276403
मऊः अमित शाह पर बरसे बसपा के नेता डॉ. गौतम, कहा बाबा साहेब के प्रति की गई टिप्पणी निंदनीय
Mau, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर धर्म सिंह गौतम ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर संसद में की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। डॉ. गौतम ने कहा कि अमित शाह द्वारा बाबा साहेब के प्रति की गई टिप्पणी निंदनीय है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, रात में बदमाशों का पीछा डरावना
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम ब्रेकिंग न्यूज़ गुरुग्राम में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल! रात में वॉक पर निकलीं दो युवतियों के साथ कथित बदसलूकी, स्कॉर्पियो सवारों पर पीछा करने का आरोप युवतियों को जबरन पैसे देने और कार में बैठाकर खाने-पीने के लिए दबाव बनाने का आरोप युवतियों ने भागकर पीजी में ली शरण, आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार करीब 30 मिनट तक बाहर खड़े रहे ट्यूलिप चौक, सेक्टर-70 के आसपास की घटना बताई जा रही है, युवती ने सोशल मीडिया पर साझा किया अपना अनुभव युवती का आरोप—विरोध करने पर गाली-गलौज, पीछा करने और दोबारा सामने आने से दहशत में आईं दोनों सहेलियां घटना के बाद अनजान नंबरों से कॉल और मैसेज आने का भी दावा सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने पर उठाए सवाल, गुरुग्राम पुलिस से नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग युवती ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस और हरियाणा सरकार से कार्रवाई की अपील की बड़ा सवाल: साइबर सिटी गुरुग्राम में क्या महिलाएं रात को सुरक्षित अपने घर लौट सकती हैं?0
0
Report
आनंद महिंद्रा ने बिहार संग्रहालय के लिए सहयोग और निवेश का आह्वान किया
Patna, Bihar:माननीय मुख्यमंत्री जी, आपके इतने स्नेह भरे और उत्साहपूर्ण जवाब ने सचमुच दिल छू लिया। बिहार संग्रहालय को लेकर आपका गर्व और लगाव भी बहुत अच्छा लगा। जब भी बिहार आने का अवसर मिलेगा, आपके निमंत्रण का लाभ ज़रूर उठाऊँगा। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद आनंद महिंद्रा जी, बिहार की जनता की ओर से आपका हार्दिक आभार! बिहार की गौरवशाली विरासत हमारी पहचान, और उज्ज्वल भविष्य हमारा संकल्प है। आपको बिहार संग्रहालय भ्रमण और हाई टी पर संवाद हेतु सादर आमंत्रित करता हूँ। आइए, उद्योग, कृषि, तकनीक एवं पर्यटन में साझेदारी से निवेश, रोजगार और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करें।0
0
Report
उत्तरकाशी के हर्षिल समेत ऊँची चोटियों पर बर्फबारी, बद्रीनाथ–केदारनाथ में भी
Prayagraj, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी के हर्षिल की पहाड़ियों पर लगातार बर्फबारी हो रही है प्रदेश की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है जिसमें उत्तरकाशी के हर्षिल जैसे क्षेत्र शामिल है जहां पर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है मौसम अभी भी बदला हुआ है जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसी तरह से बद्रीनाथ और केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हो रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि कल भी शाम को बारिश हुई थी आज भी कुछ इलाकों में बारिश का सिलसिला जारीहै0
0
Report
Advertisement
शालीमार बाग फ्लाईओवर पर SUV की टक्कर, दो ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चार घायल
Noida, Uttar Pradesh:शालीमार बाग की ओर जाने वाले फ्लाईओवर पर, प्रेमबाड़ी पुल के पास सड़क किनारे खड़े दो ऑटो में एक तेज़ रफ़्तार SUV जा टकराई। इस टक्कर में दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आईं。0
0
Report
गुरुग्राम सेक्टर-46 में बारिश से पेड़ उखड़ा, तीन खंभे क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में बिजली गुल
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम के सेक्टर 46 के रिहायशी इलाके में लगातार बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ उखड़ गया, जिससे बिजली के तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और कई बिजली लाइनें टूट गईं। इस घटना के चलते इलाके में बिजली गुल हो गई है।0
0
Report
महराजगंज के 11 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
Anand Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज- उत्तर प्रदेश में PET परीक्षा 2026 की दूसरी तिथि की परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। परीक्षा को निष्पक्ष,पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए योगी सरकार के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बात करें महराजगंज जनपद की तो यहां कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। आज दूसरी तिथि की प्रथम पाली में सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली केंद्र के मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मियों द्वारा अभ्यर्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा जांच व्यवस्था लागू की गई है। इसमें पुलिस की तलाशी, बायोमेट्रिक उपस्थिति, मेटल डिटेक्टर से जांच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की स्क्रीनिंग जैसी व्यवस्थाओं के जरिए परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रतिबंधित वस्तु के प्रवेश को रोकने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी अभ्यर्थी को अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने का मौका न मिले और सभी परीक्षार्थियों को समान अवसर के साथ परीक्षा देने का माहौल मिले दूरदराज के जिलों से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है तस्वीरें महराजगंज के परीक्षा केंद्रों की हैं, जहां PET परीक्षा की दूसरी तिथि की प्रथम पाली में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों की एंट्री से पहले सघन जांच की जा रही है। किसी के एडमिट कार्ड की जांच तो किसी की पहचान का मिलान, हर प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष तक जाने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के जवान मुस्तैद हैं, वहीं परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक और तकनीकी जांच की व्यवस्था भी की गई है। दरअसल PET परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी को देखते हुए शासन और प्रशासन की प्राथमिकता परीक्षा को नकलविहीन और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। इसी क्रम में परीक्षा केंद्रों पर बहुस्तरीय निगरानी और जांच की व्यवस्था की गई है। पुलिस की चेकिंग से लेकर बायोमेट्रिक सत्यापन और मेटल डिटेक्टर तक हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है, ताकि परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता प्रभावित न हो।वहीं परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए की जा रही जांच और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न होगी और मेहनत करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता साबित करने का समान अवसर मिलेगा। महराजगंज के परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा की दूसरी तिथि की प्रथम पाली आयोजित हो रही है। परीक्षा में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कई स्तरों पर जांच की व्यवस्था की गई है। मुख्य द्वार पर पुलिस की तलाशी इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन और तकनीकी जांच के जरिए अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 29 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की सहभागिता के बीच प्रशासन की कोशिश है कि0
0
Report
Advertisement
कैंट में 'तेंदुए' का खौफ, वन विभाग के हाथ अब भी खाली; 48 घंटे से ड्रोन-पिंजरे से तलाश जारी
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। वाराणसी कैंट छावनी क्षेत्र पिछले 48 घंटे से दहशत में है। यहां बंगलों, स्कूलों और आर्मी एरिया में तेंदुआ देखे जाने की अफवाह ने पूरे इलाके को सहमा रखा है। वन विभाग ने बंगला नंबर 61 में पिंजरा लगा दिया है और ड्रोन से जंगल-झाड़ियों की निगरानी की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक तेंदुए की मौजूदगी का एक भी पुख्ता सबूत नहीं मिला है। मयंक कश्यप की ग्राउंड रिपोर्ट कैंट में चर्चा है कि कभी वरुणा पुल के पास, तो कभी सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल और 39 जीटीसी परिसर में तेंदुआ देखा गया। इसी सूचना के बाद वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार की टीम ने बंगला नंबर 61 में पिंजरा लगाया और आसपास के बंद पड़े बंगलों की तलाशी ली। ड्रोन से भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कैमरे में तेंदुआ कैद नहीं हुआ। स्कूल बंद, अभिभावकों में डर इस अफवाह का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल को एहतियातन बंद कर दिया गया था, अब छावनी परिषद के स्कूल भी बंद होने की सूचना है। अभिभावक बच्चों को अकेले बाहर भेजने से कतरा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि बंगला नंबर 42, 43 और 61 सालों से खाली पड़े हैं और वहां घनी झाड़ियां उग आई हैं। यही तेंदुए के छिपने की सबसे मुफीद जगह हो सकती है। लोगों ने वन विभाग से इन तीनों बंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाने की मांग की है। वन विभाग ने क्या कहा? वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार ने बताया कि "अभी तक तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों से अपील है कि अफवाह न फैलाएं। यदि कहीं वन्यजीव दिखे तो उसे घेरने की कोशिश न करें, तुरंत वन विभाग को सूचना दें।" फिलहाल कैंट में पिंजरा लगा है, ड्रोन उड़ रहा है, लेकिन तेंदुआ है या अफवाह... इसका खुलासा होना अभी बाकी है।0
0
Report
बाराद्वार पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब और देशी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Sakti, अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूद्ध बाराद्वार पुलिस एवं आबकारी विभाग के सयुकत टीम द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही किया गया भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब व 01 नग देशी कटटा जप्त किया गया है। प्रकरण में 01 आरोपी से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 01 नग देशी कट्टा जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर जेल भेजा गया है। अपराध क्रमांक 408/26 धारा 34(2) आब. एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट। नाम आरोपी - हरिश कुमार कुर्रे जिला सक्ती के थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामों मे चल रहें अवैध जुआ/सटटा, अवैध गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालो अपराधियों के उपर कार्यवाही करने एवं अपराध पर अकुंश लगाने हेतु थाना प्रभारी बाराद्वार एवं आबकारी विभाग के संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मुक्ताराजा के आरोपी हरीश कुमार कुर्रे में रेड कार्यवाही कर आरोपी हरिश कुमार कुर्रे के घर से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती 3000/-रूपये एवं 01 नग देशी कट्टा को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोेपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बाइट प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक0
0
Report
उधम सिंह नगर में शादाब के कथित धोखे, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला
Bahara Boj, Uttarakhand:स्थान– उधम सिंह नगर पीलीभीत के ग्राम भोली सरदार नगर के रहने वाले शादाब की फोन पर दिनेशपुर की रहने वाली से दोस्ती हो गई। जिसके बाद शादाब महिला को अस्पताल ले गया और उसने वहां नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो बना ली। वीडियो बनाने के बाद शादाब ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले शादाब ने अश्लील वीडियो पति को दिखाकर महिला का तलाक करा दिया। फिर आरोपी महिला को अजमेर शरीफ ले गया। वहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम रजिया रख दिया। धर्म परिवर्तन के बाद आरोपी ने महिला से मारपीट करना शुरू कर दिया और प्रतिबंधित मांस भी खिलाया। इधर महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
मेरठ में गौकशी इनामी बदमाश गिरफ्तार, जीवित गाय समेत पिकअप बरामद
मेरठ के किठौर में गौकशी के 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक जीवित गाय और बिना नंबर की महिन्द्रा पिकअप बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में एसपी ग्रामीण के पर्यवेक्षण और सीओ किठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 29.10.2026 की रात प्रभारी निरीक्षक किठौर पुलिस टीम के साथ ग्राम बहरोड़ा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप से गोवंश को गौकशी के लिए सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी। इसी दौरान एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में भगाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आगे जाकर पिकअप अनियंत्रित होकर यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद चालक गाड़ी से उतरकर भागने लगा। भागते समय वह रास्ते में पड़े पत्थर से टकराकर गिर गया, जिससे उसके दाहिने पैर में चोट आई। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुलदीप उर्फ सोनू पंडित पुत्र बिजेन्द्र निवासी कासमपुर माछरा थाना किठौर जनपद मेरठ बताया। अभियुक्त ने कबूल किया कि वह पहले भी गोवंश की तस्करी कर गौकशी के लिए सप्लाई करता रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में अभियुक्त थाना किठौर पर दर्ज मु0अ0सं0 422/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/5/8 गौवध अधिनियम में वांछित था और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पिकअप की तलाशी लेने पर पीछे पैर बंधी हुई एक लाल छांव रंग की जीवित गाय बरामद हुई। गाड़ी पर आगे-पीछे कहीं भी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने गाय को मुक्त कराकर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया है और घायल अभियुक्त को उपचार के बाद हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
राजapur के हनुमानगंज में मारपीट के बाद आगजनी, मकान जलकर राख
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हनुमानगंज टोला में एक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष की स्थिति बन गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, मारपीट के बाद एक मकान में आग लगाए जाने की बात सामने आई है, जिसमें ननकी सोनकर का मकान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक, हनुमानगंज टोला में सिब्भा, प्रभा, लक्ष्मी, सोनकर और ननकी सोनकर के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी खींचतान के बीच कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इस घटना का सबसे गंभीर पहलू मारपीट के बाद हुई आगजनी है। आरोप है कि ननकी सोनकर के मकान में आग लगा दी गई, जिससे मकान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अब सवाल यह है कि आखिर विवाद ने इतना गंभीर रूप कैसे ले लिया और आगजनी की घटना किन परिस्थितियों में हुई? इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में पुलिस अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर आधिकारिक जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में घटना को लेकर पुलिस का पक्ष सामने आना बेहद जरूरी है। हालांकि, पुलिस की प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं होने मात्र से किसी तरह की लापरवाही साबित नहीं होती, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आधिकारिक जानकारी की अपेक्षा की जा रही है。 फिलहाल, राजापुर के हनुमानगंज टोला में हुई मारपीट और आगजनी की इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जमीन विवाद में खूनी संघर्ष क्यों हुआ? मकान में आग कैसे लगी? घायलों की वास्तविक संख्या कितनी है? और इस पूरे मामले में पुलिस की जांच कहां तक पहुंची? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी0
0
Report
पटना नगर निगम की 26वीं बैठक: 7500 स्ट्रीट लाइट, चार साल का ठेका चर्चा
Patna, Bihar:पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 26वीं सामान्य बैठक आज आयोजित होगी। बैठक सुबह 12:30 बजे पटना नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। महापौर सीता साहू बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इस बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, नाला निर्माण और विकास कार्यों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। त्योहारों को देखते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती और वाहनों के परिचालन पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही पटना के 75 वार्डों में कुल 7 हजार 500 स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रत्येक वार्ड में 100-100 स्ट्रीट लाइट लगाने और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी एजेंसी को देने पर चर्चा होगी वहीं, डोर-टू-डोर कचरा उठाव और सफाई व्यवस्था के लिए चार साल की एजेंसी के चयन पर भी मंथन होगा, इसके अलावा वार्डों में नाला निर्माण, तालाबों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर भी समिति विचार करेगी।0
0
Report
Advertisement
बिहार विधान परिषद चुनाव में सभी विजेताओं को बधाई; शिक्षित समाज का स्पष्ट जनादेश
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। दशकों बाद राजद के विजेता उम्मीदवार डॉक्टर संजीव कुमार और श्री अनिल झा जी को विशेष शुभकामनाएँ एवं बधाई तथा मतदाताओं का हार्दिक अभिनंदन व आभार। शिक्षण और स्नातक का यह निर्वाचन एनडीए सरकार के भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग, शिक्षकों एवं युवाओं पर बीजेपी की दमनात्मक कारवाई तथा एनडीए की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षित समाज का खुला जनादेश है। एनडीए सरकार के सर्व समाज पर अन्याय, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, धर्म आस्था और सरकारी संसाधनों का उपयोग कर जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य-कानून व्यवस्था और नौकरी रोजगार जैसे मुद्दों से भटकाया है यह उसके विरुद्ध जनता का स्पष्ट संदेश है। यह बदलाव का पैगाम है। विधानसभा चुनाव के बाद बिहार विधान परिषद् के भोजपुर स्थानीय प्राधिकार उपचुनाव तथा इन चुनावों में एनडीए की हार से स्पष्ट है कि विधानसभा चुनावों में Money, Machine और Administrative Machinery से ही बीजेपी को जीत हासिल हुई थी।0
0
Report
त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस ने 1073 किलो पटाखे ज़ब्त कर सुरक्षा सुनिश्चित की
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस ने कुल 1073.426 किलो पटाखे when seized? Wait this is in provided content: We must not alter. The input content: पुलिस ने कुल 1073.426 किलो पटाखे जब्त किए।त्योहारों के मद्देनजर सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कार्रवाई।थानावार बरामदगी:सब्जी मंडी: 622.88 किलो पटाखे जब्त।बाड़ा हिंदूराव: 178.50 किलो पटाखे जब्त।कोतवाली: 107.60 किलो पटाखे जब्त।लाहौरी गेट: 88.916 किलो पटाखे जब्त।बुराड़ी: 75.530 किलो पटाखे जब्त।0
0
Report
JTET 2026: 30 centers in Pakur to host two shifts on November 1
Pakur, Jharkhand:एंकर इंट्रो-- पाकुड़-झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (JTET) का आयोजन 1 नवंबर को पाकुड़ जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित किया जाएगा...उच्च प्राथमिक स्तर कक्षा 6 से 8 की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और प्राथमिक स्तर कक्षा 1 से 5 की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से साढ़े चार 4:30 बजे तक आयोजित होगी... इसकी तैयारी जोरशोर से चल रहीं हैं...परीक्षा के सफल संचालन को लेकर रविन्द्र भवन में जोनल दंडाधिकारी, पेट्रोलिंग दण्डाधिकारी, स्टैटिक दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों की ब्रीफिंग आयोजित की गई...डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित दायित्वों का गंभीरता एवं तत्परता से निर्वहन करने का निर्देश दिया... डीसी मेघा भारद्वाज ने कहा कि परीक्षा का निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है...उन्होंने प्रश्नपत्रों के सुरक्षित एवं समयबद्ध परिवहन, सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और एसओपी एवं चेकलिस्ट का अनुपालन करने का निर्देश दिया...साथ ही शत-प्रतिशत फ्रिस्किंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं पावर बैकअप सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया...उन्होंने प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने, महिला अभ्यर्थियों की जाँच के दौरान गोपनीयता बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय एवं प्रतीक्षा क्षेत्र जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है...केंद्रों की तैयारियों का निरीक्षण कर निर्धारित समय तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष एवं वरीय पदाधिकारियों को देने को कहा है... वही एसपी अनुदीप सिंह ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं पुलिसकर्मियों को सुबह 6 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया है...उन्होंने अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, कतार प्रबंधन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया...उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कर्मी आपसी समन्वय के साथ शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करेंगे...0
0
Report
Advertisement
