275101
मऊ में घूस और जबरन वसूली के आरोप में पांच पुलिसकर्मी हुए निलंबित
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। सूचना के अनुसार चार पुलिसकर्मी सरायलखंसी थाने में तैनात थे, जबकि एक यातायात विभाग में कार्यरत था। वहीं इन पर व्यापारी से जबरन वसूली और चोरी के झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप किया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झपटमारी का वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में झपटमारी के मामले में वांछित बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बकेवर थाना पुलिस ने घेराबंदी के दौरान आरोपी सलमान को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पुलिस महेवा-अछल्दा मार्ग पर निवाड़ी कला पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार सलमान को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और चिमकुनी बॉर्डर की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए कुरियानी बंबा के पास उसकी घेराबंदी की। भागने के दौरान बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद बदमाश ने दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सलमान के बाएं पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लगी होंडा साइन बाइक और 700 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, सलमान के खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी महेवा भेजा गया है।0
0
Report
शराबी चालक और मॉडिफाइड सायलेंसर पर कार्रवाई, कोर्ट ने कुल 25 हजार जुर्माना लगाया
Kawardha, Chhattisgarh:मॉडिफाइड सायलेंसर वाली बुलेट और शराबी चालक पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय ने लगाया 25 हजार रुपये जुर्माना कवर्धा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने सख्ती दिखाई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां दोनों पर कुल 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया。 पहले मामले में 10 नवंबर को राधाकृष्ण मंदिर के सामने गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान तेज आवाज वाले मॉडिफाइड सायलेंसर और नशे की हालत में बुलेट चला रहे भूपेन्द्र उर्फ नानू यादव (23) को पकड़ा गया। न्यायालय ने उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, 13 नवंबर को घोटिया रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर जीटो वाहन चला रहे पिन्टू ठाकुर (32) को पकड़ा गया। न्यायालय ने उसे 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।0
0
Report
मंदसौर के गांधी सागर डेस्टिनेशन कैबिनेट: 33,000 करोड़ निवेश, 1.25 लाख रोजगार
Mandsaur, Madhya Pradesh:मनीष पुरोहित, मंदसौर मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित गांधी सागर में आयोजित डेस्टिनेशन कैबिनेट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाग के तीनों जिलों को बड़ी निवेश योजना दी। मंदसौर और रतलाम में दो प्रमुख प्रोजेक्ट्स के जरिए 33,000 करोड़ रुपये के निवेश और सवा लाख से अधिक रोजगार सृजित करने का प्रस्ताव रखा गया है। दोनों जिलों में फार्मा और केमिकल की कई यूनिट्स लगाने तथा इसे हब बनाने की तैयारी की गई है। रतलाम जिले में 18,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ बायो-फार्मा पार्क स्थापित करना प्रस्तावित है, जिसमें कई तरह के उन्नत शोध कर उत्पाद बनाए जाएंगे। गरोठ क्षेत्र में भी 3,500 एकड़ में केमिकल पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क में तकरीबन 15,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 1 लाख लोगों को रोजगार मिलना प्रस्तावित है। गांधी सागर को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए गांधी सागर के मालाश्री टापू और आसपास के क्षेत्र में 40 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, 11,500 करोड़ रुपये से तैयार पंप हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट में चंबल के पानी से बिजली का उत्पादन होगा। दिसंबर में 1,920 मेगावाट की यह योजना ग्रिड से जोड़ी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चंबल नदी पर बने गांधी सागर बांध के बैकवाटर में क्रूज की सवारी भी की।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में कोहरे की चादर, ठंड ने बढ़ाई सड़क सुरक्षा चिंता
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गुरुवार की सुबह से ही पूरा जिला घने कोहरे की मोटी चादर में लिपटा नजर आया, जिससे तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता यानी विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि वाहन चालक सुबह के वक्त भी हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ रहा है। मौसम के इस बदले मिजाज से जहां आम जनजीवन की रफ्तार धीमी पड़ गई है, वहीं लोगों ने अब गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। आसमान में छाई कोहरे की घनी परत ने सुबह की धूप को ढक लिया, जिससे पूरे इलाके में धुंध छा गई। मुख्य सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण बड़े वाहनों से लेकर दोपहिया चालकों तक को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए वाहन चालक दिन के उजाले में भी गाड़ियों की हेडलाइट और पार्किंग लाइट जलाकर रेंगते हुए चलते नजर आए। गौरतलब है कि छठ महापर्व के बाद से ही क्षेत्र में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गयी है और इस बार भी मौसम के मिजाज ने इसका एहसास करा दिया है। खास कर सुबह टहलने निकलने वाले बुजुर्ग, दूध-सब्जी विक्रेता और दफ्तर जाने वाले लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। कोहरे और ठंड की इस शुरुआत को देखते हुए सड़क सुरक्षा के लिहाज से वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है。0
0
Report
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुनक नहर पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुनक नहर पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया । इस मौके पर अभिनेत्री ईशा गुप्ता, अभिनेता जैकी श्रॉफ, गायक बिस्मिल और स्टेबिन बेन भी मौजूद हैं।0
0
Report
वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण, उद्घाटन दिसंबर के पहले सप्ताह की उम्मीद
Varanasi, Uttar Pradesh:- वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का बुधवार को ICC चेयरमैन जय शाह ने निरीक्षण किया। - जय शाह के साथ BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे। दोनों दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से सीधे स्टेडियम पहुंचे। - शाम करीब 6:10 बजे स्टेडियम पहुंचे जय शाह ने लगभग दो घंटे तक निर्माण कार्यों और खेल सुविधाओं का जायजा लिया। - निरीक्षण के दौरान मुख्य मैदान, पवेलियन, VIP गैलरी, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम और पिचों की स्थिति देखी। - स्टेडियम में करीब 95 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा होने की जानकारी सामने आई है। शेष कार्यों को जल्द पूरा करने और कुछ व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। - करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस स्टेडियम में एक साथ लगभग 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। - स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत इसकी शिव थीम पर आधारित वास्तुकला है। यहां छह फ्लडलाइट टावर भगवान शिव के त्रिशूल के आकार में बनाए गए हैं। - प्रत्येक फ्लडलाइट टावर की ऊंचाई करीब 65 मीटर है। हर टावर पर 95 लाइटें लगाई गई हैं। - स्टेडियम का मीडिया सेंटर डमरू के आकार में बनाया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार पर बेलपत्र की आकृति और छत पर अर्धचंद्र की झलक भी दिखाई देगी। - दर्शकों के बैठने की व्यवस्था काशी के ऐतिहासिक घाटों की सीढ़ियों से प्रेरित है। यानी आधुनिक क्रिकेट सुविधाओं के साथ काशी की सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाया गया है। - मुख्य मैदान में 9 क्रिकेट पिच और अभ्यास के लिए अलग मैदान में 5 पिच तैयार की गई हैं। खिलाड़ियों के लिए आधुनिक जिम और अन्य सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। - स्टेडियम में 32 कॉर्पोरेट बॉक्स बनाए गए हैं। फिलहाल करीब 1500 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है, जिसे भविष्य में 2500 तक बढ़ाने की योजना है। - जय शाह स्टेडियम की बनावट और खासतौर पर डमरू की आकृति देखकर काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने यहां अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले आयोजित कराने का प्रयास करने की बात भी कही। - दिसंबर के पहले सप्ताह में स्टेडियम के उद्घाटन की संभावना है। 2 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन की चर्चा है, हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं हुई है। - स्टेडियम शुरू होने से वाराणसी ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के क्रिकेट प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले अपने शहर में देखने का अवसर मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
दौसा में निजी बस-ट्रक भिड़ंत, छह घायल
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा बडा हादसा टला.. निजी बस व ट्रक में भिड़न परिचालक सहित आधा दर्जन लोगों को आई चोटें सैंथल पुलिया के पास हुआ हादसा ट्रक जयपुर की ओर से आ रहा था शहर में भरतपुर की ओर से आ रही निजि बस टकराई सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल में दौसा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एनएच 21 पर ट्रक और निजी बस की भिड़ंत हो गई हादसे में बस में सवार परिचालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया हालांकि सभी के हल्की चोंट आई बताया जा रहा है ट्रक शहर में आ रहा था इस दौरान हाइवे पर तेज रफ्तार निजी बस आ गई और हादसा हो गया हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से दूर करवा कर यातायात सुचारू करवाया0
0
Report
बेगूसराय में अचानक ठंड बढ़ी, कोहरे से विजिबिलिटी घटने लगी
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले दो दिनों से ठंड में अचानक बढ़ोतरी होने के कारण आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह से ही घने कोहरे की चादर में पूरा शहर लिपटा नजर आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर सड़क पर चलना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और गर्म चाय का सहारा लेने लगे हैं। सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यह तस्वीरें बेगूसराय की हैं, जहां अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण ठंड का असर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। सुबह होते ही घना कोहरा छा जा रहा है, जिसके कारण सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि किस तरह दिन में भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। मोटरसाइकिल से लेकर अन्य बड़े वाहन चालक भी अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर सफर करने को मजबूर हैं। वहीं सड़कों पर चलने वाले लोगों को भी काफी सतर्कता बरतनी पड़ रही है। अचानक बढ़ी ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। सुबह और शाम के समय गर्म चाय की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से अचानक ठंड बढ़ गई है। खासकर सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर काफी ज्यादा महसूस हो रहा है। लोगों का कहना है कि शुरुआती ठंड में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाना बेहद जरूरी है। फिलहाल मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ठंड का असर कितना बढ़ता है।0
0
Report
रांची में अवैध हथियार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, डोनाली बंदूक बरामद
Ranchi, Jharkhand:अवैध हथियारों का शौक और हथियारों के साथ रीलबाजी करना महंगा पड़ता नजर आ रहा है। राजधानी रांची में अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के विक्रांत चौक स्थित होटल अलबेला बिरयानी के संचालक के परिवार पर हथियार तस्करी में शामिल होने का आरोप लगा है। पुलिस की छापेमारी के दौरान हथियारों से भरे दो बैग और एक डोनाली बंदूक फेंके जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक डोनाली बंदूक बरामद की है, जबकि हथियारों से भरे दो बैग लेकर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान खिड़की से हथियारों से भरे दो बैग और एक डोनाली बंदूक नीचे फेंकी गई। पुलिस ने मौके पर खड़ी कार के नीचे से डोनाली बंदूक बरामद कर ली। वहीं, दो बैग लेकर आरोपी बुलेट बाइक से फरार हो गए। इस मामले में फैज अली, साजन समेत छह लोगों के खिलाफ लोअर बाजार थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों से भरे बैग की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।0
0
Report
Advertisement
शामली के कैड़ी गांव में गैस सिलेंडर फटने से तीन की मौत
Shamli, Uttar Pradesh:शामली स्लग .... घर मे आग जनपद शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के कैड़ी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी चपेट में आने से घर में मौजूद एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की जलकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, घर में गैस सिलेंडर फटने के बाद जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते मकान में आग फैल गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने और घर में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हादसा इतना भयावह था कि महिला और उसकी दोनों बेटियों को बचाया नहीं जा सका, घटना की सूचना पुलिस और संबंधित विभाग को दी गई। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव के लोग भी इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं। जिस घर में कुछ देर पहले तक खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। एक ही परिवार की मां और दो मासूम बेटियों की असमय मौत से पूरे कैड़ी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के मुताबिक यह हादसा बेहद दुखद है और इसकी खबर से हर कोई गमगीन है। फिलहाल गैस सिलेंडर फटने के कारणों और हादसे से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।0
0
Report
युवती से शारीरिक शोषण के आरोपी मेहराब खान गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Darogapara, Chhattisgarh:शादी का भरोसा दिलाकर युवती का शारीरिक शोषण करने और उससे करीब 93 हजार रुपये लेने के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में 22 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्टूबर में पेट्रोल पंप पर उसकी मुलाकात मेहराब खान से हुई थी। आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए और अपनी जरूरत बताकर करीब 93 हजार रुपये ले लिए। बाद में जब युवती ने रकम वापस मांगी तो आरोपी शादी से मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में बीएनएस की धारा 69 एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी मारपीट के मामले में जेल में बंद है। 17 नवंबर को जमानत पर जेल से बाहर आते ही महिला थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे जेलपारा में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मेहराब खान उर्फ मेहराब हसन (22 वर्ष), निवासी जूटमिल, को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।0
0
Report
बक्सर में ठंड ने बढ़ाई परेशानी, कोहरे से यातायात प्रभावित
Buxar, Bihar:बक्सर में लगातार तापमान में गिरावट के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ठंड के साथ ही जिले में घने कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह के समय कोहरे का असर इतना अधिक देखने को मिला कि दिन के 8 बजे तक कुछ दूरी पर भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। इसका सीधा असर सड़क यातायात पर पड़ा और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर धीरे-धीरे सफर करते नजर आए। वहीं, ठंड और कोहरे के कारण आम लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। सुबह काम पर निकलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बक्सर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।0
0
Report
Advertisement
चंदवा में अवैध कोयला उत्खनन पर छापामार, चार सुरंगों का खुलासा
Latehar, Jharkhand:चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी के पास चल रहे अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर चार अवैध सुरंगों का खुलासा किया। प्रशासन ने तत्काल जेसीबी मशीन से चारों सुरंगों के मुहानों को मिट्टी से भरवाते हुए बंद करा दिया। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, सिकनी के आसपास कुछ स्थानों पर जमीन के भीतर सुरंग बनाकर रैट होल माइनिंग के जरिए अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर जिला खनन विभाग और चंदवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध सुरंग बनाकर कोयला निकासी किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद टीम ने बिना देर किए जेसीबी की मदद से सभी चारों सुरंगों की डोजरिंग कर उनके प्रवेश द्वार बंद करा दिए। अवैध खनन के मामले को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखें और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजें। जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उपायुक्त के निर्देशानुसार विभाग लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चला रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरंग बनाकर कोयला निकालना बेहद खतरनाक है। ऐसी खदानों में मीथेन सहित जहरीली गैसों का रिसाव, अचानक पानी भरने और सुरंग धंसने का खतरा बना रहता है। खासकर मानसून के दौरान चाल धंसने से बड़े हादसे हो सकते हैं और लोगों की जान भी जा सकती है。0
0
Report
25 नवंबर से बीसलपुर बांध की नहरें खुलेंगी, किसान चिंतित
Tonk, Rajasthan:उनियारा टोंक 25 नवंबर से बीसलपुर बांध की नहरों में छोड़ा जाएगा पानी, लेकिन खस्ताहाल नहरें बढ़ा सकती हैं किसानों की परेशानी बीसलपुर बांध की नहरों में आगामी 25 नवंबर से पानी छोड़े जाने की तैयारी है, लेकिन नहरों की बदहाल स्थिति को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। पिछले एक-दो वर्षों से नहरों की समुचित साफ-सफाई और मरम्मत नहीं होने के कारण नहरों की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। ऐसे में पानी छोड़ने से पहले नहरों की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीसलपुर बांध की दायीं मुख्य नहर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। नहरों में लगी टाइलें उखड़ चुकी हैं, वहीं जगह-जगह कूड़ा-करकट, घास-फूस और विलायती बबूल उगने से नहरें अटी पड़ी हैं। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नहरों में पानी के सुचारू प्रवाह को लेकर भी आशंका बनी हुई है। यदि पानी छोड़ने से पहले नहरों की सफाई और मरम्मत नहीं करवाई गई तो पानी का प्रवाह प्रभावित होने के साथ कई स्थानों पर नहरों के ओवरफ्लो होने की आशंका भी है। इससे न केवल पानी की बर्बादी हो सकती है, बल्कि किसानों के खेतों तक समय पर पानी पहुंचने में भी परेशानी आ सकती है।0
0
Report
कानपुर में दुष्कर्म: आरोपी आसिफ उर्फ असीम जेल में, गर्भपात और गहने चोरी के आरोप
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप आरोपी आसिफ उर्फ असीम पर जान से मारने की कोशिश का भी आरोप युवती का जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप पीड़िता के गहने चोरी कर फरार हुआ आरोपी आरोपी आसिफ उर्फ असीम पहले भी गैंगरेप के मामले में जा चुका है जेल वर्ष 2019 में स्वरूप नगर थाने में दर्ज गैंगरेप के मुकदमे में हुई थी गिरफ्तारी जमानत पर बाहर आने के बाद दूसरी महिला को बनाया निशाना नवाबगंज थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
