275101
मऊ में सिटी मजिस्ट्रेट का आरोप के चलते फूड विभाग और खाद्य माफिया में साठगांठ
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार ने एक पेठा कारखाने पर छापेमारी की। वहां गंदगी और अनियमितताएं पाई गईं। जब मजिस्ट्रेट ने फूड विभाग के अधिकारियों को फोन किया, तो उन्होंने कारखाने का बचाव करते हुए टालमटोल किया। इससे नाराज होकर मजिस्ट्रेट ने मीडिया के सामने फूड विभाग पर खाद्य माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अनियमितताओं को अनदेखा कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
87 लाख के शिक्षकों के आवासीय भवन में बदहाली: उत्तरकाशी में सरकारी लापरवाही पर बड़ा सवाल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-87 लाख रुपए की लागत से बना भवन महज तीन साल में खंडहर विभाग की लापरवाही पर सवाल उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में सरकारी संपत्ति तीन साल में खंडहर कैसे बन गई यह हम तस्वीरों में देख सकते हैं राजकीय इंटर कॉलेज मुस्टिकसौड़ में तीन साल पहले शिक्षकों के लिए 87 लाख रुपए की लागत से बनाए गए आवासीय भवन आज बदहाली के आंसू रो रहा है और भवन महज तीन साल में खंडहर में तब्दील हो गया। झाड़ियां, गंदगी और टूटे दरवाजे-खिड़कियां सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं आखिर 87 लाख रुपये खर्च करने के बाद इस भवन का उपयोग क्यों नहीं हुआ-एक रिपोर्ट तस्वीरें उत्तरकाशी के राजकीय इंटर कॉलेज मुस्टिकसौड़ की हैं। शिक्षकों के आवासीय भवन के लिए वर्ष 2022 में 87 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई और वर्ष 2023 में भवन बनकर तैयार हो गया। निर्माण के बाद इसे शिक्षा विभाग को हैंड ओवर किए जाने की बात कही गई। लेकिन आज यही भवन सरकारी सिस्टम की लापरवाही का आईना बना हुआ है। भवन के चारों तरफ झाड़ियां और घास उग आई हैं। कमरों के दरवाजे-खिड़कियां टूटे पड़े हैं, पंखे उखड़े हुए हैं और नल की टोंटियां तक गायब हैं। कई कमरों में गंदगी का अंबार है। यानि जिस भवन पर 87 लाख रुपये खर्च किए गए, उसका रखरखाव तक नहीं हो सका। विभाग का कहना है यह भवन शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यालय को सौंप दिया गया था, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य का कहना है कि उन्हें न तो कोई एनओसी मिली और न ही भवन का हैंड ओवर हुआ। बाइट 01 चित्रा नौटियाल प्रधानाचार्य निर्माण निगम चंबा ने वर्ष 2023 में भवन का निर्माण पूरा किया था। सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत 87 लाख रुपए की राशि से बनी सरकारी संपत्ति आज उपयोग के बजाय बदहाली का उदाहरण बन गई है। ग्रामीण भी सरकारी धन की बर्बादी से हैरान है। स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य और पूर्व प्रधान ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बाइट 02 शंकर गुसाईं क्षेत्र पंचायत सदस्य बाइट 02 सत्यनारायण सेमवाल पूर्व प्रधान अब सवाल सिर्फ एक भवन की बदहाली का नहीं, बल्कि सरकारी धन, निर्माण की गुणवत्ता, हैंडओवर प्रक्रिया और जिम्मेदारी तय करने का है। तीन साल में खंडहर बने इस 87 लाख के शिक्षकों के आवासीय भवन पर अब शिक्षा विभाग और संबंधित कार्यदायी संस्था को जवाब देना होगा—आखिर सरकारी धन की बर्बादी का जिम्मेदार कौन है।0
0
Report
खूँटी में जमीन कब्ज़ी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 6 गिरफ्तार
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष का एक घायल, थाने में मामला दर्ज (अपडेट)। खूँटी जिले में जमीन विवाद की बड़ी घटना सामने आई है जिसमें कल दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष हुई। घटना खूँटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहाथी मौजा की है। जिसमें कथित जमीन मालिक और दूसरा खरीदार पक्ष के साथ आपस में मारपीट हुई जिसमें जमीन मालिक पर डंडा , लाठी और बंदूक के कुंदा से मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। जिसमें लालधारी सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह, बलिंदर सिंह और श्याम सिंह के सिर पर और छाती में गंभीर प्रहार किए जाने का मामला सामने आया है। सुरेंद्र सिंह की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को भी चोट लगी है। घटना के बाद पुलिस मारपीट करने वालों में 6 लोगों को पकड़ी है। वहीं दोनों ही पक्षों ने खूँटी थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें जमीन मालिक पक्ष के द्वारा विनय महतो, राहूल राम, आशीष राम, राहुल कश्यप, महावीर राम, दशरथ राम, उमाशंकर साहू, पंकज साहू, सहित 25-30 लोगों पर मामला दर्ज कराया गया। इनके उपर डंडा, हथियार, बंदूक होने की बात कही गयी। वहीं दूसरे जमीन खरीदार पक्ष के द्वारा कथित जमीन मालिक कहे जाने वाले पक्ष सुरेंद्र सिंह, बलिंदर सिंह और श्याम सिंह के ऊपर हथियार चलाने का मामला दर्ज कराया गया। कथित जमीन मालिक बलिंदर सिंह ने बताया कि उनकी जमीन किसी और के द्वारा बिक्री कर दी गयी है और वे लोग आज जबरन हमारी जमीन पर कब्जा करने के लिए जेसीबी चला रहे थे जिन्हें मना किए जाने पर मारपीट पर उतारू हो गए और जानलेवा हमला किया। बलिंदर सिंह की माँ ने बताया कि यह जमीन हमारी है लेकिन कोई और जमीन को भेज देने बात कहा गया तभी आज कुछ लोगों के द्वारा जमीन पर चढ़ाई किया गया और मेरे बेटों के साथ मारपीट की गई। जमीन खरीदार पक्ष में राँची जिले के डिम्बा गांव निवासी उमाशंकर साहू ने बताया कि करिश्मा कुमारी दीपिका देवी और सोनी कुमारी के नाम से एक ही डिड में जमीन खरीदे हैं। जहां आज जेसीबी चला कर प्लाटिंग करने गए थे वहां पर सुरेंद्र सिंह बलिंदर सिंह और श्याम सिंह के द्वारा जानलेवा हमला किया गया। हम लोगों ने बीच बचाव किया जिसमें अपने हाथ में चोट आ गई है। गुमला जिले के भरनो प्रखंड के कोइंनजारी गाँव निवासी पंकज साहू ने बताया कि यह जमीन हमने खरीदा है जिसमें इसका कोई हक नहीं बनता है जो यह मामला तक गया था लेकिन इसपर हमलोग सही थे। अगर इनका जमीन था तो इनको थाना आना चाहिए था ना कि जमीन पर लड़ाई करने जाना था। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद का मामला आया है जो बेलहाती गांव मौजा में घटना हुई है जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है उसमें पूछताछ के लिए कुछ लोगों को लाकर राखे हैं। ईश्वर अनुसंधान चल रहा है।0
0
Report
व्यस्त सड़क पर युवकों में मारपीट, कुछ देर मची अफरा-तफरी
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:व्यस्त सड़क पर युवकों में मारपीट, कुछ देर मची अफरा-तफरी मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे लाइफ लाइन अस्पताल और छप्पन भोग के पास व्यस्त सड़क पर कुछ युवक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते युवकों के बीच सड़क पर ही कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि उक्त स्थान पर शाम के समय काफी चहल-पहल रहती है। इसी दौरान युवकों के आपस में झगड़ने से राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों का ध्यान मौके की ओर चला गया। हालांकि, युवकों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।0
0
Report
Advertisement
शिरूर में नरभक्षक बिबट को वन विभाग ने पकड़ा, ग्रामीणों में राहत
Shirur, Maharashtra:शिरूर तालुक्यातून एक मोठी आणि दिलासादायक बातमी समोर येतेय. इनामगाव, मांडवगण आणि पिंपळसुटी परिसरात गेल्या दोन वर्षांपासून दहशत माजवणाऱ्या नरभक्षक बिबट्याला वन विभागाने अखेर जेरबंद केलं आहे. गेल्या दोन वर्षांत या बिबट्याने लहान मुलं आणि वयोवृद्धांवर जीवघेणे हल्ले करून मोठी दहशत निर्माण केली होती. वन विभागाच्या पथकाने तांत्रिक तपास आणि सापळा रचून या बिबट्याला पकडलं आहे. विशेष म्हणजे, बिबट्याच्या पायाच्या दोन तुटलेल्या बोटांच्या खुणांवरून हाच तो नरभक्षक बिबट्या असल्याची खात्री वन विभागाने केली आहे. या कारवाईमुळे परिसरातील ग्रामस्थांनी अखेर सुटकेचा निश्वास टाकला आहे.या बिबट्या ची रवानगी माणिकडोह बिबट निवारण केंद्रात करण्यात आलीय...0
0
Report
NCR drives phased removal of old commercial vehicles; focus on BS-VI/EV
Chandigarh, Chandigarh:अगस्त-हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पुराने वाणिज्यिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। राज्य के एनसीआर जिलों में बीएस-I, बीएस-II, बीएस-III और बीएस-IV श्रेणी के ट्रकों और बस मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे और उन्हें निर्धारित समय-सीमा में वाहनों को हटाने या बदलने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वाहन मालिकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पुराने वाहनों का निपटान करना या उन्हें बदलना होगा। बीएस-I, बीएस-II, बीएस-III और इससे पुराने वाहनों को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्रों पर स्क्रैप कराना होगा। पात्र बीएस-IV वाहनों को स्क्रैप कराया जा सकता है अथवा एनसीआर से बाहर गैर-एनसीएपी शहर या क्षेत्र में बेचा जा सकता है। इनके स्थान पर बीएस-टप् मानकों के अनुरूप, अधिक कड़े उत्सर्जन मानकों वाले अथवा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जा सकेंगे। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले वाहन मालिकों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत संबंधित वाहनों को जब्त किया जा सकता है और उन्हें अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्रों पर भेजा जा सकता है। यह कार्रवाई परिवर्तन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और एनसीआर में पुराने प्रदूषणकारी वाणिज्यिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के उद्देश्य से की जाएगी। परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव अतुल कुमार ने बताया कि राज्य के एनसीआर जिलों में बड़ी संख्या में पुराने वाणिज्यिक वाहन चिन्हित किए गए हैं। इसलिए योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई महत्वपूर्ण है। परिवहन परिवर्तन पोर्टल के अनुसार राज्य में कुल 96,441 लक्षित वाहन हैं, जिनमें 81,079 ट्रक और 15,362 बसें शामिल हैं। सबसे अधिक लक्षित वाहन गुरुग्राम में 24,032 हैं, जबकि फरीदाबाद में 18,141 वाहन चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा जींद, रेवाड़ी, सोनीपत, झज्जर, करनाल, पानीपत और रोहतक में भी बड़ी संख्या में पुराने वाणिज्यिक वाहन चिन्हित किए गए हैं। सरकार की योजना में सख्त अनुपालन के साथ आर्थिक सहायता का भी प्रावधान किया गया है, ताकि वाहन मालिकों पर पुराने वाहनों को बदलने का आर्थिक बोझ कम हो और वे स्वच्छ एवं कम प्रदूषण वाले वाहनों की ओर आसानी से बढ़ सकें। नई बीएस-VI या इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वाले पात्र वाहन मालिकों को 10 वर्ष के लिए मोटर वाहन कर में सौ फीसदी छूट दी जाएगी। पुराने वाहन के स्थान पर पात्र पुराना वाहन खरीदने पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। योजना के तहत पंजीकरण शुल्क भी पूरी तरह माफ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वाहन ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज सहायता, एक वर्ष से अधिक समय से लंबित देनदारियों की माफी तथा भाग लेने वाले वाहन निर्माताओं की ओर से 8 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है। बीएस-VI डीजल और सीएनजी वाहनों के लिए मासिक ईंधन वाउचर तथा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए इसके समान एकमुश्त वित्तीय प्रोत्साहन का भी प्रावधान किया गया है। प्रदेश में पुराने वाहनों के निपटान के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा भी तैयार किया गया है। राज्य में 26 अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्र स्थापित किए गए हैं। अब तक इस पोर्टल पर 314 वाहनों के पंजीकरण की सूचना प्राप्त हुई है।0
0
Report
2027 चुनाव से पहले मऊ विधायक अब्बास अंसारी का विवादित बयान, बवाल मचा
Prayagraj, Uttar Pradesh:2027 के चुनाव से पहले फिर आया मऊ विधायक अब्बास अंसारी का विवादित बयान, कहा चार वर्ष के लिए भेजा गया था मुझे जेल, कोई असर नहीं दिखा, अब्बास ने भरे मंच से कहा कि 400 वर्ष की भी सजा कटवा दें तब भी सामंतियों से लड़ने के लिए हमको सोचना नहीं पड़ेगा, अब्बास ने कहा कि आज समय ऐसा हो गया है कि गली मोहल्लों में निकलने के लिए जो नहीं सोचते थे वह भी मीडिया में बयान दे रहें हैं, कहा कि बुरा समय जब आता है तो ऊंट पर बैठे आदमी को भी कुत्ता काट लेता है, समझ लीजिए कि अभी हमारा बुरा समय चल रहा है, अब्बास अंसारी ने कहा कि रात हमेशा रात ही नहीं रहती है, कहा कि जब सूरज ढलता है तो असुरों का राज होता है, लेकिन जब सूरज फिर से उदय होता है तो असुरों का नास होता है और राम राज्य स्थापित होता है, गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान अब्बास ने दिया विवादित बयान。0
0
Report
Advertisement
मेरठ के टैंक चौराहे पर डंपर टक्कर: 10 लोग घायल
मेरठ में टैंक चौराहे पर भीषण हादसा, 10 लोग घायल मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र के टैंक चौराहे पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से जल लेकर हरदोई और एटा जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप बोलेरो सड़क किनारे खड़ी थी। वाहन में करीब 32 लोग सवार थे, जो आराम करने के लिए टैंक चौराहे पर रुके थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक खाली डंपर ने खड़ी पिकअप बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं और एक पुरुष के पैर कटकर अलग हो गए। घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। डंपर उत्तराखंड नंबर UK 08 CB 7164 का बताया जा रहा है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सीओ कैंट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।0
0
Report
ठाकुरद्वारा इलाके में वन विभाग के पिंजरे में छठा तेंदुआ पकड़ा गया
Noida, Uttar Pradesh:Moradabad (Uttar Pradesh): Sixth Leopard Caught in Forest Department Cage in Thakurdwara Area / Visuals (Source: Forest Department) ठाकुरद्वारा इलाके में वन विभाग के पिंजरे में छठा तेंदुआ पकड़ा गया / विज़ुअल्स (स्रोत: वन विभाग)0
0
Report
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत। ससुराल में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव। ससुरालियों ने 10 घंटे तक पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। 10 घंटे बाद मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक विवाहिता के मायके लोगों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाये। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए। डेढ़ साल पूर्व हुई थी विवाहिता की शादी। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप। पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जांच को भेजा। पुलिस को अभी मामले की तहरीर नहीं मिली। हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके के वराही गाँव का मामला。0
0
Report
Advertisement
सागर के पेड़ के नीचे 20 साल पुराने 5 बम मिले; 1 बम डिफ्यूज
Noida, Uttar Pradesh:सागर में पेड़ के नीचे मिले 20 साल पुराने 5 बम 1 बम को पुलिस और आर्मी ने किया डिफ्यूज 4 बम पहले से डिफ्यूज आर्मी के फायरिंग रेंज में मिलें बम सिविल लाइन थाना के बमौंरी बीका का मामला0
0
Report
जयपुर निगमों में बीजेपी ने 3 पर्यवेक्षक नियुक्त, कई नेताओं को जिम्मेदारी मिली
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति निगमों में बीजेपी ने लगाए पर्यवेक्षक मंत्री, विधायक सहित वरिष्ठ नेताओं को दी जिम्मेदारी जयपुर निगम के लिए 3 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति प्रभु लाल सैनी, मंत्री सुरेश सिंह रावत, कुलदीप धनकड़ को लगाया पर्यवेक्षक जयपुर सहित 10 निगमों में लगाए पर्यवेक्षक0
0
Report
20 साल पुराने 5 बम मिलने पर पुलिस-आर्मी ने डिफ्यूज़ कर दी राहत
Sagar, Madhya Pradesh:सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बमोरी बीका इलाके में पेड़ के नीचे 20 साल पुराने 5 बम मिले से हड़कंप मच गया। बमोरी बीका के सरपंच ने सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर को सूचना दी थी कि गांव के पास एक पेड़ के नीचे बम जैसी 5 वस्तुएं पड़ी हैं। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आर्मी यूनिट को सूचना दी गई। आर्मी की डिस्पोजल एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की गई तो वह बम की कैप निकली जिसमें कुल 5 कैप मिले थे, आर्मी टीम के अनुसार 4 बम पहले से ही डिफ्यूज थे, एक पीस संदिग्ध था जिसमें विस्फोटक होने की आशंका थी। आर्मी टीम के अनुसार यह सभी बम करीब 20 साल पुराने थे, जिन्हें सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि यह इलाका फायरिंग रेंज के पास है। फायरिंग के दौरान बचा हुआ अवशेष इस तरह मिल जाता है। पिछले डेढ़ महीने पहले भी इस तरह का पुराना एम्युनिशन मिला था। यह नया एम्युनिशन नहीं है। सामान्य रूप से इनमें विस्फोट की संभावना नहीं होती है, क्योंकि इनका मैकेनिज्म काफी सुरक्षित होता है और हाई एक्सप्लोसिव विशेष रूप से ऑपरेट होने पर ही ब्लास्ट होता है। फिलहाल बचे हुए बम को डिफ्यूज़ किया गया है तो वही क्षेत्र के लोगो ने राहत की सांस ली।0
0
Report
Advertisement
कोटा के छावनी चौराहे के रेस्टोरेंट के बाहर बाइक चोरी CCTV में कैद
Kota, Rajasthan:कोटा के छावनी चौराहे पर एक रेस्टोरेंट के बाहर से चोर चंद सेकेंड में बाइक पार कर ले गया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, बाइक प्रेम नगर थर्ड निवासी रेस्टोरेंट के कुक संजय प्रजापति की थी। फुटेज में नजर आ रहा है कि चोर ने पहले इलाके की रेकी की और मौका मिलते ही पलक झपकत ही बाइक चुराकर फरार हो गया। पीड़ित संजय प्रजापति की शिकायत पर गुमानपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
समस्तीपुर में प्रसाद खाने से 30 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र के उजान गांव में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। बीमारों में 10 बच्चे और 8 महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जाता है कि सत्यनारायण भगवान के पूजा के बाद सभी लोगों ने खाया था प्रसाद ,जिसके बाद अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद आनन-फानन में सभी को बिथान और हसनपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और प्रसाद से लोगों के बीमार होने की वजह की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, उजान गांव में राम सकल यादव के घर उनके पोते के मुंडन संस्कार के मौके पर सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा समाप्त होने के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद खाने के कुछ ही देर बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। सबसे पहले उमेश यादव को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद शंकर यादव, शंभू यादव समेत कई अन्य लोगों की तबीयत खराब हो गई। देखते ही देखते गांव के कई घरों से लोगों के बीमार होने की सूचना सामने आने लगी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। बिथान और हसनपुर पीएचसी में डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया।फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।इधर, बड़ी संख्या में लोगों के अचानक बीमार पड़ने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई। टीम गांव पहुंचकर बीमार लोगों और उनके परिजनों से जानकारी जुटा रही है। प्रसाद के नमूने और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
छठ तालाब में डूबने से युवक मौत, चतरा में 4 लाख मुआवजे की घोषणा
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा शहर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। धगरटोली मोहल्ले के रहने वाले एक युवक की छठ तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाने के एएसआई परवीन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और युवाओं की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाल लिया गया। मृतक की पहचान धगरटोली निवासी स्वर्गीय सरयू मुंडा के बेटे शशि मुंडा के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ जहूर आलम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि प्रथम दृष्टया सुरक्षित लगने वाले इस घाट पर यह दर्दनाक हादसा आखिर किन परिस्थितियों में हुआ।0
0
Report
Advertisement
