icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
276404
Pramod VishwakarmaPramod VishwakarmaFollow10 Dec 2024, 12:51 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

KGMU डॉक्टर बोले- छात्रों के विरोध के बीच इस्तीफा, मौत पर कॉलेज जवाबदेही स्पष्ट

Lucknow, Uttar Pradesh:मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं के चल रहे प्रोटेस्ट पर केजीएमयू के pro डॉक्टर केके सिंह ने कहा कि बच्चों की भावनाओं को समझ रहे हैं प्रिंसिपल ने स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है लेकिन इस मामले में डीन की कोई गलती नहीं है बिना वजह दबाव बनाकर कार्रवाई नहीं करवाई जा सकती जो उचित है वही मांगे पूरी होंगी। बच्ची की मौत का हम सबको अफसोस है जब उसके परिवार वाले यहां आए तो हमने छुट्टी देकर उसे भेज दिया इसके बाद उसने बनारस में जाकर इलाज भी करवाया वहां पर उसकी मौत हुई है उसके लिए पूरी तरह से मेडिकल कॉलेज कैसे जिम्मेदार है। बाइट - केके सिंह मुख्य प्रवक्ता kgmu
0
0
Report

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और छात्रसंघ बहाली पर ABVP का जोरदार विरोध

Prayagraj, Uttar Pradesh:इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में एबीवीपी के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, फीस वृद्धि और छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर एबीवीपी के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारी छात्रों ने हर साल दस फीसदी फीस वृद्धि का लगाया आरोप, विश्विद्यालय परिसर में भारी अनियमितता का भी लगाया आरोप, प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा अगर फीस वृद्धि और छात्रसंघ बहाली को लेकर निर्णायक फैसला नहीं हुआ तो एबीवीपी करेगा आंदोलन। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और छात्रसंघ बहाली का मुद्दा फिर से गरमाने लगा है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल के सामने विरोध प्रदर्शन के जरिए चेतावनी दी है कि अगर विश्विद्यालय में फीस वृद्धि नहीं कम की गई और छात्रसंघ बहाली नहीं हुई तो आने वाले दिनों में एबीवीपी एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। विद्यार्थी परिषद के विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्र और छात्राओं ने आरोप लगाया है कि हर साल दस फीसदी फीस वृद्धि की जा रही है। हॉस्टल में न तो छात्राओं को कोई सुविधाएं मिलतीं हैं और न ही विश्विद्यालय में कोई सुविधा है। यहां तक की लाइब्रेरी से लेकर कैंटीन तक को बंद कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि मौजूदा कुलपति की वजह से विश्विद्यालय की स्थितियां ख़राब हुईं हैं। विद्यार्थी परिषद से जुड़े इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र अमन मिश्रा ने कहा कि सात दिनों के अंदर फीस वृद्धि और छात्रसंघ को लेकर कोई पहल नहीं किया गया तो छात्र एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
0
0
Report

अमृत-जल जीवन मिशन में फर्जीवाड़े पर आगे action: एक साल बाद भी पानी सप्लाई सपना कैसे पूरा होगा?

Jaipur, Rajasthan:अमृत-जल जीवन मिशन में एक साल से फर्जीवाड़े पर कार्रवाई अटकी पड़ी है. जिसके कारण दोनों की योजनाओं में टेंडर नहीं हो पा रहे हैं. लेकिन अब जलदाय विभाग गड़बड़ी और फर्जीवाड़े पर कार्रवाई करेगा. आखिरकार पानी की योजनाओं में कैसे रूका काम एक्शन...देखे इस रिपोर्ट में! एक साल बाद भी एक्शन नहीं- जलदाय विभाग में एक साल से फर्जीवाड़े को दबाने की कोशिश की जा रही है. फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में गणपति और श्रीश्याम ट्यूबवेल फर्म के खिलाफ तो कठोर कार्रवाई हुई, लेकिन बाकी फर्मों पर पीएचईडी ने एक्शन नहीं लिया. लंबे समय से कार्रवाई के लिए कई फर्मों के खिलाफ लिखा भी जा चुका, लेकिन जलदाय विभाग ने अब तक एक्शन नहीं लिया. सूत्रों के मुताबिक फाइनेंस कमेटी में प्रमुख सचिव हेमंत गेरा ने कई फर्मों को डिबार करने के आदेश दिए. अब विभाग के मिनट्स आने के बाद डिबार होने वाली फर्मों के नाम सामने आएंगे. माना जा रहा है कि 2 से 3 फर्मों को जलदाय विभाग ने डिबार करने का निर्णय लिया है. आरटीपीपी नियमों के तहत होगी कार्रवाई- जिन फर्मों ने अमृत 2.0 की बिड प्रक्रिया में गड़बड़ी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. 14 टैंडरों में शिकायत के बाद जलदाय विभाग ने 9 फर्मों पर कार्रवाई एक साल बाद भी प्रक्रियाधीन है. इसके अलावा आरटीपीपी नियमों के तहत कार्रवाई होगी. बताया जा रहा है जिन यूएलबी में 100 करोड़ से ज्यादा के काम हैं, वहां अलग से टैंडर लगेंगे. जबकि जहां काम 100 करोड़ के कम है, उन्हें डी क्लब किए गए. इतने कस्बों तक पहुंचेगा अमृत- शहर और कस्बे - 176; नए कनेक्शन - 8.35 लाख; लाभान्वित आबादी - 35.22 लाख; संवर्धन के लिए कनेक्शन - 22.06 लाख; लाभान्वित आबादी - 128.27 लाख. स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे- अमृत-2.0 योजना में शहरी घरों में अब स्मार्ट पानी के मीटर लगेंगे, ताकि उपभोक्ता को उपयोग पानी का चार्ज ही देना पड़े और पानी की छीजत कम हो और विभाग को पूरा राजस्व मिले. इसके साथ ही नए पंप हाउस और टंकियां बनाई जाएगी. इससे पाइपलाइन के टेल एंड तक पूरे प्रेशर से पानी मिले. दूषित पानी सप्लाई वाले इलाकों में पाइपलाइन भी बदली जाएगी. अमृत-2.0 में चौबीस घंटे सप्लाई, स्मार्ट मीटर, वाटर रिसाइकिल प्लांट लगाने के काम होंगे. बीकानेर में पीपीपी मोड पर 24 घंटे में पेयजल उपलब्ध करवाने के काम होंगे. लेकिन जब वर्कआर्डर ही नहीं हो पा रहे हैं तो कैसे अमृत का सपना पूरा होगा?
0
0
Report
Advertisement

अमृत-जल जीवन मिशन: एक साल से फर्जीवाड़ा, अब कब होगी कार्रवाई?

Jaipur, Rajasthan:अमृत-जल जीवन मिशन में एक साल से फर्जीवाडे पर कार्रवाई अटकी पडी है.जिस कारण दोनों की योजनाओं में टैंडर नहीं हो पा रहे है.लेकिन अब जलदाय विभाग गडबडी और फर्जीवाडे पर कार्रवाई करेगा.आखिरकार पानी की योजनाओं में कैसे रूका काम एक्शन...देखे इस रिपोर्ट में! एक साल बाद भी एक्शन नहीं- जलदाय विभाग में एक साल से फर्जीवाडे को दबाने की कोशिश की जा रही है.फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में गणपति और श्रीश्याम ट्यूबवेल फर्म के खिलाफ तो कडी कार्रवाई हुई,लेकिन बाकी फर्मों पर पीएचईड ने एक्शन नहीं लिया.लंबे समय से कार्रवाई के लिए कई फर्मोें के खिलाफ लिखा भी जा चुका,लेकिन जलदाय विभाग ने अब तक एक्शन नहीं लिया.सूत्रों के मुताबिक फाइनेंस कमेटी में प्रमुख सचिव हेमंत गेरा ने कई फर्मों को डिबार करने के आदेश दिए.अब विभाग के मिनट्स आने के बाद डिबार होने वाली फर्मों के नाम सामने आएंगे.माना जा रहा है कि 2 से 3 फर्मों को जलदाय विभाग ने डिबार करने का निर्णय लिया है.आरटीपीपी नियमों के तहत होगी कार्रवाई- आरटीपीपी नियमों के तहत जिन फर्मों ने अमृत 2.0 की बिड प्रक्रिया में गडबडी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.14 टैंडरों में शिकायत के बाद जलदाय विभाग ने 9 फर्मों पर कार्रवाई एक साल बाद भी प्रक्रियाधीन है.इसके अलावा आरटीपीपी नियमों के तहत कार्रवाई होगी.बताया जा रहा जिन यूएलबी में 100 करोड से ज्यादा के काम है,वहां अलग से टैंडर लगेंगे.जबकि जहां काम 100 करोड के कम है,उन्हें डी क्लब किए गए.इतने कस्बों तक पहुंचेगा अमृत-शहर और कस्बे-176New कनेक्शन-8.35 लाख लाभान्वित आबादी-35.22 लाख संवर्धन के लिए कनेक्शन-22.06 लाख लाभान्वित आबादी-128.27 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे-अमृत-2.0 योजना में शहरी घरों में अब स्मार्ट पानी के मीटर लगेंगे,ताकि उपभोक्ता को उपयोग पानी का चार्ज ही देना पड़े और पानी की छीजत कम हो और विभाग को पूरा राजस्व मिले.इसके साथ ही नए पंप हाउस और टंकियां बनाई जाएगी.इससे पाइपलाइन के टेल एंड तक पूरे प्रेशर से पानी मिले. दूषित पानी सप्लाई वाले इलाकों में पाइपलाइन भी बदली जाएगी.अमृत-2.0 में चौबीस घंटे सप्लाई, स्मार्ट मीटर, वाटर रिसाइकिल प्लांट लगाने के काम होंगे.बीकानेर में पीपीपी मोड पर 24 घंटे में पेयजल उपलब्ध करवाने के काम होंगे.लेकिन जब वर्कआर्डर ही नहीं हो पा रहे है तो कैसे अमृत का सपना पूरा होगा?नोट'—इस खबर की फीड 2 से भेजी गई है।
0
0
Report

नवलगढ़ में सूर्य मंडल कप: जयपुर बनाम कोटा फाइनल, बीकानेर तीसरे के लिए

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं\nनवलगढ़ में सूर्य मंडल फुटबॉल कप में रोमांच चरम पर\nएफसीबीयू जयपुर और डीएफए कोटा के बीच होगा खिताबी मुकाबला\nपहले सेमीफाइनल में जयपुर ने हनुमानगढ़ को पेनल्टी शूटआउट में हराया\n1-1 की बराबरी के बाद जयपुर ने 5-4 से जीता पेनल्टी शूटआउट\दूसरे सेमीफाइनल में कोटा ने राजस्थान पुलिस बीकानेर को 3-0 से हराया\nतीसरे स्थान के लिए हनुमानगढ़ और राजस्थान पुलिस बीकानेर में मुकाबला\nझुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में श्री सूर्य मंडल फुटबॉल कप-2026 में रोमांच चरम पर पहुंच गया है। सेमीफाइनल मुकाबले पूरे होने के साथ ही फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। खिताब के लिए एफसीबीयू, जयपुर और डीएफए, कोटा की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं तीसरे स्थान के लिए डीएफए, हनुमानगढ़ और राजस्थान पुलिस, बीकानेर के बीच मुकाबला खेला जाएगा।पहला सेमीफाइनल डीएफए, हनुमानगढ़ और एफसीबीयू, जयपुर के बीच खेला गया। हनुमानगढ़ ने पहले हाफ में एक गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद जयपुर की टीम ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने बढ़त बनाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हो सका। मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त होने के बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ। इसमें एफसीबीयू, जयपुर ने 5-4 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।दूसरे सेमीफाइनल में डीएफए, कोटा और राजस्थान पुलिस, बीकानेर के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं और स्कोर 0-0 रहा। दूसरे हाफ में कोटा की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार तीन गोल दागे। डीएफए, कोटा ने मुकाबला 3-0 से जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।अब फाइनलमें एफसीबीयू, जयपुर और डीएफए, कोटा के बीच खिताब के लिए मुकाबला होगा। वहीं तीसरे स्थान के लिए डीएफए, हनुमानगढ़ और राजस्थान पुलिस, बीकानेर की टीमें आमने-सामने होंगी।
0
0
Report

भिवाड़ी में नकली पुलिस बनकर मेडिकल स्टोर से पैसा ऐंठने वाला बदमाश गिरफ्तार

Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नकली पुलिसकर्मी बनकर एक मेडिकल स्टोर वाले से रुपये ऐंठने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक गुर्जर उर्फ हन्नी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं और उसे भिवाड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। मामला 12 जुलाई 2026 का है; आरोप है कि सांथलका स्थित एक मेडिकल स्टोर पर आरोपी और उसके साथियों ने खुद को हरियाणा पुलिस का CIA बनकर पहुंचे थे, मेडिकल स्टोर संचालक पर नशीली दवाइयां बेचने का आरोप लगाकर कार्रवाई का डर दिखाकर एक लाख रुपये ऐंठ लिए थे; घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस प्रकरण में फरार दीपक गुर्जर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, पहले भी कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। बाइट: विक्रम सिंह थानाधिकारी
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ नगर परिषद उपसभापति चुनाव आज; भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में आज उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा। उपसभापति पद के लिए भाजपा की ओर से सुदर्शन रामपुरिया और कांग्रेस की ओर से इब्राहिम ने नामांकन दाखिल किया है। दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। नगर परिषद में दोपहर 2 बजे उपसभापति पद के लिए मतदान होगा, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव को लेकर नगर परिषद परिसर में पुलिस का भारी जाफ्ता तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। इससे पहले सोमवार को सभापति पद पर भाजपा के अनिल ईनाणी निर्वाचित हुए थे। अब उपसभापति पद के चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं。
0
0
Report

खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर पर रिश्वत मांगने के आरोप, जांच कमेटी ने रिपोर्ट मांगी

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। एंकर- राशन डिपो धारक से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों में घिरे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अब कैमरे के सामने आए हैं। इंस्पेक्टर ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। आरोपी इंस्पेक्टर का कहना है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ विभाग पहले ही कार्रवाई कर चुका है। विभागीय जांच में कई खामियां मिलने के बाद उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इंस्पेक्टर का आरोप है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर शिकायतकर्ता ने उन्हें बदनाम करने के लिए ये आरोप लगाए हैं। वहीं, पूरे मामले की जांच के लिए विभाग की ओर से तीन अधिकारियों की एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को सात दिन के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपनी है। आरोपी इंस्पेक्टर का कहना है कि वह जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें स्वीकार किया जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने समेत अन्य आरोपों में आखिर कितनी सच्चाई है? इसका खुलासा जांच कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हो पाएगा। बाइट — खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर, जिन पर आरोप लगे हैं।
0
0
Report

भिवानी की साक्षी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में पहला मुकाबला जीता

Bhiwani, Haryana:भिवानी एशियन गेम्स 2026; भिवानी की साक्षी ने पहला मुकाबला जीता, घर पर बैठ परिवार ने टीवी पर देखा, ओलिंपिक ब्रांज मेडलिस्ट को हराया एशियन गेम्स 2026 में भिवानी के गांव धनाना निवासी बॉक्सर साक्षी चौधरी ने मंगलवार को जापान में पहला मुकाबला खेला। पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलिंपिक की ब्रांज मेडलिस्ट बॉक्सर को 5-0 से हराया है। वहीं इस मुकाबले को परिवार ने घर पर बैठकर टीवी पर देखा। साक्षी चौधरी ने एशियन गेम्स के महिला 51 किग्रा वर्ग में पेरिस ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट आइरा विलिगास को 5-0 से हारकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। बॉक्सर साक्षी चौधरी के पिता मनोज कुमार ने बताया कि साक्षी ने काफी अच्छा मुकाबला देखा। शुरूआत से ही पूरे जोश में दिखी। वहीं ओलिंपिक 2024 की ब्रांज मेडलिस्ट को पहले ही मुकाबले में हरा दिया। अब साक्षी चौधरी का अगला मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा। उम्मीद है कि उस मुकाबले में भी जीत के लिए साक्षी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीतने के बाद कहा था कि अब वे एशियन गेम्स पर फोकस करेंगी। वहीं एशियन गेम्स के लिए पसीना बहा रही थी। बॉक्सर साक्षी के पिता किसान, मां गृहणी भिवानी के गांव धनाना की बेटी साक्षी 51 किलोग्राम भारवर्ग में बॉक्सिंग करती है। साक्षी के पिता मनोज कुमार खेतीबाड़ी करते हैं और साक्षी की मां शीला देवी गृहणी है। मनोज कुमार को 2 बच्चे (एक बेटा व एक बेटी) हैं। उनका लड़का आर्मी में लगे हुए हैं। साक्षी ने 2012 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। वहीं साक्षी एमए की पढ़ाई पूरी करके एमबीए की पढ़ाई कर रही है। साक्षी चौधरी को 14 साल हो गए बॉक्सिंग खेलते हुए। बाइट : बॉक्सर साक्षी चौधरी के पिता मनोज कुमार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

निम्बाहेड़ा नगर परिषद में भाजपा का उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित, बोर्ड की तस्वीर साफ

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा नगर परिषद में सभापति के बाद अब उपसभापति पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। वार्ड नंबर 21 से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पहुंचे निलेश मेहता निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी विकास पंचोली ने निलेश मेहता के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इससे पहले सभापति पद पर भाजपा की Shilpa Bhutda भी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। सभापति और उपसभापति दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नवनिर्वाचित उपसभापति निलेश मेहता का स्वागत किया। निर्वाचन के बाद नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top