276404
Mau - अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Chaliswan, Uttar Pradesh:मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के होलीपुर के समीप गेहूं के खेत जा रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पिकनिक मनाने नदी पहुंचे तीन दोस्त, दो की संदेहास्पद मौत, तीसरा लापता - हिंदी समाचार
Ansar Nagar, Jharkhand:पिकनिक मनाने नदी पहुंचे तीन दोस्त, दो की संदेहास्पद मौत, तीसरा लापता0
0
Report
गंगा के उफान ने दियारा बाढ़ में मची तबाही, पलायन जारी
Barh, Bihar:गंगा में उफान ने बाढ़ अनुमंडल के दियारा और टाल क्षेत्रों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। लोग अपना घर बार छोड़कर अपने मवेशियों के साथ किसी ऊँचे स्थान की तलाश में निकल गए हैं। बाढ़ में मलाही दियारा से लोग सैकड़ों मवेशियों को जहाज में लादकर शहर पहुंच गए हैं। दियारा में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ से जूझ रहे बख्तियारपुर दियारा क्षेत्र के चार पंचायत चिरैया, रूपस महाजी, काला दियारा और हरदासपुर में भी स्थिति भयावह है। लोग अपना जरूरी सामान लेकर घर छोड़ने को मजबूर हैं। अथमलगोला अंचल के राम नगर दियारा में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीण रामनगर दियारा पुल पर शरण लिए हुए हैं। इसी प्रकार बाढ़ अंचल में बंडा दियारा के लोगों को नाव से रेस्क्यू कर गंगा के इस पार लाया गया है। दियारा में कई लोगों के घरों में राशन नहीं होने पर वे सूखा भोजन करने के लिए मजबूर हैं। जलावन की व्यवस्था नहीं होने से लोगों के घरों में चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया है। चारा की व्यवस्था नहीं होने पर लोग सैकड़ों मवेशियों को जहाज पर लेकर शहर पहुंच रहे हैं। वहीं मोकामा में जंजीरा दियारा के बाढ़ पीड़ितों ने मोकामा प्रखंड कार्यालय परिसर में शरण लिया हुआ है। अधिकारियों ने बांस के सहारे छावनी बनाकर रहने के लिए प्लास्टिक की सीट दे दी है। दियारा के लोगों का कहना है कि अभी तक स्थानीय प्रशासन से उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। अभी तक बाढ़ से विस्थापित लोगों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था भी नहीं की गई है। शहर में भी लोगों को सड़क किनारे मवेशियों को बांधकर रखना पड़ रहा है। मवेशियों के लिए भूसा और हरा चारा भी नहीं मिल रहा है। दियारा से ग्रामीणों का लगातार शहर की तरफ पलायन हो रहा है। लोग नाव पर अपना जरूरी सामान लादकर किसी तरह अपने और अपने मवेशियों को जिंदा रखने के उपाय में जुटे हैं। दियारा क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका का आकलन करने के लिए सरकारी अधिकारी भी वहां जाकर केवल मदद का भरोसा दे रहे हैं। एसडीओ कृष्णा जोशी ने बताया कि विस्थापित लोगों के लिए सरकारी नाव की सुविधा शुरू की गई है। उनके लिए सामुदायिक रसोई केंद्र और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की भी व्यवस्था की जाएगी। मवेशियों के लिए भी पशु चारा की व्यवस्था कराई गई है。0
0
Report
दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम खुशनुमा हो गया
New Delhi, Delhi:तेज हवाओं के साथ बदला दिल्ली का मौसम, बारिश से मौसम हुआ सुहाना उत्तर दिल्ली के तिमारपुर, वजीराबाद, संगम विहार और बुराड़ी इलाके में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम खुशनुमा हो गया। आसमान में बादल छाने के बाद कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट महसूस की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी। IMD के मुताबिक दिल्ली में 4 सितंबर को बहुत भारी बारिश और अगले दो दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तिमारपुर, वजीराबाद, संगम विहार और बुराड़ी में बारिश के बाद सड़क किनारे और निचले इलाकों में पानी जमा होने की भी आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।0
0
Report
Advertisement
जी मीडिया ने मैनपुरी जिला अस्पताल का रियलिटी चेक किया; इमरजेंसी वार्ड में हड़कंप
Mainpuri, Uttar Pradesh:जी मीडिया की टीम ने मैनपुरी में जिला अस्पताल का रियलिटी चेक किया और जाना कि डॉक्टर साहब अस्पताल में है या नहीं... जी मीडिया के अचानक हुए रियलिटी चेक के बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हड़कंप मच गया, स्वास्थ्य कर्मी जल्दी-जल्दी अपनी जगह पर सेट होने का प्रयास करने लगे, हालांकि जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक मौजूद मिले लेकिन मैनपुरी जिला अस्पताल अपनी अव्यवस्थाओं के लिए हमेशा चर्चा में बना रहता है। वॉक थ्रू - जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का रियलिटी चेक0
0
Report
Sagawada municipality elections: BJP rebels and BEP intensify contest, 12 wards see direct clash
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव 2026, 12 वार्डों में भाजपा के बागियों ने बिगाड़ा चुनावी गणित एंकर इन्फोरोडक्शन - डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगरपालिका में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। नगरपालिका के 35 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस, बीएपी और निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 99 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 12 वार्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि 18 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है। सबसे बड़ी चुनौती भाजपा के सामने अपने ही बागियों की है। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने 12 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोक दी है। ऐसे में इन वार्डों में भाजपा के वोटों के बंटवारे का असर चुनावी नतीजों पर पड़ सकता है। बॉडी— डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगरपालिका में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगरपालिका के 35 वार्डों में चुनाव लड़ रहे 99 उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में प्रचार अभियान में जुट गए हैं। प्रत्याशी मतदाताओं को साधने के लिए घर-घर संपर्क कर रहे हैं, वहीं राजनीतिक दल भी अपने-अपने समीकरण मजबूत करने में जुटे हैं। सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव में मुकाबला वार्ड दर वार्ड अलग तस्वीर पेश कर रहा है। कहीं भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं, तो कहीं बीएपी की एंट्री ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी कई वार्डों में प्रमुख राजनीतिक दलों के समीकरण प्रभावित कर सकते हैं। 12 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने सागवाड़ा नगरपालिका के 35 वार्डों में से वार्ड संख्या 5, 10, 14, 15, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28 और 32 में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। इन वार्डों में दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसे में यहां प्रत्याशी के व्यक्तिगत प्रभाव, स्थानीय मुद्दे और पार्टी के परंपरागत वोट चुनावी नतीजों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 18 वार्डों में बीएपी ने बनाया मुकाबला त्रिकोणीय वहीं सागवाड़ा नगरपालिका के कई वार्डों में भारत आदिवासी पार्टी यानी बीएपी की मौजूदगी ने भाजपा और कांग्रेस के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। वार्ड संख्या 2, 3, 8, 11, 12, 16, 29, 30, 31, 34 और 35 में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इन वार्डों में बीएपी की मौजूदगी खास तौर पर भाजपा और कांग्रेस के लिए चुनौती मानी जा रही है। तीन प्रमुख प्रत्याशियों के बीच वोटों के बंटवारे से बेहद करीबी मुकाबले की स्थिति बन सकती है और कम अंतर से जीत-हार का फैसला होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। निर्दलीयों ने भी बढ़ाई राजनीतिक दलों की चिंता नगरपालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी भी कई वार्डों में मुकाबले को दिलचस्प बना रही है। चार वार्डों में चार-चार उम्मीदवार, जबकि एक वार्ड में पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में इन वार्डों में किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में वोटों का ध्रुवीकरण नहीं होने पर परिणाम अप्रत्याशित हो सकते हैं। 12 वार्डों में भाजपा के सामने अपने ही बागियों की चुनौती सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के भीतर से सामने आई है। टिकट नहीं मिलने से नाराज कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बगावत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। वार्ड संख्या 1, 6, 7, 9, 13, 17, 18, 19, 20, 25 और 33 में भाजपा के बागी प्रत्याशी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। इन बागियों के मैदान में होने से भाजपा के सामने सबसे बड़ा सवाल अपने परंपरागत वोट बैंक को एकजुट रखने का है। हालांकि भाजपा नेता बागियों के चुनाव मैदान में उतरने से पार्टी को किसी बड़े नुकसान से इनकार कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह संगठन के साथ हैं और चुनाव के बाद नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनेगा। दूसरी ओर कांग्रेस इन बागियों की मौजूदगी को अपने लिए सियासी फायदे के तौर पर देख रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा के बागी प्रत्याशी की वजह से भाजपा के वोटों का विभाजन होगा, जिसका सीधा लाभ कांग्रेस प्रत्याशियों को मिल सकता है। बाईट-1 योगेश पंड्या बागी प्रत्याशी भाजपा (दाढ़ी वाला) बाईट-2 राजेश पाटीदार जिला प्रवक्ता भाजपा (सफेद कुर्ता) बाइट -3 ललित पंचाल नगर अध्यक्ष कांग्रेस सागवाड़ा (ब्लू शर्ट) सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव में इस बार मुकाबला सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं है। कई वार्डों में बीएपी की मजबूत चुनौती और 11 वार्डों में भाजपा के बागी प्रत्याशियों की मौजूदगी ने चुनावी समीकरणों को काफी हद तक उलझा दिया है। भाजपा के लिए जहां अपने बागियों को रोकना और पार्टी के वोट बैंक को बिखरने से बचाना बड़ी चुनौती है, वहीं कांग्रेस भाजपा के भीतर पैदा हुई नाराजगी को अपने पक्ष में भुनाने की कोशिश करेगी। दूसरी तरफ बीएपी की मौजूदगी वाले वार्डों में तीन तरफा मुकाबला किसके पक्ष में जाता है, यह भी चुनाव का अहम पहलू रहेगा। अब देखना होगा कि चुनाव प्रचार के दौरान कौन सा दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में सफल होता है और किन वार्डों में बागी और बीएपी के प्रत्याशी जीत-हार का अंतर तय करते हैं। अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
बगरू में लोडिंग टेम्पो चालक को हार्ट अटैक, रास्ते में मौत
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) सड़क पर दौड़ते लोडिंग टेम्पो में थमी चालक की सांसें, गाड़ी चलते समय आया चालक युवक को हार्ट अटैक, टेम्पो की ड्राइविंग सीट पर ही हुई मौत, सेज थाना इलाके के रिंग रोड का मामला, लोडिंग टेम्पो में सामान लोड कर जा रहा था भांकरोटा, बीच रास्ते में आई गई मौत, राजेश कुमार पुत्र ब्रह्मदास, निवासी रोहानी नगर, दिल्ली के रूप में हुई मृतक की पहचान, पुलिस ने मृतक का बगरू अस्पताल की मोर्चरी में करवाया पोस्टमार्टम, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।0
0
Report
Advertisement
श्रीविजयनगर नगरपालिका चुनाव: 25 वार्ड, 90 उम्मीदवारों को चिह्न आवंटन, मुकाबला रोचक
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत 25 वार्डों के 90 उम्मीदवारों को आज चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। निर्वाचन अधिकारी RAS साक्षी पुरी की मौजूदगी में चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए, चिह्न मिलने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। कई वार्डों में कांग्रेस-बीजेपी में सीधा मुकाबला है, तो कहीं त्रिकोणीय संघर्ष है। कांग्रेस ने वार्ड 11 व 13 में प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। चिह्न मिलते ही उम्मीदवारों ने चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन कर डोर-टू-डोर प्रचार शुरू कर दिया। कस्बे में चुनावी चर्चाओं का दौर तेज है। पिछले 25 साल से भाजपा का बोर्ड है, इस बार मुकाबला रोचक होगा। प्रथम चरण में 9 सितंबर को मतदान होगा।0
0
Report
हनुमानगढ़ के संगरिया में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : सड़क हादसे में एक की मौत तो दो गंभीर घायल, संगरिया क्षेत्र के हरिपुरा चौराहे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, टक्कर इतनी तेज की एक की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल को किया हायर सेंटर रेफर, संगरिया पुलिस ने डेडबॉडी को रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में, हादसे की जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
खाटूधाम में जन्माष्टमी पर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना हुआ है। श्री श्याम मंदिर सहित कस्बे के विविध मंदिरों को आकर्षक विद्युत रोशनी और फूलों की सजावट से सजाया गया है। जन्माष्टमी के अवसर पर बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई हैं और पूरा खाटूधाम भक्तिमय नजर आ रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे गूंजेंगे। श्री श्याम मंदिर के साथ राम-लक्ष्मण मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, सीतारामजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विशेष आयोजन किए जाएंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार रात्रि 10 बजे बाबा श्याम के पट बंद कर पर्दा किया जाएगा। इसके बाद बाबा श्याम को पंचामृत स्नान करवाया जाएगा। मध्यरात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर विशेष महाआरती होगी और बाबा श्याम को पंजीरी का भोग लगाया जाएगा। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर खाटूधाम में मंदिरों की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही भक्ति उल्लास और जयकारों से खाटूधाम सराबोर होगा।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में तेज बारिश से जलभराव, सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर शहर में तेज बारिश, कई जगह जलभराव से जनजीवन प्रभावित धौलपुर। जिले में बीते कल से बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। शहर में कहीं तेज तो कहीं रुक-रुक कर बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दोपहर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर की मुख्य सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। जगन चौराहा हरदेव नगर मोदी तिराहा संतर रोड जेल रोड क्षेत्र में सड़कों पर पानी जमा हो गया। कई दुकानों के बाहर पानी भरने से ग्राहकों को परेशानी हुई और राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को भी जलभराव के कारण धीरे-धीरे वाहन निकालने पड़े। वहीं नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल भी खुल गई। नालियों में कचरा जमा होने से पानी की निकासी सही से नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता। उधर किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। खरीफ की फसल के लिए यह बारिश वरदान मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें और बिजली के खंभों से दूर रहें0
0
Report
अजमेर में भाजपा-आचार संहिता उल्लंघन पर कांग्रेस ने डीईओ को शिकायत दर्ज कराई
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में भाजपा की ओर से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दी है। आरटीसी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल सहित डीसीसी के प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है; कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी दर्ज कराते हुए यह भी कहा कि कृष्णगंज थाना प्रभारी खुलेआम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं نے बताया कि केंद्रीय चुनाव आयोग को भी मामले की शिकायत दी है।0
0
Report
सांगानेर में CM भजनलाल शर्मा के नाम पर भाजपा प्रत्याशी जीत की संभावनाएं तेज
Jaipur, Rajasthan:ओएफसी एंकर जयपुर नगर निगम चुनाव में चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है प्रत्याशी मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं सांगानेर में भाजपा उम्मीदवारों को सीएम भजनलाल शर्मा के नाम और काम का बड़ा सहारा दिखाई दे रहा है ओपनिंग पीटीसी वीओ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के करीबी और पूर्व पार्षद मुकेश शर्मा वार्ड उनचास से इस बार मैदान में है सांगानेर के इस वार्ड में सीएम भजनलाल शर्मा ने करोड़ों रूपयों के विकास कार्य करायें हैं इसलिए प्रत्याशी से लेकर समर्थकों की जुबान पर बस सीएम भजनलाल शर्मा का नाम है मुकेश शर्मा के कार्यालय में समर्थकों की भारी भीड़ दिख रही है हर घर तक पहुंचने की रणनीति बनाई जा रही है वोटरों को लुभाने के लिए सीएम की ओर से कराये गये विकास कार्यों का ब्यौरा आम जन तक पहुंचाने की कोशिशें हो रही है प्रत्याशी को यकीन है कि उनकी चुनावी नैया सीएम भजनलाल शर्मा के नाम पर पार हो जायेगी बाइट मुकेश शर्मा भाजपा प्रत्याशी वीओ मानसरोवर का ये इलाका तीन दशक में ही गांव से शहर में तब्दील हो गया नौकरी पेशा मतदाताओं की यहां भरमार है अपार्टमेंटस और कॉलोनियों में रहने वाले वोटर ही उम्मीदवारों की जीत हार तय करेंगे जो प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को बूथ तक पहुंचा पाने में कामयाब हो जायेगा उसी की जीत पक्की है मुकेश शर्मा को स्थानीय प्रत्याशी होने का फायदा मिल सकता है,,, अब तक चुनाव में साठ फीसदी से ज्यादा मतदान प्रतिशत नहीं हुआ है,इसलिए इस बार पिछले रिकॉर्ड से आगे निकलना भाजपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है मुकेश शर्मा सीएम के बेहद करीबियों में शुमार हैं,,,इसलिए उनके साथ अभी से ही समर्थकों का हुजूम नजर आ रहा है,,,,कहीं नाचते गाते कार्यकर्ता दिख रहे हैं,,तो कहीं मतदाताओं के आगे हाथ जोड़कर और चरण छूकर वोट का आशीर्वाद लिया जा रहा है भाजपा के नाम पर और सीएम के काम पर वोट की मनुहार हो रही है बाइट मुकेश शर्मा भाजपा प्रत्याशी बाइट समर्थक बाइट समर्थक बाइट समर्थक वीओ इस चुनाव में डबल इंजन नहीं,ब्लकि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प लिया जा रहा है कड़ी से कड़ी जोड़कर इलाके में विकास की गंगा बहाने की उम्मीदवार सौगंध खा रहे हैं मुख्यमंत्री के भरोसेमंद कार्यकर्ता भाजपा के प्रत्याशी हैं इसलिए जनता में चुनाव को लेकर खासी उत्सुकता दिखाई दे रही है जैसे जैसे चुनाव प्रचार आगे बढेगा,,चुनावी तस्वीर साफ होती जायेगी पर सांगानेर में फिलहाल हर तरफ मुख्यमंत्री का जादू चलता हुआ दिखाई दे रहा है विकास का मुददा चल निकला तो फिर बीजेपी उम्मीदवारों को जीतने में ज्यादा दिक्कतें नहीं आयेगी,,,0
0
Report
Advertisement
जयपुर एयरपोर्ट: यात्रीभार गिरा, फिर भी टॉप-15 में बना क्रम
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जून के बाद लगातार दूसरे माह जुलाई माह में भी जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 3 वर्षों में किसी एक माह में सबसे कम यात्रीभार रहा है। जुलाई माह में जयपुर एयरपोर्ट से 3.53 लाख यात्रियों ने यात्रा की है। जबकि पिछले साल जुलाई में 4.19 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। पिछले साल जुलाई की तुलना में 15.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक लगातार यात्रीभार में गिरावट आ रही है। यहाँ तक कि जून 2026 में जयपुर एयरपोर्ट से 3.70 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। जून की तुलना में भी करीब 17 हजार यात्रियों की कमी आई है। यात्रीभार में कमी के पीछे विमानों का ईंधन महंगा होने और हवाई किराए की दरें बढ़ाने को बड़ा कारण माना जा रहा है। दरअसल ईरान-अमेरिका युद्ध संकट के बाद से ही एविएशन सेक्टर में क्राइसिस का दौर चल रहा है। एटीएफ महंगा होने के चलते एयरलाइंस फ्लाइट संचालन में कटौती कर रही हैं। साथ ही हवाई किराए की दरें बढ़ी हैं। इससे देश के लगभग सभी एयरपोर्ट्स पर यात्रीभार कम हुआ है। हालांकि जयपुर एयरपोर्ट पर अपेक्षाकृत रूप से इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है।0
0
Report
मानोहरपुर में बरसात के दौरान पुलिया के नीचे खड़े लोग बस की चपेट में
Jaipur, Rajasthan:मनोहरपुर(जयपुर ग्रामीण)- जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में दौसा बाईपास पुलिया के नीचे शुक्रवार को दर्दनाक सडक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए पुलिया के नीचे खड़े बाइक सवारों और ग्रामीणों को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है, जबकि करीब 3-4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान कुछ बाइक सवार और ग्रामीण पानी से बचने के लिए दौसा बाईपास पुलिया के नीचे खड़े थे। इसी दौरान मत्स्य नगर आगार की बताई जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा पहुंची और वहां खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
जयपुर एयरपोर्ट: यात्रीभार घटा, फिर भी टॉप 15 में जगह बरकरार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार में गिरावट दर्ज की गई है। जून के बाद जुलाई में भी जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार में कमी देखने को मिली है। जुलाई 3.53 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जबकि पिछले साल जुलाई में 4.19 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी, जो कि 15.7 फीसदी की गिरावट है। इस वित्तीय वर्ष के अब तक कई महीनों में यात्रीभार में गिरावट बनी हुई है। जून 2026 में भी 3.70 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी, और जून से जुलाई में लगभग 17 हजार यात्रियों की कमी दर्ज की गई। ईंधन की कीमतें बढ़ने और हवाई किराये में वृद्धि के कारण विमानों के संचालन में कटौती से यह कमी आई है। ईरान-अमेरिका युद्ध संकट के बाद से एविएशन सेक्टर में क्राइसिस बना हुआ है। उच्च ईंधन दरों के चलते एयरलाइंस फ्लाइट संचालन में कमी कर रही हैं और हवाई किराए भी बढ़े हैं। इससे देश के अधिकांश एयरपोर्ट्स पर यात्रीभार घटा है, लेकिन जयपुर एयरपोर्ट पर इसका प्रभाव comparatively अधिक देखा गया है। यात्रीभार में गिरावट, लेकिन देश के टॉप 15 में जयपुर एयरपोर्ट! - दिल्ली IGI एयरपोर्ट 60.27 लाख यात्री भार के साथ नम्बर 1 - मुम्बई एयरपोर्ट 38.95 लाख यात्रियों के साथ दूसरे स्थान पर - बेंगलूरु 33.33 लाख यात्री तीसरे, हैदराबाद 22.23 लाख चौथे - चेन्नई 16.49 लाख 5वें नंबर पर, कोलकाता 14.24 लाख 6वें पर - अहमदाबाद 9.14 लाख 7वें, पुणे 8.90 लाख के साथ 8वें पर - कोच्चि 8.74 लाख 9वें, गुवाहाटी 5.14 लाख 10वें - लखनऊ 4.27 लाख 11वें, गोवा 4.11 लाख 12वें - तिरुवनंतपुरम 3.69 लाख 13वें, नवी मुम्बई 3.62 लाख 14वें - जयपुर एयरपोर्ट 3.53 लाख यात्रियों के साथ 15वें स्थान पर; जून में टॉप 15 की सूची से बाहर रहा था।0
0
Report
Advertisement
