मऊ में किसानों के लिए शुरू हुई फार्मर रजिस्ट्री योजना, पंजीकरण 31 दिसंबर 2024 तक
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री योजना की शुरुआत की गई है, जिसका पंजीकरण 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। किसान इस योजना के तहत upfr.agristack.gov.in पोर्टल, Farmer Registry UP एप, या जन सेवा केंद्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए खतौनी की प्रति, फैमिली आईडी या राशन कार्ड, आधार और लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सरकारी योजनाओं और अनुदानों का सीधा लाभ मिलेगा। कृषि और राजस्व विभाग द्वारा मऊ जनपद में शिविर लगाकर पंजीकरण किया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CCTV: दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 इलाके के लवली हेरिटेज स्कूल के अंदर क्लास 3 छात्रा की संदिग्ध मौत
Delhi, Delhi:राजू राज/दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बड़े निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीसरी कक्षा की बच्ची अचानक क्लास में गिर गई।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची कुछ देर तक क्लास में रुकी और फिर अचानक जमीन पर गिर पड़ी। बच्ची को जमीन पर गिरता देख क्लास टीचर ने तुरंत उसे उठाया और बेंच पर बैठाया। इसके बाद बच्ची को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन यहां से बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिसके बाद बच्ची को निर्माण विहार स्थित मलिक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक हंसती-खेलती मासूम बच्ची की अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
