275101
मऊ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र ने जानकारी दी कि किसी प्रकार का अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। बता दें कि मऊ के गाय घाट व डेकुलिया घाट पर नदी किनारे बने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। तमसा नदी जल स्तर बढ़ाने के उदेश्य से नदी किनारे बने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। जिसके लिए नदी के किनारों को हरा भरा करने के साथ-साथ छायादार पेड़ लगाए जाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रावस्ती में नहर में डूबे किशोर की मौत, गांव में पसरा शोक
Shravasti, Uttar Pradesh:एंकर - यूपी के श्रावस्ती जिले में नहर में नहाने गया एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के शिव बालक पुरवा गांव में नहर में नहाने गया एक किशोर अचानक गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बरसात के मौसम में नहरों और गहरे जलाशयों में नहाने को लेकर एक बार फिर सतर्कता बरतने की जरूरत महसूस की जा रही है।0
0
Report
रेवाड़ी की प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Rewari, Haryana:रेवाड़ी की प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में लगी भीषण आग. गोकलगढ़ टी पॉइंट पर Wood Studio में भीषण आग लगी. फैक्ट्री में दरवाज़े, खिड़की व सीएनसी का काम. पुलिस ने सुरक्षा के लिए एक तरफ से रोड रोका. दमकल विभाग की करीब 8 से 10 गाड़ियां आग बुझाने में लगीं. दो सीएनसी व दो प्रेस मशीन व लाखों रुपए का माल जलकर हुआ राख. आग लगने के कारणों का नहीं हुआ खुलासा. पुलिस बल भी मौके पर मौजूद.0
0
Report
वाराणसी के दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दौरान हमला, 21 आरोपियों पर मुकदमा
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान ध्वस्तीकरण टीम पर हुआ हमला। अवैध मकान D-50/221 खाली कराने पहुंची टीम पर कब्जेदारों ने बोला धावा। विरोध के दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट में VDA के कई कर्मचारी घायल। पोकलैन मशीन के आगे आकर उपद्रवियों ने ध्वस्तीकरण रोकने की कोशिश की। VDA कर्मचारी की तहरीर पर चौक थाने में 21 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज। सरकारी कार्य में बाधा एवं मारपीट के आरोप में रशीद, शाहिद, हसन, अंजुम, शम्मा और रोही समेत 6 नामजद एवं 15 अज्ञात पर केस। बलवा, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा की गंभीर धाराओं में केस दर्ज, आज जेल जाएंगे आरोपी। पीड़ित पक्ष ने सिविल कोर्ट में मकान का स्टे होने का लगाया आरोप। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 5 मंजिला विवादित मकान पोकलैन से गिराया गया। दालमंडी प्रोजेक्ट के 181 में से 175 मकान गिराए गए, अब केवल 6 मकान शेष।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ में नहर में डूबे युवक की मौत, डूबने से मदद के लिए चिल्लाता रहा
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां गांव का 26 वर्षीय युवक रिंकू, पिता तारासिंह अपने दो दोस्तों राकेश और नरेश के लड़के के साथ छावनी से लौटकर नहर के पास पहुंचा था. दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच रिंकू ने नहर में नहाने की इच्छा जताई और अपने कपड़े उतारकर सीधे नहर में कूद गया. पानी में उतरते ही उसने संतुलन खो दिया और डूबने लगा, मदद के लिए उसने आवाजें भी लगाईं. जिस पर उसके दोस्त राकेश ने तुरंत अपने कपड़े उतारे और उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण वह रिंकू तक नहीं पहुंच सका और रिंकू आंखों के सामने ही डूब गया. खुद को भी डूबता देख राकेश ने पास में मछली पकड़ रहे तीन लोगों से मदद मांगी, जिन्होंने 10-12 फीट लंबे डंडे की मदद से राकेश को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके तुरंत बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई. हादसे की खबर मिलते ही तहसीलदार, पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे. गढ़ से बुलाए गए गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने नहर में उतरकर रिंकू की तलाश शुरू की. घंटों की कड़ी मशक्त के बाद देर रात्रि को गोताखोरों ने रिंकू का शव नहर से बरामद कर लिया. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है. बाइट - राकेश, प्रत्यक्षदर्शी0
0
Report
बिहार मंत्री शैलेंद्र: सम्राट चौधरी के शासन में कानून लागू, अपराधी नहीं बचेगा
Patna, Bihar:बिहार सरकार के पत्र निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए, तेज प्रताप की गिरफ्तारी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पुलिस रूल ऑफ लागू करने को लेकर पूरी तरह से तत्पर है नियम और व्यवस्थाओं को जो भी तोड़ने की कोशिश करेगा वह चाहे किसी भी अस्तर का क्यों ना हो सरकार उसे पर कार्रवाई से कदम पीछे नहीं हटाएगी मंत्री शैलेंद्र ने कहा कि सम्राट सरकार के शासन में ना तो अपराधी को कोई बचा सकता है और ना ही बेकसूर को कोई फसा सकता है जबकि बाकी पूर्व चुनाव को लेकर इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि बिहार की जनता ने सम्राट सरकार के 100 दिनों के काम को देखा है और उनका पूरा विश्वास बिहार के डबल इंजन की सरकार पर है0
0
Report
बलिया में घाघरा कटान से मकान-स्कूल नदी में, ग्रामीणों के स्थाई समाधान की मांग
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में घाघरा का जलस्तर बढ़ने से कटान की समस्या शुरू हो गई है। कटान में एक मकान और सरकारी स्कूल का आधा हिस्सा नदी में समा गया। पिछले कुछ दिनों से घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ने की वजह से बलिया में कई गांव कटान से प्रभावित है। गोपालपुर टाडी गांव पिछले साल भी कटान का दंश झेला था और इस साल भी कटान की वजह से कई मकान और खेती योग्य भूमि नदी में समाते जा रहे हैं। कटान की विभीषिका से परेशान स्थानीय लोग प्रशासन से स्थाई कटान रोधी कार्य करने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही सप्लायर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, एमपी से अंग्रेजी शराब लाकर करते थे बिक्री आरोपियों से 1 लाख 41 हजार कीमत की 24 पेटी शराब सहित एक बोलरों एक मोटरसाइकल जप्त बसदई इलाके का मामला बसदई पुलिस की कार्रवाई0
0
Report
रीवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले की समान थाना पुलिस को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में बड़ी सफलता मिली है। जून माह में दर्ज एफआईआर के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार कर रीवा ले आई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी राम सिंह ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था और सूरत में छिपकर रह रहा था। जांच के दौरान उसकी लोकेशन मिलने पर समान थाना पुलिस ने सूरत पहुंचकर उसे दबोच लिया। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी कुछ समय तक पीड़िता को अपने साथ सूरत में रखे हुए था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम सिंह, निवासी ग्राम सोनवर्षा लालगांव, थाना गढ़, जिला रीवा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अलीगंज में अग्निकांड की बिल्डिंग पूरी तरह ध्वस्त, मलबा हटाने का काम शुरू
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड वाली बिल्डिंग को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है शनिवार सुबह ही LDA के अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और अपनी जेसीबी मशीनों के साथ कार्रवाई करने पहुंचे और देर रात तक बिल्डिंग को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया ।अब बिल्डिंग का मलबा हटाने का काम किया जाएगा। आपको बता दे कि बिल्डिंग मालिक को इसे स्वतः गिराने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था ऐसा न करने पर LDA को कार्रवाई करनी पड़ी।0
0
Report
Advertisement
रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: वनपाल 78 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरमौर वन परिक्षेत्र में पदस्थ वनपाल दिनेश कुमार को 78 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वनपाल ने लकड़ी से लदे ट्रक को छोड़ने के एवज में ट्रक चालक से पहले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी ट्रक चालक नीरज यादव की शिकायत पर लोकायुक्त ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद सुनियोजित ट्रैप कार्रवाई के तहत शिकायतकर्ता को पूर्वा फॉल के पास एक ढाबे पर 78 हजार रुपए लेकर बुलाया गया। जैसे ही आरोपी वनपाल ने रिश्वत की रकम ली, पहले से सादे कपड़ों में तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया और पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली। लोकायुक्त निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी सफलता मानी जा रही है。0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जबलपुर में कांग्रेस का कैंडल मार्च विजय जुलूस
Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकर।केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जबलपुर में कांग्रेस के द्वारा कैंडल मार्च और विजय जुलूस निकाला गया। कैंडल मार्च निकालकर नीट परीक्षा के बाद सुवाद कर जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि दी गई। वही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कांग्रेस ने राहुल गांधी की जीत बताया और कहां की जिस तरह से लगातार केंद्र सरकार तानाशाही कर रही है लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा बताता है कि 12 सालों में पहली बार सरकार झुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह सरकार की हठधर्मिता को चलने नहीं देंगे। आने वाले समय में भी केंद्र सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैये के खिलाफ प्रदर्शन होगा और विजय जुलूस भी जगह-जगह निकाला जाएगा बाइट लखन घनघोरिया विधायक पूर्व विधानसभा जबलपुर बाइट सौरभ नाटी शर्मा नगर कांग्रेस अध्यक्ष जबलपुर0
0
Report
नीमकाथाना में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का विजय मार्च
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से अग्रसेन सर्किल तक मार्च निकालकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। विजय मार्च में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुशाल चौहान, कांग्रेस नेत्री मंजू सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल, महेंद्र थेबड सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
रामकोला में पड़ोसी पर चाकू हमला, ममेरे भाई को फंसाने की साजिश गिरफ्तार
Kushinagar, Uttar Pradesh:प्रमोद कुमार Zee मीडिया कुशीनगर Sulg - ममेरे भाई को फंसाने की साजिश एंकर - कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पड़ोसी पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने ही ममेरे भाई को फंसाने की साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया था। वीओ - रामकोला थाना क्षेत्र के कठिनहिया गांव में बीते बुधवार रात घर के बरामदे में सो रहे 55 वर्षीय रामसनेही यादव पर चाकू से हमला हुआ था। गंभीर रूप से घायल रामसनेही को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की...जांच के दौरान पुलिस ने साहेबगंज के पास से आरोपी भूषण खब्बार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पत्नी के उसके ममेरे भाई से संबंध थे और इसी वजह से वह अपने ममेरे भाई को फंसाना चाहता था, आरोपी ने जानबूझकर ममेरे भाई की पड़ोसी रामसनेही यादव पर चाकू से हमला किया जिसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं था, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए चाकू से हमला किया, जब घायल व्यक्ति चिल्लाने लगा तो मौके से आरोपी घायल व्यक्ति के सीने में चाकू छोड़ फरार होने से पहले घटना स्थल पर अपने ममेरे भाई की तस्वीर मौके पर फेंक दी, ताकि पुलिस उसी पर शक करें, आरोपी खुद 112 नम्बर पर फोन कर सूचना दी कि एक व्यक्ति किसी को चाकू मारकर भागा है और फिर मोबाइल बंद कर देता है, जब पुनः सूचना देने वाले का फोन ट्राई करते हैं तो फोन ऑफ होता है, ऐसे में पुलिस को शक होता है और जब जांच करते हुए सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंचती है तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो जाता है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल रामसنےही यादव का इलाज लखनऊ में जारी है...फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। एक पारिवारिक विवाद में रची गई साजिश ने एक निर्दोष व्यक्ति की जान खतरे में डाल दी, लेकिन समय रहते पुलिस ने पूरे षड्यंत्र का खुलासा कर दिया। बाइट - घायल व्यक्ति के भाई बाइट - पड़ोसी0
0
Report
नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत, भैंस को नहर पार करते समय हुआ हादसा
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर में शनिवार शाम को नहर में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक भैंसों को नहर पार करते समय हुआ हादसा। जानकारी अनुसार रामनरेश यादव पुत्र सियाराम उम्र 50 वर्ष शनिवार दोपहर घर से भैंस चराने के लिए निकले थे। शाम को वह भैंस को नहर पार करते समय पैर फसने से वह भैंस की रस्सी में फंसकर नहर में गिर गए और डूब गए। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में निकले। परिजनों ने बताया कि रामनरेश नहर में शव के रूप में पड़े थे। लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने बताया मृतक दिव्यांग थे वह भैंस को नहर पार करते समय घटना घटित हुई है।0
0
Report
रामगढ़ में छात्र शक्ति की जीत: कांग्रेस का जश्न, पारदर्शिता की मांग तेज
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ मे कांग्रेस ने छात्र शक्ति की जीत का जश्न लड्डू खिलाकर मनाया, निकाला विजय मार्च। रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने सुभाष चौक से लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क तक विजय मार्च निकाला गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आंदोलन में मिली सफलता की खुशी में छात्र-छात्राओं को लड्डू खिलाकर छात्र शक्ति की जीत का जश्न मनाया गया। रामगढ़ विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि छात्रों के जनदबाव के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, जो लोकतांत्रिक अधिकारों और युवा शक्ति की जीत है। ममता देवी ने नीट (NEET) परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों, सीबीएसई से जुड़े सवालों और आंदोलन में जान गंवाने वाले छात्रों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक कांग्रेस की न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। शहजादा अनवर (पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष) ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी छात्रों की आवाज दबाने के बजाय शिक्षा में समान अवसर और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। बलजीत सिंह बेदी (जिला महासचिव) ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ तब तक संघर्ष करेगी जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता मुंडा, उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
