Back
मऊ के घोसी में चचेरे भतीजे ने चाचा की हत्या, 5 बार चाकू से किया हमला
PPPrakash Pandey
Feb 07, 2026 09:07:09
Maunath Bhanjan, Uttar Pradesh
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात में भतीजे ने अपने ही चाचा की चाकू से 5 बार गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हमले में बीच बचाव करने गए मृतक का सगा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल आजमगढ़ पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक के भाई को प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। चाकू से वार करने के बाद सिर पर लाठी-डंडे से किया हमला यह पूरा वारदात बोझी क्षेत्र के खनतिया गांव का है। गांव निवासी रामभवन यादव (42) पुत्र शिवनाथ यादव और उनके बड़े भाई विजयभान यादव (50) शुक्रवार रात करीब 8 बजे घर पर साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे चचेरे भाई विजेंद्र यादव पुत्र केदार से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। जब विजयभान यादव ने झगड़े का विरोध किया तो, विजेंद्र यादव ने अपने 15 वर्षीय बेटे को मौके पर बुला लिया। किशोर हाथ में चाकू और लाठी-डंडा लेकर पहुंचा और रामभवन यादव के सीने पर 5 बार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। साथ ही लाठी-डंडे से सिर पर भी हमला कर दिया। रामभवन गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए विजयभान यादव को भी गंभीर चोटें आईं है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए आजमगढ़ सदर अस्पताल ले गए। लेकिन, वहां चिकित्सकों ने रामभवन यादव की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जबकि विजयभान यादव को प्राथमिकी इलाज देकर भेज दिया। परिजन गंभीर रूप से घायल रामभवन यादव को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे तब तक उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 10:34:270
Report
MMManoj Mallia
FollowFeb 07, 2026 10:33:580
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowFeb 07, 2026 10:33:240
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 07, 2026 10:33:070
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowFeb 07, 2026 10:32:520
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 07, 2026 10:32:070
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 07, 2026 10:31:470
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowFeb 07, 2026 10:31:300
Report
0
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 07, 2026 10:31:120
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 07, 2026 10:30:460
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 07, 2026 10:30:320
Report
0
Report
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 07, 2026 10:18:230
Report