मऊ में मॉक ड्रिल से युद्ध की तैयारियों का सजीव प्रदर्शन
Chaliswan, Uttar Pradesh:मऊ शहर के मिर्ज़हदीपुरा चौक पर संभावित युद्ध या आपदा की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस संयुक्त अभ्यास में रेलवे, जिला प्रशासन, पुलिस, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें शामिल रहीं। ड्रिल का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री व क्षेत्राधिकारी अंजनी पांडे ने किया। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। आपातकालीन स्थिति का सजीव प्रदर्शन कर सभी विभागों के बीच तालमेल परखा गया।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेरठ : 'ब्लू ड्रम हत्याकांड' पर आज हो रहा सजा का फैसला, वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े साहिल और मुस्कान
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ: जिला जेल से साहिल और मुस्कान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू हो गई है। आरोपी साहिल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
जज ने पूछा क्या कभी पहले कोई अपराध किया है। साहिल ने किसी भी अपराध से इनकार किया।
कोर्ट ने साहिल और मुस्कान के जेल आचरण की रिपोर्ट मंगवाई है। जेल में मुस्कान ने कभी भी बेटी और परिवार से मिलने की इक्छा जाहिर नहीं की थी।
कोर्ट ने साहिल से पूछा था कि तुम कितने पढ़े-लिखे हो। साहिल ने बताया कि उसने बीकॉम किया है और सीए की पढ़ाई करना चाहता है। मुस्कान से जज ने पूछा कि तुम्हें कुछ कहना है। मुस्कान ने कोई जवाब नहीं दिया । जज ने कहा कि अब सजा सुनाते वक्त कनेक्ट क्या जाएगा।
बंद कोर्ट रूम में दोनों पक्षों की बहस शुरू हो चुकी है। सभी वकीलों को कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया। साहिल और मुस्कान भी वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े हैं। सजा पर दोनों पक्ष के वकील अपना अपना तर्क रख रहे है। कोर्ट रूम से सभी को बाहर निकाला गया। सजा कितनी हो इस पर बहस हो रही है।
वहीं, सौरभ राजपूत की मां ने इस बारे में बात करते हुए भावुक भी हो गई थी। आरोपी मुस्कान और साहिल के लिए लगातार फांसी की मांग कर रहे हैं। सौरभ की मां का कहना है कि नवरात्रि का व्रत है और लगातार माता रानी से आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही सौरभ की मां ने कहा कि वह छोटी बेटी को अपने साथ नहीं रखेगी लेकिन सौरभ की बेटी पीहू जो उनके नाना-नानी के साथ है उसको अपने साथ रखना चाहती हैं।
(जी न्यूज ब्यूरो)
