Mau
बैरमपुर में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हादसा, दो घायल एक की गई जान
Bairampur, Uttar Pradesh:बैरमपुर क्षेत्र के दोहरीधाट थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग घायल हो गए और एक की जान चली गई है। घायलों में बच्चा और एक महिला शामिल है जिसमे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वे अब गंभीर स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केसी त्यागी: हिंसक बदलाव लोकतंत्र के खिलाफ, बहस ही रास्ता
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: RLD नेता केसी त्यागी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "मैं व्यक्तिगत आलोचनाओं को ज्यादा तरजीह नहीं देता हूँ। RSS वाले अपना काम करते रहें और राहुल गांधी अपने राजनीतिक पार्टी को मजबूत करते रहें। इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप से कोई हल नहीं निकलता है।" भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में जनतांत्रिक तरीके से सरकार बदलने के तमाम मौके पहले से मौजूद हैं लेकिन बांग्लादेश और नेपाल की तर्ज पर हिंसक तरीके से सरकार बदले जाने को अराजकता और मैं अनैतिक कार्य मानता हूं। यह गांधीवाद के भी खिलाफ है"0
0
Report
रांची में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर प्रशासनिक सुरक्षा, भाईचारे की तस्वीर
Ranchi, Jharkhand:रांची के बड़ा तालाब स्थित युवा दस्ता के मंच पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एसडीएम, एडीएम समेत कांग्रेस नेता शमशेर आलम पहुंचे। विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा है। वहीं, रांची में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिल रही है। युवा दस्ता के साथ मिलकर कई मुस्लिम संगठन और स्थानीय लोग विसर्जन के दौरान व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। यह नजारा रांची की सांप्रदायिक सद्भावना और एकता का संदेश दे रहा है। बड़ा तालाब स्थित युवा दस्ता के मंच पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विसर्जन की व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे आयोजन की निगरानी की जा रही है।0
0
Report
डिंडोरी के मोहतरा स्कूल में शराबी शिक्षक के कारण पढ़ाई प्रभावित—निलंबन
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के मोहतरा संदीपनी विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां शिक्षक दशरथ लाल झरिया पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि शिक्षक को कक्षा में पढ़ाने के बजाय स्कूल के गेट पर ड्यूटी दी जा रही थी। मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। सवाल यह है कि जब बच्चों का भविष्य गढ़ने वाले शिक्षक की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठने लगें, तो शिक्षा की गुणवत्ता कैसे सुधरेगी?0
0
Report
Advertisement
कटनी में कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे पर बाइक रैली और पुतला दहन किया
Katni, Madhya Pradesh:वोट चोरी के खिलाफ कटनी में कांग्रेस का जोरदार हल्ला बोल, विशाल बाइक रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन एंकर लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कटनी के कार्यकर्ताओं ने आज कटनी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल बाइक रैली निकालकर जनता के बीच लोकतंत्र बचाने का संदेश दिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग बुलंद की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि वोट चोरी केवल किसी राजनीतिक दल के साथ अन्याय नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और करोड़ों मतदाताओं के अधिकारों पर सीधा सवाल है। लोकतंत्र में सरकार जनता के वोट से बनती है, किसी भी तरह की कथित धांधली से नहीं। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह हर मतदाता के विश्वास की रक्षा करे और उठ रहे सवालों का निष्पक्ष जवाब दे। कांग्रेस पार्टी जनता के मताधिकार पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं करेगी। जब तक चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक कांग्रेस की आवाज सड़क से सदन तक गूंजती रहेगी बाइट अमित शुक्ला जिला कांग्रेस अध्यक्ष0
0
Report
मंडला में नदी में नहाते समय दादा और पांच साल की पोती डूबकर मौत
Mandla, Madhya Pradesh:2110ZMP_MANDLA_HADSA_R एंकर — मंडला से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां नदी में नहाने गए दादा और उनकी महज पांच साल की मासूम पोती की डूबने से मौत हो गई। घर से महज 200 मीटर दूर नदी में नहाते वक्त दोनों गहरे पानी में चले गए और फिर बाहर नहीं निकल सके। हादसे के वक्त नदी में कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था। बच्चों से मिली सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है वीओ - मासूम पोती के साथ नदी में नहाने गए दादा को क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। मंडला में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जानकारी के मुताबिक, सुरंगदेवरी गांव के निवासी पिल्लू लाल उइके आज सुबह करीब 10 बजे अपनी पांच वर्षीय नातिन मानशी के साथ घर से लगभग 200 मीटर दूर नदी में नहाने गए थे। नहाते वक्त दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त नदी में कोई भी बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था। वहां मौजूद कुछ बच्चों ने दादा और पोती के डूबने की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और इलाके में मातम पसर गया वीओ - इस हादसे से जुड़ी एक अहम बात यह भी सामने आई है कि नदी का पानी पिछली गर्मी में सूख गया था। इसके बाद एक व्यक्ति द्वारा सिंचाई के लिए जेसीबी मशीन से नदी के हिस्से में गहरी खुदाई कराई गई थी। आशंका है कि इसी गहरे हिस्से में नहाते समय दोनों डूब गए। हालांकि, हादसे के सटीक घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी एंकर - एक छोटी-सी लापरवाही या पानी की गहराई का अंदाजा न होना किस तरह पूरे परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे सकता है, यह हादसा उसकी बेहद दुखद मिसाल है। पांच साल की मासूम मानशी और उसके दादा की मौत से गांव में शोक की लहर है।0
0
Report
सोलन मंडी में प्याज के दाम दिवाली तक तेज़ी की संभावना
Solan, Himachal Pradesh:सोलन सब्जी मंडी में प्याज की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के चलते प्याज के भाव में उछाल आया है। मंडी में बढ़िया गुणवत्ता का प्याज 46 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि पिछले दिनों इसके दाम 43 से 44 रुपये प्रति किलो के बीच थे। इस तरह प्याज की कीमतों में करीब दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। सोलन सब्जी मंडी के कारोबारी बंटी के अनुसार, प्याज की विभिन्न गुणवत्ता के हिसाब से अलग-अलग भाव चल रहे हैं। बढ़िया गुणवत्ता का प्याज 46 रुपये प्रति كيلو बिक रहा है। वहीं, मोटे प्याज के दाम आने वाले दिनों में 48 से 49 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा चोपड़ा यानी बिना छिलके वाले प्याज के भाव 38 से 40 रुपये प्रति किलो हैं। गोली और हल्की गुणवत्ता का प्याज 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध है। इन दिनों मंडी में प्याज की आवक मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के रतलाम से हो रही है। फिलहाल पुणे और नासिक से प्याज की आपूर्ति नहीं आ रही है। वहीं, राजस्थान के अलवर से नई फसल की आवक दिवाली के बाद शुरू होने की संभावना है। ऐसे में आगामी दिनों में बाजार में उपलब्ध प्याज की मात्रा और आपूर्ति की स्थिति कीमतों को प्रभावित कर सकती है। कारोबारी के मुताबिक, त्योहारी सीजन में प्याज की मांग बढ़ने और उपलब्ध माल की कमी के कारण दिवाली तक कीमतों में तेजी बनी रह सकती है। आने वाले दिनों में प्याज के भाव में एक से दो रुपये प्रति किलो की अतिरिक्त बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई जा रही है। प्याज के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं के रसोई बजट पर असर पड़ सकता है। हालांकि, आगामी दिनों में कीमतों का रुख नई फसल की आवक और बाजार में आपूर्ति पर निर्भर करेगा。0
0
Report
Advertisement
नवी मुंबई के घणसोली में महिला जिम पार्टनर को धमकी देकर 38 लाख ऐंठने वाला जिम चालाक गिरफ्तार
Navi Mumbai, Maharashtra:घणसोलीतील महिला जिम पार्टनरचे आक्षेपार्ह व्हिडिओ प्रसारित करण्याची धमकी देऊन तिच्याकडून 38 लाख रुपये उकळल्याचा धक्कादायक प्रकार उघडकीस आला. रबाळे पोलीसांनी जिम चालक विवेक पाटील याला अटक केलीय. आरोपी आणि पीडित महिला 2021 पासून ओळखत होते आणि ते दोघे जिममध्ये व्यावसायिक भागीदार होते. या संबंधांचा फायदा घेऊन आरोपीने तिच्या सोबत शारीरिक संबंध प्रस्थापित केले आणि ते करत असताना आक्षेपार्ह व्हिडिओ काढले. काही दिवसांनी त्या व्हिडिओचा आधार घेऊन आरोपीने पीडित महिलेला धमकावून 38 लाख रुपये उकळले आहेत. परंतु वारंवार पैसे मागणी केल्याने पीडितेने रबाळे पोलीस ठाण्यात तक्रार दिली. रबाळे पोलीसांनी आरोपीला अटक केली असून न्यायालयाने त्याला दोन दिवसांची पोलीस कोठडी दिली आहे. अधिक तपास रबाळे पोलीस करत आहेत.0
0
Report
चंडीगढ़ के होटल में दीपक मित्तल की मौत: मार्कफेड से जुड़े कारोबारी
Raipur, Chhattisgarh:चंडीगढ़ के होटल के कमरे में मृत पाए गए राइस कारोबारी दीपक मित्तल मार्कफेड से जुड़े चना, राशन सप्लाई के बड़े कारोबारी थे, इनके रायपुर और आसपास में राइस मिल्स हैं. जानकारी के मुताबिक इनके परिवार के सदस्य सुबह ही चंडीगढ़ रवाना हो चुके हैं....0
0
Report
ओपी राजभर अखिलेश यादव के सनातन बयान पर पलटवार, Rae Bareli में Azam Khan चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): ओ.पी. राजभर (UP MINISTER) अखिलेश यादव के बयान पर कहा, अखिलेश यादव जिस आस्था की बात कर रहे हैं, उनके प्रवक्ता राजकुमार भारती, जो व्यक्ति अभद्र टिप्पणी करता है, जो सनातन के खिलाफ बोलता है, उसे बुलाकर अखिलेश यादव सम्मानित करते हैं। यही है उनका सनातन? यही है सम्मान? सत्ता से बेदखल होने को लेकर वे कुछ भी अनरगल बयानबाजी करते हैं...\n\nलखनऊ - उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, अखिलेश यादव जिस आस्था की बात कर रहे हैं, उनके प्रवक्ता राजकुमार भारती, जो व्यक्ति अभद्र टिप्पणी करता है, जो सनातन के खिलाफ बोलता है, उसे बुलाकर अखिलेश यादव सम्मानित करते हैं। यही है उनका सनातन? यही है सम्मान? सत्ता से बेदखल होने को लेकर वे कुछ भी अनरगल बयानबाजी करते हैं...0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव में जातिगत लहर, बड़े जाति के प्रत्याशी जीत-हार तय कर रहे
Jaipur, Rajasthan:पंचायत राज चुनाव में जातिवाद की लहर खूब चल रही है. पंच सरपंचों से लेकर पंचायत समिति और जिला परिषद में जातियाँ अपने स्वजाति उम्मीदवारों के पीछे लामबंद हो रही हैं. जिन गांवों में जिस जाति का बोलबाला है, उसके उम्मीदवारों की तादाद भी ज्यादा है, ऐसे में कम संख्या वाली जातियों के प्रत्याशियों ने कई जगह बड़ी जातियों वाले प्रत्याशी के समीकरण बिगाड़ दिये हैं. गांवों में पंच सरपंच के चुनाव का हर तरफ शोर है. उम्मीदवारों का रोड शो गांव की गलियों से लेकर ढाणियों की पगडंडियों तक पहुंच रहा है. उम्मीेदवार शक्ति प्रदर्शन कर खुद को जीत की रेस में बनाये रखने की जद्दोजहद कर रहे हैं. जयपुर के मुंडिया रामसर गांव में एक प्रत्याशी का रोड शो निकल रहा है. डीजे की धुन है, तो दूसरी तरफ युवाओं के थिरकते कदम. लाउडस्पीकर के शोर के बीच असली मुददा गौण है; जातिवाद ही असली मुददा है. गांव में जाट यादव ब्राह्मण चारण उम्मीदवार मैदान में हैं. जाट प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा है, इसलिए दूसरी जातियों के मतदाता यहां किंगमेकर की भूमिका में हैं. वोट से पहले मतदाता उम्मीदवार की जाति ही पूछ रहे हैं. गांव में विकास का मुद्दा गायब है; मतदाताओं में जाति प्रेम हर जगह नजर आ रहा है. कई जगह उम्मीदवार का दूसरी जातियों से जुड़ाव और मजबूत नेटवर्क जाति बंधन भी तोड़ रहा है. जिन जातियों का गांवों में दबदबा है, उनके प्रत्याशियों की तादाद भी अच्छी खासी है; ऐसे में बड़ी जातियों के वोटर भ्रम की स्थिति में हैं कि किसे गले लगायें और किससे किनारा करें. माहौल किसके पक्ष में बन रहा है, इसी बात पर पैनी नजर रखी जा रही है. बड़ी जाति के साथ दूसरी जातियों के वोटर जिस उम्मीदवार ने साध लिये, उसकी जीत पक्की मानी जा रही है; इसलिए दिखावे के तौर पर ही सही चुनाव प्रचार के दौरान हर जाति के लोगों को साथ रखा जा रहा है, ताकि संदेश यही जाये कि ये उम्मीदवार छत्तीस कौम का चहेता है. जात ही पूछो प्रत्याशी की. चुनावी शोर में जाति का दबदबा हर जगह दिखाई पड़ रहा है, पर वर्चस्व की लड़ाई बड़ी जातियों में आपसी टकराव का कारण भी बन रही है. हालात ये हैं कि चुनावी जंग जातियों से लेकर गोत्रों तक पर जा पहुंची है. ऐसे में कई जगह गांवों में भाईचारा दांव पर है; चुनावों में उभरी कटुता गांव के शांति सदभाव को नजर न लगा दे, इसका सभी को ध्यान रखना होगा.0
0
Report
प्रतापगढ़ की सड़क पर तेज रफ्तार से कई परिवारों की खुशियां मातम में बदलीं
Varanasi, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में सड़क पर दौड़ती तेज रफ्तार ने ऐसा कहर बरपाया कि एक पल में कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। अब देखना होगा कि पुलिस फरार डंपर चालक को कब तक पकड़ती है।0
0
Report
ग्वालियर दही मंडी में पार्सल के बहाने 59 वर्षीय महिला से सोने-चांदी लूट
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के दही मंडी इलाके में तीन अज्ञात बदमाशों ने 59 वर्षीय महिला को पार्सल में 2 से 3 लाख रुपये होने का झांसा देकर woman को बातों में उलझाकर उसके सोने-चांदी के जेवर उतरवा लिए और उनकी जगह कागजों की गड्डी थमाकर फरार हो गए। घर पहुँचने पर जब महिला ने गड्डी खोली, तब उसके साथ हुई ठगी का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़िता ने अपने बेटे के साथ थाने पहुँचकर मामला दर्ज कराया। दरअसल दही मंडी में हकीम मस्जिद के पास रहने वाली 59 वर्षीय बारिशी बेगम 19 अक्टूबर की सुबह करीब 10:45 बजे वह अपने घर से नई सड़क स्थित बेटे चांद कुरैशी के घर जा रही थीं। रास्ते में राठौर नाश्ते वाले के आगे उन्हें एक अज्ञात युवक मिला। युवक ने पार्सल डिलीवर करने की बात कहते हुए उनसे पता पूछा. इसी दौरान दो अज्ञात महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। तीनों ने मिलकर महिला को अपनी बातों में ऐसा उलझाया कि पार्सल में 2 से 3 लाख रुपये होने की बात कहकर उन्हें उसमें से कुछ हिस्सा देने का लालच देने लगे। आरोपी बातचीत करते हुए महिला को दानाओली स्थित जैन मंदिर के पास ले गए। वहाँ उन्होंने एक काले कपड़े में सिली हुई गड्डी थमा दी और दावा किया कि इसमें पूरे रुपये हैं। बदमाशों के झांसे में आकर महिला ने अपने गले से सोने का पेंडल और 10 सोने के मोतियों वाली माला, सोने के कान के टॉप्स और दोनों हाथों की चांदी की छह चूड़ियां उतारकर उनके हवाले कर दीं। जेवर लेते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद जब महिला अपने घर पहुंची और काले कपड़े में बंधी गड्डी खोलकर देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गड्डी के अंदर रुपयों की जगह सिर्फ कोरे कागज रखे हुए थे। ठगी का अहसास होते ही उन्होंने तुरंत अपने बेटे को पूरी बात बताई। इसके बाद मां-बेटे थाने पहुंचे और अज्ञात ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में एडिशनल एसपी जयराज कुबेर का कहना है कि अज्ञात ठगों ने एक बुजुर्ग महिला के जेवर उतरवाकर ठगी की है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, होटल रजिस्टर में नाम बदला
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने किशोरी को प्यार के जाल में फंसाकर तीन बार होटल बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। होटल के रजिस्टर में पीड़िता की जगह दूसरी लड़की का नाम दर्ज कराने का भी आरोप है। जनकगंज पुलिस ने आरोपी विकल्प शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राज बब्बर बोले कानून-व्यवस्था पर चिंता
Noida, Uttar Pradesh:RAJ BABBAR (ACTOR) ON TIGER SHROFF FIRING INCIDENT गुरुग्राम (हरियाणा): टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग घटना पर अभिनेता राज बब्बर ने कहा, "बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है। महाराष्ट्र में जो माहौल 1980-1990 के बीच में था वो फिर दोबारा से आ रहा है कांग्रेस की सरकार में कम से कम ये माहौल खत्म कर दिया था। लेकिन वैसा माहौल फिर से आज हो रहा है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरा मित्र जैकी श्रॉफ हैं उनके बेटे के साथ जो हादसा हुआ है उससे तो भगवान ने बचाया और ईश्वर न करे इस घटना में उसे कुछ हो गया होता। पहले रोहित शेट्टी के साथ हुआ और सलमान खान के साथ हुआ तो ये बस बोलना कि हम सुरक्षा दे रहे हैं आपको सुरक्षा देने के बजाया पूरे शहर और महाराष्ट्र को सुरक्षा देना चाहिए। आपके पास तमाम एजेंसियां तो हैं आप कहां फेल हो रहे हो। जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां पर कानून-व्यवस्था खत्म हो गया है।"0
0
Report
बीकानेर: नसीम बानो की हार पर मेघवाल बोले, पार्टी से दगाबाजी चुभ रही है
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर उप महापौर चुनाव में नसीम बानो की हार पर पहली बार खुलकर बोले शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल मेघवाल बोले-नसीम बानो की हार मेरे सीने में सुई की तरह चुभ रही है, अपने ही लोगों ने पार्टी के साथ की दगाबाजी 42 में से 4 लोगों पर पार्टी के साथ दगा करने का आरोप, बोले-समुदाय ने साथ दिया तो आपको भी साथ देना चाहिए था निकाय चुनाव से अब तक हुई अवांछनीय टिप्पणियों पर जताई नाराजगी, कहा-ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए थीं मामला सीपी जोशी की कमेटी के पास, मेघवाल बोले-कमेटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी नसीम बानो को उनका हक दिलाने का भरोसा दिलाया, बोले-आप विश्वास रखें, न्याय जरूर होगा0
0
Report
Advertisement
