icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
276404
Pramod VishwakarmaPramod VishwakarmaFollow28 Nov 2024, 12:37 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कानपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू से हत्या, तीन आरोपी हिरासत में

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग 17 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या फजलगंज के बंबा रोड सब्जी मंडी में वारदात किशोर के सीने में चाकू से किए गए कई वार साथी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया हमला लहूलुहान हालत में किशोर को अस्पताल पहुंचाया गया हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस जांच में जुटी कानपुर में मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। फजलगंज थाना क्षेत्र के बंबा रोड सब्जी मंडी में किशोर पर उसके ही साथी ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने किशोर के सीने पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ किशोर को स्थानीय लोगों ने हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
0
0
Report

मेरठ में दोस्त की हत्या: शराब पार्टी के दौरान चाकू से हत्या की

मेरठ में दोस्त ने की दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या,शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के हरदेव नगर में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दोस्त विशाल ने ही अपने दोस्त सागर की हत्या की और शव घर के अंदर छोड़कर फरार हो गया। इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया । मृतक के घर दीवाली की खुशियां मातम में बदल गईं । मौके पर पहुँचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया साथ ही मामले की पड़ताल में जुट गई हैं । हत्यारोपी दोस्त विशाल के परिजन खुद उसको थाने लेकर पहुँचे जहां पुलिस ने विशाल को अपनी कस्टडी में ले लिया । बताया जा रहा है कि विशाल और सागर दोस्त थे । विशाल मूल रूप से बहसूमा क्षेत्र का रहने वाला है उसका एक घर टीपीनगर क्षेत्र में भी है । वहीं सागर कंकरखेड़ा क्षेत्र में रहता था । दोनों सोमवार रात को टीपीनगर क्षेत्र में विशाल के घर शराब पार्टी कर रहे थे । इस दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई । गुस्साए विशाल ने सागर पर चाकू से वार कर दिया । जिससे उसकी मौत हो गई । घटना के बाद आरोपी विशाल ने अपने माता-पिता को घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

बाराबंकी में छज्जा विवाद के बाद बांके से हमला, राजमिस्त्री की मौत

Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में माती थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ती गांव निवासी राजमिस्त्री राम मनोहर (38) की कल देर शाम छज्जा निकालने के विवाद में बांके से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायत के बावजूद विवाद का समाधान नहीं कराया गया। देर रात तक गांव में कई थानों की पुलिस और अधिकारी कैंप करते रहे。 परिजनों के मुताबिक, राम मनोहर अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। छज्जा निकालने को लेकर पीछे रहने वाले हंसराज से करीब तीन माह से विवाद चल रहा था। मृतक के भाई राजेश के अनुसार, कल शाम हंसराज ठेलिया लेकर निकले। आरोप है कि उन्होंने छज्जे की शटरिंग में लगी बल्लियों में ठेलिया मारकर उन्हें गिरा दिया। इसका विरोध करने पर राम मनोहर से मारपीट शुरू कर दी。 इसी दौरान हंसराज पक्ष से हरीशचंद्र, महेश और जितेंद्र समेत कई लोग बांका व लाठी लेकर पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने राम मनोहर पर हमला कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में पत्नी संगीता, पुत्री रेशमा और अन्य परिजन भी चोटिल हो गए। दूसरे पक्ष के तीन लोगों को भी चोटें आने की बात कही जा रही है, लेकिन वे मौके से चले गए。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने राम मनोहर को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी आफताब आलम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 मृतक की पुत्री का आरोप है कि छज्जे को लेकर चल रहे विवाद के समाधान के लिए एसडीएम और पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की गई थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। कल विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और उनके पिता की जान चली गई।
0
0
Report
Advertisement

हिरणपुर में ईंट लदे ट्रक की चपेट में आकर 53 वर्षीय जनमजय ठाकुर की मौत

Pakur, Jharkhand:हिरणपुर थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. ईंट लदे ट्रक की चपेट में आने से जनमजय ठाकुर की जान चली गई. हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. जनमजय ठाकुर अपने गांव से डांगापाड़ा हटिया करने आए थे. इसी दौरान हिरणपुर - शहरगांव मुख्य सड़क पर ईंट लदे ट्रक की चपेट में आ गए. हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौत हो गई. घर से हटिया करने निकले जनमजय के वापस नहीं लौटने की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया था, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया था. एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया, तो पीछे कई अपनों की उम्मीदें और इंतजार अधूरे रह गए.
0
0
Report

मथुरा में यम द्वितीया पर आस्था का मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में यम द्वितीया पर लगा आस्था का मेला, हजारों भाई-बहनों ने यमुना जी में लगाई पवित्र डुबकी मथुरा: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि (यम द्वितीया / भाई दूज) के अवसर पर धर्मनगरी मथुरा में आस्था और श्रद्धा का महासंगम देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में यमुना नदी के तट पर सुबह तड़के से ही देश-विदेश से आए हजारों भाई-बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भाई-बहनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पवित्र यमुना जल में डुबकी लगाई और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की。 अक्षय पुण्य और यम फांस से मुक्ति की मान्यता धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, यमुना जी यमराज की सगी बहन हैं। माना जाता है कि यम द्वितीया के दिन स्वयं यमराज अपनी बहन यमुना के घर भोजन करने आए थे। इस दिन जो भाई-बहन एक साथ यमुना में स्नान करते हैं, उन्हें यमराज के भय और यमलोक की यातनाओं से सदा के लिए मुक्ति मिल जाती है। इसी प्राचीन मान्यता के चलते विश्राम घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा。 घाटों पर सुरक्षा और कड़े इंतजाम स्नान के पश्चात बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। यमुना जी के घाटों पर गोताखोरों, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों को तैनात रखा गया ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। पूरे घाट परिसर में "जय यमुना मैया" के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला पर जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में मानवता को शर्मसार करने वाली एक बार फिर सनसनीखेज घटना सामने आई है। चार महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म की दरिंदगी झेल चुकी पीड़िता पर एक बार फिर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। आरोप है कि केस वापस लेने का दबाव बना रहे बदमाशों ने महिला को उसके ही घर की छत से नीचे फेंक दिया। करीब 15 फीट नीचे गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि महिला फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना चकिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी भोगल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। दरअसल, बीते 11 जून की रात इसी महिला के साथ पांच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। दरिंदगी की हद पार करते हुए आरोपियों ने महिला के गुप्तांग में लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया था। इस मामले में पांच में से चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि पांचवां आरोपी बाहर था। पीड़िता के पति का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। कई बार घर पहुंचकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। सोमवार की रात बदमाश अचानक उनके घर पहुंचे। पहले उन्होंने आसपास रहने वाले उनके भाई के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और छिपकर बैठ गए। कुछ देर बाद जब उनकी भाभी ने दरवाजा खुलवाने के लिए पीड़िता को फोन किया तो महिला अपने कमरे से बाहर निकली। इसी दौरान दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और घर की छत पर ले गए। आरोप है कि वहां से बदमाशों ने महिला को नीचे फेंक दिया। करीब 15 फीट नीचे गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग जुटने लगे तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता के पति का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे थे कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बदमाश सरकारी सहायता के रूप में मिले तीन लाख रुपये को लेकर भी दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि पीड़िता के पास 35 लाख रुपये हैं और वह रकम उन्हें दी जाए, जबकि पीड़िता का कहना है कि उसे सरकार की ओर से सिर्फ तीन लाख रुपये की सहायता मिली है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस सक्रिय हुई और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद आरोपी भोगल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना की शिकार महिला को आखिर कब तक न्याय के लिए डर और धमकियों के साये में जीना पड़ेगा? क्या आरोपियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होगी, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा का भरोसा मिल सके?
0
0
Report

रुड़की के भगवानपुर में मुठभेड़: गोकशी की तैयारी कर रहा आरोपी घायल, गिरफ्तार

Haridwar, Uttarakhand:रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र में पुलिस और एक कथित गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, हलजोरा गांव निवासी आरोपी सिकरोड़ा के पास एक आम के बाग में गोकशी की तैयारी कर रहा था और अपने साथी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी की ओर से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई और वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात अभय सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी का हालचाल जाना। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोकशी से जुड़े एक पुराने मामले में वांछित था। अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल के साथ ही फरार साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

20 लाख लूट के प्रयास में बीटेक छात्र समेत दो गिरफ्तार

Kanpur, Uttar Pradesh:कागज कारोबारी के कर्मचारी से 20 लाख लूट का प्रयास शेयर मार्केट में 5 लाख हारने पर लूट की घटना को दिया अंजाम पुलिस ने आरोपी बीटेक स्टूडेंट समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार एंकर-फीलखाना थाने से 100 मीटर दूर स्कूटी सवार बीटेक छात्र ने कागज कारोबारी के कर्मचारी से 20 लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। पीड़ित के शोर मचाने पर वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया。 पुलिस ने पूछताछ के बाद कारोबारी के यहां काम करने वाले उसके बुआ के बेटे को हिरासत में लिया। आरोपी ने शेयर मार्केट में हुए पांच लाख रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
0
0
Report

गाजीपुर में समोसा खाते युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में समोसा खाते युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार सवार बदमाश ने बरसाईं 3 गोलियां, इलाज के दौरान मौत- डीआईजी डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा दुकान पर बैठकर समोसा खा रहे युवक पर कार सवार हमलावर ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई वाराणसी रेंज के डीआईजी वैभव कृष्ण खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की डीआईजी के मुताबिक मृतक पक्ष की तहरीर पर शुभम चौबे नामजद, तत्काल दर्ज की गई एफआईआर वर्ष 2025 में भी मृतक पक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगा था, जिसमें चार लोगों के खिलाफ हुई थी कार्रवाई डीआईजी ने जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी का दिया भरोसा, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी गाजीपुर में सरेआम तीन राउंड फायरिंग से दहशत, कोतवाली के करीब हत्या ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल गाजीपुर में अपराधियों के هौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सरेराह दुकान पर बैठकर समोसा खाना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। सदर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर समोसा खा रहे एक युवक पर कार Sवार बदमाश ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई। मीडिया से बातचीत में डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच हुई। मृतक दुकान पर बैठकर समोसा खा रहा था, तभी चारपहिया वाहन से पहुंचे एक युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। घटना में करीब तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद घायल युवक की मौत हो गई। डीआईजी के मुताबिक मृतक पक्ष की तहरीर पर शुभम चौबे नाम के व्यक्ति को नामजद करते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। इस वारदात में एक पुराना मामला भी सामने आया है। डीआईजी ने बताया कि वर्ष 2025 में मृतक पक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगा था, जिसमें चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर बेखौफ होकर तीन राउंड फायरिंग करने वाला हमलावर आखिर कब पुलिस की गिरफ्त में आएगा? डीआईजी ने जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। बाइट- वैभव कृष्ण - डीआईजी, वाराणसी रेंज
0
0
Report
Advertisement

बस्तर में धान खरीदी महाअभियान 15 नवंबर से, 88 केंद्र किसानों ने पंजीयन

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 88 उपार्जन केंद्रों में 15 जनवरी तक धान की खरीदी की जाएगी। इस वर्ष किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 9 नए खरीदी केंद्र भी बनाए गए हैं। जिले में कुल 51 हजार 68 किसानों ने 67 हजार 538 हेक्टेयर से अधिक रकबे में धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। धान खरीदी के लिए 'किसान-तुंहर टोकन' मोबाइल ऐप से टोकन वितरण शुरू हो गया है। कुल टोकनों में 70 प्रतिशत ऑनलाइन ऐप के माध्यम से और 30 प्रतिशत टोकन समितियों एवं खरीदी केंद्रों से दिए जाएंगे। नियमों के अनुसार सीमांत किसानों को एक, लघु किसानों को दो और दीर्घ किसानों को अधिकतम तीन टोकन मिलेंगे। प्रशासन ने किसानों से समय पर टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर धान बेचने की अपील की है।
0
0
Report

कट्ठीवाड़ा पेट्रोल पंप पर तेंदुआ, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा खतरा टला

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा में पेट्रोल पंप पर दिखा तेंदुआ! पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा खतरा, ग्रामीणों में दहशत। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के कट्ठीवाड़ा इलाके में स्थित नारायण पेट्रोल पंप परिसर में एक तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है। खुलेआम घूमते इस वन्यजीव को देखकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी भय और दहशत का माहौल है। कट्ठीवाड़ा थाना पुलिस की टीम इलाके में रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर नारायण पेट्रोल पंप परिसर में घूम रहे एक तेंदुए पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरती और अपने मोबाइल कैमरे में तेंदुए की इस आवाजाही का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। गनीमत यह रही कि कट्ठीवाड़ा पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए न केवल स्थिति पर कड़ी नजर रखी, बल्कि जब तक तेंदुआ सुरक्षित रूप से वापस जंगल की ओर नहीं लौट गया, तब तक पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा। पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा आसपास के रहवासियों और ग्रामीण जनों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top