276404
Mau - महाराणा प्रताप जयंती पर विश्व हिंदू महासंघ का भव्य समारोह
Chaliswan, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अंतर्गत देवल देवलास में विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भूख हड़ताल से मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे की हालत गम्भीर, डॉक्टर ने चिंता जताई
Noida, Uttar Pradesh:CHHATRAPATI SAMBHAJINAGAR (MAHARASHTRA): VINOD CHAWARE (DOCTOR) ON HEALTH update OF MARATHA ACTIVIST MANOJ JARANGE DUE TO HUNGER STRIKE (PLAYED AT 3:16 PM) महाराष्ट्र: भूख हड़ताल के कारण मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे की बिगड़ती सेहत पर डॉ. विनोद चवारे कहते हैं, "मनोज जरांगे पाटिल कल भूख हड़ताल पर बैठे थे, और क्योंकि उन्होंने चिलचिलाती धूप में उपवास किया, इसलिए उन्हें गंभीर डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) हो गया। इसके चलते उन्हें उल्टी, जी मिचलाना और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखाई देने लगे... कल रात, 2:00 से 2:30 बजे के बीच, उन्हें छत्रपति संभाजीनगर के गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया, और उनका इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया... इसके अलावा, गंभीर डिहाइड्रेशन से 'ब्रेन स्ट्रोक' होने का भी एक अलग खतरा बना रहता है। इसलिए, शुरुआती 48 से 72 घंटे जो कि बेहद नाज़ुक होते हैं, उस दौरान हमें उनकी सेहत पर बारीकी से नज़र रखने पर खास ध्यान देना होगा."0
0
Report
भागलपुर समाहरणालय में विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और समीक्षा बैठक
Noida, Uttar Pradesh:आज भागलपुर समाहरणालय में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने हेतु सरकार निरंतर कार्यरत है।0
0
Report
एजाज अहमद ने नंदकिशोर राम के आवास बदले जाने पर सरकार पर सवाल उठाए
Patna, Bihar:बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम को भवन निर्माण विभाग ने 11 मई 2026 को ही 21 हार्डिंग रोड का आवास आवंटित किया था। यह बात समझ से परे है कि उस आवंटित आवास में नंदकिशोर राम जी क्यों नहीं गए और जब आवास बदल गए तो उन्हें यह बयान देना चाहिए था की आखिर बार-बार राज्य सरकार और भवन निर्माण विभाग उनके आवास को बदलकर क्यों उन्हें परेशान कर रही है और एक दलित समाज का क्यों अपमान कर रही है? इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा जो आवास आवंटन के संबंध में विभागीय आदेश जारी की गई है उसकी कॉपी संलग्न करते हुए एजाज ने आगे पूछा कि मंत्री नंदकिशोर राम जी ने राजनीति नैरेटिव सेट करने के लिए सरकार के इशारे पर इस तरह का बयान क्यों दिया , जो कहीं से भी उचित नहीं है। इस तरह का वक्तव्य मंत्री नंदकिशोर राम के द्वारा दिया जाना स्पष्ट करता है की सरकार में बैठे हुए लोग बदनाम करने के नीयत से और माहौल बनाने के लिए 10 सर्कुलर रोड को मंत्री नंदकिशोर राम के नाम से आवंटित किया । और उनसे इस तरह का वक्तव्य देने के लिए उन्हें मजबूर किया।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा-उत्तराखंड में भाईचारे के तनाव का मामला: भीड़ ने किया हमला
Charkhi, Haryana:चरखी दादरी के बाबा स्वामी दयाल धाम पर पहुंचे हर्ष छिकारा। उत्तराखंड में चल रहे मामले को लेकर बोले हर्ष छिकारा। हरियाणा में बाहर के स्टेट से कोई आता है तो मेहमान नवाजी की जाती है यह बुजुर्गों ने सिखाया है यह हमारी संस्कृति है। उत्तराखंड में जब हरियाणा दिल्ली यूपी की गाड़ियां जाती है तो वहां के कुछ लोग जो नशा करते हैं हरियाणा वालों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं हरियाणा के दो युवक हरिद्वार गए थे जहां उनका भीड़ ने पीटाई की सड़कों पर कपड़े उतार कर दौड़ाया। 10 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ का बहाना बनाकर लड़की की माता जी का बयान आया है कि इन लड़कों ने कोई छेड़छाड़ नहीं की और नहीं अभद्र व्यवहार किया यह सरासर झूठ है। हर्ष छिकारा बोले हरियाणा की गाड़ी देखते ही उत्तराखंड की भीड़ के अंदर इतना गुस्सा क्यों इतनी जलन किस लिए है बिना सोचे समझे हमला कर देते हैं। शिकार बोल दो बच्चे वहां जो पीटे गए हैं उसके कारण संपूर्ण हरियाणा की बेजती हुई है अगर वे बच्चे शर्म मानते हुए गोलियां फांसी खाकर आत्महत्या कर ले तो इसके जिम्मेदार कौन होंगे अगर उनको निर्दोष होते हुए भी पीटा गय दोषियों को भी यही सजा मिलनी चाहिए उत्तराखंड पुलिस ने 2003 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि हमला करने वाली भीड़ 25 से 30 लोगों की थी। हर्ष छिकारा बोले कहीं ना कहीं हरियाणा और उत्तराखंड के भाईचारे को खराब करने की कोशिश की जा रही है। भड़काऊ भाषण को लेकर बोले हर्ष छिकारा मेरे उत्तराखंड और हरियाणा के लोगों को भड़कने से मेरा क्या फायदा है। हर्षिता छिकारा ने कहा कि उत्तराखंड के लोग कहते हैं कि हरियाणा के लोग यहाँ शराब पीते हैं नशा करते हैं यह मैं मानता हूं लेकिन उत्तराखंड सरकार ने गंगा के किनारे शराब के ठेके क्यों खोले गए हैं देवभूमि को ऐसा क्यों बनाया जा रहा है पहले वह बंद करना चाहिए अगर कोई हरियाणा से शराब लेकर जाता है तो उसे पर कार्रवाई करें वहां मीट की दुकान खोल लगी है उनको भी बंद कर देना चाहिए उत्तराखंड वालों ने रुपए के लिए यह ठेके और मीट की दुकान खोली हुई है0
0
Report
बेगूं के जोगणिया माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, व्यवस्था के साथ दर्शन
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणिया माता शक्तिपीठ मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने मां जोगणिया के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा। जोगणिया माता शक्तिपीठ के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से लाइन में खड़ा कर बारी-बारी से दर्शन करवाए जा रहे हैं। वहीं गर्मी को देखते हुए मंदिर संस्थान की ओर से छाया, पेयजल और जलपान की विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है।0
0
Report
करौली दौरे में जल संरक्षण अभियान की समीक्षा, नायक ने लक्ष्य स्पष्ट किए
Karauli, Rajasthan:राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष रहे करौली दौरे पर, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत की कार्यों की समीक्षा, जिला करौली राजेन्द्र नायक ने करौली दौरे के दौरान वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आमजन से जल संरक्षण और वातावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने पांचना बांध पर जल पूजन किया, अभियान से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया तथा कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बाद में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। राजेन्द्र नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का मुख्य संदेश "जल है तो जीवन है" है। अभियान के तहत नदियों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों की सफाई, जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण तथा पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं और अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने का है। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, धार्मिक संगठनों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और ग्राम पंचायतों को "जल गौरव सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा। नायक ने आमजन से प्रत्येक परिवार द्वारा कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक पौधारोपण से पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा, वर्षा में वृद्धि होगी और जल स्रोतों का संरक्षण संभव हो सकेगा। इससे कृषि, व्यापार और समग्र विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभी से ठोस प्रयास करना आवश्यक है। इस अवसर पर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि पांचना बांध पर जल पूजन कार्यक्रम तथा जल संरक्षण जनजागरूकता के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा निर्धारित कार्यों को 5 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह, विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
निम्बाहेड़ा में 1–8 जुलाई महाकुंभ: लिंग महापुराण कथा और महायज्ञ शुरू
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा स्थित श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ एवं शोध संस्थान के तत्वावधान में 21वां अष्ट दिवसीय एकविशांति कल्याण महाकुंभ आगामी 1 से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा। महाकुंभ के दौरान श्री लिंग महापुराण कथा एवं अति महारूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से संत-महात्मा एवं हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। वेदपीठ पदाधिकारी ने भानपुरा पीठाधीश्वर जगद्गुरु Shankaracharya स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज को महाकुंभ में पधारने का निमंत्रण दिया। 7 जून से घर-घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण अभियान शुरू होगा, जबकि 21 जून को भव्य आध्यात्मिक महापदयात्रा निकाली जाएगी।0
0
Report
कपिल सिब्बल बोले—Abhishek बनर्जी पर हमले से लोकतंत्र की हिंसा उजागर
Noida, Uttar Pradesh:KAPIL SIBAL (RAJYA SABHA MP) PRESS CONFERENCE दिल्ली: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा, "यह भाजपा के कार्यकाल में हो रहा है। यह विकसित भारत का दृश्य दिखा रहा है... आने वाले वर्षों का यह दृश्य है... इस देश के गृह मंत्री और भाजपा के बड़े नेता ने इस कृत्य की निंदा नहीं की। सुवेंदु अधिकारी को खुद वहां जाना चाहिए था। जिस व्यक्ति ने पत्थर फेंका था, उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई... यह पहले से ही तय था कि उनके आने पर पथराव किया जाएगा... यह लोकतंत्र की हिंसा है..."0
0
Report
प्रतापगढ़: पैरोल से फरार वारंटी को हथुनिया पुलिस ने डिटेन किया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत हथुनिया थाना पुलिस ने पैरोल पर रिहा होने के बाद करीब तीन माह से फरार चल रहे वारंटी को डिटेन किया है। थानाधिकारी उदयवीरसिंह ने बताया कि विशेष न्यायाधीश NDPS Act, मंदसौर मध्यप्रदेश के प्रकरण NDPS Act के तहत वांछित मनसुख पुत्र हीरालाल गायरी निवासी बरौठा, थाना हथुनिया को डिटेन किया गया। आरोपी पैरोल पर रिहा होने के बाद निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हुआ था और पिछले तीन माह से फरार चल रहा था। कार्रवाई के बाद आरोपी को नियमानुसार सिटी कोतवाली मंदसौर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
एएनटीएफ नशा मुक्ति जागरूकता अभियान: प्रतापगढ़ में 500 मीटर ड्रग फ्री क्षेत्र घोषित
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में एएनटीएफ चौकी द्वारा लक्ष्मण रेखा अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 325 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य सहभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में एएनटीएफ चौकी प्रभारी लोकेश कुमार, कांस्टेबल सुनील गोदारा तथा स्थानीय पुलिस थाना प्रतापगढ़ से थाना प्रभारी कमल सिंह एवं सहायक उप निरीक्षक सुनील उपस्थित रहे। इसके अलावा 10 स्वयंसेवी छात्र एवं 5 शिक्षक योद्धाओं ने भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उपस्थित सभी लगभग 325 लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। अभियान के तहत आसपास 500 मीटर क्षेत्र को ड्रग फ्री जोन घोषित किया गया। साथ ही नशा संबंधी शिकायतों एवं सूचनाओं के लिए शिकायत पेटिका भी स्थापित की गई, ताकि आमजन गोपनीय रूप से नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकें। अभियान में शिक्षकगण, विद्यार्थीगण, एनजीओ प्रतिनिधियों एवं नशा मुक्ति केंद्र संचालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए नशा नहीं करने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना शिकायत पेटिका के माध्यम से देने की सहमति व्यक्त की तथा लक्ष्मण रेखा अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अभियान के अंत में सभी ने मिलकर नशा मुक्त प्रतापगढ़ के निर्माण का संकल्प दोहराया।0
0
Report
वंदे गंगा अभियान: हथुनिया पुलिस ने मचलना बांध की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला, प्रतापगढ़ विधानसभा, खबर की लोकेशन: प्रतापगढ़। वंदे गंगा अभियान के तहत हथुनिया पुलिस ने मचलना बांध पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर बांध की सफाई की और आमजन को स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने बांध के आसपास फैले कचरे, पॉलीथिन और जलकुंभी को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया। थानाधिकारी उदयवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सफाई के दौरान बांध के जल स्रोत को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि तालाब ग्रामीण क्षेत्रों की जीवनरेखा हैं; इनकी नियमित सफाई और संरक्षण से जल संरक्षण बढ़ता है और वर्षा ऋतु में स्वच्छ जल संचयन बेहतर होता है। आमजन से जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की गई। अभियाम के माध्यम से पुलिस ने स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने को कहा गया।0
0
Report
वाल्मीकिनगर में बीजेपी प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में जोश, बगहा में गर्मजोशी से स्वागत
Bagaha, Bihar:वाल्मीकिनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास दो दिवसीय बीजेपी संगठन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर की बैठक संगठन हित में होती रहती हैं ताकि पार्टी मजबूत हो। इसी क्रम में बगहा जिले के बाद गोपालगंज के साथी भी वहाँ पहुँचे। बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी के अलावा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी वाल्मीकिनगर पहुँचे। खुद बिहार बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें माला पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की शुरुआत वाल्मीकिनगर सभागार में की गई। गोपालगंज जिला बीजेपी कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ के नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। वाल्मीकिनगर से वापसी के दौरान बगहा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया, हालांकि नारेबाजी पर नेताओं ने ऐसा न करने को कहा। मौके पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे, सदर विधायक राम सिंह, पूर्व मंत्री राजेश सिंह, बीएन तिवारी और बगहा बीजेपी जिलाध्यक्ष अचिंतय कुमार लल्ला मौजूद रहे; कार्यकर्ताओं ने इन्हें अंग वस्त्र और फूल मालाओं से सम्मानित किया। कार्यक्रम की जानकारी बिहार बीजेपी सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक सोमेश पाण्डेय ने दी। बाइट — संजय सरावगी, बिहार बीजेपी अध्यक्ष。0
0
Report
Advertisement
विश्व पत्रकारिता दिवस पर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उ. प्र. ने किया शरबत वितरण
Unnao, Uttar Pradesh:शुक्लागंज, उन्नाव। विश्व पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा शुक्लागंज में राहगीरों एवं आमजन को शरबत वितरित कर समाज सेवा का संदेश दिया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों के संप्रेषण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी पत्रकारों का कर्तव्य है। इसी भावना के तहत संगठन द्वारा यह सेवा कार्य किया गया। शरबत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की और आयोजन की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और जनहित की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। विश्व पत्रकारिता दिवस पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर उदाहरण बना।0
0
Report
आंधी-तूफान के बाद मूसलाधार बारिश, गर्मी से राहत पर जलभराव से परेशानी
Amroha, Uttar Pradesh:*लोकेशन अमरोहा* *स्लग:* आंधी-तूफान के बाद मूसलाधार बारिश, गर्मी से राहत पर जलभराव से परेशानी अमरोहा जनपद में आई तेज आंधी-तूफान के बाद मूसलाधार बारिश हुई। झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। मौसम खुशनुमा होते ही बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। वहीं तेज वर्षा के कारण निचले इलाकों और मुख्य मार्गों पर जलभराव की समस्या भी सामने आई। कई जगह सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को दिक्कत हुई। राहगीरों को कीचड़ और फिसलन से बचकर निकलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। नगर पालिका की टीमें जलभराव वाले स्थानों से पानी निकासी में जुटी हैं।0
0
Report
बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा चूक, गोद में कुत्ता लेकर पहुंचा श्रद्धालु, फोटो वायरल होने पर सेवायतो
Mathura, Uttar Pradesh:बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा चूक, गोद में कुत्ता लेकर पहुंचा श्रद्धालु, फोटो वायरल होने पर सेवायतों में रोष । मथुरा। धर्मनगरी के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में रविवार को एक बड़ा झोल सामने आया है। भारी सुरक्षा घेरे और कड़े नियमों के बावजूद मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु पालतू कुत्ते के साथ प्रवेश कर गया, जिसका फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल तस्वीर मंदिर के गेट संख्या दो और पांच के बीच के क्षेत्र की बताई जा रही है। इसमें सफेद टी-शर्ट पहने एक युवक गोद में कुत्ता लेकर खड़ा है, जबकि उसका साथी मोबाइल से फोटो क्लिक कर रहा है।सैकड़ों निजी सुरक्षाकर्मियों और पुलिस बल की तैनाती के बाद भी हुई इस गंभीर चूक ने मंदिर की चौकसी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।इस घटनाक्रम पर मंदिर के सेवायत गोस्वामी समाज ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।0
0
Report
Advertisement
