276404
Mau - लेखपाल पर दिव्यांग से मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से की न्याय की मांग
Chaliswan, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के घोसी तहसील में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक दबंग लेखपाल पर एक दिव्यांग व्यक्ति को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान करने का आरोप लगा है। पीड़ित दिव्यांग ने घोसी के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपित लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुरैना के जौरा में साधारण सभा विवाद, प्रक्रिया पर विपक्ष के सवाल
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जौरा जनपद पंचायत की साधारण सभा की बैठक एक बार फिर विवादों में घिर गई। 23 सितंबर को आयोजित बैठक में एजेंडे के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा और स्वीकृति को लेकर जनपद सदस्यों के बीच जमकर विवाद और हंगामा हुआ। एक पक्ष ने बैठक को नियम विरुद्ध तरीके से आयोजित करने का आरोप लगाया, तो वहीं अध्यक्ष पक्ष और जनपद पंचायत सीईओ ने बैठक को नियमानुसार और सर्वसम्मति से संपन्न होने की बात कही। जौरा जनपद पंचायत की साधारण सभा की बैठक में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब कुछ जनपद सदस्यों ने बैठक की प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर दिए। 23 सितंबर को आयोजित बैठक के एजेंडे में एसबीएम और स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित हितग्राहियों, डब्ल्यूएमपी, क्षेत्रीय एडीओ, पीसीओ और उपयंत्रियों की उपस्थिति, एनआरएलएम के अंतर्गत संचालित समूहों, ग्राम पंचायतों में टाइड और अनटाइड राशि से किए गए कार्यों तथा वित्त सहित अन्य विषयों पर चर्चा प्रस्तावित थी। बैठक शुरू होने के दौरान 11 सदस्यों ने उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर दिए। इसी दौरान जनपद सदस्य टिंकू नरेंद्र सिंह सिकरवार और उनके साथ मौजूद कुछ सदस्यों ने बैठक की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। उनका आरोप था कि हर बार बैठक में पहले ही हस्ताक्षर करा लिए जाते हैं, लेकिन बैठक में चर्चा नहीं होती और बाद में मनमाने तरीके से प्रोसीडिंग तैयार कर दी जाती है। सदस्यों ने कहा कि पहले बैठक में चर्चा होगी, अपनी राय प्रोसीडिंग में दर्ज कराई जाएगी और उसके बाद उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसी बात को लेकर बैठक में काफी देर तक हंगामा और विवाद की स्थिति बनी रही। टिंकू नरेंद्र सिंह सिकरवार ने बैठक को मनमाने तरीके से संचालित करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ दादागिरी और गुंडागर्दी की गई और उन्हें जबरदस्ती बैठक से बाहर कर दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस दौरान उनकी करीब 10 हजार रुपये की घड़ी गुम हो गई। वहीं, जनपद पंचायत की ओर से बैठक को लेकर अलग पक्ष सामने आया।जनपद पंचायत सीईओ कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक साधारण सभा की बैठक में कोरम पूरा था और 11 सदस्यों के उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर हो चुके थे। उनके अनुसार कुछ सदस्य बाद में पहुंचे और उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं किए।0
0
Report
झारखंड CID ने सीजीएल पेपर घोटाले लिए फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार को गिरफ्तार किया
Giridih, Jharkhand:एभीबी : जेएसएससी सीजीएल पेपर गड़बड़ी मामले में रांची सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फूड इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। सीआईडी की टीम ने गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा गांव स्थित उसके पैतृक आवास से फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार को गिरफ्तार कर रांची ले गई है। जानकारी के अनुसार रांची सीआईडी के डीएसपी अरविंद सिंह के नेतृत्व में टीम गांवा पहुंची थी। वहां एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार और गांवा थाना पुलिस के सहयोग से संजय कुमार को उसके घर से दबोचा गया। बताया जा रहा है कि संजय कुमार साल 2025 बैच के फूड इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में जमशेदपुर में पदस्थापित हैं। सीआईडी सूत्रों के अनुसार सीजीएल पेपर लीक मामले में संजय कुमार के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के बाद सीआईडी की टीम संजय कुमार को अपने साथ रांची ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।0
0
Report
बिलासपुर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ निगम का बुलडोजर एक्शन, अशोक नगर के पीछे निर्माण हट गया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। अशोक नगर में सरस्वती स्कूल के पीछे कथित अवैध प्लाटिंग की शिकायत के बाद नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और बुलडोजर चलाकर वहां किए गए निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। जिला प्रशासन को मिली शिकायत के बाद निगम की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कई महीनों से प्लाटिंग की गतिविधियां चलने की शिकायत सामने आ रही थी।मामला अशोक नगर स्थित सरस्वती स्कूल के पीछे का है, जहां लंबे समय से प्लाटिंग किए जाने की शिकायत प्रशासन तक पहुंची थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि यहां प्लाटिंग के लिए पहले WBM सड़क का निर्माण कराया गया और बाद में उसे सीसी सड़क में तब्दील किया गया। शिकायत जिला कलेक्टर तक पहुंचने के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अब निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर निगम के बुलडोजर से प्लाटिंग से जुड़े निर्माण को हटाया गया। इस दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। शिकायत से जुड़े मामले में शीतल अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, संतोषी अग्रवाल, अनूप कुमार अग्रवाल, आरती अग्रवाल और अर्पित अग्रवाल के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि इन नामों और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। बाइट – रंजना अग्रवाल, जोन कमिश्नर नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे की बैठक के बाद शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई को लेकर निगम का अमला सक्रिय हुआ है। मंगलवार को दृष्टि सभा कक्ष में हुई बैठक में सरकारी कामकाज में तेजी लाने के साथ अवैध प्लाटिंग के मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अशोक नगर में शिकायत के आधार पर निगम की टीम ने कार्रवाई की। खास बात यह है कि संबंधित क्षेत्र में कई महीनों से प्लाटिंग की गतिविधियां संचालित होने की बात सामने आ रही थी, जिसके बाद अब निगम की कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल निगम ने मौके पर किए गए निर्माण को हटाने की कार्रवाई की है। आगे जांच में यदि प्लाटिंग नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार क्या कार्रवाई की जाएगी, यह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा। बाइट – अनुमाप तिवारी, भवन शाखा प्रभारी0
0
Report
Advertisement
NH-19: 308 चक्के के ट्रक को पुल उठाकर सुरक्षित पार कराया गया
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - 308 चक्के का विशाल ट्रक निकला, हाइड्रा से ब्रिज उठाकर बनाया रास्ता मोहनिया में NH-19 के फुट ओवर ब्रिज को हाइड्रा से उठाकर चीनी मिल मशीनरी से लदे ट्रक को सुरक्षित पार कराया गया। वियो - उड़ीसा से चीनी मिल की भारी-भरकम मशीनरी लेकर चला 308 चक्कों वाला विशालकाय ट्रक जब मोहनिया पहुंचा, तो उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सोशल मीडिया पर पहले से वायरल हो चुका यह ट्रक एनएच-19 (NH-19) पर स्थित मोहनिया शहर के स्टेशन मोड़ के पास बने फुट ओवर ब्रिज से पहले आकर रुक गया। ट्रक की ऊंचाई अधिक होने के कारण ब्रिज के नीचे से पार होना असंभव था। इस चुनौती से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और स्थानीय प्रशासन ने अनोखी तरकीब निकाली। पुलिया से करीब एक किलोमीटर पहले ट्रक के पहुंचते ही दो हाइड्रा मशीनों की मदद ली गई। फुट ओवर ब्रिज के दक्षिणी लेन के हिस्से को काटकर हाइड्रा से ऊपर हवा में टांग दिया गया। शाम ठीक 4:55 बजे इस विशालकाय ट्रक को पुल के नीचे से पूरी तरह सुरक्षित पार करा लिया गया। ट्रक के सुरक्षित निकलने के तुरंत बाद विभाग की टीम ने हाइड्रा द्वारा उठाए गए ब्रिज के हिस्से को वापस उसकी जगह पर रखा और उसे दोबारा जोड़ने (वेल्डिंग/फिक्सिंग) का कार्य शुरू कर दिया। इस पूरी जटिल प्रक्रिया के दौरान किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए मोहनिया पुलिस, क्यूआरटी (QRT), ट्रैफिक पुलिस और NHAI की संयुक्त टीमें मौके पर मुस्तैद रहीं। लाउडस्पीकर से लगातार माइकिंग कर लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी जा रही थी। इस अजूबे को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए थे। हालांकि, मुस्तैद प्रशासन के कारण यातायात की गति थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन शहर में कहीं भी जाम या यातायात बाधित नहीं हुआ।0
0
Report
शराब के विवाद पर पिता ने बेटे की हत्या, कानपुर देहात में हड़कम
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:슬ग – शराब का विरोध करने पर पिता ने बेटे को मार डाला रिर्पोट – आलोक त्रिपाठी |कानपुर देहात कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नशे और पैसों के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है। चितावा खेड़ा में 23 वर्षीय अभिषेक के सिर पर पत्थर से हमला किए जाने का आरोप उसके पिता पर लगा है। परिजनों के मुताबिक विवाद के बाद अभिषेक खाट पर सो गया था, इसी दौरान उसके सिर पर भारी पत्थर से वार किया गया। गंभीर हालत में कानपुर ले जाए गए अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है। तस्वीरें कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के चितावा खेड़ा गांव की हैं, जहां एक युवक की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। मृतक 23 वर्षीय अभिषेक बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात अभिषेक और उसके पिता के बीच नशे और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। परिवार का कहना है कि नशे को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गए। अभिषेक भी खाट पर सो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उसके पिता ने बड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद अभिषेक की हालत बिगड़ गई। चीख-पुकार और घटना की जानकारी मिलने पर उसकी मां और छोटा भाई मौके पर पहुंचे। परिजन घायल अभिषेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान अभिषेक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार के कोहराम मच गया मां भाई सबका रो रो कर बुरा हाल है घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के छोटे भाई की ओर से पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी गई है। क्षेत्राधिकारी सौरव वर्मा के मुताबिक 21 सितंबर को पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था, जिसमें बेटे के सिर में गंभीर चोट आई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी पिता घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है。 बाइट – सौरभ वर्मा ( सीओ सिकंदरा ) बाइट – आदर्श ( मृतक का भाई0
0
Report
बालोद में बिजली काटे जाने के विरोध में सरपंच संघ ने विद्युत विभाग कार्यालय घेराव
Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद जिले की ग्राम पंचायतों में इन दिनों बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कनेक्शन काटे जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इससे आक्रोशित होकर जिले भर के सरपंचों ने 'सरपंच संघ' के बैनर तले जिला विद्युत विभाग कार्यालय का उग्र घेराव किया। मुख्य अभियंता से मुलाकात की मांग को लेकर सरपंच भारी बारिश में भी करीब आधे घंटे तक डटे रहे और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जब अधिकारियों की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो सरपंचों का सब्र टूट गया। वे पुलिस द्वारा लगाए गए सुरक्षा घेरे (बैरिकेडिंग) को तोड़कर सीधे कार्यालय परिसर के भीतर दाखिल हो गए। स्थिति को देखते हुए मुख्य द्वार पर ताला लगाकर उन्हें रोका गया, जहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और सरपंचों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। 2016 से बिजली बिल था माफ: सरपंच संघ ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष कृष्णाराम साहू ने कहा, "वर्ष 2016 से तत्कालीन डॉ. रमन सिंह सरकार के निर्देशानुसार पंचायतों से पानी और बिजली का शुल्क नहीं लिया जा रहा था। हमें सरपंच बने अभी करीब डेढ़ साल ही हुआ है और अब अचानक भारी-भरकम बिल की मांग करते हुए सीधे कनेक्शन काटे जा रहे हैं। गांव में पानी न मिलने से जनता हमें जिम्मेदार ठहरा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना कर अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं." पंचायतों पर डाला जा रहा अतिरिक्त आर्थिक भार जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष क्रांति भूषण साहू ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग पंचायतों पर अनुचित वित्तीय बोझ डाल रहा है। ग्राम पंचायतें पहले ही मूलभूत विकास कार्यों के लिए आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं, ऐसे में बिजली बिल का यह नया फरमान अव्यावहारिक है। बारिश में भीगा प्रदर्शन, आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला जनपद पंचायत में आपात बैठक करने के बाद सभी सरपंच पैदल march करते हुए विद्युत विभाग कार्यालय पहुँचे। कार्यालय के बाहर पुलिस ने सुरक्षा घेरा तैयार किया था, लेकिन आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने उसे पार कर लिया। अभियंता कार्यालय के प्रवेश द्वार पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मौके की नजाकत को देखते हुए थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह ने मोर्चा संभाला और मध्यस्थता कराई। इसके बाद उच्चाधिकारियों और सरपंच संघ के बीच विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासनिक व विद्युत अधिकारियों द्वारा यह लिखित/मौखिक आश्वासन दिए जाने के बाद कि "आगे से किसी भी पंचायत की बिजली नहीं काटी जाएगी," सरपंचों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। बाइट - कृष्णा राम साहू, अध्यक्ष ब्लॉक सरपंच संघ बाइट - क्रांतिभूषण साहू, जिलाध्यक्ष सरपंच संघ0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ दौरा खराब मौसम के कारण रद्द
Darogapara, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय रायगढ़ दौरा रद्द रायपुर में खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का रायगढ़ प्रवास हुआ रद्द, 23 और 24 सितंबर को रायगढ़ में प्रस्तावित था सीएम का दौरा, रामलीला मैदान में 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में होने वाले थे शामिल इसके अलावा जिले में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी सीएम को करना था शिरकत। मौसम खराब होने के चलते दौरा रद्द होने की जानकारी सामने आई0
0
Report
अनूपगढ़ के किसानों का चार सूत्री आंदोलन: पानी-बीमा-मुआवजे पर समझौता संभव?
Sri Ganganagar, Rajasthan:किसान चार सूत्री मांगों को लेकर अनूपगढ़ के एडीएम कार्यालय के सामने आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन के चलते सीएमओ के द्वारा गठित शिष्टमंडल के द्वारा आज एडीएम ऑफिस में किसान नेताओं से वार्ता की गई। शिष्टमंडल में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, SC मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष निहाल चंद मेघवाल मौजूद रहे। वहीं किसानों के ओर से श्योपत मेघवाल सुनील गोदारा सहित अन्य किसान नेता भी मौजूद रहे। किसानों की प्रमुख मांगों में मौजूदा फसल की विशेष गिरदावरी करवाकर फसल बीमा क्लेम व मुआवजा दिलाना, संबंधित सिंचाई अधिकारियों को हटाना, चार में से दो समूहों को सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने के साथ छह माह का रेगुलेशन लागू करना तथा अनूपगढ़ शाखा में सिंचाई पानी की समस्या का समाधान करना शामिल है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने बताया कि वार्ता में किसानों से कुछ मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के किसानों को हनुमानगढ़ के इंजीनियर प्रदीप रूस्तगी से शिकायत है इसलिए किसानों से सहमति बनी है कि कल होने वाली बैठक में प्रदीप रुस्तगीको शामिल न कर सिंचाई विभाग के जनरल चीफ को शामिल किया जाएगा और किसानों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने किसानों का आश्वासन दिया है कि प्रथम चरण के किसानों का सिंचाई पानी का जो शेयर निर्धारित होगा उसके अनुसार रेगुलेशन जारी करवा दिया जाएगा। किसानों ने मांग की है कि हनुमानगढ़ के इंजीनियर प्रदीप रुस्तगी को यहां से हटाया जाए। शिष्टमंडल ने किसानों का आश्वासन दिया है कि प्रदीप रुस्तги को हनुमानगढ़ से हटाने का प्रस्ताव सरकार को भिजवा दिया जाएगा। शिष्टमंडल में शामिल पूर्व मंत्री निहालचंद मेघवाल ने कहा कि आज किसानों के साथ जो बैठे हुए बैठक सार्थक और सौहार्दपूर्ण रही है। किसानों ने बताया कि पोंग डैम में 1374 फीट लेवल पानी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पोंग डैम की स्थिति के अनुसार किसानों को 5 से 6 बारी सिंचाई पानी मिल सकता है। उन्होंने कहा कि 2022 में रावला क्षेत्र के काफी किसानों को सरकार को बेची गई सरसों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। लगभग 500 किसानों का भुगतान हो चुका है शेष बचे किसानों का मामला कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट का डिसीजन होने के बाद उनका भुगतान भी कर दिया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि किसान हरिके बैराज से 5 आरडी तक नहर को पक्का करने की मांग की जा रही है जबकि सरकार ने हरिके बैराज से लेकर 20 आरडी तक नहर को पक्का करने का आदेश पूर्व में ही जारी कर दिया है अब नहरबंदी के बाद नहर को पक्का करने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। वार्ता के बाद किसान नेता श्योपत मेघवाल ने कहा कि आज सरकार के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई है। वार्ता के दौरान सरकार के प्रतिनिधियों ने कहा है की प्रथम चरण के किसानों की 5 से 6 सिंचाई पानी की बारी बनती है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने सिंचाई विभाग के जनरल के से फोन पर वार्ता की है और उन्होंने कल शाम को बैठक के दौरान वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। किसान नेता ने कहा कि अगर कल होने वाली बैठक में किसानों की समस्या का समाधान होता है तो किसान अपना आंदोलन समाप्त कर देंगे अन्यथा इस आंदोलन को तेज किया जाएगा।0
0
Report
Kapil Mishra: WION Tourism Summit में क्या बोले सब हैरान
New Delhi, Delhi:Kapil Mishra WION Tourism Summit0
0
Report
Advertisement
भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव के बाद बुधवार को देशभर के राज्यों के नए प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा कर दी। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सौंपी गई है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।नई जिम्मेदारी के साथ स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू के सामने छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को और मजबूत करने की चुनौती होगी। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को गति देने में दोनों की भूमिका अहम मानी जा रही है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है।प्रदेश प्रभारी की नई नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर नए प्रभारी के सामने कई अहम जिम्मेदारियां होंगी।वहीं भाजपा की ओर से नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा चाहे जितनी नियुक्तियां कर ले, छत्तीसगढ़ की जनता इस बार कांग्रेस को समर्थन देने का मन बना चुकी है।0
0
Report
हाईवे के अतिक्रमण हटाकर प्रशासन ने दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान पर पहुंचाया
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहरी हाईवे के दोनों ओर हो रहे अवैध अतिक्रमण का मुद्दा सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को एसडीएम मनीषा वास्कले के नेतृत्व में राजस्व विभाग, यातायात पुलिस और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने शहरी हाईवे के दोनों ओर अवैध रूप से लगाई गई गुमटियों, ठेलों और अन्य अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई की। शहरी हाईवे पर कई स्थानों पर सब्जी और फल-फ्रूट की दुकानें सड़क किनारे लगाई जा रही थीं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। प्रशासन की टीम ने कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण कर रखे गए सामान को नगरपालिका के वाहन में जब्त कर मौके से हटाया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम ने अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों और ठेला संचालकों को समझाइश दी। उन्होंने कहा कि हाईवे के दोनों ओर सड़क पर दुकान और ठेले नहीं लगाए जाएं, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और वाहन चालकों को परेशानी न हो। प्रशासन ने इन व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। एसडीएम ने उन्हें हाट मैदान एवं टंकी चौराहे के समीप स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में दुकान और ठेले लगाने के निर्देश दिए। यहां व्यापारियों को अपना व्यवसाय संचालित करने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है। एसडीएम मनीषा वास्कले ने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति में शहरी हाईवे पर अतिक्रमण के कारण यातायात में आ रही बाधा और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का मुद्दा सामने आया था। इसके बाद राजस्व, यातायात पुलिस और नगरपालिका की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की गई है। व्यापारियों को समझाइश दी जा रही है और उन्हें पुरानी कृषि उपज मंडी में वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया गया है। हाईवे पर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी0
0
Report
बलरामपुर के स्कूल में प्रधानाध्यापक पर छात्र को डंडे से पिटाई, डीएम-BSA तक शिकायत
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के करैली स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कक्षा पांच के छात्र को डंडे से पीटकर बेहोश करने का आरोप लगा है। छात्र के पिता ने शिकायत करने विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक द्वारा ईंट और अग्निशमन सिलेंडर से हमला करने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। मामले में थाना कोतवाली जरवा में तहरीर देने के साथ डीएम और बीएसए से शिकायत की गई है। करैली निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनका बेटा पवन कुमार कक्षा पांच का छात्र है। तहरीर के अनुसार 21 सितंबर को कक्षा खाली होने पर बच्चे शोर कर रहे थे। आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक शिलेन्द्र पाल सिंह ने कक्षा में पहुंचकर पवन को डंडे से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। आरोप है कि बाद में बच्चों को बाहर निकालकर कमरे में ताला लगा दिया गया। लंच के समय कमरा खुलने पर छात्र बदहवास हालत में घर पहुंचा। अजय कुमार के मुताबिक घटना की जानकारी लेने विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक ने गाली-गलौज करते हुए ईंट लेकर हमला करने का प्रयास किया। आरोप है कि वीडियो बनाने पर जान से मारने की धमकी दी और रसोई से अग्निशमन सिलेंडर लेकर दौड़े। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। तहरीर में छात्राओं से अनुचित व्यवहार और विरोध करने पर फेल करने तथा टीसी-मार्कशीट में गलत टिप्पणी की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। बीईओ रमेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष जरवा योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। बयान-1- मार खाने वाले छात्र पवन का बयान बयान -2- पीड़ित के भाई राजकुमार बयान -3-प्रधानाध्यापक शिलेन्द्र पाल सिंह0
0
Report
Advertisement
ब्रजेश पाठक ने सपा-कांग्रेस पर हमला, 6% ब्याज पर किसान ऋण का दावा
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: बाराबंकी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- सपा सरकार में चलती थी कट्टा सोसाइटी, भाजपा दे रही 6% पर किसान लोन बाराबंकी जनपद में बुधवार को अपने निर्धारित दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा सियासी प्रहार किया। नवाबगंज क्षेत्र के पलिया मसूदपुर में फिश गोल्ड इंडस्ट्रीज के नवनिर्मित प्लांट और मंझीठा रोड पर नए इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के उद्घाटन समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सपा और कांग्रेस गठबंधन को 'सत्ता के भूखे लोगों का समूह' करार दिया। उन्होंने दो-टूक कहा कि इन दलों को प्रदेश की तरक्की और जनता के सरोकारों से कोई वास्ता नहीं है, जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही, सूबे में गुंडई, अराजकता और 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया' का बोलबाला रहा, जबकि मौजूदा भाजपा सरकार प्रदेश में कानून का राज और प्रत्येक नागरिक को सम्मान से जीने का अधिकार दे रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सरकार की किसान हितैषी नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा कि वे किसान कोऑपरेटिव सोसाइटी के कार्यक्रम से होकर आ रहे हैं, जहां प्रदेश के किसानों के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भूमि विकास बैंक के माध्यम से प्रदेश के सभी जरूरतमंद किसानों को महज 6 प्रतिशत की न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि देश का कोई भी बैंक इतनी कम ब्याज दर पर ऋण नहीं दे पा रहा है, लेकिन यूपी सरकार ने किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ब्याज दरें बेहद कम की हैं। विपक्ष पर तंज कसते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसान कोऑपरेटिव सोसाइटी के कार्यक्रम से बाहर निकलते ही उन्हें समाजवादी पार्टी के कुछ साथी मिले। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सपा शासन में किसान कोऑपरेटिव सोसाइटी नहीं, बल्कि 'कट्टा सोसाइटी' चलती थी। आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान जिलों में युवाओं के हाथों में तमंचे और असलहे थमाकर अराजकता फैलाई जाती थी और पूरे प्रदेश के माहौल को डिस्टर्ब किया जाता था। वहीं दूसरी तरफ मौजूदा हमारी भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है और किसानों समेत हर नागरिक को मुख्यधारा में लाकर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है。 बाइट: ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार。0
0
Report
निकाय जीत के बाद बीजेपी पंचायत चुनाव पर धार तेज, जयपुर दौरा अहम
Jaipur, Rajasthan:जयपुर निकाय चुनाव में बीजेपी जीत का दोहरा शतक लगाने के बाद अब पंचायत चुनाव फतह करने की तैयारी में जुट गई है... निकाय चुनाव में बड़ी जीत के बाद बीजेपी का फोकस अब पंचायत चुनाव पर है...प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं...इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी कल जयपुर पहुंचेंगे...25 सितंबर को नितिन नवीन जयपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.. नितिन नवीन के जयपुर दौरे के साथ ही बीजेपी पंचायत चुनाव की तैयारियों को और धार देगी... निकाय चुनाव में जीत का दोहरा शतक लगाने के बाद बीजेपी अब पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गई है...निकाय चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी का पूरा फोकस अब पंचायत चुनाव पर है...पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर चुका है...इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राजस्थान दौरा पर आ रहें हैं। नितिन नवीन 24 सितंबर को जयपुर पहुंचेंगे और 25 सितंबर को जयपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे...राष्ट्रीय अध्यक्ष के जयपुर दौरे के दौरान चार प्रमुख कार्यक्रम रखें गए हैं... सुबह 8 बजे अल्बर्ट हॉल पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में नितिन नवीन शामिल होंगे... पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नितिन नवीन शामिल होगे ..... इसके बाद बीजेपी की ओर से जयपुर के दादिया में निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा... इस सम्मेलन में नितिन नवीन प्रदेशभर से आए निकाय जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे... दादिया से ही पंचायत चुनावों के लिए 90 चुनाव प्रचार रथ भी रवाना किए जाएंगे... निकाय चुनाव के बाद बीजेपी अब पंचायत चुनाव के लिए भी चुनावी तैयारियों को जमीन पर उतारने की तैयारी में है... नितिन नवीन के जयपुर दौरे के दौरान बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं के साथ बैठक भी प्रस्तावित है...इस बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है... कुल मिलाकर निकाय चुनाव में जीत के बाद बीजेपी ने अब पंचायत चुनाव पर फोकस बढ़ा दिया है...राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जयपुर दौरा भी इसी चुनावी तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है...दादिया से 90 चुनाव प्रचार रथों की रवानगी के साथ बीजेपी पंचायत चुनाव के लिए चुनावी अभियान को आगे बढ़ाएगी...0
0
Report
ड्रोन से हथियार मंगवाने वाले दो गिरफ्तार, पाकिस्तान से सप्लाय का खुलासा
Sri Ganganagar, Rajasthan:गंगानगर से बड़ी खबर एसपी हरिशंकर के निर्देशन में श्रीगंगानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ड्रोन के जरिए सीमा पार से आए दो पिस्टल सहित दो गिरफ्तार पुरानी आबादी थाना पुलिस ने विशाल पचार गैंग के दो गुर्गो को किया गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे से दो अवैध विदेशी जिगाना पिस्टल बरामद प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सीमा पार से ड्रोन के जरिए आरोपियों ने मंगवाए थे हथियार पुरानी आबादी थानाध्यक्ष सुमन परिहार की टीम ने की कार्यवाही कार्यवाही में पुरानी आबादी थाना के कांस्टेबल संदीप कुमार व मनीष कुमार की रही अहम भूमिका पकड़ा गया आरोपी बस स्टैण्ड के नजदीक चलाता है होटल वही होटल मैनेजर मोहित को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने विशाल पचार के माध्यम से पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाए थे हथियार0
0
Report
Advertisement
