275101
कुड़हनी गांव छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला किया
Mau, Uttar Pradesh:मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुड़हनी गांव में गुरुवार की रात छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर हथौड़े से हमला कर दिया। जिससे घटना पर ही बड़े भाई की मौत हो गई। घटना की वजह बड़े भाई द्वारा छोटे भाई को पढ़ाई के लिये डांट लगा एक थप्पड़ मारना बताया जा रहा है। घटना कि सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और जांच में जुट गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैढ़न ट्रामा सेंटर में मॉकड्रिल: आपातकालीन तैयारियों की रफ्तार दिखी
Singrauli, Madhya Pradesh:बैढ़न ट्रामा सेंटर में मॉकड्रिल के जरिए आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तेज तैयारी का अभ्यास किया गया। अस्पताल के डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस-प्रशासन, नगर निगम, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम ने एक साथ मिलकर रेस्क्यू और इलाज की प्रक्रियाओं का परीक्षण किया। काल्पनिक बम धमाके और आग लगने के दृश्य बनाए गए, जिन्हें देखकर संबंधित विभागों की समन्वय क्षमता परखा गया। छह घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजने की व्यवस्था भी अभ्यास का हिस्सा रही ताकि वास्तविक स्थिति में देरी न हो।0
0
Report
81 पद से भड़की युवा लहर, बस्तर फाइटर भर्ती के लिए 200-400 पद की मांग
Kondagaon, Chhattisgarh:सांकेतिक प्रदर्शन से नहीं बनी बात तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू, धरनास्थल पर ही बिछाया बिस्तर... छात्राएं भी आंदोलन में शामिल, मांग पूरी नहीं हुई तो राजधानी तक पैदल मार्च की चेतावनी। बस्तर में नक्सलवाद का प्रभाव कम हुआ तो युवाओं के सपनों में खाकी वर्दी पहनने की उम्मीद जागी... लेकिन भर्ती के महज 81 पदों ने इन उम्मीदों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बस्तर फाइटर भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग अब आंदोलन की आग बन चुकी है। सांकेतिक प्रदर्शन से बात नहीं बनी तो युवा अनिश्चितकालीन आंदोलन पर उतर आए हैं। कड़ाके की ठंड हो या रात का अंधेरा, युवाओं का हौसला डिगता नजर नहीं आ रहा। धरनास्थल ही अब इनका घर बन गया है। युवाओं ने दो टूक कह दिया है कि जब तक पद नहीं बढ़ेंगे, आंदोलन खत्म नहीं होगा। ये तस्वीरें कोंडागांव की हैं... जहां कभी नक्सलवाद के खौफ के चलते युवा खाकी वर्दी से दूरी बनाकर रखते थे, आज वही युवा खाकी पहनने का सपना लेकर दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। लेकिन बस्तर फाइटर भर्ती में कोंडागांव जिले के लिए महज 81 पद निर्धारित किए जाने से युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। युवाओं का सवाल है कि जब बस्तर के युवा अब मुख्यधारा में लौटकर सुरक्षा बलों में शामिल होना चाहते हैं, तो उनके लिए अवसरों का दायरा छोटा क्यों रखा जा रहा है؟ युवाओं की मांग साफ है... 81 पद नाकाफी हैं। भर्ती में कम से कम 200 से 400 तक पद बढ़ाए जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय युवाओं को मौका मिल सके। इस मांग को लेकर युवा पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मांग पत्र भी सौंपा गया, लेकिन युवाओं का आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। नतीजा यह हुआ कि सांकेतिक आंदोलन ने अब अनिश्चितकालीन धरने का रूप ले लिया है। आंदोलन की तस्वीरें भी सरकार और प्रशासन के सामने युवाओं के संघर्ष की कहानी बयां कर रही हैं। दिन में भर्ती की तैयारी... और बाकी समय मांगों को लेकर धरना। कड़ाके की ठंड में आंदोलनकारी खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं। धरनास्थल पर ही भोजन बनाया जा रहा है और वहीं बिस्तर लगाकर रात काटी जा रही है। खास बात यह है कि इस आंदोलन में छात्राएं भी पीछे नहीं हैं। दिन में बड़ी संख्या में युवा जुटते हैं, तो रात में आंदोलनकारी पदाधिकारी धरनास्थल पर डटे रहकर आंदोलन को जारी रखे हुए हैं। अब देखना होगा कि बस्तर के युवाओं की खाकी पहनने की इस जिद पर सरकार कब तक फैसला लेती है। फिलहाल कड़ाके की ठंड में धरनास्थल पर डटे इन युवाओं की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। वाक थ्रू आंदोलनकारियों से बातचीत.0
0
Report
तेज़ सर्दी से सरसों की फसल की उम्मीद जिंदा, किसान पानी देकर बचाव कर रहे
Baran, Rajasthan:सरसों को बचाने में जुटे किसान, तेज सर्दी से आस बारां जिलें में आदिवासी क्षेत्र के देवरी क्षेत्र में सरसों की फसल बचाने के लिए किसान कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस बार मौसम के उतार-चढ़ाव से कई खेतों में बीज ठीक से अंकुरित नहीं हुए। कहीं पौधे छिटपुट उगे तो कहीं जमाव कमजोर रहा। महंगे बीज, खाद और सिंचाई पर खर्च के बाद भी अपेक्षित फसल नहीं मिलने से चिंता बढ़ गई है। अब उम्मीद तेज सर्दी पर टिकी है। शाम होते खेतों में हल्की धुंध और सर्दी के बीच किसान फावड़े से सरसों में पानी दे रहे हैं। सिंचाई होते ही खेतों में सफेद बगुलों के झुंड पहुंच जाते हैं। पानी भरने पर जमीन से बाहर निकलने वाले कीट-पतंगों को बगुले खा लेते हैं। किसान बगुलों को फसल का मित्र मानते हैं। इनसे कीटों से राहत मिलती है और कीटनाशक पर खर्च भी घटता है। बुवाई के समय मौसम अनुकूल न रहने से नुकसान हुआ। अब तेज सर्दी से बढ़वार सुधरने की आस है।0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली: गाय बचाने वाले समाजसेवी की मिसाल बन गई कहानी
Singrauli, Madhya Pradesh:स Singrauli में इंसानियत और जीव दया की मिसाल सामने आई। नमाज अदा करने जा रहे समाजसेवी रियाज मोहम्मद ने बेजुबान गाय की जान बचाई। पटिया टूटने से गहरे सेफ्टिक टैंक में गाय गिर गई थी; सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंची। गंदगी की परवाह किए बिना टैंक में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। साथियों की मदद से पशु सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू के बाद गाय नगर पालिक निगम Singrauli की टीम को सौंप दी गई। बैढ़न के रहमानी मोहल्ला के वार्ड क्रमांक 39 में घटी घटना सोशल मीडिया पर सराही जा रही है।0
0
Report
बारां में जंगली सूअर के हमले से किसान घायल, फसल की रखवाली खतरे में
Baran, Rajasthan:खेत में जंगली सूअर का हमला, किसान घायल बारां जिलें के बोहत क्षेत्र में खेतों में खड़ी फसल को वन्यजीवों से बचाना किसानों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। भगवानपुरा गांव में खेत में फसल की रखवाली कर रहे 50 वर्षीय किसान मदनपाल मीणा पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में किसान के शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए। परिजन उन्हें बारां जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। मदनपाल खेत में वन्यजीवों से फसल की सुरक्षा के लिए रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान सरसों की फसल से निकले जंगली सूअर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। किसान की चीख सुनकर पास के खेत में मौजूद ईश्वरलाल मेघवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लकड़ी से दो-तीन वार किए और शोर मचाकर किसी तरह सूअर को भगाया। घटना के बाद भगवानपुरा सहित आसपास के गांवों के किसानों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली सूअरों की आवाजाही बढ़ने से फसलों को नुकसान हो रहा है। किसान रात-दिन खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। अब वन्यजीवों के हमले से उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
फतेहपुर, सीकर में ठंड का असर जारी; न्यूनतम तापमान 6.4°C
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर क्षेत्र में सर्दी का असर जारी है। फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह-सुबह सर्दी से जनजीवन प्रभावित है; धूप निकलने के बाद राहत मिलती है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर भी आज न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है। फतेहपुर कस्बे में ठिठुरन भरी सर्दी के कारण लोग सुबह गर्म कपड़ों में लिपटे दिख रहे हैं। लोग सर्दी से बचने के जतन करते हैं। सुबह-सुबह चाय की दुकानों पर लोगों की भीड़ रहती है।0
0
Report
Advertisement
बरेला टोल पर 14 चक्का ट्रक घुसा, कर्मचारियों में हड़कंप
Jabalpur, Madhya Pradesh:बरेला टोल नाके में तेज रफ्तार 14 चक्का ट्रक घुसा, मची अफरा-तफरी जबलपुर के बरेला टोल नाके पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रायपुर से सरिया लोड कर आ रहा एक तेज रफ्तार 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे टोल नाके में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोल नाके में मौजूद कर्मचारियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में टोल नाके का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक का चालक और परिचालक भी बेहोशी की हालत में पाए गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद टोल नाके पर कुछ देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची बरेला थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है कि आखिर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर टोल नाके में कैसे घुसा।0
0
Report
जालौन में Oreya खनिज अधिकारी यादव का चौंकाने वाला कारनामा, ट्रक पकड़ते दायरा पार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में औरेया खनिज अधिकारी विशिष्ट यादव का ग़ज़ब कारनामा, औरैया में तैनाती के बावजूद जालौन में चेकिंग करने पहुंचे अधिकारी, ट्रक का पीछा करते अपने जिले की सीमा से 50 KM अंदर पहुंचे किलोमीटर तक पहुँचे, दूसरे जिले में ट्रक पकड़ने को लेकर औरेया खनिज अधिकारी पर उठे सवाल, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के प्रॉजेक्ट मैनेजर व टोलकर्मियों से हुई तीखी नोकझोंक, टोल कर्मियों से झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, अधिकारी की तैनाती और कार्रवाई के अधिकार क्षेत्र पर सवाल।0
0
Report
नूह में हल्की धुंध के बीच ठंड बढ़ी, तापमान 11 से 25°C, एक्यूआई 160
Nuh, Haryana:मौसम ने बदली करवट, नूंह में छाया हल्का कोहरा, सुबह-शाम बढ़ी ठंड सुबह 11 डिग्री तक लुढ़का तापमान, दिन में 25 डिग्री तक पहुंचा पारा, एक्यूआई 200 से घटकर 160 पर आया नूंह में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। रविवार सुबह नूंह में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। सुबह के समय हल्की धुंध और ठंड के चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। आम दिनों के मुकाबले सुबह की चहल-पहल भी कम दिखाई दी। मौसम में आए बदलाव के चलते सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन में धूप खिलने के बाद अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में धूप से लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड का असर फिर बढ़ गया। सुबह-शाम लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। वहीं, नूंह में वायु गुणवत्ता के लिहाज से भी राहत भरी खबर सामने आई है। नूंह का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) करीब 200 से घटकर 160 पर पहुंच गया है। एक्यूआई में आई इस गिरावट से प्रदूषण के स्तर में सुधार दर्ज किया गया है। हालांकि, हवा की गुणवत्ता अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। मौसम में बदलाव और एक्यूआई में गिरावट से लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
मंदसौर के Hinglaj माता मंदिर में अखंड ज्योति, बलूचिस्तान से जुड़ा पौराणिक धरोहर
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में जिला मुख्यालय से तकरीबन 165 किलोमीटर दूर हिंगलाजगढ़ किले में हिंगलाज माता का मंदिर स्थित है इस प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण मालवा के परमार राजवंश के शासको ने करवाया था यहां पर अखंड ज्योति जलती है जो कि बलूचिस्तान के हिंगलाज माता मंदिर से लाई गई थी बलूचिस्तान पाकिस्तान में है, इस मंदिर में पूजा अर्चना के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं हालांकि यहां पहुंचने का रास्ता कच्चा है जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है यह मंदिर गांधी सागर अभ्यारण के जंगलों के बीच स्थित है जिले में प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर की विशेषता है कि इसमें कालका माता और हिंगलाज माता दोनों विराजमान है यहां वर्षों से अखंड ज्योति जल रही है हिंगलाज माता के दो ही मंदिर प्रसिद्ध माने जाते हैं एक पाकिस्तान के बलूचिस्तान में और दूसरा भारत के मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्थिति यह मंदिर0
0
Report
रेशमबाड़ी हत्याकांड: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- लीलाधर के हत्यारों ने पुलिस पर की फायरिंग, हुई मुठभेड़ स्थान- रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर पुलिस ने मुठभड़ में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस हत्याकांड के सभी 6 नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। वीओ- रेशमबाड़ी में हुए हत्याकांड के बाद से ही पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने बगवाड़ा बाईपास क्षेत्र में दो नामजद आरोपियों प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी और प्रियांशु कश्यप को घेर लिया। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार दिलाया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी और प्रियांशु कश्यप के रूप में हुई है। दोनों दूधियानगर वार्ड नंबर 13 के रहने वाले हैं।0
0
Report
प्रयागराज के सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट के बाहर गुटों का हिंसक संघर्ष फुटेज में कैद
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज सिविल लाइनों इलाके में रेस्टोरेंट के बाहर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों की संख्या में जुटे दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, मामूली कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद मारपीट में हुआ तब्दील, एक दूसरे पर थप्पड़ और ईंट पत्थर से भी किया गया हमला, मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, फुटेज में एक दूसरे पर हमला करते हुए देखे जा रहें हैं युवक, बीती रात करीब 9.30 बजे का बताई जा रही है घटना, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मारपीट करने वालों की जुटा रही जानकारी।0
0
Report
Advertisement
SDM की ढोल-नगाड़ों वाली जागरूकता से अमरोहा में मतदान नाम जोड़ने का अभियान
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर ढोल-नगाड़ों के साथ अमरोहा की सड़कों पर उतरे SDM शशि भूषण पाठक, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अनोखे अंदाज में किया जागरूक अमरोहा में मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर प्रशासन ने अनोखा जागरूकता अभियान चलाया। अमरोहा सदर के एसडीएम शशि भूषण पाठक ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ शहर में ढोल-नगाड़ों के बीच लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जागरूक किया। इस अनोखे अंदाज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। एसडीएम शशि भूषण पाठक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और जिलाधिकारी अमरोहा के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा और शादी के बाद दूसरे स्थान पर आई महिलाएं मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरें। वहीं, मतदाता सूची में नाम या अन्य विवरण में गलती होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वंचित न रहे। बाइट शशि भूषण पाठक एस डी एम सदर0
0
Report
रावतभाटा में परमाणु बिजलीघर रोड पर तेज रफ्तार भिड़ंत, एयरबैग खुले
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में परमाणु बिजलीघर रोड पर तेज रफ्तार के चलते दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा साईंबाबा मंदिर के आगे स्थित खतरनाक टर्न पर हुआ। जानकारी के अनुसार, एक एसयूवी परमाणु बिजलीघर की ओर जा रही थी, जबकि सामने से एक ठेकेदार की कार आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए। गनीमत रही कि दोनों वाहन चालकों को चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
राजसमंद में एयर स्ट्राइक जैसी मॉक ड्रिल: प्रशासन की तत्परता परखी गई
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में ''एयर स्ट्राइक'' से मची खलबली! पलक झपकते हुआ ब्लैकआउट, 15 घायलों को दौड़ाकर पहुंचाया अस्पताल -अचानक अंधेरा, दौड़ती एम्बुलेंस और रेस्क्यू ऑपरेशन: रीको दफ्तर में दिखा आपातकाल जैसा मंजर, मॉक ड्रिल में पास हुआ प्रशासन राजसमंद。 एंकर राजसमंद के रीको जिला कार्यालय में उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब ''एयर स्ट्राइक'' की सूचना मिलते ही पूरे परिसर में तत्काल ब्लैकआउट कर दिया गया। पलक झपकते ही दमकल और एम्बुलेंस की गाड़ियां मौके पर दौड़ पड़ीं। हालांकि यह कोई असली हमला नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा निदेशालय के निर्देश पर की गई हाई-वोल्टेज मॉक ड्रिल थी, जिसमें एयर स्ट्राइक जैसे हालात बनाकर प्रशासन की मुस्तैदी परखी गई। अभ्यास के दौरान नागरिक सुरक्षा, एसडीआरएफ, स्काउट और अग्निशमन कर्मियों ने गजब की फुर्ती दिखाई। बचाव दलों ने करीब 15 घायलों को सुरक्षित निकालकर तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मौके पर जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, एडीएम राजकुमार कस्वां और एसडीएम ओम प्रभा ने खुद मोर्चा संभालकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी इंतजाम चाक-चौबंद मिले। कलक्टर ने कहा कि आपातकाल में जनहानि रोकने के लिए आपसी तालमेल और त्वरित एक्शन जरूरी है, इसलिए हर विभाग हमेशा अलर्ट रहे。0
0
Report
Advertisement
