275101
फातिमा तिराहे पर अवैध कब्जे हटाने को चला प्रशासन का बुलडोजर
Mau, Uttar Pradesh:प्रशासन ने फातिमा तिराहे पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। सड़क किनारे के अतिक्रमण हटाए गए और ठेले वालों को खाली जगह पर दुकानें लगाने को कहा गया। यातायात सुचारू रखने के लिए मुख्य सड़क से अवैध कब्जे हटाए गए। साथ ही, अनधिकृत बैनर और पोस्टर भी हटवाए गए। नगर मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार ने इस कार्रवाई पर बयान दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनौली बॉर्डर पर मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार, एक लेन में खड़े कराने के निर्देश
Maharajganj, Uttar Pradesh:यूपी के महराजगंज जिले में भारतीय-नेपाल सीमा सोनौली पर मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार के कारण आवागमन बाधित हो रहा था। स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद नौतनवा के एसडीएम ने पुलिस बल के साथ हाईवे पर उतरकर सभी मालवाहक ट्रकों को एक लेन में खड़ा करने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ट्रकों की अवैध कटिंग और हाईवे पर अवैध पार्किंग न करने के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। एसडीएम कुंाल ने बताया कि बॉर्डर से सटे सेफ डिस्टेंस पर रूट डायवर्जन किया गया है और यह तय किया गया है कि सभी ट्रक सिंगल लेन में खड़े कराए जाएं ताकि आवागमन सुचारू रूप से बना रहे और जाम की समस्या न हो। ट्रैफिक नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान और फूट पेट्रोलिंग भी जारी है।0
0
Report
स्केट पर 1600 किमी यात्रा: गंगा स्केटर की केदारनाथ पहुंचने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:Moradabad (UP): Devotees undertake Kanwar Yatra on skates carrying Kedarnath temple replica. Visuals show Skater Kanwariya (Devotee). बिहार के छपरा ज़िले के रहने वाले 'गंगा स्केटर' ने 16 तारीख को बिहार से केदारनाथ तक की यात्रा शुरू की है और वे 31 दिनों में वहाँ पहुँचना चाहते हैं। वे सड़क पर स्केटिंग करते हुए यात्रा करेंगे और केदारनाथ मंदिर में चढ़ाने के लिए हरिद्वार से पवित्र जल भी लाएँगे। बिहार से केदारनाथ की दूरी लगभग 1,600 किलोमीटर है। वे यह यात्रा किसी खास मन्नत या इच्छा के कारण नहीं, बल्कि मंदिर जाने की अपनी स्वाभाविक इच्छा से कर रहे हैं।0
0
Report
वैदिक आश्रम पिपराली में वेदों में राष्ट्र रक्षा संगोष्ठी
Sikar, Rajasthan:सीकर के वैदिक आश्रम पिपराली में आयोजित 75 दिवसीय चतुर्वेद परायण महायज्ञ के तहत 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस को वेदों में राष्ट्र रक्षा विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा रहेगे और अध्यक्षता पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती करेंगे। इसकी जानकारी पूर्व सांसद एवं संत स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने मीडिया से रूबरू होते हुए दी। उन्होंने बताया कि वैदिक आश्रम में 19 जुलाई से चारों वेदों के मंत्रों के साथ 75 दिवसीय महायज्ञ चल रहा है, जिसकी पूर्णाहुति 1 अक्टूबर को 75 कुंडीय महायज्ञ के रूप में होगी। प्रत्येक कुंड पर समाज की अलग-अलग जातियों के प्रतिनिधियों को यजमान बनाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि 9 अगस्त को आयोजित संगोष्ठी में "वेदों में राष्ट्र रक्षा और राष्ट्र समृद्धि" विषय पर देश के प्रतिष्ठित विद्वान अपने विचार रखेंगे। इसमें जेएनयू के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार, आचार्य रामकरण शास्त्री, डॉ. प्रियंका आचार्या तथा आचार्य रामगोपाल शास्त्री सहित कई विद्वान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इसी अवसर पर उनके साथ पिछले करीब 20 वर्षों से रह रहे सत्यवीर जी को सन्यास की दीक्षा भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वैदिक परंपरा के अनुसार वैराग्य प्राप्त व्यक्ति सीधे सन्यास आश्रम में प्रवेश कर सकता है। स्वामी सुमेधानंद ने बताया कि महायज्ञ के दौरान नियमित रूप से वेदों पर प्रवचन और चर्चा हो रही है। अंतिम पांच दिनों में विशेष वेद कथा का आयोजन होगा, जबकि 30 अगस्त की रात्रि को भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 1 अक्टूबर को महायज्ञ का समापन होगा, जो उनके 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भी आयोजित किया जा रहा है। राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक है, राजनीतिक नहीं। हालांकि राष्ट्र विषय से जुड़े इस आयोजन में सभी जनप्रतिनिधियों और नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा और उनके आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, आध्यात्मिक जागरण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति श्रद्धा का भाव विकसित करना है。0
0
Report
Advertisement
उधारी के पैसे मांगने पर किराना दुकान में हमला, काउंटर तोड़ा गया और धमकी दी
Baran, Rajasthan:उधारी की सूची दुकान पर लगाने पर विवाद, किराना दुकानदार का काउंटर तोड़ा, मारपीट बारां के मालबमोरी गांव में उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किराना दुकानदार सुरेन्द्र सिंह राजावत ने करीब दो साल से बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले ग्राहकों की सूची अपनी दुकान पर लगा दी। आरोप है कि इसके बाद बकायादार राकेश मीणा और दिलखुश मीणा पुत्र रामदयाल मीणा निवासी मालबमोरी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दुकान का काउंटर तोड़ दिया। आरोप है कि दोनों ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि बाहर निकल, तुझे मारेंगे। पीड़ित दुकानदार सुरेन्द्र सिंह राजावत ने मामले की रिपोर्ट मांगरोल थाने में दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है。 बाईट- सुरेंद्र सिंह राजावत दुकानदार0
0
Report
चंदौली: 8.8 करोड़ में बनेगा नया नगर पालिका भवन, सुविधाओं से लैस
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद डीडीयू नगर के नए कार्यालय भवन के निर्माण का शुक्रवार को ईस्टर्न बाजार स्थित फायर ब्रिगेड के पुराने परिसर में भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। विधायक रमेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर और अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया। करीब 8.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका का वर्तमान भवन काफी पुराना, जर्जर और सीलनयुक्त हो चुका है। जिससे कार्यालय संचालन और महत्वपूर्ण अभिलेखों के संरक्षण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि लंबे समय से नए भवन के निर्माण का प्रयास किया जा रहा था। जिसे मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत स्वीकृति मिल गई है। शासन ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को सौंपी है, जो निर्धारित समयावधि में निर्माण पूरा करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने कहा कि नए भवन के निर्माण से नगरवासियों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। एक वर्ष के भीतर भवन निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि नया कार्यालय भवन ग्राउंड प्लस दो मंजिल का होगा। इसमें आधुनिक कार्यालय कक्ष, लिफ्ट, पर्याप्त पार्किंग, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था तथा दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य का टेंडर पूरा हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर के प्रयासों और नगर विकास विभाग के सहयोग से यह परियोजना स्वीकृत हुई है, जिससे नगरवासियों को आधुनिक एवं बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।0
0
Report
बारिश के साथ आंधी-तूफान से पेड़ गिरे, टीन-टप्पर उड़े, शाहाबाद के आदिवासी क्षेत्र में नुकसान
Baran, Rajasthan:बारिश के साथ आंधी-तूफान का कहर, पेड़ गिरे और टीन-टप्पर उड़े. बारां के शाहाबाद क्षेत्र के आदिवासी अंचल के जखोनी, गणेशपुरा, खैराई, धतुरिया और सेमली फाटक क्षेत्र में शुक्रवार शाम को बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान आया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए, बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए तथा मकानों के टीन-टप्पर उड़ गए। आंधी-तूफान से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि क्षेत्र में कई जगह रिमझिम बारिश का दौर अब भी जारी है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं तेज हवाओं के कारण हुए नुकसान का ग्रामीण आकलन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी हालात पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
आगरा में भीषण बरसात में ऑटो पलटा; पाँच यात्री सुरक्षित बचाए गए
Noida, Uttar Pradesh:थाना अनाथ दौला के अधिकार क्षेत्र में आने वाले नगला बिहारी गाँव में, रामबाग जाने वाली सड़क पर एक ऑटो-रिक्शा नाले में पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही ACP छप्पा, इंस्पेक्टर यम दौला और SO ट्रांसमुना तुरंत मौके पर पहुँचे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने ऑटो-रिक्शा और उसमें सवार पाँच लोगों को सुरक्षित नाले से बाहर निकाला। अच्छी बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। घायलों को इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है और आगे की ज़रूरी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
गौ माता के दर्जे के लिए 221 लीटर जल लेकर कांवड़िए ग्रेटर नोएडा में प्रवेश
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के खैरपुर गुर्जर गांव के रहने वाले मन्नू गुर्जर ने अपने साथियों के साथ 221 लीटर जल के साथ ग्रेटर नोएडा में प्रवेश किया, मन्नू गुर्जर ने 25 मई को हरिद्वार से जल उठाया था और 70 दिनों की कठिन यात्रा के बाद वह शुक्रवार देर रात ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में पहुंचे, जहां ग्रेटर नोएडा पुलिस के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बादलपुर पुलिस ने उन पर फूल बरसाए और माला पहनकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जमकर बम बम भोले और हर हर महादेव का उद्घोष हुआ। इस मौके पर उनके जत्थे में शामिल 50 शिव भक्तों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ग्रेटर नोएडा पुलिस का जमकर आभार जताया। इस दौरान मन्नू गुर्जर ने कहा कि उनकी एक ही इच्छा है कि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए ,जब तक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिलेगा उनकी यह यात्रा चलती रहेगी । वही उनके साथी ने बताया कि वह लोग 22 मई को खैरपुर गुर्जर गांव से हरिद्वार के लिए गए थे और 25 में को हम लोगों के द्वारा गंगाजल से यह 221 लीटर जल उठाया गया। यह हमारे रास्ते पर रिकॉर्ड जल लाया गया है,किसी के द्वारा इतना जल नहीं उठाया गया है, आज हमने गौतम बुद्ध नगर में प्रवेश किया है, जहां हमारी ग्रेटर नोएडा में एंट्री होते ही पुलिस ने हमें बहुत सम्मान दिया है, उन्होंने इसके लिए ग्रेटर नोएडा की पुलिस का भी आभार जताया और कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में हमें प्रशासन का सहयोग मिला है और सीएम योगी आदित्यनाथ का उन्होंने जमकर आभार जाता है और कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कावड़ यात्रियों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है।0
0
Report
बेगूसराय सदर अस्पताल: समिति संतुष्ट, नर्सों की कमी पर सरकार से डेटा मांगा
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने शुक्रवार शाम विधानसभा की शून्य काल समिति के सदस्यों ने अस्पताल का निरीक्षण किया। समिति में विधायक संजय कुमार सिंह, ललित कुमार और बाबूलाल शौर्य शामिल रहे। विधायकों ने अस्पताल के अलग-अलग विभागों का गहन निरीक्षण किया और डॉक्टर, नर्स, तकनीशियन समेत उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों की जानकारी ली। इस दौरान भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही चिकित्सीय सुविधा, साफ-सफाई, रखरखाव और खानपान की व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की गई।शुक्रवार की शाम विधानसभा की शून्य काल समिति के सदस्य अपने काफिले के साथ बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे। समिति में विधायक संजय कुमार सिंह, ललित कुमार और बाबूलाल शौर्य शामिल थे।विधायकों ने सदर अस्पताल के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में तैनात डॉक्टरों, नर्सों और तकनीशियनों की संख्या के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं और संसाधनों की भी जानकारी ली गई।समिति के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनसे इलाज की व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधाओं, साफ-सफाई, रखरखाव और खानपान के बारे में फीडबैक लिया।मीडिया से बातचीत में विधायकों ने बताया कि विधानसभा की दो समितियां शुक्रवार को अलग-अलग जिलों के दौरे पर हैं। एक टीम समस्तीपुर में निरीक्षण कर रही है, जबकि दूसरी टीम बेगूसराय सदर अस्पताल की व्यवस्था का जायजा ले रही है।विधायकों ने कहा कि बेगूसराय सदर अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है और सरकार की ओर से कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हालांकि, आबादी के अनुपात में नर्सों की कमी सामने आई है। समिति ने सिविल सर्जन से डॉक्टर, नर्स और तकनीशियनों समेत अन्य स्टाफ का पूरा आंकड़ा उपलब्ध कराने को कहा है। आंकड़े मिलने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।विधायकों ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या इस बात का संकेत है कि लोगों का भरोसा सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कुछ कमियां जरूर मिली हैं, जिन्हें दूर करने की दिशा में सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी।वहीं, मंझौल रेफरल अस्पताल में मरीज को कथित तौर पर काटा बढ़ने के मामले पर विधायकों ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी घटना हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भी जांच का विषय होगा कि मरीज को किन परिस्थितियों में काटा गया। हालांकि, मरीज की जान बचाने के लिए लाइफ सपोर्ट सिस्टम के तौर पर कुछ आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया की जा सकती है।कुल मिलाकर, विधानसभा की शून्य काल समिति के सदस्य बेगूसराय सदर अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। समिति ने कुछ कमियां चिन्हित की हैं, जिन्हें अपनी रिपोर्ट के माध्यम से सरकार के सामने रखा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
पिपरपाती में अनियंत्रित पिकअप खेत में पलटी, चालक समेत दो लोग सुरक्षित
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती में गुरुवार देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसा गुरुवार रात करीब 12 बजे हुआ। पिकअप में किराने का सामान लदा हुआ था। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक को कोई चोट नहीं आई। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप गोरखपुर से किराने का सामान लेकर कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज जा रही थी। इसी दौरान पिपरपाती के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप खेत में पलट गई।चालक की पहचान कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के साहबगंज निवासी मन्नू खान (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वाहन में उसके साथ सुभाष पुत्र जगदीश कुशवाहा (35 वर्ष) निवासी देवरिया बाबू, रामकोला (कुशीनगर) भी मौजूद थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि किराने का सामान भी बिखर गया।0
0
Report
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर भारी पेड़ गिरा, बारिश से यातायात घंटों बाधित
Dehradun, Uttarakhand:दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर अचानक एक भारी भरकम पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया। दरअसल बारिश की वजह से भारी भरकम पेड़ गिरने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है, जिसके चलते आज टिमली गांव के पास आरक्षित वन क्षेत्र से गुजरते इस मुख्य मार्ग पर यह भारी भरकम पेड़ अचानक गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई राहगीर या वाहन इस पेड़ की चपेट में नहीं आया। खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशीनों के जरिए इस पेड़ के छोटे-छोटे टुकड़े कर इसे मुख्य मार्ग से हटा दिया गया। इस दौरान सड़क पर वाहनों के पहिए कुछ देर के लिए थम गए। वन विभाग की टीम ने मजदूरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद इस भारी भरकम पेड़ को मुख्य मार्ग से हटाने में सफलता हासिल कर ली, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।0
0
Report
वाराणसी में भारी बारिश, शहर के कई हिस्से भीगे
Noida, Uttar Pradesh:रात में बारिश हुई है Varanasi (Uttar Pradesh): Heavy Rain Lashes Parts of the City / Visuals from Sunderpur Area0
0
Report
Advertisement
बारिश-चालित खतरे के बीच मदमहेश्वर धाम यात्रा रोकी, ट्रॉली मरम्मत का निर्णय
Noida, Uttar Pradesh:Rudraprayag (Uttarakhand): Vishal Mishra (District Magistrate, Rudraprayag) announced the suspension of Shri Madhyamaheshwar Dham Yatra due to continuous rainfall, landslides and safety concerns. स्रोत एएनआई और उत्तराखंड पुलिस एक्स. संबंधित इंजीनियरिंग विभाग के अनुरोध पर, ट्रॉली सिस्टम की मरम्मत और रखरखाव की ज़रूरत के कारण श्री मदमहेश्वर धाम की यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. इसके अलावा, असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रॉली को संभावित नुकसान पहुँचाने के मामले की भी जाँच की जा रही है. तीर्थयात्रियों से अनुरोध है कि जब तक ट्रॉली सिस्टम फिर से पूरी तरह चालू नहीं हो जाता, तब तक वे श्री मदमहेश्वर धाम की यात्रा न करें.0
0
Report
नवसारी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर बेहोश महिला, रेलवे पुलिस जांच में जुटी
Navsari, Gujarat:ನವસારી ನವસಾರಿ રેલ્વે સ્ટેશન નજીક મહિલા ટ્રેક પર બેભાન હાલતમાં મળી આવી મુંબઈ અમદાવાદ જતી મેઈન લાઈન ઉપર બની ઘટના ઘટનાની જાણ રેલ્વે પોલીસને થતા તાત્કાલિક રેલ્વે પોલીસનો કાફલો ઘટના પહોંચ્યો મહિલાને 108 મારફતે નવસારી સિવિલ હોસ્પિટલમાં સારવાર અર્થે ખસેડવામાં આવી મહિલાની ઓળખ અને પરિવારજનોની માહિતી મેળવવામાં નવસારી અને રેલવે પોલીસ જોતરાઈ રેલ્વે ટ્રેક પાસે મહિલા કેવી રીતે પહોંચી એ દિશામાં પોલીસે શરૂ કરી તપાસ0
0
Report
कैमूर बॉर्डर पर शराब रैपर मिलने के बाद प्रशासन ने रातों-रात कार्रवाई की
Khajuria Khurd, Bihar:बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन जमीन पर इसकी हकीकत क्या है, यह किसी से छिपा नहीं है। ज़ी मीडिया ने कैमूर जिले के बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित चेकपोस्ट से एक प्रमुख खबर प्रमुखता से दिखाई थी। इस चेकपोस्ट पर जहां उत्पाद विभाग की पुलिस 24 घंटे तैनात रहती है और गाड़ियों की sघन चैकिंग का दावा करती है, वहीं पास की झाड़ियों में भारी मात्रा में शराब के खाली रैपर और चखने के पैकेट बिखरे पड़े मिले थे। ज़ी मीडिया पर इस खबर के प्रसारित होते ही हड़कंप मच गया। खबर दिखाए जाने के बाद उत्पाद विभाग तुरंत हरकत में आया और विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में रातों-रात कदम उठाते हुए मौके से शराब के सभी खाली रैपरों को साफ करवा दिया। कैमूर में एक बार फिर ज़ी मीडिया की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। यह वही बिहार-यूपी बॉर्डर का चेकपोस्ट है जहां दिन-रात पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम तैनात रहती है और दावा किया जाता है कि एक भी अवैध शराब का बोतल बिहार की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकती। लेकिन इसी चेकपोस्ट के ठीक बगल वाली झाड़ियों में दर्जनों शराब के खाली रैपर और चखने के पैकेट फेंके गए थे, जो यह साफ बयान कर रहे थे कि सुरक्षा के कड़े दावों के बीच भी यहां शराब का सेवन किया जा रहा था। ज़ी मीडिया ने जब इस लापरवाही को प्रमुखता से दिखाया, तो प्रशासन में खलबली मच गई। आज जब हम दोबारा ग्राउंड Zero पर पहुँचे, तो तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि झाड़ियों से शराब के सभी खाली रैपर गायब कर दिए गए हैं। हालाँकि, चखने के प्लास्टिक रैपर अब भी वहीं पड़े हुए हैं, लेकिन शराब के रैपरों को रातों-रात हटा दिया गया है। प्रशासन भले ही सबूत मिटाने में जुट गया हो, लेकिन इस घटना ने उत्पाद विभाग की 24 घंटे चलने वाली चेकिंग व्यवस्था और निगरानी के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。0
0
Report
Advertisement
