Back
कोहरे ने मऊ में बस-CNG ट्रक भिड़ंत, 5 यात्री घायल
PPPrakash Pandey
Dec 13, 2025 07:51:22
Mau, Uttar Pradesh
सर्दियां बढ़ते ही कोहरे Ka कहर बढ़ना शुरू हो गया है। कोहरे के कारण हादसों में काफी वृद्धि हो गई है। ताजा मामला मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना थानाक्षेत्र के आजमगढ़ मऊ के स्टेट हाईवे का है। यहां पर सीएनजी लदा हुआ एक ट्रक यात्रियों से भरी हुई बस से टकरा गया गया जिसमे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ट्राली पलटने के कारण हुआ बड़ा हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात गन्ने से लदी एक ट्रॉली सड़क पर पलट गई थी। शनिवार सुबह मऊ से आजमगढ़ की ओर जा रहा एक सीएनजी ट्रक घने कोहरे के कारण सड़क पर पलटी ट्रॉली से जा टकराया। इसी दौरान गाजीपुर से मऊ होते हुए लखनऊ जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सीएनजी ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान 60 वर्षीय मार्कंडेय, 20 वर्षीय संजना, 23 वर्षीय आनंद कुशवाहा, 40 वर्षीय माधुरी और 48 वर्षीय जेपी सिंह के रूप में हुई है। सभी घायल बस में सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस के जरिए सभी घायलों को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report
0
Report