icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मल्लावां में खिड़की उखाड़ कर घर में घुसे चोर , नगदी समेत लाखों के जेवर लेकर फ़रार चोर

Sharad KumarSharad KumarFollow6m ago
Babatmau, Uttar Pradesh:मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर गांव में बुधवार रात चोरों ने शिव शंकर पुत्र नन्हे के घर को निशाना बना लिया। चोर जाली की खिड़की उखाड़कर घर में घुसे और कमरे में रखा नकदी व जेवरात से भरा बक्सा पार कर दिया। चोर बक्से को गांव के ही विनीत सिंह के खेत में ले गए। वहां ताला तोड़कर 70 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात निकाल लिए। इनमें सोने का हार, पांच माला, दो जोड़ी झाला, एक जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठियां, तीन जोड़ी चांदी की पायल और तीन जोड़ी बिछुआ शामिल हैं। खाली बक्सा खेत में छोड़कर चोर फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हलका इंचार्ज संतोष पासवान जांच में जुटे हैं। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
0
0
Report

बीजापुर महतारी वंदन योजना: 1726 अपात्रों को करीब 1.93 करोड़ का भुगतान उजागर

Dantewada, Chhattisgarh:बीजापुर में महिलाओं के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना में बड़ी वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है। केवाईसी और एम-रवाई ऑडिट में 1726 अपात्र हितग्राहियों को करीब 1 करोड़ 93 लाख रुपये का भुगतान किए जाने की जानकारी सामने आई है। ऑडिट के मुताबिक, 21 साल से कम उम्र की 501 महिलाओं को करीब 91 लाख 73 हजार 500 रुपये दिए गए। वहीं आयकर दायरे में आने वाली 141 महिलाओं को करीब 45 लाख रुपये और शासकीय सेवा से जुड़ी महिलाओं को 33 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान हुआ। इतना ही नहीं, 675 मृत हितग्राहियों के नाम पर भी 7 लाख 33 हजार रुपये जारी होने की बात सामने आई है। जबकि 96 मामलों में एक ही बैंक खाते में दो हितग्राहियों की राशि पहुंचने का भी खुलासा हुआ है। बीजापुर जिले में योजना के तहत 42 हजार 884 महिलाएं पंजीकृत हैं। मामला सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित सीडीपीओ को नोटिस जारी कर रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, विभाग फिलहाल करीब 700 मामलों की बात कह रहा है, जबकि ऑडिट रिकॉर्ड में 1726 अपात्र हितग्राहियों का आंकड़ा सामने आया है।
0
0
Report

कानपुर देहात हत्या: 16 घंटे बाद धरना खत्म, पोस्टमार्टम से मौत की वजह सामने?

Kanpur, Uttar Pradesh:अमन मौत मामले में 16 घंटे बाद खत्म हुआ धरना शव रखकर मूसानगर-रायपुर मार्ग पर लगाया था जाम नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज, एसपी ने चौंकी से हटाया हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई पर अड़े थे परिजन एएसपी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से की बातचीत पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर माने परिजन धरना खत्म होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव हादसा या हत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गजनेर थाना क्षेत्र का मामला
0
0
Report
Advertisement

अंधविश्वास के नाम पर महिला पर आग से हमला: धार-झाबुआ में खौफनाक मामला

Dhar, Madhya Pradesh:अंधविश्वास के चलते महिला को कोयले से जलाया मध्य प्रदेश के धार जिले में अंधविश्वास के नाम पर एक महिला को जलते अंगारों से प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धार में अंधविश्वास की इंतहा: भूत-प्रेत भगाने के नाम पर महिला के हाथ जलाए लक्षणनाथिनिनामा ने हथेलियों पर रखे दहकते कोयले, महिला गंभीर रूप से झुलसी। धामनोद अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद धार जिला अस्पताल रेफर। झाबुआ जिले के भेरूपाडा गांव में रहता है तांत्रिक। मध्य प्रदेश के धार जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। धामनोद के पास की रहने वाली एक महिला जो सामान्य रूप से लंबे समय से बीमार है जिसे परिजन झाबुआ जिले के भेरूपाड़ा गांव ले गए जहाँ के रहने वाले लक्षमण निनामा ने भूत-प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर एक महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इलाज के नाम पर तांत्रिक ने महिला की हथेलियों पर जलते हुए दहकते कोयले रख दिए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई है। इतба ही नहीं महिला को मारा और उसके पेट पर लात रखकर तांत्रिक क्रिया की। धार जिले की महिला के साथ यह घटना झाबुआ जिले के भेरूपाड़ा गांव में यह खौफनाक घटना घटी, जहां भूत-प्रेत के साए का दावा करते हुए एक ढोंगी ने महिला के दोनों हाथों पर दहकते हुए कंडे और कोयले रख दिए। बेबसी की हालत में महिला दर्द से चीखती रही, लेकिन अंधविश्वास के खेल में किसी ने उसकी एक न सुनी। आग की लपटों से महिला के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। घटना के तुरंत बाद परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को लेकर धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। डॉक्टर पंकज धाकड़ ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन घावों की गंभीरता को देखते हुए उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए धार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. पंकज धाकड़ ने बताया महिला को काफी जली हुई हालत में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है... महिला के पति ने बताया उसकी पत्नी कई दिनों से बीमार थी डॉक्टर इलाज करवाने के बाद में भी फर्क नहीं पड़ा लिहाजा किसी के कहने पर वह झाबुआ जिले के रूपखेड़ा गाँव गए जहाँ के तांत्रिक लक्षमण नाथ निनामा ने उसकी पत्नी को घर के अंदर बने हुए एक कमरे में ले जाकर तांत्रिक क्रिया के नाम पर पहले जलते हुए अंगारों से जलाया और उसके पेट पर लात रखकर क्रिया की परिजनों को अंदर नहीं जाने दिया इस दौरान महिला चिल्लाती रही जब स्थिति बिगड़ गई तो तांत्रिक ने उसे ले जाने के लिए कहा हम फिर उसे घर ले और धामनोद स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार करवाया महिला का पति क्लोज़िंग..... 21वीं सदी में भी अंधविश्वास की ये जड़ें समाज को किस कदर खोखला कर रही हैं, यह घटना उसकी जीती-जागती मिसाल है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन और पुलिस इस ढोंगी ओझा पर कब तक शिकंजा कसती है। कमल सिंह सोलंकी ZEE मीडिया धार
0
0
Report

सीतामढ़ी के बीच सड़क पर हथियारों के साथ जन्मदिन जश्न, लोगों में हड़कंप

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में रुन्नीसैदपुर से सामने आई एक तस्वीर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देती नजर आ रही है। बघारी गांव में आयुष चौधरी नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करता दिखाई दे रहा है। कार के बोनट पर एक के बाद एक कई केक काटे जाते हैं और उसके बाद जमकर स्प्रे उड़ाया जाता है। लेकिन जश्न का अंदाज यहीं नहीं रुकता। वीडियो में युवक हाथ में हथियार लेकर फायरिंग करता नजर आ रहा है। सड़क पर खुलेआम हथियार का प्रदर्शन और फायरिंग का यह वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह है कि आखिर बीच सड़क पर हथियार लहराकर फायरिंग करने की इतनी हिम्मत कहां से आई और पुलिस को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी?
0
0
Report

निंदिर गाँव की महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह से लघु उद्योग बनाकर आमदनी बढ़ाई

Latehar, Jharkhand:लातेहार सदर प्रखंड के निंदير गांव की महिलाओं ने यह कहावत सच साबित कर दिया है। गांव की मजदूर महिलाएं आज अपनी मेहनत के बल पर मजदूर से मालकिन बन गई हैं। महिलाओं के द्वारा उद्योग लगाकर साबुन, वाशिंग पाउडर, बाथरूम क्लीनर समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स तैयार किए जा रहे हैं जिससे महिलाओं को काफी अच्छी आमदनी भी होने लगी है। लातेहार जिले के निंदिर गांव का माहौल कुछ वर्ष पहले तक सामान्य नहीं था; नक्सली गतिविधियां और विकास में पिछड़ापन इस इलाके की पहचान थी। गांव की अधिकांश गरीब महिलाओं को घर से निकलना भी मुश्किल होता था; सिर्फ मजदूरी करने ही घर से बाहर निकलती थीं, कई महिलाएं रोजगार की तलाश में पूरे परिवार के साथ पलायन कर जाती थीं। अब यहां वर्तमान में गांव की सूरत बिल्कुल बदल गई है। शारदा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस गांव में जागरूकता की क्रांति ला दी है। हालांकि इस बदलाव के अंतराल में महिलाओं ने कई मुश्किलों का भी सामना किया है; मगर मुश्किलों से लड़ते हुए आज इस मुकाम पर पहुंच गई हैं जहां लोग इनका उदाहरण देने लगे हैं। महिलाओं के द्वारा अपने गांव में लघु उद्योग लगाकर साबुन, वाशिंग पाउडर, टॉयलेट क्लीनर समेत कई प्रकार के प्रोडक्ट्स तैयार किए जा रहे हैं और उसे मार्केट में बेचा जा रहा है; इनके प्रोडक्ट्स की काफी डिमांड है। गांव की महिलाएं संगीता देवी, मीना देवी और सीतामुनी देवी ने बताया कि पूर्व के वर्षों में उनका जीवन काफी कठिन परिस्थितियों में बीत रहा था; तंगहाली के साथ-साथ कई अन्य तरह की परेशानियां भी जिंदगी में थीं। इन्हीं परेशानियों से लड़ते हुए गांव की महिलाओं ने मिलकर स्वयं सहायता समूह का गठन किया और झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से जुड़ गईं। लातेहार डीसी संदीप कुमार ने बताया कि सारदा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं। इन महिलाओं के द्वारा जो प्रोडक्ट्स तैयार किए जा रहे हैं, उससे इन्हें अच्छी आमदनी भी हो रही है और लातेहार का नाम भी हो रहा है। विभाग का प्रयास है कि महिलाओं को इसी प्रकार जागरूक कर लघु उद्योग से जोड़ा जाए ताकि गांव से बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो सके।
0
0
Report
Advertisement

BJP माइक्रोमैनेजमेंट से विधानसभा चुनाव की तैयारी: बूथ पर 10-10 वालंटियर तैनात

Noida, Uttar Pradesh:भाजपा रणनीतिक चाल बदलते हुए नया प्रयोग करने जा रही है। पार्टी के पांच मोर्चे (युवा, किसान, ओबीसी, महिला एवं एससी-एसटी) हर बूथ पर 10-10 वालंटियर नियुक्त करेंगे बूथों पर जिन जातियों की संख्या ज्यादा होगी, उसी जाति के वालंटियर रखे जाएंगे महिला मोर्चा भी बूथों पर 10-10 कार्यकर्ताओं को तैनात करेगी बाद में विशेष समिति की निगरानी में मोर्चों की ओर से सम्मेलन कराया जाएगा, जिसमें प्रदेश एवं केंद्रीय टीम के senior पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे भाजपा के 98 संगठनात्मक जिलों के 1918 मंडलों में 1.77 लाख बूथ माने जाते हैं 2027 विधान सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा माइक्रोमैनेजमेंट पर जोर दे रही है पिछले दिनों एक साथ सभी बूथों पर बैठकें हुईं बूथ समितियों का दो स्तरों पर सत्यापन किया गया
0
0
Report

मल्लावां में खिड़की उखाड़ कर घर में घुसे चोर , नगदी समेत लाखों के जेवर लेकर फरार

Sharad KumarSharad KumarFollow11m ago
Fateh Pur, Uttar Pradesh:मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर गांव में बुधवार रात चोरों ने शिव शंकर पुत्र नन्हे के घर को निशाना बना लिया। चोर जाली की खिड़की उखाड़कर घर में घुसे और कमरे में रखा नकदी व जेवरात से भरा बक्सा पार कर दिया। चोर बक्से को गांव के ही विनीत सिंह के खेत में ले गए। वहां ताला तोड़कर 70 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात निकाल लिए। इनमें सोने का हार, पांच माला, दो जोड़ी झाला, एक जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठियां, तीन जोड़ी चांदी की पायल और तीन जोड़ी बिछुआ शामिल हैं। खाली बक्सा खेत में छोड़कर चोर फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हलका इंचार्ज संतोष पासवान जांच में जुटे हैं। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में दवा कारोबारी की हत्या के समय बेटे-ब्हू डांस, ससुर की मौत-शो ट्रेनिंग जैसी पार्टी

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG-ससुर की हत्या की समय बहु जमकर कर रही थी डांस -दवा कारोबारी की हत्या के समय थिरक रहे थे बेटा-बहु - बेटे ने लाउंज में रखी थी पार्टी - एक घंटे पहले पहुँची थी बहु किया कपल डांस एंकर-कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा को हत्यारोपी जब चाकू से गोद रहे थे। उस समय उनका बेटा सुब्रत मिनोचा और बहू शालू अरोड़ा मिनोचा बालीवुड के गानों पर डांस कर रहे थे। बेटे की ओर से शहर के तिलक नगर स्थित कास्मोजिन लाउंज में पार्टी अरेंज की गई थी。 लाउंज में बॉलीवुड के गानों पर मौत का जश्न चल रहा था। पार्टी का समय रात के 11:30 बजे तय था। लेकिन सुब्रत अपनी पत्नी शालू के साथ एक घंटा पहले 10:30 बजे ही लाउंज में पहुंच गए थे। पार्टी के दौरान सुब्रत अपनी पत्नी के कान में भी कुछ कहता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पार्टी में करीब 20-25 लोग शामिल हैं। इसमें अधिकतर कपल हैं। बॉलीवुड के गानों पर सभी लोग जमकर थिरक रहे हैं। दवा कारोबारी का बेटा और बहू 'तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। जिसमें बेटा सिलेटी रंग की शर्ट व बहू डार्क पर्पल गाउन पहने हुए है। पार्टी की फुटेज में हत्या के आरोप में जेल भेजी गई बहू कभी अपने पति तो कभी दूसरी महिलाओं के साथ में डांस कर रही है। पार्टी में उसके हाव भाव को देखकर यह नहीं लग रहा है कि घर में उसके ससुर की हत्या हो रही है। उसकी खुशी देखकर साफ कहा जा सकता है कि वह ससुर की मौत का जश्न मना रही थी। इसके अलावा बेटा भी कभी अपनी पत्नी तो कभी दोस्तों के साथ डांस कर रहा है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top