चेतन साहू सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर थे इसी बीच अस्पताल में इलाजरत मरीज के तीमारदारों ने उनके साथ बदसलूकी के साथ मारपीट की और ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। दरअसल डॉ साहू ड्यूटी कर रहे थे और इसी बीच एक मरीज के परिजन उनके रूम में पहुंचे और पहले कुछ देर तक उन्होंने बातचीत की और फिर डाक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले इन लोगों ने अस्पताल में भी उत्पात मचाया। अपने साथ हुए इस तरह के سुलूक के बाद डॉ साहू ने हटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, इस घटना से जिले भर के डॉक्टर्स नाराज है और काम बंद हड़ताल की चेतावनी भी दे रहे हैं। चिकित्सकों ने हटा में एसडीपीओ और जिला मुख्यालय पर एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इस मामले में पुलिस के मुताबिक डॉ साहू को रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है और जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी0
0
Report
Advertisement
खतौली में छेड़छाड़: CCTV वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh: mu,z?ff?rdn महिला से बदसलूकी पर पुलिस का एक्शन, मॉर्निंग वॉक के दौरान छेड़छाड़ का मामला, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया, खतौली निवासी है आरोपी भूरा उर्फ कामिल, आरोपी युवक पैरों से चलने में हुआ मोहताज, गलती मांगता हुआ कंधों के सारे हवालात पहुंचा, महिला से छेड़छाड़ सीसीटीवी में हुई थी कैद, छेड़छाड़ और पुलिस एक्शन वीडियो वायरल, खतौली कोतवाली पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई।0
0
Report
बलरामपुर में तेंदुआ, 500 मीटर दूरी पर गांव; सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में घात लगाकर पुलिया पर बैठा तेंदुआ गांव से महज 500 मीटर दूर दिखा रात 8:30 बजे जमुवारिया-बेनीनगर मार्ग पर नजर आया, ग्रामीणों में दहशत; प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम की मांग बलरामपुर जिले के कई इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी से बनी दहशत के बीच बुधवार रात गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के बेनीनगर में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में डर बढ़ गया। रात करीब 8:30 बजे जमुवारिया-बेनीनगर मार्ग पर एक पुलिया के पास तेंदुआ घात लगाकर बैठा नजर आया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने तेंदुए को देखा तो आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बेनीनगर निवासी अकरम खान और डॉ. अरशद हुसैन ने बताया कि वे बुधवार रात बलरामपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिया के पास उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी। तेंदुआ सड़क किनारे काफी देर तक घात लगाकर बैठा दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि अंधेरे में सड़क से गुजरने वाले किसी व्यक्ति को इसकी मौजूदगी का पता नहीं चल पाता और अचानक हमला होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, जिस स्थान पर तेंदुआ दिखाई दिया, वहां से बेनीनगर गांव की आबादी करीब 500 मीटर की दूरी पर है। गांव के इतने करीब तेंदुए के पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को रात के समय गांव से बाहर निकलने और खेतों की ओर जाने में डर लग रहा है। लोगों का कहना है कि तेंदुआ यदि इसी तरह गांव के आसपास सक्रिय रहा तो बच्चों, महिलाओं और खेतों में आने-जाने वाले ग्रामीणों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से तेंदुए की निगरानी बढ़ाने, गांव के आसपास गश्त कराने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। फिलहाल किसी व्यक्ति पर तेंदुए के हमले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गांव के नजदीक उसकी मौजूदगी ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है.0
0
Report
गोंडा में आज सुबह से मूसलाधार बरसात, तापमान 25°C तक गिरा
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में आज गुरुवार सुबह 4:00 बजे से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है हल्की हवाओं के साथ सुबह 4:00 से ही रुक-रुक कर मूसलाधार बरसात हो रही है। 2 घंटे के अंदर मौसम विभाग के अनुसार गोंडा में 10 एमएम बरसात हुई है अभी भी लगातार बरसात जारी है। मूसलाधार बरसात शुरू होने से जहां एक तरफ गोंडा के तापमान में गिरावट आई है। गोंडा जिले का तापमान आज गुरुवार सुबह 6:00 बजे 25 सेल्सियस पहुँच चुका है जबकि सामान्य दिनों में 29 सेल्सियस तापमान रहता है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ किसानों की धान, गन्ने की फसल को सबसे ज्यादा फायदा भी हो रहा है। मौसम विभाग द्वारा अगले तीन घंटे में मध्यम बरसात होने के साथ हल्की हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर के भी चेतावनी जारी कर लोगों को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग द्वारा 26 सितंबर तक भी अगले तीन दिन का अलर्ट जारी किया गया है कि गोंडा जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम के बीच मूसलाधार बरसात हो सकती है। मौस्म विभाग के अनुसार 1 जून 2026 से लेकर आज 24 सितंबर सुबह 6:00 तक गोंडा में कुल सामान्य तौर पर 836.4 एमएम बरसात होनी थी लेकिन 10% कम बरसात होकर के गोंडा में अब तक 750.6 एमएम ही बरसात हुई है। सबसे ज्यादा गोंडा में बरसात अगस्त के आखिरी सप्ताह और सितंबर के पहले सप्ताह में खूब बरसात हुई है सितंबर के دوسرے सप्ताह में भी कुछ बरसात हुई है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव के अनुसार मौसम ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है अगले कुछ दिनों तक किसी तरीके से मौसम रहेगा। मौसम विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी होने के बाद गोंडा कलेक्ट्रेट में भी जिला आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है।0
0
Report
Advertisement
