276306
GORAKHPUR- विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
Dargah, Uttar Pradesh:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी की अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निलंबित कांस्टेबल अजीम खान गिरफ्तार, इलाके में माहौल बिगाड़ने के प्रयास के आरोप
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- माहौल खराब करने में पुलिस का निलंबित कांस्टेबल गिरफ्तार स्थान- रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र का माहौल खराब करने के मामले में उत्तराखंड पुलिस के निलंबित कांस्टेबल अजीम खान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अजीम खां के द्वारा भूतबंगला में वाल्मीकि मंदिर में संदिग्ध चीज फेंकी थी, जिसके बाद क्षेत्र का माहौल खराब होने की संभावना थी, पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया था और जांच शुरू की थी। इसी दौरान फिर से अजीम खां पर क्षेत्र का माहौल खराब करने का आरोप लगा, घटना की सूचना पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने मौके पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर पुलिस अधिकारियों से कार्यवाही के लिए कहा था। जिसके बाद पुलिस ने अजीम खां को गिरफ्तार किया है। रुद्रपुर के सीओ विभव सैनी ने बताया क्षेत्र का माहौल खराब करने के प्रयास में आरोपी अजीम को गिरफ्तार किया गया है, न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
झारखंड राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार चयन पर राजनीति तेज
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन महागठबंधन और भाजपा दोनों ही अपने उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला नहीं ले पाए हैं। इस बीच सोरेन परिवार से जयश्री सोरेन और माले विधायक अरूप चटर्जी की दावेदारी ने सियासी चर्चाओं को और गर्म कर दिया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल बढ़ती जा रही है। स्वर्गीय शिबू सोरेन की पोती जयश्री सोरेन ने राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर करते हुए अपने चाचा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष अपनी दावेदारी रखी है। इसके बाद महागठबंधन के भीतर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। जयश्री सोरेन की दावेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए टुंडी से झामुमो विधायक और विधानसभा की ध्यान आकर्षण समिति के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी दावेदारी पेश कर सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान को लेना है। पार्टी जिसे उम्मीदवार बनाएगी, कार्यकर्ता और विधायक उसके समर्थन में काम करेंगे।ibbite अरूप चटर्जी (भाकपा माले विधायक निरसा) भी राज्यसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। निरसा विधायक ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार का समर्थन कर रही है, लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं है, इसलिए राज्यसभा में प्रतिनिधित्व की मांग स्वाभाविक है। उनकी पार्टी का अधिकार बनता है। अरूप चटर्जी ने बताया कि वे अगले दो दिनों के भीतर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का अंतिम निर्णय संगठन तय करेगा। साथ ही यह भी संकेत दिया कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो पार्टी आगे की रणनीति पर अलग निर्णय ले सकती है। फिलहाल राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर कई नाम चर्चा में हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उम्मीदवारों के चयन को लेकर आलाकमान क्या फैसला लेता है और राज्यसभा की दो सीटों के लिए आखिर किसे मैदान में उतारा जाता है।0
0
Report
अनिल राजभर ने योगी की टिप्पणी पर सफाई दी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): अनिल राजभर (UP मंत्री) ने CM योगी आदित्यनाथ की धर्मगुरुओं पर की गई टिप्पणी पर बात की / TMC नेताओं पर कथित हमलों को लेकर ममता बनर्जी का कोलकाता में विरोध प्रदर्शन / SP प्रमुख अखिलेश यादव के बयान / गाजियाबाद एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई भारतीय संस्कृति की पुरानी परंपरा पर चर्चा की गई है जिसमें गायों को पवित्र माना जाता है और उन्हें माँ के समान पूजा जाता है, साथ ही, उन लोगों की आलोचना की गई है जो इस प्रथा को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, और उनके इस रवैये को सतही और भ्रष्ट मानसिकता का प्रतीक बताया गया है। इसमें कुछ राजनीतिक कार्रवाइयों के खिलाफ जनता के गुस्से और विरोध प्रदर्शनों को उजागर किया गया है, खासकर पश्चिम बंगाल में, और यह सुझाव दिया गया है कि ऐसी कार्रवाइयों से TMC जैसी राजनीतिक पार्टियों का जनसमर्थन कम होता है। यह लेख जनता की भावनाओं का सम्मान करने के महत्व पर भी ज़ोर देता है और उन कार्रवाइयों के प्रति आगाह करता है जिनसे जनता नाराज़ हो सकती है। इसके अलावा, इसमें उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार के उन प्रयासों की सराहना की गई है जिनके तहत ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति में काफ़ी सुधार किया गया है, इसकी तुलना पिछली सरकारों के समय की अपर्याप्त बिजली आपूर्ति से की गई है।0
0
Report
Advertisement
मधुबनी में घरेलू विवाद, पिता महेश राय की हत्या; बेटे-बहू पर मामला
Madhubani, Bihar:मधुबनी में घरेलू विवाद में पिता की पिटाई कर हत्या कर दी गई; बेटे और बहू ने बुजुर्ग की मौत कर दी। घटना राजनगर थाना के मुरलीखा गाँव की है। मृतक की पहचान मुरलीखा गाँव निवासी 65 वर्षीय महेश राय के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति घर में गाय एवं भैंस पालकर और दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका आरोप है कि बेटा और बहू अक्सर उनसे पैसे की मांग करते थे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों अक्सर झगड़ा किया करते थे। सुनिता देवी के अनुसार पैसों को लेकर घर में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर बेटे और बहू ने महेश राय के साथ मारपीट की। इसी दौरान बेटे ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। राजनगर थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।0
0
Report
जाटव समाज की महिलाओं का शराब ठेके हटाने को लेकर धरना, प्रशासन पर दबाव बढ़ा
Karauli, Rajasthan:शराब ठेके के विरोध में दुकान के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं, जिला करौली जाटव बस्ती के समीप स्थित शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर जाटव समाज की महिलाओं ने मंगलवार को शराब की दुकान के बाहर धरना शुरू कर दिया। जिला प्रशासन को पहले कई बार ज्ञापन देकर चेतावनी देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज महिलाएं शराब दुकान के सामने शांतिपूर्ण धरने पर बैठी हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। हिण्डौन में जाटव बस्ती के मोड पर अंबेडकर सर्किल के समीप स्थित शराब की दुकान हटाने की मांग कर रही जाटव समाज की महिलाओं का आरोप है कि प्रशासन को पहले ही आंदोलन की चेतावनी दी गई थी, लेकिन अब तक उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिलाओं ने बताया कि शराब की दुकान हटाने के लिए कुछ दिन पूर्व दो बार सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिए गए। सोमवार को भी जिला कलेक्टर एवं एसडीएम को ज्ञापन देकर शराब की दुकान हटाने की मांग की थी। पिछले दिनों किए गए प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने शराब की दुकान को करीब 50 मीटर दूर स्थानांतरित कर दिया, लेकिन महिलाओं की मांग है कि शराब की दुकान को जाटव बस्ती से एक किलोमीटर दूर हटाया जाए। शराब की दुकान के कारण महिलाओं एवं बच्चों का जीवन प्रभावित हो रहा है। असामाजिक तत्व, नशेड़ी शराब के ठेके के आसपास जमा रहते हैं। जाटव बस्ती के पुरुषों में शराब पीने की लत बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।0
0
Report
अलवर के रूपबास स्कूल-आंगनबाड़ी परिसर में खून के निशान, पुलिस जांच में जुटी
Alwar, Rajasthan:अलवर के रूपबास स्कूल-आंगनबाड़ी परिसर में खून जैसे निशान मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी अलवर जिले के रूपबास स्थित स्कूल और आंगनबाड़ी परिसर में खून जैसे निशान मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र पर पहुंचीं तो उन्होंने परिसर के फर्श पर जगह-जbarkeit खून फैला हुआ देखा। दीवारों पर भी खून के धब्बे नजर आए, जिससे किसी गंभीर घटना की आशंका जताई जा रही है। मौके पर खून से सने नंगे पैरों और जूते-चप्पलों के निशान भी पाए गए हैं, जो यह संकेत देते हैं कि रात के समय यहां किसी प्रकार की हिंसक घटना या मारपीट हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी डॉ. दीपक ने मौके पर पुलिस टीम भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और पूरे मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से परिसर में एक महिला, उसके बच्चे और एक पुरुष पेड़ के नीचे ठहरे हुए नजर आते थे, लेकिन घटना के दिन वे भी वहां नहीं मिले। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है。 बाइट:महिला , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता0
0
Report
Advertisement
परतावल सीएचसी में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग शिविर का शुभारंभ
Chhatiram, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (एनसीडी) शिविर का शुभारंभ काशीनाथ सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर मरीजों को उचित इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि भविष्य में होने वाली जटिलताओं से बचाव किया जा सके। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, एनसीडी चिकित्सक डॉ. फुरकान, संजीव सिंह, अमित कुमार, अनिरुद्ध गुप्ता, छविनाथ मद्धेशिया, एएनएम नीलम सिंह, रागिनी, अनीता एवं बबीता सहित उपकेंद्रों की समस्त आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।0
0
Report
BMW प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में BMW प्लांट से रंगदारी मांगने वाला प्रिंस खान गैंग का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार. अपराधी का पहले से ही है अपराधिक इतिहास. बोकारो के बालीडीह थाना पुलिस ने BMW प्लांट से रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले का खुलासा करते हुए प्रिंस खान गैंग के मुख्य सहयोगी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंग के विस्तार और प्रभाव बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार, BMW प्लांट के मैनेजर सुरेश कुमार सिंह ने 12 मार्च को औद्योगिक ओपी बालीडीह में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम पर फैक्ट्री लगाने के एवज में रंगदारी मांगी जा रही है तथा धमकी दी जा रही है। आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना कांड संख्या 56/26 दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी ने मामले का उद्भेदन करते हुए राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रिंस खान के अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर के संपर्क में था और उसी के निर्देश पर अपने हस्तलेखन में धमकी भरा पर्चा लिखकर घटनास्थल पर छोड़ा था। बाद में उस पर्चे का वीडियो प्रिंस खान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वायरल कर कंपनी को दोबारा धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार इस कार्य के बदले प्रिंस खान ने आरोपी के दो बैंक खातों में कुल 1.50 लाख रुपये भेजे थे। इस वित्तीय लेन-देन की जांच जारी है। आरोपी के पास से बरामद रेडमी-8 मोबाइल फोन की जांच में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। मोबाइल में प्रिंस खान के साथ कई व्हाट्सएप कॉल और बातचीत के रिकॉर्ड भी मिले हैं। गिरफ्तार राकेश कुमार (37) सेक्टर-2सी, बोकारो का निवासी है। उसका पूर्व में भी चोरी के एक मामले में आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है.0
0
Report
बालाघाट नगरपालिका कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सफाई और सेवाएं प्रभावित
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट में नगर पालिका कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू... वर्षों से लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नपा गेट पर सफ़ाई कर्मचारियों ने डाला डेरा... नगर की सफाई व्यवस्था सहित कई नगर सेवाएं हुई प्रभावित, कर्मचारियों ने किया काम बंद... नियमितीकरण, पेंशन, समयमान वेतनमान, ईपीएफ और समय पर वेतन की मांग... भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों की नारेबाजी, प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश... हड़ताली कर्मचारियों का ऐलान , मांगें पूरी होने तक नहीं लौटेंगे काम पर... नगर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के आसार, बढ़ सकती हैं आम जनता की परेशानियां...0
0
Report
Advertisement
सीवान में साधु बन ठगी: ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने केस दर्ज किया
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में साधु के भेष में घूम रहे एक व्यक्ति पर ठगी का आरोप लगा है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।वायरल वीडियो दरौली थाना क्षेत्र के कुर्मीटोला गांव का बताया जा रहा है।वायरल वीडियो में ग्रामीण आरोपी व्यक्ति को घेर कर सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं।पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम रब्बान मोहम्मद उर्फ भगेलू मोहम्मद बता रहा है।जो की खुद को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील के बिजैली गांव का रहने वाला बताया है।ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से साधु का वेश धारण कर गांव-गांव घूम रहा था और लोगों से पैसे,अनाज और कपड़े मांग रहा था।ग्रामीणों ने संदेह होने पर उसे पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। गांव वालों द्वारा पकड़े गए इस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।पुलिस जांच कर रही है कि व्यक्ति की असली पहचान क्या है और उस पर लगे आरोप कितने सही हैं。0
0
Report
जामा मस्जिद विवाद में हिंसक हमला, पुलिस आरोपियों की तलाश में
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के पीतमपुर क्षेत्र की छोटी सागौर स्थित जामा मस्जिद में सफाईकर्मी को हटाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मस्जिद कमेटी के सदर शमशुद्दीन पटेल और उनके बेटों पर लाठी एवं क्रिकेट बैट से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जामा मस्जिद में सफाई का कार्य करने वाले एक कर्मचारी को हटाने के फैसले को लेकर कुछ लोग नाराज थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मस्जिद कमेटी के सदर शमशुद्दीन पटेल जब अपने बेटे के साथ नमाज पढ़ने जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोककर विवाद शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने लाठियाँ और क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सदर के बेटों पर भी हमला किया गया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। पूरी घटना मस्जिद परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। फरियादी की शिकायत पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना की शिकायत प्राप्त हुई है। प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपी फिलहाल फरार हैं, उनकी तलाश के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। छोटी सागौर की जामा मस्जिद में हुआ यह विवाद अब पुलिस जांच का विषय बन चुका है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी ने शेखपुरा में सहयोग शिविर का उद्घाटन किया
Sheikhpura, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राठ चौधरी शेखपुरा में आयोजित सहयोग शिविर पहुंचे।सीएम सम्राट चौधरी शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के सामस बुजुर्ग पंचायत के सामस विष्णुधाम पहुंचे।सीएम सबसे पहले गांव में स्थापित साढ़े सात फुट ऊंचे भगवाना विष्णु भगवान का पूजा अर्चना किया साथ ही मंदिर निर्माण का जायजा लिया और कई आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया।इसके बाद सीएम सहयोग शिविर पहुंचे।सहयोग शिविर का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता, जदयू के दोनों विधायक ,राज्यसभा सांसद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।सहयोग शिविर के मौके पर सीएम ने अपने हाथों से ग्यारह लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ सांकेतिक चेक और पत्र सौंपा।इस मौके सभा को संबोधित करते हुए सामस विष्णुधाम के विकास के लिए सरकार हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही है। वहीं सीएम ने अपराधियों को खुले मंच से गलत राह से हटने का अपील नहीं तो बिहार पुलिस अपनी करवाई कर उन्हें सलाखों से पीछे भेजने का काम करने की बात कही है।वही स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर भी बिहार सरकार गंभीर है और मामूली बीमार लोगों को ही रेफर किया जाता है।जिसको लेकर सरकार गंभीर है ऐसे चिकित्सकों पर करवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी में रेफर के अलावा अन्य इलाज लायक मरीजो को रेफर नहीं किया जाए इस दिशा में भी बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग काम कर रही है।वही लालू रावड़ी परिवार पर चुटकी लेते हुए रावड़ी आवास खाली नहीं करने पर चुटकी लेते हुए परिवार की चिंता की बात कही। उन्होंने कहा कि आज हमारा ग्यारहवां सरकारी आवास है लेकिन कभी मकान खाली करने में देर नहीं करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जब की आदेश मिलेगा 24 घंटे के अंदर घर खाली करने की बात कही है।सीएम ने कहा कि ग्यारह टाउनशिप के बाद अब दूसरे फेज के तहत अन्य जिलों में भी टाउनशिप की योजना है और शेखपुरा बरबीघा के बीच भी टाउनशिन बसाए जाने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
जामताड़ा में कब्रिस्तान मामले पर आयोग ने DC-SP को दिल्ली बुलाने का फैसला लिया
Dumka, Jharkhand:दुमका: स्थानीय राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार द्वारा जामताड़ा के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को समन जारी कर दिल्ली बुलाएगी। दुमका के परिषदन में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा द्वारा सुनवाई के दौरान जब एक मामला जामताड़ा जिला में आदिवासी की जमीन पर कब्रिस्तान बनाने का शिकायत आयोग के सामने आया तो मामले का तथ्य और सुनवाई जानने के लिए जामताड़ा जिला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को आयोग द्वारा नोटिश देकर बुलाया गया था लेकिन दोनों अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने इसे गंभीरता से लेते हुए जामताड़ा जिला के डीसी, एसपी को समन जारी कर दिल्ली बुलाने की बात कही। अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जब जामताड़ा से आए आदिवासी समाज के लोगों ने शिकायत की थी कि जामताड़ा जिला के एक जमीन पर कब्रिस्तान बनाकर मुस्लिम समाज के लोग शव दफनाने का काम कर रहे हैं जिसे लेकर आयोग ने नोटिश जारी कर जामताड़ा के डीसी एसपी को मामले की पूरी जानकारी लेने का नोटिश जारी किया गया था लेकिन डीसी और एसपी आयोग के समक्ष नहीं आए, जिससे आयोग अब दिल्ली बुलाएगी और उनके ऊपर समन जारी करेगा。0
0
Report
चंद्रपुर में शिवसेना ने पानी की कमी के खिलाफ प्रदर्शन किया
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपुरात सत्तेतील शिवसेनेला पाणीटंचाई विरोधात आंदोलन करावा लागला. पाणी हक्क उठाव आंदोलन करून शिवसेना शिंदे गटाने मनपा प्रशासना विरोधात एल्गार केला. गेले अनेक महिने मनपा अधिकाऱ्यांकडे पाठपुरावा करूनही शहराच्या विविध भागातील पाणीटंचाई निवारण होत नसल्याचे सांगत शिवसेनेने हे आंदोलन केले. हे जनसामान्यांचे आंदोलन असल्याचा दावा शिवसेना नेत्यांनी केला.0
0
Report
गाजियाबाद: अपराध कम करने के लिए पुलिस ने अपराधियों का वेरिफिकेशन अभियान शुरू किया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में अपराध को कम करने के लिए पुलिस ने अपराधियों का वेरिफिकेशन करना शुरू कर दिया है। अभियान के तहत गाजियाबाद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में रहने वाले अपराधियों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। 3 दिन का वेरिफिकेशन अभियान कल से शुरू कर दिया गया है। आज साहिबाबाद थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना साहिबाबाद क्षेत्र में रहने वाले अपराधी थाने साहिबाबाद पर पहुंचे, जहां डीसीपी ने उन्हें आगे किसी भी तरह का अपराध नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने उनसे कहा कि अगर उन्हें कोई भी समस्या आती है तो पुलिस से संपर्क करें और किसी भी स्थिति में लॉ एंड आर्डर को अपने हाथ में नहीं लें। बाईट - धवल जायसवाल, डीसीपी बाईट - क्षेत्र में रहने वाला अपराधी0
0
Report
Advertisement
