281001
मथुरा में 142 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:स्पेशल टास्क फोर्स और हाईवे थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 142 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) से गांजा लेकर भरतपुर के डीग में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने गोवर्धन रोड के असगरपुर तिराहे पर आरोपियों को पकड़कर उनके पास से एक कार और अन्य सामग्री जब्त की। दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी इलाके में बांकेगंज दो गांव में अंबेडकर जयंती पर बवाल।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी- विवादित जमीन पर अंबेडकर मूर्ति रखने को लेकर दो पक्ष में हुआ विवाद,, अंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त,, पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़,आगजनी पत्थर बाजी,, एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल,एक महिला भी घायल,, मौके पर कई थाने की पुलिस बल तैनात,, मोके की स्थिति तनावपूर्ण,, मैलानी थाने के बांकेगंज पुलिस चौकी के बाबूपुर और मोतीपुर गांव की घटना।0
0
Report
सामाजिक समरसता और समानता स्थापित करने का लें संकल्प -धीरेंद्र प्रताप सिंह
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के भरखनी ब्लॉक के अंतर्गत सिलवारी गांव में ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को मजबूत आधार देने के लिए संविधान का निर्माण किया, जो आज भी लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार और आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभी लोगों को उनके सिद्धांतों पर चलकर सामाजिक समरसता और समानता स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा, के पी सिंह, सिलवारी प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह, सूरज, आशीष, विपिन आदि मौजूद रहे।0
0
Report
नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप मुकदमा दर्ज
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपनी बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे घर से लापता हो गई। आरोप है कि गांव के ही निवासी ललित पुत्र गोरीशंकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़िता की मां का कहना है कि जब वह आरोपी के घर अपनी बेटी की तलाश में पहुंची तो वहां मौजूद परिजनों ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज और धमकी दी। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को जानबूझकर छिपाया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है0
0
Report
Advertisement
सिद्धार्थनगर जिले में पूरे हर्षोउल्लास् से मनाया जा बाबा साहब की 135 वीं जयन्ती
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा साहब की जयंती पर मुख्यालय समेत पूरे जिले में कार्यक्रम हुए हैं । वहीं जिला मुख्यालय पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें डॉक्टर अंबेडकर व भगवान बुद्ध की झांकी भी बनाई गई इस शोभायात्रा में हज़ारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायी शामिल हुए। इस दौरान गाजे बाजे के साथ यह रैली मुख्यालय के डॉक्टर अंबेडकर परिवर्तन पार्क कृष्णानगर से निकाली गई। इसके अलावा इस पार्क में गोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जहाँ पर मौजूद लोगों द्वारा बाबा साहेब को लेकर उनके संघर्षो व अपने विचार को व्यक्त किया गया। वहीं मीडिया से बात करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद गौतम ने कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी एवं बताया कि आज जिला मुख्यालय पर हज़ारों की संख्या में अनुयायी जुलूस के माध्यम से बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती को पूरे हर्षोल्लास से मना रहे हैं और आज रैली में विभिन्न प्रकार की झांकियां और लोगों ने अनेक प्रकार के प्रोग्राम प्रस्तुत कर बाबा साहब को नमन करने का कार्य किया । यह कार्यक्रम कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इसके अलावा सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने को लेकर सभी को लगातार प्रेरित किया जा रहा है।0
0
Report
UP NEWS : बिलसंडा में धूमधाम से बैसाखी का पर्व मनाया गया
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा आज मंगलवार के दिन पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर से आज वैशाखी के त्यौहार पर विशाल नगरकीर्तन कस्बे में पहुंचा। जिसमें गुरु ग्रन्थ साहिब की पालकी के आगे पंच प्यारे चल रहे थे। संगत ने गुरु जी की पालकी को मत्था टेका। इस दौरान गतका पार्टी द्वारा हैरतअंगेज करतव दिखाए गए। गौरतलब है 14 अप्रैल के दिन सिख पंथ द्वारा वैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी गैरजनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव मकसूदापुर से एक विशाल नगरकीर्तन निकाला गया। जो थाना बिलसंडा के शीतलपुर गांव से मधवापुर व मरौरी खास गांव से अनेक गांव क्रॉस करते हुए देर शाम को कस्बा बिलसंडा में पहुंचा। फूलों से सजी हुई गुरु ग्रन्थ साहिब की पालकी के आगे पंच प्यारे चल रहे थे। कस्बे की संगत द्वारा पालकी साहिब को मत्था टेककर भव्य स्वागत किया गया। पालकी के पीछे कारों,मोटरसाइकिलों व ट्रैक्टरों पर सवार हजारों की संगत सतनाम वाहेगुरू का जाप करती हुई चल रही थी। इस दैरान पंजाब से चलकर आये गतका पार्टी के जत्थेदार मास्टर गुरवेल सिंह की टीम ने हैरत अंगेज करतब दिखाए जिसे लोग देखकर चकित रह गए। जत्थेदार बाबा दिलबाग सिंह द्वारा पंच प्यारों को सरोपाऊ भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान मंदीप सिंह,राजेंद्र सिंह,अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह,प्रगट सिंह,डॉ जितेंद्र सिंह संधू ,बघेल सिंह,अंग्रेज सिंह,दलजीत सिंह,बलजिंदर सिंह खालसा व संजीव कुमार सहित इलाके की भारी संख्या में सिख संगत मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस को लगाया गया जिसका नेतृत्व थाना अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा कर रहे थे।0
0
Report
बाबा साहब के बताए गए विचारों पर चलने की एसडीएम मयंक कुंडू ने की अपील
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील सभागार तथा कोतवाली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। एसडीएम मयंक कुंडू ने बाबा साहब के चित्र पर पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने समानता, शिक्षा और अधिकारों पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान तहसीलदार विनोद कुमार ,नायब तहसीलदार देशराज भारती, राजेश कुमार, अनूप शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। वह कोतवाली में उप निरीक्षक राकेश कुमार व दीवान विक्की सागर ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
Advertisement
झाड़ोल में बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Awarda, Rajasthan:आज झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न से सम्मानित महान समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। झाड़ोल मंडल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबासाहेब का सपना था कि समाज के निम्न वर्ग, गरीब और वंचित परिवारों को न्याय और समान अधिकार मिले। भारतीय संविधान के अनुसार न्याय की स्थापना ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है, जिसे आज भी सभी को अपनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में झाड़ोल विधानसभा मीडिया संयोजक जीतू भाई शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गाडरी, सरपंच आशा देवी वडेरा, उपाध्यक्ष लाल सिंह राणावत सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
बांसडीह विधानसभा को लेकर डॉ0 संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर के बयान से सियासी सरगर्मियां बढ़ी
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के बांसडीह विधानसभा को लेकर सियासी पारा चरम पर चढ़ रहा है। सीट एक लेकिन सत्ता से जुड़े दो दावेदारों के अलग-अलग बयान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी अपनी राय रख रहे हैं। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बांसडीह विधानसभा सीट को लेकर कहना है कि बीजेपी और घटक दल तय करते हैं की समीकरण क्या होगा इसके बाद प्रत्याशी तय करते है। बस्ती के समीकरण में सबसे ज्यादा निषाद हैं। हमने भाजपा से हारी हुई 11 सीटे ली थी जिसमें से 9 सीटे हमने जीती। वहां भारतीय जनता पार्टी कभी जीत नहीं सकती थी। जब हम हारी हुई सीट को जीत सकते हैं तो भाजपा भाजपा हारने के लिए ऐसी सीट क्यों लेगी। बीजेपी इस सीट पर पहले भी चुनाव लड़ चुकी है और क्या दशा था सभी जानते हैं। जब निषाद पार्टी के खाते से चुनाव लड़ा गया। सिंबल एक रणनीति है यह अलग बात है। ओम प्रकाश राजभर के बयान पर कहा कि यही जान जाते तो सभी लोग राजनीति कर लेते। हालांकि इस मसले पर कुछ दिनों पूर्व ओमप्रकाश राजभर ने बयान दिया था कि बांसडीह विधानसभा सीट पर किसी सहयोगी दल नहीं बल्कि बीजेपी के सिंबल पर प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज किया था। लिहाज़ा बांसडीह विधानसभा सीट सहयोगी दल की सीट नहीं है।0
0
Report
फीडर पर फॉल्ट ठीक करने खुद पहुंचे जेई, लोगों ने की सराहना
Sujatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज। शाही बिजली घर के कुड़का नगरिया फीडर पर बड़ा फॉल्ट सामने आया। ग्राम छोटा बसावनपुर में एक फेस न आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गांव में अंधेरा छा गया, ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही जेई रामदेव वर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद खंभे पर चढ़कर तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया। काफी देर की मशक्कत के बाद फॉल्ट को सही कर सप्लाई बहाल की गई। अधिकारियों की इस तत्परता की हर तरफ चर्चा हो रही है। घटना की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लाइनमैन की कमी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जेई की सराहना करते हुए विभाग से व्यवस्था सुधारने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
झाडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण और फिरौती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Awarda, Rajasthan:14 मार्च 2026 को अम्बा लाल (निवासी तलाई) का अपहरण कर मारपीट की गई और चाकू की नोक पर मोबाइल से 'PhonePe' के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए गए। पुलिस कार्रवाई: उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार, झाडोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भेरा उर्फ भेरिया (20 वर्ष): निवासी ढढावली फला, झाडोल। (यह 'टॉप-टेन' अपराधियों की सूची में शामिल था)। विक्रम (19 वर्ष): निवासी बछार, झाडोल। दर्ज मामला: थाना झाडोल में धारा 140(2), 309(6), 3(5) बीएनएस (BNS) 2023 के तहत प्रकरण संख्या 54/2026 दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थानाधिकारी श्री फैलीराम मीणा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, और कांस्टेबल लक्ष्मीलाल, सुखदेव, मदन लाल, बालकृष्ण, जितेन्द्र गवारिया, सविता (महिला कांस्टेबल) और उमेश कुमार शामिल रहे।0
0
Report
घोड़ीथर गांव में बाबा साहब को किया गया याद हुआ कार्यक्रम का आयोजन
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के घोडीथर गांव में अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने सभी से बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।0
0
Report
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर प्रेस वार्ता
Padrauna, Uttar Pradesh:नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर प्रेस वार्ता - उदित नारायण पीजी कॉलेज के प्राचार्य ममता मणि त्रिपाठी ने कि प्रेस वार्ता- - 2026 का वर्ष राजनीति के क्षेत्र में बड़ा वर्ष सिद्ध होगा - 2023 से पहले महिला आरक्षण से संबंधित बिल आया करते थे - 27 वर्ष बाद मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में दो तिहाई बहुमत से पास हुआ था, जो अटल बिहारी भाजपाई के सपनों को साकार किया था - पहले महिलाओ के विकास कि बात होती थी - इस बिल का मतलब महिलाओं के नेतृत्व में विकास होना है - अगर नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू हो जाएगा तो महिलाओं कि संख्या बढ़ जाएगी, उनके नेतृत्व में विकास होगा,महिला शिक्षा ,समन्वय,रोजगार, अर्थ व्यवस्था, और महिला शोषण का संसद में अच्छे से समाधान करवा पाएंगी - महिला नेतृत्व में यह कदम बहुत ही सराहनीय हैं, सभी महिलाएं मोदी जी के इस कार्यक्रम से इतनी प्रसन्न हैं जिसकी कल्पना नहीं कि जा सकती, क्यों कि महिलाओं को जो भी सम्मान मिला है सिर्फ मोदी सरकार में ही मिला है ।0
0
Report
Advertisement
जालौन में कैफे एंड रेस्टोरेंट पर पुलिस टीम ने की छापेमारी,अचानक पुलिस टीम की छापेमारी से कैफे रेस्टो
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में कैफे एंड रेस्टोरेंट पर पुलिस टीम ने की छापेमारी, अचानक पुलिस टीम की छापेमारी से कैफे रेस्टोरेंट में मचा हड़कंप, छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और प्रतिबंध फ्लेवर हुक्का हुआ बरामद, छापेमारी में 3 लड़कियां और करीब आधा दर्जन लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उरई कोतवाली क्षेत्र में कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध हुक्का बार व जिस्मफरोशी का गोरखधंधा, उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा बाईपास पर स्थिति 2.0 कैफे और रेस्टोरेंट का मामला।0
0
Report
Rajpura (ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ) - ਬੀਜੇਪੀ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਰਾਜਪੁਰਾ ਜੱਗਾ ਨੇ Dr.BR ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ
Gobindpura, Punjab:ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਰਾਜਪੁਰਾ - ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਰਾਜਪੁਰਾ ਜਗਦੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਜੱਗਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੰਵਿਧਾਨ ਰਚੇਤਾ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਨੇ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚੋਂ ਊਚ ਨੀਚ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਖਿਲਾਫ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕੀਤੀ। ਚਾਰ ਪੀਐਚਡੀ ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਸਾਹਿਬ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੇ ਤਹਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਅਧਿਕਾਰ ਦਿੱਤੇ। ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਜਪੁਰਾ ਦੇ ਫੁਹਾਰਾ ਚੌਂਕ ਦਾ ਨਾਮ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਵ ਅੰਬੇਦਕਰ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਰੱਖ ਕੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਦੇਣ ਲਈ ਉਹ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।0
0
Report
అంబేద్కర్ సేవలు మరువలేనివి కైరిగూడ ప్రాజెక్టు ఆఫీసర్ నరేందర్
Gollet, Telangana:భారత రాజ్యాంగ నిర్మాత డాక్టర్ బి.ఆర్ అంబేద్కర్ సేవలు మరువలేనివని కైరిగూడ ఓపెన్ కాస్ట్ ప్రాజెక్ట్ ఆఫీసర్ మచ్చగిరి నరేందర్ అన్నారు. మంగళవారం సింగరేణి ఆధ్వర్యంలో కైరిగూడ ఓపెన్ కాస్ట్ వద్ద నిర్వహించిన అంబేద్కర్ జయంతి కార్యక్రమంలో ఆయన ముఖ్యఅతిథిగా పాల్గొన్నారు. అంబేద్కర్ చిత్రపటానికి పూలమాలవేసి నా అనంతరం ఆయన మాట్లాడుతూ అంబేద్కర్ కేవలం దళిత వర్గాలకే కాకుండా దేశంలోని బడుగు బలహీన వర్గాల అభివృద్ధికి ఎంతో కృషి చేశారని అన్నారు. అవకాశాలు తక్కువ ఉన్న కాలంలోనే అనేక కష్టనష్టాలు కూర్చి ఉన్నత చదువులు చదివి జీవితాంతం పేదల గురించి పాటుపడ్డారని అన్నారు. నేటి యువత చెడు మార్గాలకు వెళ్లకుండా అంబేద్కర్ ను ఆదర్శంగా తీసుకుని జీవితంలో ముందుకెళ్లాలని సూచించారు. ఈ కార్యక్రమంలో ప్రాజెక్టు మేనేజర్ శంకర్, ప్రాజెక్ట్ ఇంజనీర్ వీరన్న, అధికారులు రాజేశ్వర్, రజిని కుమార్, ఏటిసి ఫిట్ కార్యదర్శి మారం శ్రీనివాస్, ఐ ఎన్ టి వి సి పి కార్యదర్శి ఎం వి యు భాస్కరాచారి, ఏఐటీయూసీ నాయకులు శేష శయన రావు, టీబీజీకేఎస్ నాయకులు సత్యనారాయణ పలువురు సింగరేణి అధికారులు కార్మికులు పాల్గొన్నారు.0
0
Report
Advertisement
