275101
Kolkata में हुई वारदात के बाद Mau में महिला चिकित्सकों ने निकाला कैंडिल मार्च
Mau, Uttar Pradesh:कोलकाता में हुई वारदात के बाद मऊ में महिला चिकित्सकों ने कैंडिल मार्च निकाला। शारदा नारायण अस्पताल और अन्य अस्पतालों की लेडी डॉक्टरों ने मिलकर यह मार्च आयोजित किया। उन्होंने सरकार से न्याय की अपील की कि पीड़ित की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को उचित न्याय मिले ताकि वे भी समाज में सिर ऊंचा करके जी सकें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झांसी कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता ने आत्मदाह का प्रयास किया, सुरक्षा कर्मियों ने बचाया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी कलेक्ट्रेट परिसर डीएम दफ्तर के सामने उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधिवक्ता ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पहले कि अधिवक्ता माचिस से आग लगाता वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अधिवक्ता को पकड़ लिया। उससे जबरन माचिस और बोतल छीन ली, मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ता को पड़कर दफ्तर की तरफ ले गए उससे पूछताछ की फिर थाना नवाबाद पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस अधिकारी का कहना है कि अधिवक्ता ने मारपीट के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया है उस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता निशान मिश्रा की कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी, जब पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ नवाबाद थाना में एक तहरीर दी थी, पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दुखी होकर आज अधिवक्ता निशान मिश्रा बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और अपने शरीर पर डाल लिया। अधिवक्ता ज्वलनशील पदार्थ डालकर माचिस से आग लगा कर घटना को अंजाम देता उससे पहले ही पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस पीड़ित अधिवक्ता को थाना पर ले गई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।0
0
Report
लखनऊ के सरकारी आवास पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट
Noida, Uttar Pradesh:आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर माननीय पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी से शिष्टाचार भेंट हुई।0
0
Report
हरिद्वार के अस्पतालों में साफ-सफाई को लेकर सुबोध उनियाल की सख्त चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देहरादून प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आज हरिद्वार दौरे के दौरान अचानक चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर मंत्री ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में हरिद्वार पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने बिना पूर्व सूचना के अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं में कई कमियां सामने आईं, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कड़े शब्दوں में चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य के सभी सरकारी एवं गैरसरकारी अस्पतालों में स्वच्छता और मरीजों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल परिसरों में साफ-सफाई, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं मरीजों के लिए सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।0
0
Report
Advertisement
विश्व संग्रहालय दिवस पर दीया कुमारी ने अल्बर्ट हॉल दौरा, विरासत संरक्षण पर जोर
Jaipur, Rajasthan:विश्व संग्रहालय दिवस आज, दीया कुमारी ने अल्बर्ट हॉल का विजिट किया, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा पर दिया जोर. दीया कुमारी ने प्राचीन कलाकृतियों, हथकरघा वस्तुओं, चित्रों और ऐतिहासिक धरोहरों को ध्यानपूर्वक देखा और उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि विश्व संग्रहालय दिवस जैसे आयोजन युवाओं और बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर देते हैं, जिससे उनमें इतिहास और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है. राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है. संग्रहालयों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर पर्यटन को ओर अधिक बढ़ावा दिया जा सकता है. राज्य सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है.0
0
Report
इंदौर के विधायक क्षेत्र 5 के महेंद्र हार्डिया पर सियासी चर्चा तेज
Indore, Madhya Pradesh:स्टोरी के शॉट है बाईट-महेंद्र हार्डिया (विधायक क्षेत्र क्रमांक 5 इंदौर )0
0
Report
सीमांचल में जेडीयू की नई रणनीति: मुसलमान वोटों पर फोकस
Patna, Bihar:लोकेशन— पटना जेडीयू का ऑपरेशन M शुरू भाजपा का मुख्यमंत्री बनते ही जदयू अल्पसंख्यक समाज को एकजुट करने में लग गई है। खाश कर के सीमांचल के मुस्लम्मानो को जेडीयू फोकश कर रही जो मुसलमान ओवैसी और राजद, कांग्रेस के कोर वोटर माने जाते है। आज जेडीयू MLC खालिद अनवर की आवास पर सीमांचल के अल्पसंख्यक समुदाय के बड़े नेताओं का गोपनीय बैठक किया गया जिसमें जेडीयू के बड़े नेताओं और नीतीश कुमार के सबसे विश्वासी में से एक बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भाग लिए। यह बैठक करीब एक घंटा बंद कमरे में की गई। सीमांचल से आए मुसलमानों को उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा नीतीश कुमार ने बिहार के तमाम मुसमानों के लिए काम किया है लेकिन सभी मुसलमान वोट नहीं देते नीतीश कुमार को और जेडीयू के किए गए कामों के बारे में सीमांचल में प्रचार प्रसार करना है। मुसलमान को बताना है नीतीश कुमार ने मुसलमान के लिए कितना कुछ काम किया है। ओवैसी को लेकर कहा है कि ओवैसी और कांग्रेस, राजद के बातों में नहीं आना है उन लोगों ने मुसलमानों को ठगा है इस तरह की बात तमाम बन्द कमरे में की गई और मुसलमानों को समझाया गया विजय चौधरी के द्वारा। वही उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यह कोई मीटिंग नहीं थी। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ हम लोगों की बातचीत थी। जो हम लोगों के लिए काम करेगा हम उनके लिए रहेंगे। विजय चौधरी ने यह भी कहा कि बहुत खुशी की बात है कि एनडीए के प्रति इन लोगों का रुझान बहुत अच्छा बड़ा है । और यह बहुत संतोषजनक है कि हम लोग हमेशा अल्पसंख्यक के लिए काम करते रहे हैं विजय चौधरी से जब पूछा गया आनंद मोहन के बयान पर जरा सुनिए लगातार चार बार बोले कि हमने उनका बयान नहीं देखा है हमने उनका बयान नहीं देखा है हमने उनका बयान नहीं देखा है हमने उनका बयान नहीं देखा है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा बिहार से पलायन करके बिहार के बाहर गए लोगों को बुलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल सही कहा क्योंकि उद्योग लगेगा तो यहां बिहार के जो लोग हैं उनका रोजगार मिलेगा उन्हें तो बाहर से यहां आना ही पड़ेगा बाइट — विजय चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिहार वहीं जड़ी एमएलसी खाली बनवाने का बैठक हुई है ऑफिस बैठक को आप जो नाम दे दे। जनता दल यूनाइटेड और हमारे नेता और पूरी पार्टी यह समझने का प्रयास किया सीमांचल के मुसलमान और बिहार के मुसलमान उनके बारे में क्या सोचती है। बिहार के मुसलमान को बरगलाया गया चाहे sir का मामला हो CA का मामला हो। इस बैठक में सभी मुसलमान भाइयों ने कहा कि हम लोग नीतीश कुमार के साथ अब खड़े होंगे। बाइट — खालिद अनवर, MLC जेडीयू0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में मृत उपभोक्ता के कनेक्शन से गैस कालाबाज़ारी, एजेंसी के दो कर्मी गिरफ्तार
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में मृत उपभोक्ता के कनेक्शन से होती रही गैस सप्लाई, कालाबाजारी में भारत गैस एजेंसी के 2 कर्मचारी गिरफ्तार बलरामपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और मृत उपभोक्ता के गैस कनेक्शन के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। बलरामपुर पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए भारत गैस एजेंसी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृत उपभोक्ता की पासबुक में फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर लिंक कर सिलेंडरों की बुकिंग और डिलीवरी की जा रही थी। आरोपियों ने पूछताछ में कई अन्य कनेक्शनों में भी इसी तरह हेराफेरी कर गैस सप्लाई करने की बात कबूल की है。 मामले की जानकारी देते हुए विकास कुमार ने बताया कि हरिहरगंज बाजार निवासी अरसद अली ने कोतवाली देहात थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनके मृत पिता मो. जलील के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन आवंटित था। पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने कनेक्शन अपने नाम स्थानांतरित कराने के लिए गैस एजेंसी में आवेदन दिया था। आरोप है कि एजेंसी कर्मचारियों ने फर्जीवाड़ा कर किसी दूसरे व्यक्ति का मोबाइल नंबर कनेक्शन से लिंक कर दिया और उसी के ذریعے गैस सिलेंडरों की बुकिंग व डिलीवरी शुरू कर दी। थाना स्तर पर हुई प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा की गई जांच में सामने आया कि भारत गैस ग्रामीण वितरक सेखुई कला के संचालक, प्रबंधक और कर्मचारियों की मिलीभगत से मृत उपभोक्ता के कनेक्शन का दुरुपयोग किया गया। जांच में यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय पाया गया। पुलिस ने इस मामले में यादव भारत गैस एजेंसी के कर्मचारी अजय वर्मा पुत्र आदित्य वर्मा और रूपेश वर्मा पुत्र विश्वनाथ वर्मा निवासी बैजपुर थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा जा रहा है。 पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैस की कमी और बढ़ती मांग का फायदा उठाकर वे अधिक दाम पर सिलेंडर उपलब्ध कराते थे। करीब डेढ़ माह पहले हिमांशु कसौधन नाम का युवक गैस लेने एजेंसी पहुंचा था। इसके बाद एजेंसी में रखी मृत उपभोक्ता मो. जलील की पासबुक में हिमांशु का मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि इसी तरह कई अन्य गैस पासबुक में भी मोबाइल नंबर बदलकर अवैध तरीके से गैस सप्लाई की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा。 बयान -पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार0
0
Report
पेट्रोल-गैस महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
Chanwal, Himachal Pradesh:पेट्रोल-गैस की कीमतों और पेपर लीक को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन। हमीरपुर कलेक्ट्रेट में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों तथा तेल संकट को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लिए हुए थे। तख्तियों पर महंगाई डायन खाए जात है भारत जोड़ो भारत जोड़ो महंगाई से नाता توड़ो और अच्छे दिन चले गए महंगाई के दिन आ गए जैसे नारे लिखे हुए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन नारों के साथ केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया।0
0
Report
प्रधानमंत्री के अपील का असर: आजमगढ़ में ई-रिक्शा और साइकल से दफ्तर जाना शुरू
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री के अपील पर आज़मगढ़ के अधिकारी ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे, DM कलेक्टर पहुंचकर जनसुनवाई। अमेरिका ईरान युद्ध के कारण पेट्रोलियम की आपूर्ति बाधित हो रही, जिससे तेल कंपनिया घाटे में चल रही है। डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते भारत की अर्थव्यवस्था पर काफ़ी बोझ बढ़ने लगा है, ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि तेल की खपत कम हों इसके लिए सारे विकल्पों को अपनाया जाये। इस आवाहन का असर आज़मढ़ जिले में देखने को मिला, जिसमें विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ई. रामबाबू जो ई-रिक्शा व साइकिल का प्रयोग कर शुरुआत की। तो वहीं जनपद के ज़िलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आज 18 मई से नियमित रूप से ई-रिक्शा का उपयोग कर कार्यालय आने-जाने की पहल की, जहां कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने जनसुनवाई की। जिलाधिकारी की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और आमजन में वैकल्पिक एवं स्वच्छ परिवहन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी इस पहल की चर्चा रही। अधिकारियों द्वारा यह पहल न केवल ईंधन बचाने का संदेश दे रही है बल्कि आम लोगों को भी सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
संभल में बोर्डर आउट पोस्ट पर आइसक्रीम विक्रेता से लूट, आरोपी गिरफ्तार
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. एस पी कृष्ण विश्नोई की पहल पर जिले के बॉर्डर पर स्थापित किए बोर्डर आउट पोस्ट पर चैकिंग के दौरान आइसक्रीम विक्रेता से लूट के आरोपी गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपियों से लूट के 3600 रूपये, 2 अवैध तमंचे, कारतूस, 1 बाइक बरामद। आरोपियों ने आइसक्रीम बेचकर घर जा रहे आइस क्रीम विक्रेता को डरा धमका पूरे दिन की कमाई 3600 रुपए लूट लिए थे। पीड़ित ने 112 पुलिस को दी थी लूट की सूचना। सूचना के बाद जनपद की सीमाओं पर बनाए बॉर्डर आउट पोस्ट पर तैनात पुलिस को सतर्क किया गया था। हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके का मामला。0
0
Report
जहानाबाद में सुपारी किलर गैंग का पर्दाफाश, 75 हजार रुपये की हत्या साजिश उजागर
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले सुपारी किलर के एक बड़े सिंडिकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चर्चित शैलेश हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड रौशन कुमार उर्फ रूखी को पटना से धर दबोचा है। पकड़े गए अपराधी के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं, और पूछताछ में एक और बड़े मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पकड़ा गया कुख्यात अपराधी परस बीघा के दरबारी बीघा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने जब आरोपी रौशन उर्फ रूखी से सख्ती से पूछताछ की,तो उसकी निशानदेही पर भेलावर थाना क्षेत्र के देवराज बिगहा गाँव से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा और 25 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि गत 23 फरवरी 2026 को नौरू गांव के शैलेश कुमार को गोली मारी गई थी, जिनकी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि यह हत्या अवैध संबंध के विवाद में सुपारी देकर कराई गई थी। मुख्य साजिशकर्ता अजीत उर्फ बंटू ने शैलेश की हत्या के लिए रौशन उर्फ रूखी के गैंग को 75 हजार रुपये की सुपारी दी थी। रौशन को पटना से गिरफ्तार किया गया है और इसके पास से भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। पुलिस तफ्तीश में जो बात सामने आई है, वो बेहद चौंकाने वाली है। हत्या की इस वारदात को महज 75 हजार रुपये की सुपारी लेकर अंजाम दिया गया था। इस डील के तहत मुख्य आरोपी रौशन के अलावा विकास कुमार और मनीष कुमार को 25-25 हजार रुपये मिले थे। पुलिस फिलहाल फरार दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इतने ही नहीं, गिरफ्त में आए रौशन कुमार ने पुलिस के सामने एक और बड़ा गुनाह कबूला है। उसने काको थाना क्षेत्र में हुए राजीव यादव हत्याकांड में भी 50 हजार की सुपारी लेकर हत्या की बात स्वीकार की है, जिसकी साजिश खुद राजीव यादव की पत्नी और बेटे ने जमीनी विवाद में रची थी। जहानाबाद पुलिस अब इस पूरे क्रिमिनल नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.0
0
Report
नवादा में ट्रक की चपेट में डाटा ऑपरेटर की मौत; पुलिस ने ट्रक जब्त किया
Nawada, Bihar:नवादा में ट्रक की चपेट में आने से डाटा ऑपरेटर की मौत,ऑफिस जाते समय सोभिया मंदिर के पास हुआ हादसा बिहार के नवादा में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक डाटा ऑपरेटर की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सोभिया मंदिर के पास हुई, जब वह हिसुआ स्थित अपने कार्यालय जा रहा था। मृतक की पहचान रोह प्रखंड के जैला गांव निवासी विजय दास यादव के लगभग 26 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और एक युवक को हिरासत में लिया है। ट्रक को थाने लाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसका निर्देश थाना प्रभारी ने एसआइ सोनू कुमार को दिया। पप्पू कुमार अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। वह अपने घर का सबसे बड़ा पुत्र था और नौकरी के बाद पूरे घर की जिम्मेदारी उसी पर थी। वह प्रतिदिन हिसुआ के मनरेगा कार्यालय में कार्य करने जाता था।0
0
Report
Advertisement
राज्यपाल थावरचंद गहलोत बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, सुरक्षा के बीच पूजा
Deoghar, Jharkhand:देवघर。 राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत अपने परिवार के साथ आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे। राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की निगरानी में उन्हें विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर के गर्भगृह तक ले जाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई।राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत ने बाबा बैद्यनाथ से देश और राज्य की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। मंदिर पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों और मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया गया। उनके परिवार के सदस्यों ने भी श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। वहीं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।राज्यपाल के दौरे को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया。0
0
Report
दुमका: बिजली-पानी समस्या पर सीता सोरेन ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
Dumka, Jharkhand:दुमका बिजेपी नेत्री पूर्व बिधायक सीता सोरेन ने बिजली पानी और मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के मुद्दे को लेकर दुमका के सम्हारणालय स्थित उपायुक्त से मिलकर उन्हें ज्ञापन सोपा और भीषण गर्मी में हो रहे बिजली पानी की समस्या को जल्द दूर करने का अपील किया। सीता सोरेन अपने खिजुरिया स्थित अपने आवास से टोटो का सफर कर अपने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ सम्हारणालय उपायुक्त से मिलने पहुंची। भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने पेट्रोल डीजल और गैस की किल्लत को देखते हुए आम लोगों से अपील किया कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताये गये रास्ते का पालन करें ताकि गैस पेट्रोल डीजल की अधिक से अधिक बचत कर वैश्विक परेशानी से बच सके। मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता के साथ DC को ज्ञापन भेजने आये थे यहाँ बिजली और पानी की स्थिति किस तरह से देयनीय है यहाँ रोजमर्रा की जिंदगी भीषण गर्मी में कैसे कठिनाइयों से जी रहे है वहीं अन्य नेता मंत्री कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री का जो देशवासियों को अपील है कि हम लोगों को ईंधन बचाना है क्योंकि पेट्रोल डीजल का जो कीमत है वह झारखंड ही नहीं देश नहीं पूरे विश्व में है इसलिए आज हम लोग टोटो गाड़ी से आये हैं ताकि अपना ईंधन बचा सके। इसलिए पब्लिक को भी सोचना चाहिए कि हम लोग अपने ईंधन को अधिक से अधिक किस तरह से बचा सके।0
0
Report
समस्तीपुर में SBI CSP सेंटर से 2.4 लाख की लूट, पांच बदमाश फरार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े SBI के CSP सेंटर से करीब 2 लाख 40 हजार रुपए लूटकर पांच बदमाश फरार हो गए। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव की है। लूट के दौरान बदमाशों के हाथ में पिस्टल देखकर एक महिला ग्राहक बेहोश हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। संज्ञा के अनुसार सेंटर संचालक उपेंद्र महतो सुबह करीब 11 बजे सेंटर खोलकर काम कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे दो बाइक पर सवार होकर पांच अपराधी पहुंचे। सेंटर में घुसते ही बदमाशों ने हथियार तान दिया और वहां मौजूद लोगों को डराकर काउंटर में रखा करीब दो लाख 40 हजार रुपए लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त सेंटर में 2 से 3 ग्राहक मौजूद थे। सभी बदमाशों ने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें दो बाइक पर पांच बदमाश भागते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पांच बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस में छापेमारी कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
