276403
Mau- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो घायल
Baniyapar, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियपार के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो व्यक्ति शराब पीकर तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों आजमगढ़ की तरफ से आ रहे थे और अत्यधिक तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों व्यक्ति बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेपाल की स्थिति पर अग्निमित्रा पाल के हिंदी‑बंगला बयान: राज्य सरकार के पक्ष में
Asansol, West Bengal:नेपाल की स्थिति पर अग्निमित्रा पाल के हिंदी‑बंगला बयान: राज्य सरकार के पक्ष में0
0
Report
इमरान मसूद का मायावती के सवाल पर बयान: मोदी-राहुल के बीच वैचारिक जंग
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, यूपी: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा के रोज़गार देने के वादे पर मायावती द्वारा सवाल उठाए जाने पर कहा, "मायावती के सवाल उठाने या नहीं उठाने की तो बात ही नहीं। वह पहले कमरे से तो बाहर निकलें। लड़ाई बिल्कुल साफ है। देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई हो रही है। एक के ध्वजवाहक मोदी जी हैं, दूसरे के राहुल गांधी हैं। आपको इन्हीं में रहना है, इससे अलग आप नहीं चल सकते। एक ओर वह हैं जो अल्पसंख्यकों को, दलितों को, आदिवासियों को, पिछड़ों को रौंदना चाहते हैं, संविधान को रौंदना चाहते हैं। दूसरी ओर उनके मुकाबिल राहुल गांधी हैं, जो देश में सभी की बात करते हैं। इस वैचारिक लड़ाई में आप इधर उधर का रास्ता नहीं अपना सकते।0
0
Report
पंजाब में कर्मचारियों का विरोध, सरकारी दफ्तर बंद, डीए किश्त और पेंशन बहाली मांग
Mansa, Punjab:ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰ ਕਰਮਚਾਰੀ ਉਤਰੇ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਮਾਨਸਾ ਵਿਖੇ ਜਿਲ੍ਾ ਕੰਪਲੈਕਸ ਤਹਿਸੀਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜੱਚਾ ਬੱਚਾ ਹਸਪਤਾਲ ਜਿਲਾ ਫੂਡ ਸਪਲਾਈ ਦਫਤਰ ਫਰਦ ਕੇਂਦਰ ਸਮੇਤ ਪਬਲਿਕ ਡੀਲਿੰਗ ਦਫਤਰ ਬੰਦ ਰਹੇ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਿਲਾ ਕਚਹਿਰੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਕੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਾਰਚ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏ ਦੀ ਕਿਸ਼ਤ ਜਾਰੀ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਬਹਾਲੀ ਦੀ ਮੰਗ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਜਿੱਥੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸਮੇਤ ਜਿਲਾ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦੇ ਸਾਰੇ ਹੀ ਸਿਵਿਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦਫਤਰ ਬੰਦ ਰਹੇ ਉੱਥੇ ਹੀ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਬਹਾਲ ਰਹੀਆਂ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਡੀਏ ਦੀਆਂ ਕਿਸ਼ਤਾਂ ਅਤੇ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਬਹਾਲੀ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ ਸਾਢੇ ਚਾਰ ਸਾਲ ਤੋਂ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਪਰ ਸਾਰੀਆਂ ਹੀ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਬੇਸਿੱਟਾ ਰਹੀਆਂ ਪਰ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਅੱਤਿਆਚਾਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਲਾਠੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਪੱਗਾਂ ਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਦੀਆਂ ਬੋਛਾਰਾ ਮਾਰ ਕੇ ਜਖਮੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਜਬੂਰ ਹੋਏ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਜਲਦ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਨਾ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ 2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਦਾ ਸਾਹਮਨਾ ਕਰਨ ਪਵੇਗਾ।0
0
Report
Advertisement
मोहाली के सरकारी कर्मचारियों ने दफ्तर के बाहर धरना देकर अपनी मांगें मांगी
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਅਦਾਰਿਆਂ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਬੰਦ ਦੇ ਕਾਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜ਼ਿਲਾ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਸਮੂਹ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਸ਼ੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਲੈ ਕੇ ਗਮਾਡਾ ਦਫਤਰ ਬਾਹਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਰੋਸ਼ ਧਰਨਾ。0
0
Report
हमीरपुर में नेपाल बाढ़ के बाद यात्रियों की लोकेशन ट्रैकिंग के निर्देश जारी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर एडीसी अभिषेक गर्ग ने जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर उनके क्षेत्रों से कोई स्थानीय निवासी नेपाल यात्रा पर गया है और उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को निर्धारित प्रपत्र पर प्रेषित करें। उन्होंने बताया कि बुधवार को नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद गृह विभाग ने यह जानकारी मांगी है, ताकि नेपाल यात्रा पर गए लोगों की लोकेशन का पता किया जा सके और उनसे संपर्क किया जा सके। एडीसी ने जिलावासियों से भी अपील की है कि अगर उनका कोई परिजन या रिश्तेदार नेपाल यात्रा पर गया हुआ है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है तो तुरंत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार या खंड विकास अधिकारी को सूचित करें।0
0
Report
महराजगंज गंडक तटीय क्षेत्र में अलर्ट, DM-SP ने राहत-बचाव तैयारी तेज की
Maharajganj, Uttar Pradesh:नेपाल के उत्तरी हिस्से रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ और तबाही के बाद से महराजगंज जिले में गंडक नदी के किनारे बसे गावों में अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने राजस्व विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ, एसएसबी की राहत बचाव टीम समेत संबंधित विभागों को गंडक नदी के तटीय क्षेत्रों में तैनात कर विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। निचलौल तहसील के सोहगीबरवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिकारपुर और भोतहा में पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने एसएसबी टीम के साथ निचलौल तहसील क्षेत्र के गंडक नदी के किनारे पतलहवा क्षेत्र का दौरा किया और मोटर बोट से आसपास के क्षेत्र का दौरा कर राहत बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि नेपाल से बहकर आने वाली गंडक नदी नेपाल के त्रिशूली नदी से जुड़ी हुई है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। बीती रात बाल्मीकि नगर बैराज में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था। जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे चल रहा है। नेपाल में अभी भी तीन-चार दिन अलर्ट रहने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिसको लेकर महराजगंज में भी अलर्ट रखा गया है। नदी के तटीय क्षेत्र एवं संवेदनशील इलाके में प्रशासन और राहत बचाव कार्य से जुड़ी पूरी टीम कैंप कर रही है। प्रशासन द्वारा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी है।0
0
Report
Advertisement
पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को आग लगा ली, हालत गंभीर; वाराणसी रेफर
Jaunpur, Uttar Pradesh:पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर; वाराणसी रेफर जौनपुर। केराकत क्षेत्र में एक युवक द्वारा कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने की घटना से हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना केराकत थाना क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत सब्बल ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप की बताई जा रही है। युवक के आग की चपेट में आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसकी मदद की और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
फिरोजाबाद में गुरुग्राम से लौट रही युवती की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Firozabad, Uttar Pradesh:गुरुग्राम से घर आ रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर फिरोजाबाद के कस्बे में सामने आई। युवती गुरुग्राम की फार्मास्यूटिकल कंपनी में नौकरी करती थी और पांच दिन की छुट्टी पर घर लौट रही थी। युवती ने परिवार को फोन कर बताई थी कि वह अपनी सहेली के यहां जाने वाली है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उसे शिकोहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती पाया गया; लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।0
0
Report
हुड्डा बोले: हरियाणा सरकार हर मुद्दे पर विफल, कर्ज़ और बेरोजगारी बढ़े
Chandigarh, Chandigarh:नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा प्रेस गैलरी में की मीडिया से बातचीत भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह सरकार हर मुद्दे पर विफल सरकार है। प्रदेश में बहुत मुद्दे हैं। एचकेआरएन, भ्रष्टाचार, गुरुग्राम में जल भराव, कानून व्यवस्था आदि। सरकार की हिम्मत नहीं कि सरकार उनका जवाब दे सके। जब हम विधानसभा आ रहे थे तो हमारे साथ बदसलूकी की गई। हमारे साथ घक्का मुक्की की गई। हमने सदन में यह बात उठाई। हमने स्पीकर से पूछा कि क्या यह आपका आदेश था। अगर नहीं तो हम हमें रोकने वाले कर्मियों पर कार्रवाई करेंगे। लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। आज मुद्दे बहुत थे लेकिन इनके पास जवाब नहीं है। स्पीकर का रवैया तानाशाह जैसा था। ऐसा नहीं होना चाहिए था। हमारे विधायकों को किया गया। आज हरियाणा कर्जे में डूबे चुका है। साढे पांच लाख करोड़ कर्जा हो गया। हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक है। सफाई कर्मियों की नहीं सुनी जा रही। अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा पुलिस के भेस में गुंडे भेजे गए थे。 भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने निलंबित विधायक जरनैल सिंह पर कहा कि हाउस में कोई पर्चा नहीं दिखाया जा सकता। वो सदन में पर्चा दिखा रहे हैं। हम तख्तियां लेकर बाहर खड़े थे हमें अंदर नहीं आने दिया। सज्जन सिंह को किसी ने रोल मॉडल नहीं कहा。 हम तो सिर्फ काले कपड़े पहन कर आएं हैं इनके तो कारनामे ही काले हैं।0
0
Report
Advertisement
जयपुर निकाय चुनाव: टिकट बंटवारे के बाद निर्दलीयों का बड़ा खेल शुरू
Jaipur, Rajasthan:एंकर- जयपुर में निकाय चुनाव का पहला दिन...नामांकन केंद्र तैयार थे, आरओ-एआरओ कुर्सियों पर बैठे थे, लेकिन प्रत्याशी गायब.....वजह—पार्टियों ने अभी टिकट का पत्ता नहीं खोला है........अब 28 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश है, यानी उम्मीदवारों के पास पर्चा भरने के लिए सिर्फ 29 और 31 अगस्त के दो दिन बचेंगे। और यहीं से शुरू होगा असली खेल टिकट किसे मिला, किसका कटा और टिकट कटने के बाद कौन बागी होकर मैदान में उतरा। क्योंकि 2020 का जयपुर चुनाव बता चुका है कि निर्दलीयों को हल्के में लेना पार्टियों को भारी पड़ सकता है। 250 वार्डों में 575 निर्दलीय उतरे थे और ग्रेटर में निर्दलीयों का वोट शेयर 23.46 फीसदी तक पहुंच गया था। इस बार 150 वार्ड हैं...देखना होगा पार्टी का टिकट किसे जीताता है और बगावत किसका खेल बिगाड़ती है। वीओ-1- नगरीय निकाय चुनाव-2026 की लोकसूचना जारी होते ही प्रदेश के 309 निकायों के 10,245 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन पहले दिन नामांकन केंद्रों पर चुनावी शोर सुनाई नहीं दिया। वजह साफ थी भाजपा और कांग्रेस ने अभी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की थी। सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे। ज्यादातर दावेदार नामांकन पत्र लेने पहुंचे, जमा कराने वालों की संख्या कम रही। 28 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश है। यानी अब प्रत्याशियों के पास नामांकन के लिए सिर्फ 29 और 31 अगस्त दो दिन और करीब 9 घंटे का समय है। यही दो दिन तय करेंगे कि पार्टी का टिकट किसे मिला और टिकट से चूके दावेदार कितने बागी बनकर मैदान में उतरते हैं। जयपुर के 150 वार्डों के लिए 15 नामांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसलिए आखिरी दो दिन नामांकन केंद्रों पर राजनीतिक गतिविधियां अचानक बढ़ने की संभावना है। 2020 में जयपुर के हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के कुल 250 वार्डों में भाजपा ने 245 और कांग्रेस ने 247 प्रत्याशी उतारे थे। इसके अलावा 575 निर्दलीय भी मैदान में थे। यानी दोनों प्रमुख दलों के कुल 492 प्रत्याशियों के मुकाबले निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 83 ज्यादा थी। डेटा का सबसे बड़ा संकेत ये हैं की 250 वार्डों के चुनाव में दो प्रमुख दल लगभग हर वार्ड में उतरे, लेकिन निर्दलीयों की संख्या दोनों दलों के संयुक्त प्रत्याशियों से भी ज्यादा रही। बाइट-संदेश नायक, जिला निर्वाचन अधिकारी, जयपुर बाइट-राकेश कुमार, रिटर्निंग अधिकारी 2020 में किसने कितने प्रत्याशी उतारे? पार्टी::::::::::::::: ग्रेटर निगम:::::::::::::::हैरिटेज निगम:::::::::::दोनों नगर निगम कुल भाजपा::::::::::::147::::::::::::::::::::::::::::::::::::98::::::::::::::::::::::::::::::::::::245 कांग्रेस::::::::::::148::::::::::::::::::::::::::::::::::::99::::::::::::::::::::::::::::::::::::247 निर्दलीय:::::::::::365::::::::::::::::::::::::::::::::::::210::::::::::::::::::::::::::::::::::575 वीओ-2-जयपुर नगर निगम चुनाव 2020 के नतीजों में भाजपा ने ग्रेटर में 147 प्रत्याशी उतारे और 88 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने ग्रेटर में 148 प्रत्याशी उतारे, लेकिन 49 जीते। हैरिटेज में तस्वीर उलट गई। कांग्रेस के 99 प्रत्याशी में से 47 जीते, जबकि भाजपा के 98 में से 42 प्रत्याशी विजयी हुए। यानी ग्रेटर में भाजपा के टिकट की कीमत ज्यादा दिखी, जबकि हैरिटेज में कांग्रेस के अधिक प्रत्याशी जीतकर आए। निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत भले कम रही, लेकिन उनका वोट शेयर बड़ा था। हैरिटेज में निर्दलीयों को 18.29% वोट मिले, जबकि ग्रेटर में निर्दलीयों का वोट शेयर और बढ़कर 23.46% पहुंच गया। ग्रेटर में निर्दलीयों का वोट शेयर कांग्रेस से करीब 11.7 प्रतिशत अंक कम था। यह आंकड़ा बताता है कि बागी या स्थानीय चेहरे पार्टी उम्मीदवार के वोट बैंक में सेंध लगाने की क्षमता रखते हैं। नगर निगम ग्रेटर प्रत्याशी की संख्या-जीत का आंकडा-अनुपात-वोट शेयर पार्टी:::::::::::::::::::ग्रेटर निगम: प्रत्याशी/जीत:::::::::::::जीत अनुपात::::::::::::वोट शेयर भाजपा::::::::::::::::::147 / 88::::::::::::::::::::::::::::::::::::::59.9%::::::::::::::::::::::::39.50% कांग्रेस::::::::::::::::::148 / 49:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::33.1%:::::::::::::::::::::::35.14% निर्दलीय::::::::::::::::::365 / 13:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::3.6%:::::::::::::::::::::::23.46% नगर निगम हैरिटेज प्रत्याशी की संख्या-जीत का आंकडा-अनुपात-वोट शेयर पार्टी::::::::::::::::::हैरिटेज निगम: प्रत्याशी/जीत::::::::::::::::::जीत अनुपात::::::::::::वोट शेयर भाजपा:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::98 / 42:::::::::::::::::::::::::42.9%::::::::::::::::::::::::37.11% कांग्रेस:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::99 / 47::::::::::::::::::::::::::47.5%::::::::::::::::::::::::42.82% निर्दलीय::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::210 / 11:::::::::::::::::::::5.2%::::::::::::::::::::::::18.29% वीओ-3- नगर निगम जयपुर 2020 में 575 निर्दलीयों का मैदान में उतरना बताता है कि टिकट वितरण के बाद नाराज दावेदारों की भूमिका छोटी नहीं रहती। इस बार जयपुर 250 से घटकर 150 वार्डों का निगम क्षेत्र है। वार्डों की संख्या घटने से टिकट के लिए प्रतिस्पर्धा भी अधिक तीखी हो सकती है। एक वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के टिकट के लिए कई दावेदार हैं। ऐसे में टिकट की घोषणा के बाद जिन चेहरों का नाम कटेगा, उनमें से कितने निर्दलीय उतरेंगे यह चुनावी समीकरण का अहम सवाल होगा। 2020 के चुनाव में भाजपा ने ग्रेटर में 54 और हैरिटेज में 34 महिला प्रत्याशी उतारी थीं। कांग्रेस ने ग्रेटर में 60 और हैरिटेज में 40 महिला प्रत्याशी को टिकट दिया। निर्दलीयों में भी 175 महिलाएं मैदान में थीं। यानी टिकट बंटवारे में महिला दावेदारों को लेकर भी दोनों दलों के सामने बड़ी चुनौती होगी। 2020 में हैरिटेज में 4,190 वोट (0.78%) नोटा को मिले थे। ग्रेटर में 6,782 वोट (0.95%) नोटा के खाते में गए। दोनों निगमों को मिलाकर नोटा को करीब 10,972 वोट मिले। यानी पार्टी उम्मीदवार पसंद नहीं आने पर मतदाता के पास सिर्फ निर्दलीय विकल्प ही नहीं था, नोटा भी एक विकल्प बना। बहरहाल, पहले दिन नामांकन की खामोशी के बाद अब 29 और 31 अगस्त को तस्वीर बदलने वाली है। पार्टी टिकटों की घोषणा के साथ ही नामांकन केंद्रों पर दावेदारों की भीड़ बढ़ेगी। एक तरफ अधिकृत प्रत्याशी पर्चा भरेंगे, दूसरी तरफ टिकट से वंचित दावेदारों की नाराजगी का हिसाब शुरू होगा। 2020 का डेटा साफ संकेत देता है पार्टी का टिकट चुनाव जीतने की गारंटी नहीं, लेकिन टिकट से वंचित दावेदार चुनाव का समीकरण जरूर बदल सकता है। इस बार 150 वार्डों में टिकट बंटवारे के बाद कौन बागी होता है, यही नामांकन के आखिरी दो दिनों की सबसे बड़ी कहानी होगी।0
0
Report
रक्षाबंधन की तैयारी से बाजार गुलजार, बहनों की खरीदारी तेज
Greater Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन को लेकर सजे बाजार, राखी खरीदने उमड़ी बहनों की भीड़ भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। बाजारों में अलग-अलग डिजाइन और आकर्षक रंगों वाली राखियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। त्योहार को लेकर दुकानदारों ने राखियों की विशेष रेंज तैयार की है。 वॉकथ्रू भूपेश प्रताप सिंह बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीदने के लिए बाजारों का रुख कर रही हैं। बाजारों में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। राखियों के साथ-साथ मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारी बढ़ गई है। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों में भी उत्साह है। 28 अगस्त को पूरे भारत में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी, जबकि भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देंगे।0
0
Report
अमरोहा की मिठाई दुकानों में मिलावटी पदार्थ मिले, डालडा से बनी बर्फी पकड़ी गई
Noida, Uttar Pradesh:अमरोहा के हसनपुर में मिठाइयों की दुकान पर फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई। जी न्यूज़ की टीम एक दुकान पर पहुंची जहां दूध से बनी बर्फी बनाई जा रही थी; दूध, मिल्क पाउडर और डालडा मिलाकर बर्फी बनाई जा रही थी। दुकानदार ने भी माना कि डालडा मिल रहा है। इसके बाद टीम ने दो मिठाई की दुकानों के गोदामों पर छापा मारा जहां मिल्क केक और गुलाब जामुन रखे हुए थे। गोदाम में हाइजीनिक और साफ-सफाई का अभाव था और मिठाइयां मिलावटी थीं। दुकानदार ने कहा साफ-सफाई नहीं है लेकिन मिठाइयां संभालकर लाते हैं। 1 किलो मिल्क केक के दाम 160 रुपये में खरीदा गया और 200 किलो में बेचा गया; एक किलो मिल्क केक बनाने के लिए 5 किलो दूध चाहिए और दूध की कीमत 300 रुपये थी, यानी आधी कीमत पर मिलावटी मिठाइयों को बाजार में उतार दिया गया। रसगुल्ला 80 रुपये किलो था जिसे 100 रुपये किलो में बेचा गया; रसगुल्ले में अरारारोट, मैदा और खोया मिलाया गया। फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। स्वास्थ्य और हाथों पर असर के बारे में चेतावनी दी गई कि डालडा मिलाने से स्वास्थ्य पर नुकसान हो सकता है, और मिल्क केक में डालडा मिला हुआ पाया गया।0
0
Report
Advertisement
चूरू रेलवे स्टेशन पर राखी बांधकर नशामुक्ति और यातायात नियमों का संकल्प
Churu, Rajasthan:चूरू कालिका टीम की अनूठी पहल, रक्षाबंधन राखी बांधकर दिलाया नशामुक्ति व यातायात नियमों का संकल्प, चूरू। रक्षाबन्धन पर्व के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन पर कालिका टीम, महिला थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें नशे से दूर रहने, बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने का संकल्प दिलाया। महिला थानाधिकारी कुसुमलता ने कहा कि रक्षाबन्धन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश देने का अवसर भी है। उन्होंने आमजन से महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ स्वयं और परिवार के सदस्यों को नशे से दूर रखने की अपील की। कालिका टीम प्रभारी कौशल्या ने कहा कि टीम की ओर से आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। रक्षाबन्धन पर राखी बांधकर लोगों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि सड़क हादसों से बचाव के लिए यातायात नियमों की पालना बेहद जरूरी है। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। इस अवसर पर कांस्टेबल प्रमिला, सुनीता, चंदा, कृष्णा सहित महिला थाना पुलिस एवं यातायात थाना पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, इन्द्रमणि पार्क एवं नेचर पार्क में आमजन को राखी बांधकर नशामुक्ति और यातायात नियमों की पालना का संकल्प दिलाया।0
0
Report
कोटा के जसपुरा में शराब के नशे में मजदूर की धारदार हथियार से हत्या
Kota, Rajasthan:कोटा.. रानपुर थाना क्षेत्र के जसपुरा गांव में शराब के नशे में दो मजदूरों के बीच हुए विवाद में एक मजदूर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय विष्णु भील के रूप में हुई है, जो चित्तौड़गढ़ जिले के जावदा थाना क्षेत्र का रहने वाला था और पिछले 4-5 महीने से जसपुरा गांव में खेत पर हाली के रूप में मजदूरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम साथी मजदूर इंद्र भील उसे अपने साथ शराब पीने के लिए ले गया था। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर इंद्र ने कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से विष्णु पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से समस्तीपुर में तटबंध सतर्क, बाढ़ की तैयारी तेज
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर से गंडक के बढ़ते जलस्तर का अलर्ट, बूढ़ी गंडक के तटबंधों पर फ्लड फाइटिंग तेज; बालू भरी बोरियों से मजबूत किए जा रहे तटबंध। केंद्रीय जल आयोग ने गंडक नदी में करीब 3 मीटर ऊंची लहरें उठने और फ्लैश फ्लड की आशंका जताई है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर से सटे समस्तीपुर जिले में भी प्रशासन ने संभावित बाढ़ को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बूढ़ी गंडक नदी के तटबंधों पर फ्लड फाइटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। तटबंधों को मजबूत करने के लिए जगह-जगह बालू से भरी बोरियां लगाई जा रही हैं ताकि नदी का जलस्तर बढ़ने पर तटबंधों पर दबाव कम किया जा सके और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को बाढ़ के खतरे से बचाया जा सके। बूढ़ी गंडक नदी किनारे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां बालू से भरी बोरियां रखी जा रही हैं और तटबंधों को मजबूत किया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि अगर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता है या पानी का दबाव तटबंधों पर बढ़ता है, तो उससे पहले ही कमजोर हिस्सों को सुरक्षित किया जा सके। फिलहाल बूढ़ी गंडक के किनारे प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से भी नदी के जलस्तर और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों पर नजर रखने की अपील की जा रही है। वही बूढ़ी गंडक नदी के तटबंध से मौके का जायजा लिया गया।0
0
Report
Advertisement
