मथुरा-वृंदावन में श्रावणी पूर्णिमा पर उमाभारती ने की पूजा, हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक
Mathura, Uttar Pradesh:श्रावण मास के अंतिम सोमवार और श्रावणी पूर्णिमा पर्व पर मथुरा के प्राचीन श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर हजारों भक्तों ने "हर हर महादेव" के उद्घोष के साथ भगवान गोपेश्वर महादेव का आस्था और श्रद्धा के साथ जलाभिषेक कर पुण्यलाभ अर्जित किया। तीर्थनगरी के इस पौराणिक मंदिर में श्रावणी पूर्णिमा पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
