281403
Varanasi- ग्रामीणों ने काठिया बाबा का किया भव्य स्वागत
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोसीकला के निकटवर्ती गांव वर्चावली के लोगों ने सीताराम मंदिर के महंत काठिया बाबा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सारे नगर में डीजे वेंडवाजों की धुनों पर ग्रामीण नाचते हुए निकले । उन्होंने काठिया बाबा का फूल माला व दुपट्टा पहन कर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं काठिया बाबा ने सभी ग्रामीणों को धन्यवाद दिया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यमुनानगर अनाज मंडी में बिजली कटौती से धान चोरी, किसानों को भारी नुकसान
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते यमुनानगर अनाज मंडी में रात 10:00 बजे से लाइट बंद होने के बाद सारी व्यवस्था ठप्प हो गई है। मंडी में पीने के पानी की दिक्कत आई है, गेट पास को लेकर दिक्कत आ चुकी है, कैंटीन में पानी उपलब्ध नहीं हो रहा। इसी बीच देर रात मंडी में बिजली न होने से धान चोरी हो गई। किसाननों का कहना है कि जब बिजली कर्मचारियों की हड़ताल थी तो प्रशासन को इसकी पहले से व्यवस्था करनी चाहिए थी, जो नहीं की गई। धान उत्पादक किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।0
0
Report
सिद्धार्थनगर में खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सुरक्षा-तयारी पूरी
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर में खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। कल होने वाले मतदान के लिए जिले के 2787 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए 21 पोलिंग पार्टियाँ रवाना हो रही हैं। जिले में कुल आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान सम्पन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियाँ वापस लौटेंगी और मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखपुर भेजा जाएगा। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।0
0
Report
सिरसा के रोडवेज कर्मी चक्का जाम: गिरफ्तारी तक जारी रहेगा आंदोलन
Sirsa, Haryana:रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम. बस स्टेंड परिसर में शरारती तत्वों ने प्रधान पर हमला. बस स्टेंड परिसर में हमले का सीसीटीवी भी आया सामने. गांव कुसुम्बी व साहुवाला रोड पर चलने वाली बस के स्टाफ से भी शरारती तत्वों ने धक्का-मुक्की की. एक के बाद एक लगातार हो रही घटनाओं के विरोध में चक्का जाम. बस स्टेंड परिसर के दोनों द्वार रोडवेज कर्मियों ने बंद कर दिये. धरने पर बैठ पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी. पुलिस को शिकायतें देने के बावजूद नहीं हो रही आरोपियों की गिरफ्तारी. धरनारत कर्मचारियों ने डेढ़ दर्जन हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही. सदर थाना, बस स्टैंड चौकी पुलिस व डीएसपी सिरसा पहुंचे. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए समय मांगा गया. रोडवेज कर्मचारी नेता पृथ्वी चाहर व चमन लाल स्वामी ने मांगें रखीं. गिरफ्तारी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना, 37 केंद्रों पर 46 हजार मतदाता
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग एमएलसी चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों हुई रवाना, शिक्षक और स्नातक MLC का कल होना है चुनाव, 67 पोलिंग पार्टियाँ नौरंगीलाल इंटर कॉलेज से हुई रवाना, अलीगढ़ जनपद में 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, दोनों चुनाव में 45 से 46 हजार मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग, जिला प्रशासन द्वारा चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, 23 तारीख को 8:00 बजे से 4:00 तक होगा मतदान, SSP नीरज जादौन ने कहा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद, चुनाव से संबंधित पुलिस प्रशासन को दी जा चुकी है ट्रेनिंग, 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट और जनरल मजिस्ट्रेट की की गई है तैनाती, अलीगढ़ के जिलाधिकारी अविनाश कुमार और SSP नीरज कुमार जादौन ने दीजानकारी。0
0
Report
हथुनिया थाना क्षेत्र के रजौरा गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से जगदीश गायरी की मौत
Pratapgarh, Rajasthan:हथुनिया थाना क्षेत्र के रजौरा गांव निवासी 35 वर्षीय जगदीश गायरी ने विषाक्त पदार्थ के सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम विषाक्त पदार्थ का सेवन किया गया था। सूचना मिलने पर हथुनिया थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुँची। मृतक के चाचा दलीचंद गायरी ने अस्पताल की मोर्चरी में रिपोर्ट दी। हथुनिया थाने के निर्मल भगोरा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
पंचायतीराज चुनाव 2026: डूंगरपुर में पहले चरण में 29% मतदान, सीमलवाड़ा में लंबी कतारें
Dungarpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव 2026, 596 बूथों पर मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 29.15% वोटिंग; सीमलवाड़ा में लंबी कतारें, जेन जी में जबरदस्त उत्साह जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। जिले की 7 पंचायत समितियों—झोथरी, सीमलवाड़ा, भंडारी, चिखली, गलियाकोट, सागवाड़ा और पाडवा—के 596 बूथों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय निर्वाचन विभाग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक जिले में औसतन 29.15% मतदान दर्ज किया गया है। झोथरी पंचायत समिति में 26.57%, सीमलवाड़ा में 29.90%, भंडारी में 30.56%, चिखली में 34.98%, गलियाकोट में 31.83%, सागवाड़ा में 22.72% और पाडवा में 27.49% मतदान दर्ज किया गया है। इधर दिन चढ़ने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। गांवों की मूलभूत सुविधाओं, सड़क, पानी, बिजली और स्थानीय विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए मतदाता लोकतंत्र में अपनी हिस्सेदारी निभा रहे हैं। पहली बार मताधिकार का प्रयोग कर रहे युवा मतदाताओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है। युवा अपने गांव और पंचायत की तस्वीर बदलने के विजन के साथ वोट डाल रहे हैं। बुजुर्ग और महिला मतदाता भी पीछे नहीं हैं। कई बूथों पर बुजुर्गों को परिजनों के सहारे तो वहीं महिलाएं पारंपरिक परिधानों में समूहों में मतदान करने पहुंच रही हैं। सीमलवाड़ा में धीमी गति से कतारें, जमीन पर बैठकर इंतजार कर रहे मतदाता सीमलवाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया काफी धीमी देखी जा रही है। भादर, सूजा तलाई, खार समेत कई ग्रामीण बूथों पर धीमी गति के कारण मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। कतारों में लगे मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए जमीन पर ही बैठकर प्रतीक्षा करते दिखाई दिए। जिले के सभी 596 बूथों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
एक्सप्रेसवे पर अन्नपूर्णा रसोईयां: यात्रियों को सस्ती भोजन सुविधा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को रियायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत एक्सप्रेसवे पर स्थित रेस्ट एरिया में श्री अन्नपूर्णा रसोइयां (ग्रामीण) खोलने की संभावना तलाशी जा रही है। इस संबंध में पंचायती राज विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र लिखकर प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश मे एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर दिशा-निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सरकार की ओर से यह पहल की गई है, ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को उचित दरों पर भोजन मिल सके और उन्हें सुविधाजनक ठहराव की सुविधा भी उपलब्ध हो। पंचायती राज विभाग के संयुक्त शासन सचिव ओर से लिखे गए पत्र के अनुसार, एनएचएआई एक्सप्रेसवे पर स्थित रेस्ट एरिया में श्री अन्नपूर्णा रसोइयां खोलने की संभावनाओं का परीक्षण करेगा। इसके बाद इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर पंचायती राज विभाग को भेजा जाएगा। प्रस्ताव के परीक्षण और आगे की प्रक्रिया के आधार पर रसोइयां खोलने की दिशा में कदम उठाए जा सकेंगे। एक एक्सप्रेसवे पर खुलेंगी श्री अन्नपूर्णा रसोइयां, रियायती दरों पर मिलेगा खाना। पंचायती राज विभाग ने एनएचएआई को लिखा पत्र, रेस्ट एरिया में रसोई खोलने की संभावना का होगा परीक्षण, सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सस्ती दरों पर खाना उपलब्ध कराने की पहल, मुख्य सचिव के निर्देश के बाद पंचायती राज विभाग ने NHAI को लिखा पत्र, रेस्ट एरिया में महंगे खाने से मिलेगी राहत, यात्रियों को सस्ते दामों पर मिलेगा भरपेट भोजन0
0
Report
एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में श्री अन्नपूर्णा रसोइयां से सस्ते भोजन की संभावना शुरू
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर एक्सप्रेसवे पर खुलेंगी श्री अन्नपूर्णा रसोइयां, रियायती दरों पर मिलेगा खाना पंचायती राज विभाग ने एनएचएआई को लिखा पत्र, रेस्ट एरिया में रसोई खोलने की संभावना का होगा परीक्षण, सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सस्ती दरों पर खाना उपलब्ध कराने की पहल, मुख्य सचिव के निर्देश के बाद पंचायती राज विभाग ने NHAI को लिखा पत्र, रेस्ट एरिया में महंगे खाने से मिलेगी राहत, यात्रियों को सस्ते दामों पर मिलेगा भरपेट भोजन0
0
Report
भिवंडी में दो-ढाई महीने से बारिश नहीं, किसान नुकसान भरपाई के लिए आंदोलन की चेतावनी
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील करपलेल्या भातपिकांचे पंचनामे करा - नुकसान भरपाई न मिळाल्यास शेतकऱ्यांचा आंदोलन्ांचा इशारा - २ अडीच महिने पाऊस नाही - उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्यावर दुर्लक्षाचा आरोप ठाणे जिल्ह्यातील भिवंडी तालुक्यात मागील दोन ते अडीच महिन्यांपासून पावसाने दडी मारल्याने जमिनीतील ओलावा कमी झाला असून शेतजमीन कोरडी पडून भातपिके करपली आहेत. त्यामुळे शेतकऱ्यांना मोठा आर्थिक फटका बसण्याची शक्यता आहे. या पार्श्वभूमीवर संबंधित प्रशासनाने भातपिकांचे तातडीने पंचनामे करून नुकसानभरपाई मिळावी, अशी मागणी शेतकऱ्यांकडून होत असून तसे न झाल्यास प्रशासनाविरोधात आंदोलन करण्याचा इशाराही शेतकऱ्यांच्या वतीने देण्यात आला आहे. भिवंडी तालुक्यातील शेती संकटात सापडली आहे. मागील दोन ते अडीच महिन्यांपासून भिवंडीत पाऊस झालेला नाही. त्यामुळे जमिनीतील ओलावा संपला असून शेतजमीन पूर्णपणे कोरडी पडली आहे. हातातोंडाशी आलेले भातपीक पाण्याअभावी पूर्णपणे करपून गेले आहे. यामुळे बळीराजा हवालदिल झाला असून त्याला आर्थिक फटका बसण्याची भीती निर्माण झाली आहे. याकडे ठाणे जिल्ह्याचे पालकमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांचे पूर्णपणे दुर्लक्ष होत असल्याचा आरोप शेतकऱ्यांनी केला आहे. माजी केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील तसेच विद्यमान आमदार शांताराम मोरे यांनी मुख्यमंत्री यांना निवेदन दिले आहे की, भिवंडी तालुका दुष्काळ म्हणून घोषित करण्यात यावा. त्यामुळे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी तातडीने भातपिकाचे पंचनामे करून ठाणे जिल्ह्यात कोरडा दुष्काळ जाहीर करून शेतकऱ्यांना नुकसान भरपाई द्यावी, अशी मागणी होत आहे. शासनाने आम्हाला भरीव रक्कमेची मदत द्यावी, अन्यथा आम्ही रस्त्यावर उतरून मोठे आंदोलन करू, असा थेट इशारा शेतकऱ्यांनी प्रशासनाला दिला आहे. एकंदरीत, भिवंडी तालुक्यातील शेतकऱ्यांवर दुबार संकट ओढावले आहे. पावसाअभावी भातपीक करपल्याने शेतकरी आर्थिक अडचणीत सापडला आहे. आता प्रशासन तातडीने पंचनामे करून नुकसान भरपाई देते का, की शेतकऱ्यांना रस्त्यावर उतरावे लागते, हे पाहणे महत्त्वाचे ठरणार आहे.0
0
Report
Advertisement
महराजगंज में शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी, 11 केंद्र तय
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महाराजगंज कल होने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा जिसमे महराजगंज में कुल 3572 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे । निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट से लेकर पुलिस प्रशासन तक को अलर्ट कर दिया गया है। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र क्षेत्र पंचायत कार्यालयों में स्थापित किए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग पार्टियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने के साथ ब्रीफिंग भी पूरी कर ली गई है। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट से रवाना की जाएंगी। वहीं मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सभी केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है जिससे चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके ।0
0
Report
राष्ट्रपति ने 200 रुपये के स्मारक सिक्के का अनावरण किया, सिंधी समाज खुशी
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी हुआ विशेष सिक्का माता हासी देवी जी की 200वीं जयंती पर भारत सरकार की पहल लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में राष्ट्रपति ने किया सिक्के का अनावरण राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे मौजूद स्मारक सिक्के पर अंकित है पूज्य माता हासी देवी जी की छवि सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक और गौरव का अवसर देश-विदेश में रहने वाले सिंधी समाज में खुशी की लहर0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर में GRAP-1 लागू; AQI 250 के पार, प्रदूषण नियंत्रण के संकेत
New Delhi, Delhi:दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने दस्तक दे दी है। राजधानी की हवा खराब होने लगी है और एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 250 के पार पहुंच गया है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ख़राब श्रेणी में पहुँच गया है बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट यानी CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के पहले चरण, GRAP-1 को लागू कर दिया है। ग्रैप के तहत प्रदूषण पर काबू पाने के लिए अलग-अलग चरणों में पाबंदियां और एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। पहले चरण में सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव, धूल पर नियंत्रण, निर्माण स्थलों की निगरानी और प्रदूषण फैलाने वाले कारकों पर कार्रवाई की जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में स्नातक MLC चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कल
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग एमएलसी चुनाव के लिए मैनपुरी में तैयारियां पूर्ण स्नातक एमएलसी चुनावी के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना DM और SP की देखरेख में पोलिंग पार्टियां हुई रवाना DM और SP ने भारी पुलिसबल और प्रशासन के साथ देखी व्यवस्थाएं स्नातक एमएलसी के चुनाव के लिए कल होगी वोटिंग जिले में 25 बूथों पर होगा एमएलसी के लिए मतदान - डीएम 9 शिक्षक और 12 स्नातक के लिए बनाये गए मतदेय स्थल - DM मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टी की जा रही रवाना - डीएम जिले में कई सैक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती - डीएम पाँच बसों से पोलिंग पार्टी की जा रही है रवाना - DM चप्पे चप्पे पर प्रशासन की रहेगी नज़र - डीएम CCTV की नजर में पूर्ण कराई जायेगी चुनावी प्रक्रिया - DM स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हम लोग कटिवद्ध - DM0
0
Report
मेरठ: सौरभ हत्याकांड में नया अपडेट, मुस्कान-साहिल ने हाई कोर्ट में अपील दायर
मेरठ सौरभ हत्याकांड प्रकरण में बड़ा अपडेट आरोपी मुस्कान और साहिल ने खट खटाया हाई कोर्ट का दरवाजा निजी वकील के जरिए मुस्कान और साहिल ने हाई कोर्ट में अपील दायर की दोनों बेटियों का हवाला देकर राहत पाने की तैयारी में नीला ड्रम किलर मुस्कान जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा नें क्रूरतम हत्याकांड के लिए दोनों को सुनाई थी मृत्युदंड की सजा0
0
Report
दीपावली से पहले प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में सोयाबीन-मक्का की बंपर आवक
Pratapgarh, Rajasthan:दीपावली से पहले अपनी उपज बेचने के लिए किसान बड़ी संख्या में प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी पहुंच रहे हैं। लगातार चार दिन के अवकाश के बाद मंडी खुलने पर बुधवार और गुरुवार को जिंसों की बंपर आवक हुई। गुरुवार सुबह से ही मंडी के बाहर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई, जो दोपहर बाद तक जारी रही। मंडी गेट के बाहर दोनों ओर सड़क पर करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं। मंडी खुलते ही सोयाबीन, मक्का, मेथी, अलसी, लहसुन, प्याज सहित अन्य जिंसों की बंपर आवक हुई, जिनमें सोयाबीन और मक्का की आवक सबसे ज्यादा रही। बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, जिससे मंडी प्रशासन को व्यवस्था बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दीपावली का पर्व नजदीक होने से किसान त्योहार से पहले अपनी फसल बेचने की जल्दी में नजर आए। मंडी में पिछले चार दिनों से लगातार अवकाश था। अवकाश के बाद कल और आज मंडी खुली तो किसानों की उपज एक साथ पहुंच गई, जिससे मंडी परिसर और उसके बाहर भारी भीड़ दिखाई दी। मंडी सचिव संतोष मोदी ने बताया कि आज भी जिंसों की बंपर आवक रही। आवक को देखते हुए व्यापारियों को नीलामी के बाद तुरंत माल उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मंडी में भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने। उन्होंने किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। ट्रैफिक प्रबंधन को भी चुस्त-दुरुस्त किया गया। मंडी प्रशासन का कहना है कि अभी आगे भी बड़ी मात्रा में जिंसों की आवक बनी रहेगी, इसलिए व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी उपज को व्यवस्थित ढंग से लाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
