221603
मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनपोखरा बलुवा में धर्मांतरण के खिलाफ प्रदर्शन
Madhuban, Uttar Pradesh:मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनपोखरा बलुवा में रविवार को हजारों लोगों ने धर्मांतरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का कारण है कि 19 मई को एक श्री यीशु आश्रम इंटर कॉलेज के पास मीरपुर ताड़ी बनपोखरा में एक लड़के का शव मिला था जो कि अगल बगल गांव के रहने वाला था। प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि इस मामले में पीड़ित परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिला है और वे इस मामले को लेकर जिले और मुख्यमंत्री दरबार तक चक्कर लगा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शहडोल के छात्रावासों की अव्यवस्थाओं से परेशान छात्र पैदल कलेक्टर से मिलने पहुंचे
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में छात्रावासों की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का पैदल कलेक्टर से मिलने पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर ब्यौहारी के मॉडल खंडहुली विद्यालय के छात्र करीब 100 किलोमीटर का सफर तय कर शहडोल कलेक्टर से मिलने पैदल निकल पड़े हैं। छात्र रीवा-शहडोल स्टेट हाईवे पर 10 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले छात्रों के बीच विवाद भी हुआ था। आखिर छात्रावास में ऐसी क्या अव्यवस्थाएं हैं कि बच्चों को अपनी समस्याएं लेकर पैदल कलेक्टर के दरवाजे तक पहुंचना पड़ रहा है؟0
0
Report
15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों पर धान खरीदी शुरू, किसानों को राहत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।न्यायधानी बिलासपुर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी 15 नवंबर से जिले के 154 धान खरीदी केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी शुरू की जाएगी। इस बार राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 14 नए धान खरीदी केंद्र भी बनाए हैं। वहीं जिले में करीब 7 लाख 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। खरीदी को लेकर बारदाने की व्यवस्था के साथ समितियों तक बारदाना पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।धान खरीदी के लिए इस बार जिले में कुल 154 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 14 नए केंद्र शामिल हैं। प्रशासन ने करीब 7 लाख 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी के अनुमान के आधार पर अपनी तैयारियां शुरू की हैं। खरीदी प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। नियमानुसार खरीदी के लिए 50 प्रतिशत नए और 50 प्रतिशत पुराने बारदाने की आवश्यकता होगी। इसके लिए समितियों में बारदाना भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक खरीदी केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। धान बेचने में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो उनके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। दूसरे जिले और जिले से लगे दूसरे प्रदेशों से अवैध तरीके से धन आने पर भी पूरी तरह निगरानी रखी जा रही है। 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर प्रशासन का दावा है कि निर्धारित समय पर सभी केंद्रों में खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। अब किसानों को धान बेचने के लिए खरीदी शुरू होने का इंतजार है。0
0
Report
उनियारा में तीसरे चरण के चुनाव: 45 पंचायतों में सरपंच नामांकन
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) उनियारा से बडी खबर : पंचायतराज के तीसरे चरण के चुनाव में 45 पंचायतो में सरपंच /पंच उम्मीदवारों ने किया अपना नामांकन पत्र दाखिल, सरपंच उम्मीदवार समर्थकों के साथ पहुँचकर अपना नामांकन पत्र किया दाखिल, नामांकन के दिन सरपंच/पंच उम्मीदवारों - समर्थकों में देखा गया खासा उत्साह, चुनाव से एक दिन पहले उम्मीदवारों ने अपनी ताकत चुनावी मैदानी दंगल में झोंकी,0
0
Report
Advertisement
बस्सी मकवाना में भीषण आग, परिवार की जमा-पूंजी राख
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के सागवड़िया क्षेत्र के बस्सी मकवाना गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक परिवार की जिंदगीभर की जमा-पूंजी को पलभर में राख कर दिया। आग इतनी विकराल थी कि घर में रखा सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। इस आग में आठ बकरियां और एक भैंस जिंदा जल गईं, वहीं दो वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए। घर में रखा अनाज, जेवरात, जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच मौके पर पहुंचे। उन्होंने पटवारी और बिजली विभाग के लाइनमैन को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया तथा नुकसान की जानकारी ली। सरपंच ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से उचित आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। भीषण आगजनी के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है。0
0
Report
नवादा: लापता व्यवसायी सुबोध कुमार की तलाश तेज, अपहरण की जांच जारी
Nawada, Bihar:नवादा नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के व्यवसायी सुबोध कुमार पिछले एक सप्ताह से लापता हैं। उनके अचानक गायब होने से परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है, वहीं जिले के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र पुरानी बाजार के कारोबारियों के बीच भी डर और बेचैनी का माहौल कायम हो गया है। व्यवसायी की पत्नी सुमन कुमारी ने पति के लापता होने को लेकर नगर थाना में लिखित आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि सुबोध कुमार का घर दुकान से महज 500 मीटर की दूरी पर ठाकुरबाड़ी के पास स्थित है। घटना वाले दिन वह रात करीब 8:15 बजे घर पहुंचे थे और पत्नी से कहा था कि 15 मिनट में वापस आ जाएंगे। इसके बाद वह घर से निकल गए, लेकिन तीन घंटे बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे। पति के नहीं लौटने पर पत्नी सुमन कुमारी को चिंता हुई। उन्होंने फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया और रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार उन्होंने पुलिस से शिकायत की。 मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार मुन्ना व्यवसायी के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से पूरी जानकारी ली और उन्हें हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भी बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि सांसद विवेक ठाकुर ने भी वरीय अधिकारियों से बात की है। व्यवसायी की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को व्यवसायी का अंतिम लोकेशन मिर्जापुर इलाके में मिला है। वहीं एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित स्थानों का लोकेशन खंगाल रही है। व्यवसायी का अंतिम लोकेशन घर से करीब दो किलोमीटर दूर मिर्जापुर इलाके में मिला है। इसके बाद से मोबाइल का कोई लोकेशन नहीं मिल रहा है। आसपास के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इधर, पत्नी सुमन कुमारी ने प्रशासन से पति की जल्द खोजबीन कर सुरक्षित बरामदगी की अपील की है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी व्यवसायी का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है。0
0
Report
GRAP-II लागू, गाजीपुर बॉर्डर पर प्रवेश पर पाबंदियां, पुलिस ने चेकिंग तेज की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-II) के तहत वाहनों के प्रवेश पर पाबंदियां लागू होने के बाद, पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया।0
0
Report
Advertisement
सतना में मिलावटी मिठाइयों पर शिकंजा: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Satna, Madhya Pradesh:सतना त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। मंगलवार को सतना शहर के पंजाबी मोहल्ले में फूड विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मौके पर एसडीएम राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही। टीम ने पंजाबी मोहल्ले में संचालित मिठाई दुकानों और कारखानों पर छापा मारा। जांच के दौरान मौके से करीब साढ़े 4 क्विंटल मिल्क केक, खोवे से बनी बर्फी और अन्य मिठाइयां जप्त की गईं। प्रारंभिक जांच में मिठाइयों के मानक स्तर पर खरा न उतरने की आशंका है। अमृत लाल नागदेव अंबू पिता स्व. ईश्वर दास नागदेव उम्र 69 वर्ष निवासी पंजाबी मोहल्ला के यहां से मिल्क केक और खोवा बर्फी का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ है। फिलहाल खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है। सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि मिलावटी खाद्य सामग्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें。0
0
Report
अलीगढ़ में रंजिश पर किसान के धान पुआल में आग, 4 लाख नुकसान
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़: रंजिश में किसान के धान के पुआल में लगाई आग, 4 लाख रुपये का नुकसान, अकराबाद क्षेत्र के गांव नानऊ में अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप, किसान पुष्पेंद्र कुमार के खेत में रखा करीब 70 बीघा का धान का पुआल जलकर राख, आग लगने से किसान को करीब 4 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान, सूचना के करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, रंजिश के चलते आग लगाए जाने का किसान ने जताया शक, अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के नानऊ की घटना।0
0
Report
कानपुर देहात में शर्ट शर्किट से घर जलकर राख— भीषण आग, सिलेंडर फटा
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात। शर्ट शर्किट से मकान में लगी भीषण आग। देर रात आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख। फ्रिज, स्कूटी, समेत घरेलू सामान जलकर हुआ राख। तेज आग के कारण घर में रखा घरेलू सिलेंडर भी फटा। सिलेंडर फटने से आसपास इलाके में फैली दहशत। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर पाया आग पर काबू। मौके पर घंटों बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी। मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की घटना।0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर Encounter: खनन माफियाओं से मुठभेड़, मुख्य आरोपी घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर की नगर कोतवाली पुलिस की आज सुबह खनन माफियाओं से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी साथ ही दो अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है दो दिन पहले इन सभी के खिलाफ नगर कोतवाली में राजस्व टीम पर हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी ने बताया कि 2 दिन पहले रामनगर इमलिया गांव में खंड माफिया द्वारा उसे समय राज्यों से टीम पर हमला किया गया था जब एसडीएम सदर के निर्देश पर राजस्व टीम खनन होने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची थी इस समय खनन माफियाओं ने नायब तहसीलदार और दो अन्य लेखपालों के साथ जमकर मारपीट की थी जिसमें नायब तहसीलदार का पैर टूट गया था और दो अन्य लेखपाल भी घायल हो गए थे इस मामले में दो एफआईआर नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी तभी से आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी आज सुबह मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने इन लोगों की घेराबंदी शुरू की पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी आरोपियों के ऊपर फायर किया जिसमें मुख्य आरोपी राहुल सिंह के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया साथ ही उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इन सभी के पास से एक कैटल पिस्टल 32 बोर एक आदत जिंदा कारतूस एक आदत खोखा कारतूस वह एक आदत स्कॉर्पियो कर बरामद हुई है घायल आरोपी राहुल सिंह के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं पुलिस ने खनन में प्रयोग किए जाने वाली डंपर और ट्रैक्टर आदि को भी बरामद कर लिया है0
0
Report
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए NH-48 पर BS-IV बस को रोककर वापस लौटाया गया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाले वाहनों पर लगाई गई पाबंदियों के तहत, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने NH-48 पर राजोकरी बॉर्डर से एक BS-IV बस को वापस लौटा दिया।0
0
Report
बृजभूषण शरण सिंह बोले—राजनीति में 2027 या 2029 में ही रिज़िम बदलेगा
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष द्वारा रिजीम चेंज किया जाने को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि रिजीम चेंज करने के लिए 2027 आ रहा है ना तो चेंज कर दो 2029 आ रहा है उसमें चेंज कर दीजिए। यहां पर रिजीम बांग्लादेश और अमेरिका के तर्ज पर थोड़े ना नहीं चेंज होगा पाकिस्तान और नेपाल के भी तर्ज पर नहीं होगा। लोकतंत्र के माध्यम से चेंज होगा 2027 में चेंज करिए 2029 में चेंज करिए 2027 में जनता के पास चाहिए। 2029 में भी तैयारी करिए जनता के पास जाइए और रिजीम चेंज करिये। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के हटाए जाने को लेकर बयान दिया गया कि उनको क्यों हटा दे वह किसी के दया पर नहीं आए हैं। दरअसल विपक्ष द्वारा लगातार इस बात की मांग की जा रही है कि अब रिजीम चेंज होना चाहिए जिसको लेकर के बृजभूषण शरण सिंह ने बयान दिया है।0
0
Report
Advertisement
पूर्णिया में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान एनडीए का आह्वान
Purnia, Bihar:एएनडीए द्वारा आज पूर्णिया में लोकतंत्र बचाओ अराजकता मिटाओ पदयात्रा निकाली जा रही है। इसको लेकर आज शहर में बिहार सरकार के भूमि राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने खुद लोगों से जनसंपर्क किया और लोगों को इस पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि देश लोकतंत्र से चलेगा अराजकता से नहीं चलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह जंतर मंतर पर 10000 लोगों की भीड़ जमा कर वे लोग देश की सत्ता को पलटना चाहते हैं देश की जनता यह होने नहीं देगी। इसलिए कल लोकतंत्र बचाओ अराजकता मिटाओ पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेशी हाथों की कठपुतली बन गए हैं इस चीज की जनता बर्दाश्त नहीं करेंगी , इस पदयात्रा में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के साथ बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा समेत एनडीए के सभी घटक के नेता शामिल होंगे।0
0
Report
ब्रजेश पाठक के बयान के बाद भाजपा ने गोरखपुर में पदयात्रा का संकेत दिया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च पर कहा, "...लोकतंत्र के खिलाफ जो षड्यंत्र कांग्रेस रच रही है, इसको लेकर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे...कांग्रेस और INDI गठबंधन की जो लोकतंत्र विरोधी नीतियां हैं, उनका पर्दाफाश इन पदयात्राओं के माध्यम से हम करने का काम करेंगे..."0
0
Report
लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा के पंकज चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:महाराजगंज: उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा पर कहा, "जिस तरह से कांग्रेस और कांग्रेस लोग इस देश में लोगों को गुमराह करने, लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं और उनके बीचे के ही कुछ लोग जो कहते हैं कि वो शासन बदलना चाहते हैं, एक कहता है कि वो बांग्लादेश से प्रेरणा लेकर करना चाहते हैं तो कहीं न कहीं देखें तो इस भारत का लोकतंत्र बहुत ही मजबूत है और लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन वोट के माध्यम से होता है, अराजकता के माध्यम से नहीं होता है। इसको लेकर भाजपा आज पूरे देश को जागृत करने का काम कर रही है कि भारत के लोकतंत्र के आधार पर ही हम लोग देश को चलाएंगे, अराजकता के आधार पर नहीं चलाएंगे। इस नाते पूरे देश में पदयात्रा का कार्यक्रम रखा गया है..."0
0
Report
Advertisement
