icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
276404
Pramod VishwakarmaPramod VishwakarmaFollow13 Apr 2025, 01:34 pm

Mau - इंटर कॉलेज के प्रांगण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान गोष्ठी का आयोजन किया गया

Chaliswan, Uttar Pradesh:

मऊ के अमिला नगर पंचायत स्थित शांतानंद स्वतंत्र इंटर कॉलेज के प्रांगण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पंडित अलगू राय शास्त्री को नमन किया. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान बढ़ाने का कार्य केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है, जबकि कांग्रेस ने केवल उनके नाम पर राजनीति की है। उन्होंने अंबेडकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि भाजपा ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने व उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। इस दौरान कुल 15 करोड़ की लागत से 31 कार्यों का शिलान्यास किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राहुल गांधी दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर: रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी हैदरगढ़ होते हुए सड़क मार्ग से रायबरेली आएंगे। इस दौरान रास्ते में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। राहुल गांधी यहां 8 अगस्त को सर्राफा व्यापारियों, डॉक्टरों, खिलाड़ियों और केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। 9 सितंबर को सांसद निधि से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और ग्रामीण विकास समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा होगी। राहुल गांधी जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। बाइट - किशोरी लाल शर्मा, सांसद अमेठी
0
0
Report

इंदौर जेल रोड इमली के पेड़ से कार चपेट में, घायलों का इलाज शुरू

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के जेल रोड पर सोमवार को अचानक इमली का पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की چपेट में एक कार आ गई, जिसमें सवार लोग घटना का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया कहा जा रहा है कि घटना में एक मौत हो गई हालांकि मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई ओर हम भी पुष्टि नहीं। पेड़ गिरने की इस घटना में दो लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए गोकुलदास अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पहुंचे रजनीश कसेरा एडिशनल कमिश्नर इंदौर ने बताया कि गाड़ी में सवार लोग इंदौर में नर्मदा विकास प्राधिकरण के उप संचालक डिप्टी कलेक्टर के परिजन थे जिनमें उनकी माताजी ओर अन्य परिजन थे सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम ने मौके पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया, ताकि चौराहे पर यातायात व्यवस्था सामान्य की सके। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात प्रभावित रहा।
0
0
Report
Advertisement

छात्रा की डीएम से गुहार: पेपर से पहले बिजली नहीं तो कैसे पढ़ें?

Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में छात्रा की डीएम से गुहार। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्रा हाथ जोड़कर डीएम साहब से गुहार लगा रही है। प्लीज डीएम सर लाइट दिला दीजिए, हमारे माता-पिता पैसे लगाते हैं, लाइट नहीं तो हम कैसे पढ़ें। बरसात में सड़क में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। प्लीज डीएम सर हमारे वहां लाइट दिला दीजिए, हमें बहुत जरूरत है। हम लोग जब पढ़ने बैठते हैं तो लाइट ही नहीं होती है। प्लीज डीएम सर हमारे पेपर आने वाले हैं, तो हम पेपर कैसे दे पाएंगे। महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के आदर्श नगर बेहटा छावनी की छात्रा ने डीएम से लगाई फरियाद।
0
0
Report

बल्लभगढ़ बाजार में भीषण आग, चार दुकाने जलकर खाक; कारणों की जांच जारी

Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ ब्रेकिंग बल्लभगढ़ के बाजार में पेट की दुकान में लगी भीषण आग, चार दुकानें जलकर खाक बल्लभगढ़ के बाजार में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानदारों व लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग इतनी भयंकर थी कि दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग की इस घटना में कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

रामदेवरा मेले में प्रशासन ने भक्तों के दर्शन और सुरक्षा के लिए बड़े इंतज़ाम किए

Jaisalmer, Rajasthan:जिला कलेक्टर जैसलमेर अनुपमा जोरवाल ने रामदेवरा में आज बाबा Ramदेव जी की समाधि के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने डालीबाई की समाधि के भी दर्शन किए। इस अवसर पर पोकरण तहसीलदार प्रीतम सिंह, और थानाधिकारी देवकिशन राठौड़ सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाबा रामदेव जी के भादवा मेले में व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल एकदिवसीय रामदेवरा प्रवास पर रहे इन दोनों बाबा रामदेव बाबा मेला अपने पूरे सभा पर चल रहा है ऐसे में प्रशासन की तरफ से दर्शनार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में तहसीलदारपुर रोड प्रीतम सिंह के द्वारा विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए की मेले में आने वाले भक्तों को बिना किसी परेशानी के सुगमता पूर्वक दर्शन हो इस तरह की उचित व्यवस्था की जाए मेले के दौरान पीने का पानी चिकित्सा लाइट सहित अन्य प्रकार की मूलभूत सुविधा के लिए भक्तों को भटकना नहीं पड़े। उन्होंने समाधि स्थल के अंदर प्रवेश द्वार व दर्शन करने के पश्चात निकासी द्वार सहित अन्य प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। बाबा रामदेव समाधि स्थल पहुंचने पर बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।
0
0
Report

आत्मसमर्पित नक्सल नेता भूपती की ग्रामसभा समन्वयक नियुक्ति पर विवाद, आंदोलन की चेतावनी

Gadchiroli, Maharashtra:आत्मसमर्पित नक्सलवादी नेता भूपती याच्या ग्रामसभा समन्वयक नियुक्ती पर गडचिरोली जिले के गोंडवाना विश्वविद्यालय ने ग्रामसभाों के सक्षमीकरण तथा मार्गदर्शन हेतु एकल उपक्रम के तहत नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के कारण जिल्ह्यात संयुक्त ग्रामसभांनी जिल्हाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर भूपती की नियुक्ति रद्द करने की मांग की है. 15 दिनों में नियुक्ति रद्द न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है. ग्रामसभा के अनुसार यह नियुक्ति संभवतः राज्य के मुख्य सचिव द्वारा की गई बताई जा रही है, और ग्रामसभा ने सीधे कहा है कि वे इस पद के लिए नहीं हैं.
0
0
Report

गडचिरोली के कुरखेडा में बिबटिया पेड़ पर, गांववाले भयभीत; वन विभाग ने उसे जंगल भगाया

Gadchiroli, Maharashtra:टायटल:---गडचिरोली जिल्ह्याच्या कुरखेडा तालुक्यातील वाघभूमी- टोली गावातील घटना, बिबट्या झाडावर अन् खाली गावकऱ्यांचा गराडा, वाघभूमीत तब्बल तासभर थरार, वनविभागाने एक्शन मोडवर येत बिबट्याला जंगलात हुसकावले अँकर:--  गडचिरोल जिल्ह्याच्या कुरखेडा तालुक्यातील वाघभूमी- टोली गावात बिबट्याने गावालगत प्रवेश केल्याने एकच खळबळ उडाली. बिबट्या दिसताच त्याला पाहण्यासाठी नागरिकांनी एकच गर्दी केली. लोकांची चाहूल लागताच बिबट्याने लगतच्या झाडावर चढून आश्रय घेतला. त्यामुळे झाडावर बिबट्या आणि खाली नागरिकांचा गराडा, असे चित्र निर्माण झाले. घटनेची माहिती मिळताच वनविभागाचे कर्मचारी तातडीने घटनास्थळी दाखल झाले. त्यांनी नागरिकांना दूर हटवत परिसर मोकळा केला. तब्बल तासभर झाडावर बसल्यानंतर बिबट्या खाली उतरला. वनकर्मचाऱ्यांनी कोणतीही हानी होऊ न देता बिबट्याला जंगलाच्या दिशेने हुसकावून लावले. बिबट्या गावालगत आल्याने नागरिकांमध्ये भीतीचे वातावरण आहे. वनाधिका-यांनी परिसरात पेट्रोलिंग सुरू करण्यात आल्याची माहिती दिली आहे.
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर गैसड़ी मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन की 10 दिवसीय कार्यशाला संपन्न

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow11m ago
Gainsari, Uttar Pradesh:नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस विभाग और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष द्वारा संचालित बहू-बेटी सम्मेलन की 10 दिवसीय कार्यशाला का आज गैंसड़ी ब्लॉक के नगर पंचायत सभागार में समापन हुआ। कार्यशाला में शुरू से अंत तक सभी व्यवस्थाएं पुलिस विभाग के साइबर अपराध प्रभारी वशी अहमद के सहयोग से पूरी कराई गईं। बलरामपुर जिले की मुख्य प्रशिक्षक साध्वी (जिला संसाधन व्यक्ति) उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिला सुरक्षा, मानसिक उत्पीड़न, दहेज हत्या, नाबालिग बच्चों को बहला कर भगाने और अंतरजाल अपराध जैसे गंभीर विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर की महिला आरक्षी, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, विद्यालय अध्यापक, पंचायत सहायक और समूह सखी को जागरूक करना था, ताकि वे अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर सकें। प्रशिक्षण को सफल बनाने में सोनम , प्रभा सिंह, कुसुम लता, सविता , भानु प्रकाश शुक्ला, रवि प्रकाश और विमलेश कुमारी सहित कुल 9 प्रशिक्षकों का योगदान रहा। इसमें 6 विभागों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
0
0
Report

छत्तीसगढ़: सरपंच महासंघ ने CM को 22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, वेतन-बीमा-नागरिक अधिकार माँगे

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार सरपंच महासंघ ने CM विष्णुदेव साय को सौंपा 22 सूत्रीय मांग पत्र सरपंचों का मानदेय ₹4 हजार से बढ़ाकर ₹15 हजार करने की मांग सरपंचों को ₹1 करोड़ का जीवन/दुर्घटना बीमा देने की मांग 16वें वित्त आयोग की राशि पंचायतों को तत्काल जारी करने की मांग ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में सरपंचों को अधिक अधिकार देने की मांग PM आवास की राशि बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मांग GeM पोर्टल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग निर्माण कार्यों के लिए SOR की नई दर लागू करने की मांग मनरेगा की लंबित सामग्री राशि का तत्काल भुगतान करने की मांग सुदूर क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या दूर होने तक चेकबुक से राशि आहरण की अनुमति की मांग छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच महासंघ ने पंचायतों के सशक्तिकरण और सरपंचों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर नगर निकाय चुनाव: दीपिका चिखलिया के रोड शो से भाजपा ताकत का प्रदर्शन

Dungarpur, Rajasthan:district dungarpur, विधानसभा dungarpur, akhilesh sharma, location dungarpur. निकाय चुनाव के प्रथम चरण का चुनावी शोर थमा, रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका ने भाजपा के लिए रोड शो किया. डूंगरपुर नगर परिषद के लिए 9 सितम्बर को मतदान है. आज सोमवार को चुनाव प्रचार के आखरी दिन भाजपा ने चुनावी प्रचार में अपनी ताकत झोंकी. रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका ने भाजपा के लिए रोड शो किया. इसमें भाजपा के नेता और पार्षद प्रत्याशी भी रैली में शामिल हुए. टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका ने जनता से भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का आव्हान किया. नगर निकाय चुनावों को लेकर डूंगरपुर नगर परिषद में आज शाम को प्रचार थम गया. प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने रैली निकालकर दम दिखाया. भाजपा की ओर से रोड शो किया गया. रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया रोड शो करते हुए खुली जीप में निकली. उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता मौजूद थे. वही एक ऊपर कार में भाजपा प्रत्याशी सुशीला गुप्ता समेत कई पार्षद प्रत्याशी भी रैली में शामिल हुए. नारेबाजी करते हुए रोड शो भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ. जो शहर के कई रास्तों से गुजरा. इस दौरान टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका ने शहर की जनता से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में वोट माँगे. इधर पुराने शहर में घूमते हुए वापस गैपसागर पाल पर आते ही चुनाव प्रचार का समय पूरा होने के चलते डीजे बंद करना पड़ा. इसके बाद रैली सीधे भाजपा ऑफिस पहुंची और रैली का समापन हुआ. लेकिन प्रचार का समय बीतने के बाद रैली निकाले जाने से भाजपा की ओर से आचार संहिता का उल्लंघन भी किया गया. इधर जब इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जैसे ही रैली शाम 5 बजे गैप सागर पाल पहुंची, तुरंत प्रभाव से डीजे और माइक बंद करवा दिए गए थे. वही गैप सागर पाल से पुराने पार्टी कार्यालय तक की दूरी बिना किसी शोर-शराबे और शांतिपूर्वक तय की गई. वही भाजपा कार्यालय के बाहर की गई चुनावी भाषणबाजी पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है.
0
0
Report

फतेहपुर में चुनाव सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी

Sikar, Rajasthan:फतेहपुर, कस्बे में नगर परिषद के 9 सितम्बर को होने वाले चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस की ओर से शहर के प्रमुख मार्गो सहित विभिन्न मौहल्लों व वार्डो में पूरी मुश्तैदी के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस उप अधीक्षक नोपाराम भाकर के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में आरएसी के जवान सहित सदर और कोतवाली थाने की पुलिस एवं आरएसी के जवानों की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस उप अधीक्षक नोपाराम भाकर ने आमजन से आग्रह करते हुए कहा कि मतदान के दिन शांति पूर्वक एवं भयमुक्त होकर निष्पक्षता के साथ मतदान करे तथा आमजन को मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है। उन्होने आमजन से आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अवांछनीय एवं अवैध गतिविधियों पर नजर रखे और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दे ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि अनावश्यक गतिविधियों पर पुलिस एवं प्रशासन की पूरी नजर है एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद है। उन्होने बताया कि फतेहपुर नगर परिषद क्षेत्र के 20 बूथ तथा रामगढ शेखावाटी नगर पालिका क्षेत्र में 9 बथों को अति संवेदनशील बूथे है जिन पर पुलिस की विशेष टीम रहेगी।
0
0
Report

Devser me aktikraman hataaye: NH-39 samet pramukh margon par prashasan ki bulldozer karwai

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली देवसर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर. सड़क किनारे कब्जों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई. NH-39 समेत कई प्रमुख मार्गों से हटाया गया अतिक्रमण. न्यायालय मार्ग और विश्राम गृह मार्ग पर भी कार्रवाई. चितरंगी-समदा मार्ग पर भी बुलडोजर से हटाए गए कब्जे. अतिक्रमण हटने से जाम की समस्या से राहत की उम्मीद. सिंगरौली के देवसर से बड़ी खबर है। यहां सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क की सीमा तक किए गए अवैध कब्जे हटाए. दरअसल, देवसर के कई प्रमुख रास्तों पर सड़क किनारे दुकान और दूसरे निर्माण होने से रास्ता संकरा हो गया था। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी और कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती थी. इसी समस्या को देखते हुए नवागत प्रशिक्षु IAS और SDM डॉ. सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. कार्रवाई सीधी-सिंगरौली NH-39, न्यायालय मार्ग, विश्राम गृह मार्ग और चितरंगी-समदा मार्ग पर की गई। सड़क की सीमा में आने वाले अवैध कब्जों और निर्माण को हटाया गया. प्रशासन का कहना है कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top