icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221603
DHANANJAY PANDEYDHANANJAY PANDEYFollow22 Jan 2026, 06:02 am

कांग्रेस का 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान तेज: ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाया, लोगों को जागरूक किया

Jamin Manauli, Uttar Pradesh:मधुबन। मऊ में जिला कांग्रेस कमेटी ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान का उद्देश्य मनरेगा योजना को बचाना है। इसके तहत जिलेभर की ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव चौपाल लगाकर ग्रामीणों को मनरेगा के महत्व और वर्तमान स्थिति से अवगत करा रहे हैं।इसी क्रम में बुधवार को मधुबन तहसील क्षेत्र के गांव नेमडाढ़ में चौपाल आयोजित की गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पूर्व मनरेगा श्रमिक और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मनरेगा को बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस पार्टी की एक ऐतिहासिक योजना है, जिसने करोड़ों गरीब परिवारों को सम्मानजनक रोजगार प्रदान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर कर समाप्त करना चाहती है। यादव ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी गांव-गांव जाकर जनता को सच्चाई बताएगी और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल न किए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि अब हमें मनरेगा को बचाने के लिए आंदोलन करना पड़ेगा। सरकार चाहती है कि कांग्रेस सरकार की सारी योजनाएं समाप्त हो जाएं। इसलिए वह धीरे-धीरे कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर प्रहार कर रही है। हम गांव से लेकर विधानसभा स्तर तक लड़ाई लड़ेंगे। किसी भी हालत में मनरेगा का नाम बदलने नहीं देंगे। वहीं नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मनरेगा गांव, गरीब और मजदूर की रीढ़ है। इस योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी देकर बड़े पैमाने पर पलायन को रोका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बजट में कटौती, मजदूरी भुगतान में देरी और योजना के स्वरूप में बदलाव कर मनरेगा को खत्म करने की साजिश कर रही है। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय दुर्गा पूजा मेले में गोलीबारी; युवक गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में दुर्गा पूजा के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आर्केस्ट्रा में ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने पर नृत्य के दौरान एक युवक ने अचानक पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही मेला परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मेले में मौजूद महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वहीं, फायरिंग कर रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पूरा मामला नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चितरंजन चौक के पास स्थित चांदपुरा चितरंजन सार्वजनिक दुर्गा स्थान परिसर का है। बताया जाता है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर दुर्गा स्थान परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरण का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान मंच पर दो महिला डांसर ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने पर नृत्य कर रही थीं। उन्हें देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी हुई थी। तभी भीड़ में शामिल एक युवक आगे आया और अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा।अचानक हुई फायरिंग से पूरे मेला परिसर में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच स्थानीय लोगों ने फायरिंग कर रहे युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।पकड़े गए युवक की पहचान चांदपुरा भीठा टोल निवासी बैद्यनाथ सिंह के पुत्र जीतू कुमार के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही नीमा चांदपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बेगूसराय के एसपी मनीष के अनुसार, पुलिस टीम जब चितरंजन चौक के पास स्थित दुर्गा स्थान के बगल वाले मैदान में पहुंची, तो एक युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा बरामद किया गया।पुलिस ने हथियार जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि पांच से सात युवकों का एक समूह पूरी रात मेला परिसर में घूमकर हुड़दंग कर रहा था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।जागरण के नाम पर आर्केस्ट्रा और अश्लील गानों पर सवाल दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस तरह खुलेआम हथियार निकालकर फायरिंग किए जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मौजूद थे, वहां गोलीबारी से बड़ा हादसा हो सकता था।अब सवाल यह उठता है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की निगरानी किस तरह की जा रही है? क्या आयोजकों की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। और क्या कार्यक्रम के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया था।फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब देखना होगा कि मामले की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजकों की भूमिका की भी जांच होती है या नहीं।
0
0
Report

शहडोल पुलिस ने रीवा से कफ सिरप की खेप पकड़ी, लाखों का मशरूका जब्त

Shahdol, Madhya Pradesh:नशे के सौदागरों पर शहडोल पुलिस का मास्टर स्ट्रोक, रीवा से आई कफ सिरप की खेप पकड़ी, 10.35 लाख का मशरूका जब्त शहडौल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र का है, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन की तलाशी ली। इस दौरान OHMS फेंडीकफ की 50 शीशियां बरामद हुईं। प्रत्येक शीशी 100 एमएल की थी, यानी कुल पांच लीटर कफ सिरप जब्त की गई, पुलिस के मुताबिक, रीवा निवासी मिथलेश मिश्रा और ब्यौहारी निवासी विक्रांत वर्मा कथित तौर पर रीवा से कफ सिरप खरीदकर ब्यौहारी में ऊंचे दामों पर बेचते थे, आरोपियों के वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है。 बुढ़ार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कफ सिरप की 50 शीशियां जब्त की हैं। मामले में रीवा निवासी मिथलेश मिश्रा और ब्यौहारी निवासी विक्रांत वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रीवा से कफ सिरप लाकर ब्यौहारी में ऊंचे दामों पर बेचते थे, कार, कफ सिरप और मोबाइल सहित करीब 10 लाख 35 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है। आरोपियों के वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है। एनडीपीएस एक्ट और मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

रanchi में छठ के लिए घाटों की सफाई और सुविधाओं की तैयारी तेज

Ranchi, Jharkhand:रांची में दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद अब लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गई है. छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने कमर कस ली है. शहर के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई, लाइटिंग, चेंजिंग रूम और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है. प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाबों में जमा कचरे को भी हटाया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान स्वच्छ वातावरण मिल सके. दुर्गा पूजा के बाद अब रांची नगर निगम का पूरा फोकस छठ महापर्व की तैयारियों पर है. शहर के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई से लेकर रोशनी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. निगम का प्रयास है कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाबों में जमा कचरे की सफाई भी की जा रही है. घाटों और तालाबों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसके साथ ही चेंजिंग रूम, लाइटिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने की तयारी है. नगर आयुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा संपन्न होने और प्रतिमा विसर्जन के बाद अब छठ घाटों की व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है. साफ-सफाई से लेकर लाइटिंग और चेंजिंग रूम तक की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में लोक आस्था के महापर्व छठ की पूजा-अर्चना कर सकें।
0
0
Report
Advertisement

Chandausi के रद्दी गोदाम में आग से क्षेत्र में हड़कंप, लाखों नुकसान की आशंका

Sambhal, Uttar Pradesh:संसभल. चन्दौसी में आधी रात 12 बजे रद्दी गोदाम में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप। रिहायशी इलाके में बने रद्दी गोदाम में भीषण आग से इलाके में फैली अफरा तफरी। गोदाम में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कई घंटे की मशक्कत के बाद गोदाम में लगी आग पर काबू पाया। गोदाम में आग लगने से 10 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका। 6 महीने पहले गोदाम से सटे दूसरे गोदाम में भी लगी थी भीषण आग। घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके जार ई गेट मोहल्ले में कबाड़ गोदामों से अग्नि शमन विभाग पर उठे सवाल। चन्दौसी कोतवाली इलाके के जारई गेट इलाके का मामला।
0
0
Report

फूलो देवी नेताम की मांग: बस्तर में आदिवासी कल्याण के लिए राष्ट्रपति से एक्शन

Begun, Rajasthan:राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेत्री फूलो देवी नेताम का बयान- बस्तर के आदिवासियों को राष्ट्रपति से काफी उम्मीदें, मांगों पर पहल की उम्मीद.. बाढ़ प्रभावितों को जल्द राहत और बस्तर की स्थिति में सुधार की मांग.. मुरिया दरबार में रखी जाने वाली मांगों पर राष्ट्रपति ध्यान देंगी, ऎसी उम्मीद है.. बस्तर में 68 करोड़ के मच्छरदानी की अब तक टेंडर नहीं होने पर बोलीं फूलो देवी नेताम- टेंडर प्रक्रिया हो और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो.. स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार पर उठाए सवाल मुरिया दरबार को लेकर कहा - पहले मुरिया दरबार में प्रशासन का दबाव कम रहता था, अब हर व्यक्ति अपनी बात नहीं रख पाता
0
0
Report
Advertisement

असंध-नीलोखेड़ी के निसिंग में बिजली न आने से जनता सड़क पर, 24 घंटे बाद भी समस्या बरकरार

Karnal, Haryana:करनाल जिले के असंध विधानसभा और नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के निसिंग में लोगों ने सड़क पर लगाया जाम 24 घंटे से नहीं है बिजली. करनाल जिले के असंध विधानसभा क्षेत्र में बिजली न आने के चलते लोग सड़कों पर उतरे, बिजली कर्मचारियों के हड़ताल के बाद अब आम पब्लिक को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर उतरे लोगों को कहना है कि गांव-गांव व शहर में लाइट ना आने के चलते काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लाइट न होने की वजह से घरों के अंदर पानी तक नहीं आ पा रहा, घर में इनवर्टर तक खत्म हो गए हैं जिसके चलते अब फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे, बिजली दफ्तर के अंदर कोई भी कर्मचारी नहीं मिल रहा जिससे लोगों में और रोष देखा जा रहा है.
0
0
Report

Varanasi में Anil Rajbhar बोले: MLC चुनाव में BJP की तैयारी और जीत का दावा

Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Anil Rajbhar (Cabinet Minister, Uttar Pradesh) On Mlc Elections/ Bjp's Preparations And Victory Claim सबसे पहले तो मैं सभी मतदाताओं से चाहे वह शिक्षक एमएलसी के मतदाता हो चाहे स्नातक एमएलसी के मतदाता हो सभी मतदाताओं से हम लोग निवेदन करते हैं आग्रह करते हैं अपील करते हैं वह जरूर मतदान स्थल तक जाएं और अपने मत का प्रयोग जरूर करें भारतीय जनता पार्टी की पूरी तरीके से तैयारी है हमारे दोनों उम्मीदवार बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे और विधान परिषद पहुंचेंगे भारतीय जनता पार्टी ने बहुत गंभीरता से इस चुनाव को लिया है। हम सब लोगों ने एक एक कार्यकर्ताओं ने मेहनत किया है। हर मतदाता तक पहुंचने का हम सब लोगों ने प्रयास किया है, उनसे संपर्क किया है और अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की हम लोगों ने अपील किया है।
0
0
Report
Advertisement

नागपुर स्नातक मतदाता निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू, चंद्रपुर में 32,262 मतदाता मतदान करेंगे

Chandrapur, Chhattisgarh:नागपूर पदवीधर मतदार संघाच्या मतदानाला सुरुवात झाली. चंद्रपुरात 32,262 मतदार मतदान करणार आहेत. एकूण 58 मतदान केंद्रांवर सकाळी 8 ते 4 या वेळेत मतदान होणार असल्याची प्रशासनाने जय्यत तयारी केली आहे. मतमोजणी 27 अक्टूबरला नागपूर के मानकापूर स्थित क्रीडा संकुलात होगी. मताधिकार बजावण्यासाठी मतदारांना चार तासांची विशेष छुटी दिली जाणार आहे. आज दिवशी आठवडी बाजार आणि दिवसभरासाठी मद्य विक्री बंद राहणार आहे. निवडणुकीत 38 उम्मीदवार प्रतिस्पर्धी आहेत. यह मतदार संघ भाजपचा बालेकिल्ला असल्यामुळे काँग्रेसने मागील वेळेस अभिजीत वंजारी यांना उभे केले होते; आता पुन्हा भाजप हा संघ परत मिळवण्यासाठी प्रयत्नशील है.
0
0
Report

कळवंडे धरण में सिर्फ 8% पानी बचा, गांवों में जल संकट गहराने की चेतावनी

Ratnagiri, Maharashtra:चिपळूण-रत्नागिरी कळवंडे धरणात केवळ ८ टक्के पाणीसाठा; पाटबंधारे विभागाच्या हलगर्जीपणामुळे गावावर पाणीबाणी!.. इतर गावांना पाणी देण्यास कळवंडे ग्रामस्थांचा ठाम नकार; ६ गावांत पाण्याचा संघर्ष पेटण्याची शक्यता!.. कळवंडे धरणात अवघा ८ टक्के पाणीसाठा शिल्लक राहिल्याने गावासह परिसरावर भीषण पाणीटंचाईचे संकट ओढवले आहे.. पावसाळ्यात धरणाची वेळेत पक्की डागडुजी न करता केवळ प्लास्टिक लावून लाखो रुपयांचा चुराडा करणाऱ्या पाटबंधारे विभागाच्या कारभारावर ग्रामस्थांचा संताप शिगेला पोहोचला आहे.. आमच्या नऊ वाड्यांनाच पाणी अपुरे असल्याने कालव्यावरील इतर ६ गावांना पाणी देणार नाही,असा आक्रमक पवित्रा कळवंडे ग्रामस्थांनी घेतला असून प्रशासनाने वेळीच तोडगा न काढल्यास गावागावांत पाण्याचा मोठा वाद पेटण्याची चिन्हे आहेत..
0
0
Report
Advertisement

फरीदकोट NH-54 पर भयंकर टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

Kot Kapura, Punjab:ਅੱਜ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ 54 ਤੇ ਪਿੰਡ ਟਹਿਣਾ ਕੋਲ ਇੱਕ ਕੰਬਾਈਨ ਅਤੇ ਬਾਇਕ ਚ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ ਦੌਰਾਨ ਬਾਇਕ ਸਵਾਰ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਚੋ ਇੱਕ ਡੇਮਰ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਜਦਕਿ ਦੋ ਨੋਜਵਾਨ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਚ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਏ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਮੈਡੀਕਲ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ ਬਣੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਬਾਇਕ ਸਵਾਰ ਜੌ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਕਸਬਾ ਮੁਦਕੀ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਸਨ ਕਿਸੇ ਕੰਮ ਲਈ ਫਰੀਦਕੋਟ ਆਪਣੇ ਬਾਇਕ ਉੱਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋਕੇ ਆ ਰਹੇ ਸਨ ਅਤੇ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਪਿੰਡ ਟਹਿਣਾ ਕੋਲ ਪੁੱਜੇ ਤਾ ਸਾਹਮਣੇ ਤੋਂ ਜਾ ਰਹੀ ਕੰਬਾਈਨ ਨਾਲ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਬਾਇਕ ਸਵਾਰ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਜਦਕਿ ਉਸਦੇ ਦੋ ਸਾਥੀ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਚ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਂ ਦੋ ਕਸਬਾ ਮੁਦਕੀ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਦੱਸੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਜਦਕਿ ਇਕ ਤਰਨਤਾਰਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਦੱਸੀਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜੌ ਮੁਦਕੀ ਵਿੱਖੇ ਸਮਾਗਮ ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਲਈ ਆਇਆ ਸੀ। ਕੰਬਾਈਨ ਚਾਲਕ ਮੌਕੇ ਤੋ ਫਰਾਰ ਦਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
0
0
Report

श्रावस्ती में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी

SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow6m ago
Hà Nội:#Shravasti- यूपी के श्रावस्ती जिले में शिक्षक एमएलसी निर्वाचन को लेकर मतदान जारी है। जिले में बनाए गए पांच मतदेय स्थलों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रावस्ती जिले में शिक्षक एमएलसी निर्वाचन को लेकर सुबह से ही मतदान प्रक्रिया जारी है। जिले के पांच मतदेय स्थलों पर मतदाता पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस निर्वाचन में जिले के कुल 1004 मतदाता आज अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदेय स्थलों पर व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top